जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa) बना सकते हैं, यह बहुत जल्द बन जाता है, हलवा बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ka Halwa

  • सूजी - 70 ग्राम (आधा कप)
  • देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप)
  • चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक )
  • काजू - 10-12
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 4 (कूटकर पाउडर बना लीजिए)
  • बादाम - 8-10 

बनाने की विधि - How to make Sooji ka Halwa

कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें आधा घी डाल दीजिये. घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को ब्राउन होने तक भूनिये.  थोड़ी देर बाद गैस को धीमी करके हल्का डार्क ब्राउन होने तक और भून लीजिए. 
सूजी भूनने के बाद, इसमें 4 गुना यानी कि 2 कप पानी और चीनी डालकर मिला दीजिए. धीमी गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. हलवे को बीच-बीच में चला लीजिए.
इसी बीच मेवे काट लीजिए. काजू को एक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये.
हलवे में कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर मिला दीजिये. इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. बाद में घी डालने से हलवा चिकना और अच्छा दिखता है. 
थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये.  सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर काजू डालकर सजा लीजिए.  सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट