1 September 2022

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्‍ठ अधिकारी डॉक्‍टर वसुधा गुप्‍ता, आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक नियुक्‍त

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्‍ठ अधिकारी डॉक्‍टर वसुधा गुप्‍ता को आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग का महानिदेशक नियुक्‍त किया गया है। समाचार सेवा प्रभाग के प्रधान महानिदेशक और आकाशवाणी के महानिदेशक एन. वेणुधर रेड्डी सेवानिवृत्‍त हो गए। 1989 बैच की अधिकारी डॉक्‍टर वसुधा गुप्‍ता ने 32 वर्ष से अधिक के अपने कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में विभिन्‍न पदों पर काम किया है। समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक नियुक्‍त किए जाने से पहले वे पत्र सूचना कार्यालय-पी आई बी में महानिदेशक पद पर कार्यरत थीं। डॉक्‍टर वसुधा गुप्‍ता ने कोविड महामारी के दौरान सूचना सम्‍प्रेषण की चुनौती से निपटने के लिए नई तकनीक डिजाइन करने और उस पर अमल सुनिश्चित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्‍होंने भारत सरकार के लिए फीडबैक डैशबोर्ड विकसित करने में भी सक्रिय भूमिका अदा की है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान दिल्‍ली से फाइनेंस में पी एच डी उपाधि प्राप्‍त डॉक्‍टर वसुधा गुप्‍ता ने इससे पहले आकाशवाणी समाचार में अपर महानिदेशक के पद पर काम करते हुए क्षेत्रीय भाषाओं में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म विकसित करने की पहल भी की थी।

अगले 25 वर्ष तक आर्थिक वृद्धि दर सात से साढे सात प्रतिशत रहती है, तो भारत 2047 तक दो सौ खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने कहा है कि यदि अगले 25 वर्ष में भारत की सतत् आर्थिक वृद्धि दर सात से साढ़े सात प्रतिशत रहती है तो वह दो सौ खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का देश बन सकता है। आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देबराय ने कहा कि भारत इसी वृद्धि दर पर 2047 तक उच्च- मध्यम आय वाला देश बन सकता है। उन्होंने कहा कि यदि भारत सात से साढ़े सात प्रतिशत की वृद्धि दर बनाए रखता है तो देश की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय लगभग दस हजार डॉलर हो जाएगी। भारत 27 खरब डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह इस समय विकासशील देश के रूप में वर्गीकृत है। श्री देबराय कल नई दिल्ली में इंडिया@100 के लिए प्रतिस्पर्धी कार्ययोजना जारी करने से संबंधित कार्यक्रम में बोल रहे थे। विश्व बैंक की परिभाषा के अनुसार प्रति व्यक्ति 12 हजार डॉलर से अधिक की वार्षिक आय का देश उच्च आय के देश के रूप में माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात दशमलव चार प्रतिशत तक वृद्धि का अनुमान है और वह विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने नेपाल सरकार के साथ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने जैव विविधता संरक्षण पर नेपाल सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर करने के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया है। इसका उद्देश्‍य वन, वन्‍यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग और समन्‍वय मजबूत करना है।

वित्‍त मंत्रालय ने चार राज्‍यों में ग्रामीण स्‍थानीय निकायों को अनुदान प्रदान करने के लिए 4,189 करोड रुपये जारी किए

वित्‍त मंत्रालय ने चार राज्‍यों में ग्रामीण स्‍थानीय निकायों को अनुदान प्रदान करने के लिए चार हजार एक सौ 89 करोड रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि में से दो हजार दो सौ 39 करोड रुपये से अधिक उत्‍तर प्रदेशसात सौ आठ करोड रुपये से अधिक गुजरातछह सौ 28 करोड रुपये से अधिक कर्नाटकपांच सौ 69 करोड रुपये से अधिक आंध्र प्रदेश और 44 करोड रुपये से अधिक त्रिपुरा के स्‍थानीय निकायों को दिए जाएंगे। स्‍थानीय निकायों को यह राशि केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत स्‍वच्‍छता और पेयजल के लिए केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार द्वारा आवंटित निधि से अतिरिक्‍त रूप में दी जाती है। मंत्रालय ने बताया कि 15वें वित्‍त आयोग ने पेयजल और स्‍वच्‍छता विभाग की सिफारिश पर स्थानीय निकायों को बुनियादी अनुदान जारी करने की मंजूरी दी थी। यह राशि स्‍वच्‍छता और खुले में शौचमुक्‍त की स्थिति बनाए रखने तथा पेय जलापूर्ति, वर्षा जल संरक्षण और पानी की रिसाइक्लिंग जैसे कार्यों के लिए खर्च की जाती है। मंत्रालय ने बताया है कि 2022-23 में अभी तक 15 हजार सात सौ पांच करोड रुपये से अधिक कुल अनुदान ग्रामीण स्‍थानीय निकायों को जारी किया जा चुका है।

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात संयुक्‍त आयोग की बैठक की सहअध्‍यक्षता‍ के लिए दुबई पहुंचे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर संयुक्‍त अरब अमीरात पहुंच गए हैं। वे भारत-यू ए ई संयुक्‍त आयोग की 14वीं बैठक की सहअध्‍यक्षता‍ करेंगे। वे यू ए ई के विदेश मंत्री शेख अब्‍दुल्ला बिन जायद अल नहयान के साथ भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात विशेष संवाद में भी हिस्‍सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष जून में अबू धाबी का दौरा किया था और संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नहयान से भेंट की थी। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच इस वर्ष फरवरी में वर्चुअल बैठक हुई थी, जिसमें भारत-यू ए ई व्‍यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए थे। दोनों नेताओं ने इस वर्ष जुलाई में आई टू यू टू सम्‍मेलन में भी हिस्‍सा लिया था।

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता सामग्री की अनेक खेप भेजी हैं, जिनमें 32 टन चिकित्सा सहायता भी शामिल है।

भारत से अफगानिस्तान के लिए अब तक 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा जा चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान पर हुई बैठक में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्बोज ने अपनी टिप्पणी में बताया कि भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता सामग्री की अनेक खेप भेजी हैं, जिनमें 32 टन चिकित्सा सहायता भी शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत ने अफगानिस्तान में अपने गेहूं का उचित और न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। काबुल में भारतीय दूतावास में एक तकनीकि दल तैनात किया गया है जो मानवीय सहायता के प्रभावी संचालन और अफगानिस्तान की जनता के साथ भारत के संवाद और संपर्क की गतिविधियों पर नजर रखता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि लश्कर ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा घोषित अन्‍य आतंकवादी समूहों तथा अफगानिस्तान से बाहर अन्य आतंकी गुटों के भड़काउ बयानों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर दिया है। सुश्री कम्बोज ने कहा कि हाल ही में काबुल में एक गुरुद्वारे पर हुए हमले समेत अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिकस्थलों पर हो रहे हमलों ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स: गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, भारत के दिग्गज अरबपति और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उन्होनें फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ दिया है। अडानी के पास इस समय 137.4 बिलियन डॉलर(करीब 11 लाख करोड़) की कुल संपत्ति है। लिस्ट में अडानी से आगे अमेरिका के दो अरबपति एलन मस्क और जेफ बेजोस हैं, जो क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं।

उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना लांच की

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत हर साल कुल 3900 नवोदित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसमें 1950 लड़के और 1950 लड़कियां शामिल हैं। 14 से 23 साल के खिलाड़ियों को भी स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस योजना के खिलाडिय़ों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति उनकी प्रतिभा पर निर्भर करेगी। प्रदेश में खेल प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रत्येक जिले में आठ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। खिलाड़ियों को नियमानुसार आर्थिक लाभ देने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री खेल विकास कोष का गठन किया जायेगा। सरकारी नौकरियों में खिलाडिय़ों को 4 फीसदी आरक्षण पहले की तरह लागू करने के प्रयास फिर से किए जाएंगे। इसमें खिलाड़ियों को चोट लगने की स्थिति में दुर्घटना बीमा या वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी प्रावधान किया गया है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को यात्रा सुविधा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है।

भारतीय तटरक्षक बल ने SAREX 22 अभ्यास का आयोजन किया

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने हाल ही में चेन्नई तट से अपने द्विवार्षिक राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास SAREX 22 का आयोजन किया। इस अभ्यास में कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र में दुर्घटनाओं से बचना और बचाव अभियान चलाकर लोगों की जान बचाना है। इस दौरान ‘समुद्री सुरक्षा की ओर क्षमता निर्माण’ विषय के तहत आयोजित अभ्यास में 16 देशों के 24 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। तटरक्षक बल द्वारा आयोजित यह 10वां अभ्यास था। इस अभ्यास के दौरान, बंगाल की खाड़ी के ऊपर रिमोट नियंत्रित लाइफबॉय जैसी नई तकनीक का प्रदर्शन किया गया।

भाजपा सांसद अनुराग शर्मा चुने गए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष

हैलिफैक्स कनाडा में 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में 55 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा को संघ का अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है। सीपीए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय संसदीय संघ है। इसमें भारत के लिए एक और सीट बढ़ा दी गई, जिससे कुल भारतीय संख्या अब चार प्रतिनिधियों तक पहुंच गई है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ बने संतोष अय्यर

लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की। भारत में कार्यकाल के बाद, मार्टिन श्वेंक मर्सिडीज-बेंज थाईलैंड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। संतोष अय्यर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में मार्टिन श्वेन्क का स्थान लेंगे। ये दोनों नियुक्तियां 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होंगी।

हरियाणा सरकार ने हरियाणा हवाई अड्डा विकास निगम लिमिटेड की स्‍थापना को स्‍वीकृति दी

हरियाणा सरकार ने हवाई अड्डों, हवाई पट्टियों और हैलीपैड सहित विभिन्‍न परियोजनाओं के विकास के लिए हरियाणा हवाई अड्डा विकास निगम लिमिटेड की स्‍थापना को स्‍वीकृति दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में राज्‍य मंत्रिमण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस निगम की स्थापना का उद्देश्य हिसार में एकीकृत उड्डयन केन्‍द्र की स्थापना और संचालन करना है। इसके अलावा, यह निगम हवाई अड्डों के संचालन, रखरखाव, विकास, डिजाइन, निर्माण, आधुनिकीकरण और प्रबंधन में सहायता करेगा। निगम हवाई अड्डों के नवीनीकरण, विस्तार और प्रबंधन के लिए भूमि खरीदने और अधिग्रहण करने में भी सहायता करेगा।

विश्व नारियल दिवस पर गुजरात में होगा नारियल विकास बोर्ड के राज्य केंद्र का लोकार्पण

नारियल विकास बोर्ड 2 सितंबर को 24वें विश्व नारियल दिवस पर समारोह आयोजित कर रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय है- खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर इस समारोह का उद्घाटन जूनागढ़ (गुजरात) में करेंगे। इस दौरान श्री तोमर बहुमाली भवन, जूनागढ़ में बोर्ड के राज्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और बोर्ड के राष्ट्रीय पुरस्कारों एवं निर्यात उत्कृष्टतता पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा करेंगे। साथ ही, वे किसानों को संबोधित करेंगे। कोच्चि (केरल) में भी एक कार्यक्रम होगा, जिसमें जूनागढ़ से सीधा प्रसारण किया जाएगा। एशियाई एवं पैसफिक क्षेत्र के सभी नारियल उत्पाादक देश इंटरनेशनल कोकनट कम्युनिटी (आईसीसी) के स्थाापना दिवस यानी 2 सितंबर को हर वर्ष विश्व नारियल दिवस मनाते हैं। आईसीसी एक अंतर शासकीय संगठन है। नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अहमियत उजागर करना तथा इस फसल की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना है। इस मौके पर कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला भी होगी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह गुरूवार को नई दिल्ली में "CAPF eAWAS" वेब पोर्टल का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह गुरूवार को नई दिल्ली में "CAPF eAWAS" वेब पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए आवास संतुष्टि दर (Housing Satisfaction Ratio) को बढ़ाना भारत सरकार की प्राथमिकता है। आवास संतुष्टि दर को बढ़ाने के लिए नए मकानों के निर्माण के अलावा सीएपीएफ की मौजूदा आवास आवंटन नीति में सुधार किए गए हैं, जिनसे एक बल के लिए उपलब्ध खाली आवास अन्य बलों के इच्छुक कर्मियों को आवंटित किए जा सकते हैं। आवंटन की इस संशोधित नीति को लागू करने और आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए, सीएपीएफ और असम राइफल्स के विभागीय पूल रिहायशी आवास और Separate Family Accommodation (SFA) के ऑनलाइन आवंटन के लिए 'CAPF eAWAS' नाम से कॉमन वेब पोर्टल विकसित किया गया है। वेब-पोर्टल सभी सीएपीएफ और असम राइफल्स के योग्य कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों या एसएफए के ऑनलाइन पंजीकरण और आवंटन की सुविधा प्रदान करेगा । 'सामान्य पूल रिहायशी आवास (ई-संपदा)' के ऑनलाइन आवंटन सिस्टम की तर्ज पर विकसित CAPF eAWAS पोर्टल, योग्य बलकर्मियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के ज़रिए उनके आवंटन के रूप में सीएपीएफ की 'रिहायशी क्वार्टरों या अलग परिवार आवास (एसएफए)' की अपडेटेड सूची रखने की सुविधा प्रदान करेगा।

सीईआरटी-इन ने 13 देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय रैनसमवेयर विरोधी पहल- रिजीलियन्स वर्किंग ग्रुप - के हिस्से के रूप में साइबर सुरक्षा अभ्यास “सिनर्जी” का आयोजन किया

भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के तहत इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने सिंगापुर की साइबर सुरक्षा एजेंसी (सीएसए) के सहयोग से 13 देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय रैनसमवेयर विरोधी पहल- रिजीलियन्स वर्किंग ग्रुप - के हिस्से के रूप में साइबर सुरक्षा अभ्यास “सिनर्जी” की रूपरेखा तैयार करके उसका सफलतापूर्वक संचालन किया। रिजीलियन्स वर्किंग ग्रुप का नेतृत्व भारत द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अभ्यास का विषय “रैनसमवेयर हमलों से निपटने के लिए सुदृढ़ नेटवर्क बनाना" था। इस अभ्यास परिदृश्य वास्तविक जीवन की साइबर घटनाओं से लिया गया था, जिसमें घरेलू स्तर की (सीमित प्रभाव वाली) रैनसमवेयर की एक घटना बड़ी होकर वैश्विक साइबर सुरक्षा संकट का रूप ले लेती है। सीईआरटी-इन द्वारा अभ्यास “सिनर्जी” का आयोजन अभ्यास से संबंधित अपने सिमुलेशन प्लेटफॉर्म पर किया गया था।

देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संजोने के लिए संगीत नाटक अकादमी ने ‘रंग स्वाधीनता’ का आयोजन किया

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संगीत नाटक अकादमी ने ‘रंग स्वाधीनता’ का आयोजन किया, जो भारत को साम्राज्यवाद की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की स्‍मृतियों को संजोने का उत्‍सव था। यह उत्सव 27 से 29 अगस्त, 2022 तक मेघदूत सभागार में आयोजित किया गया था। यह विशिष्‍ट रूप से लोक गायन शैलियों पर केंद्रित था। इस उत्सव में भारत के नौ राज्यों की कुल बारह टीमों और लगभग सौ कलाकारों ने हिस्सा लिया। ‘रंग स्वाधीनता’ में देश भर की लोक संगीत परंपराओं को प्रस्‍तुत किया जाता है। ‘रंग स्वाधीनता’ के पहले दिन का शुभारंभ सुभाष नगाड़ा एंड ग्रुप की प्रस्‍तुति के साथ हुआ, जिसने कहरवा ताल पर अनगिनत विविधताएं प्रस्तुत कीं रऔर इसके साथ ही ‘दिल दिया है, जान भी देंगे’ जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों की धुनों का संयोजन प्रस्तुत किया।

एनएचपीसी ने नेपाल में आगामी वेस्ट सेती और सेती नदी-6 परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की बिक्री के लिए पीटीसी इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनएचपीसी लिमिटेड ने एनएचपीसी कॉर्पोरेट कार्यालय, फरीदाबाद में नेपाल में आगामी वेस्ट सेती और सेती नदी-6 परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की बिक्री के लिए पीटीसी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर एनएचपीसी के सीएमडी श्री ए.के. सिंह और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीव के मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन के अनुसार, पीटीसी उपरोक्त परियोजनाओं के वाणिज्यिक संचालन की तारीख से एनएचपीसी से अनुबंधित क्षमता के अनुरूप बिजली खरीदेगी और आगे भारत तथा पड़ोसी देशों में लंबी अवधि के आधार पर राज्य उपयोगिता कंपनियों/डिस्कॉम/थोक उपभोक्ताओं को बिक्री करेगी। पीटीसी अतिरिक्त उपलब्ध बिजली क्षमता को मध्यम/अल्पकालिक आधार पर या पावर एक्सचेंज पर बेचने का भी प्रयास करेगी।

विदेशी मुद्रा भंडार 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 अरब डॉलर घटकर 564.053 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 12 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.238 करोड़ डॉलर की गिरावट आई थी और यह घटकर 570.74 अरब डॉलर पर आ गया था।

50वां अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव 2021-2022 शुरू

50वां अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव 2021-2022 इम्फाल के पैलेस कंपाउंड में इबोयैमा शुमंग लीला शांगलेन में शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह शामिल हुए। महोत्सव के दौरान राज्यपाल ने 49वें अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव 2020-21 के विजेताओं को पदक भी वितरित किए। शुमंग लीला मणिपुर में रंगमंच का एक पारंपरिक रूप है और महिला कलाकारों की भूमिकाएँ सभी पुरुष अभिनेताओं द्वारा निभाई जाती हैं और महिला थिएटर समूहों के मामले में पुरुष पात्रों को महिला कलाकारों द्वारा निभाया जाता है।

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार

द टाइम्स ग्रुप द्वारा प्रस्तुत 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में 2021 की सर्वश्रेष्ठ भारतीय हिंदी भाषा की फिल्मों को सम्मानित किया गया। जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया गया।

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह (धर्मा प्रोडक्शंस)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विष्णुवर्धन (शेरशाह)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणवीर सिंह (83) कपिल देव के रूप में
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: मिमी राठौर के रूप में कृति सनोन, मिमी
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: साई तम्हंकर (मिमी)

31 अगस्त : अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

संयुक्त राष्ट्र 31 अगस्त, 2022 पर अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2020 में अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना के प्रस्ताव को अपनाया था। UNGA ने इस दिन की स्थापना समाज के विकास के लिए अफ्रीकी मूल के लोगों की विविध विरासत, संस्कृति और योगदान के लिए अधिक मान्यता और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी। यह दिन उनके मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान को बढ़ावा देने का भी प्रयास करता है।

अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस 2022

अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस हर साल 30 अगस्त को मनाया जाता है। व्‍हेल शार्क के महत्‍व और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍हेल शार्क दिवस मनाया जाता है। भारतीय वन्‍य जीव न्‍यास व्‍हेल शार्क बचाव अभियान शुरू करने जा रहा है। यह अभियान कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में चलाया जाएगा। मैक्सिको के इस्‍ला होलबॉक्‍स द्वीप में अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍हेल शार्क सम्‍मेलन में 2008 से प्रत्‍येक वर्ष यह दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। व्‍हेल धरती पर शार्क की सबसे बडी प्रजाति है। इसकी लम्‍बाई 60 फीट तक हो जाती है। यह मछली सुस्‍त और शांत स्‍वभाव की होती है। आमतौर पर यह उथले पानी में तैरना पसंद करती है।

शीत युद्ध के शांतिपूर्वक समाप्ति के नायक पूर्व सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का निधन

पूर्व सोवियत नेता मिखायल गोर्बाचेव का मॉस्‍को के एक अस्‍पताल में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। गोर्बाचेव सोवियत कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव बने और 1985 में देश की सत्‍ता उनके हाथों में आ गयी। उस समय वे सत्‍तारूढ परिषद पोलित ब्‍यूरो के 54 वर्षीय सर्वाधिक युवा सदस्‍य थे। वर्षों के शीत युद्ध के बाद गोर्बाचेव सोवियत यूनियन को पश्चिम के करीब लाने के सूत्रधार रहे। 1980 के दशक में गोर्बाचेव ने सरकारी संस्‍थानों में पारदर्शिता और सूचना की स्‍वतंत्रता की नीति आरम्‍भ की । ये दोनों नीतियां ग्‍लासनोस्‍त और पेरेस्‍त्रोइका के नाम से प्रचलित हुई। विश्‍व भर के नेताओं ने दिवंगत सोवियत नेता को श्रद्धांजलि दी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रमुख एन्‍टोनियो गुत्‍रेस ने कहा है कि दुनिया ने एक महान नेता खो दिया है जो बहुपक्षवाद के लिए समर्पित था और शांति की पैरवी करता रहा। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने गोर्बाचेव के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि गोर्बाचेव महान और अदभुत नेता थे। यूरोपीय संघ की अध्‍यक्ष उरसला वोन डेर लेयेन ने गोर्बाचेव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सम्‍मानित नेता थे जिन्‍होंने मुक्‍त यूरोप का मार्ग प्रशस्‍त किया।

प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन

योजना आयोग के पूर्व सदस्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक अभिजीत सेन का निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। सेन के भाई डॉ. प्रणब सेन ने यह जानकारी दी। सेन का करियर चार दशक से अधिक लंबा रहा। वह कैम्ब्रिज के ऑक्सफोर्ड में तथा नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अर्थशास्त्र पढ़ा चुके हैं। अभिजीत सेन ने कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं, जिसमें कृषि लागत और मूल्य आयोग का अध्यक्ष पद भी शामिल है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान अभिजीत सेन साल 2004 से साल 2014 तक योजना आयोग के सदस्य रहे। सेन को साल 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। साल 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में आने पर, उसने सेन को ‘‘दीर्घकालिक अनाज नीति’’ बनाने के वास्ते एक उच्च स्तरीय कार्यबल के प्रमुख का पद सौंपा।j

31 August 2022

उच्चतम न्यायालय में पहली सितम्बर से मुकदमों को सूचीबद्ध करने की नई प्रणाली शुरू होगी

भारत के प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ती उदय उमेश ललित ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय मुकदमों को सूचीबद्ध करने के लिए नई प्रणाली तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था एक सितंबर से शुरू हो जाएगी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक पंजीकृत मुकदमें को किसी न किसी दिन सूचीबद्ध किया जाएगा और किसी भी अग्रिम सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुकदमा 10 दिनों के भीतर सूचीबद्ध किया जा सकता है या अग्रिम सूची में रखा जा सकता है, जिससे सूचीबद्ध होने की तिथि का पता चल सकेगा।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने देश की स्‍वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होने तक का प्रतिस्‍पर्धात्‍मक प्रारूप जारी किया

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने नई दिल्‍ली में द‍ेश की स्‍वतंत्रता के एक सौ वर्ष पूरे होने तक की प्रतिस्पर्धी रूपरेखा जारी की। इसे प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्‍यक्ष बिबेक देबरॉयजी-20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत और परिषद के सदस्‍य संजीव सान्‍याल और हावर्ड बिजनेस स्कूल की ओर से डॉक्टर क्रिश्चियन केटेल्स की मौजूदगी में जारी किया गया। इस अवसर पर डॉ देबरॉय ने कहा कि रूपरेखा में 2047 तक भारत को एक अत्यधिक समृद्ध देश बनने के लिए आर्थिक पहलुओं के महत्व को दर्शाया गया है और यह भी उल्लेख किया गया है कि इस दिशा में क्या करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खपत, निवेश, सरकारी व्यय और शुद्ध निर्यात आर्थिक वृद्धि के संचालक हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से सरकार आकांक्षात्मक जिला कार्यक्रम और उज्ज्वला जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से असमानता को दूर करने के लिए कई कदम उठा रही है। प्रतिस्पर्धी रूपरेखा आर्थिक सलाहकार परिषद संस्थान के डॉक्टर अमित कपूर और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर माइकल ई पोर्टर और डॉक्टर क्रिश्चियन केटेल्स के सहयोग से तैयार की गई है।

आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई ने "साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार" नामक पुस्तक का विमोचन किया

आयुष, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में सबसे प्रसिद्ध योग आसनों में से एक सूर्य नमस्‍कार पर साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के संग्रह "साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार" नामक पुस्तक का विमोचन किया। स्वास्थवृत्‍त, पंचकर्म और द्रव्यगुण विभागों द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) नई दिल्ली के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। “साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार” का संकलन एआईआईए के स्वास्थ्यवृत्‍त और योग विभाग द्वारा किया गया है। इस पुस्तक का विमोचन करते हुए डॉ. महेंद्रभाई ने संस्थान के शिक्षकों और विद्वानों को उनकी कड़ी मेहनत और भारतीय परंपराओं और प्रथाओं के वैज्ञानिक आधार पर प्रकाश डालने के लिए किए गए उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

श्री धर्मेंद्र प्रधान बाली में जी20 के चौथे शिक्षा कार्य समूह और शिक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे

केंद्रीय शिक्षा मंत्री इंडोनेशिया के बाली में आयोजित होने वाली ‘G-20 चौथे शिक्षा कार्य समूह और शिक्षा मंत्रियों की बैठक’ में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह शिक्षा के माध्यम से ज़्यादा सशक्त, समावेशी, न्यायसंगत और बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में भारत की सर्वोत्तम पहलों को साझा करेंगे। वह G-20 सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे और भारत की अध्यक्षता में होने वाली अगली ‘G-20 शिक्षा कार्य समूह और शिक्षा मंत्रियों की बैठक’ के लिये भारत की ओर से निर्धारित प्राथमिकता वाले विषयों को सामने रखेंगे। G-20, 19 देशों और यूरोपीय संघ (EU) का एक अनौपचारिक समूह है, जिसकी स्थापना वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ हुई थी। G-20 के सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। भारत ने G-20 के संस्थापक सदस्य के रूप में दुनिया भर में वंचित लोगों को प्रभावित करने वाले महत्त्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिये इस मंच का उपयोग किया है।

केन्‍द्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तेलंगाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन - टी-ऐम के चार स्‍टार्टअप्‍स का चयन किया

केन्‍द्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तेलंगाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन - टी-ऐम के चार स्‍टार्टअप्‍स का चयन किया है। ये स्‍टार्टअप्‍स जी-20 डिजिटल नवाचार नेटवर्क - डी आई एन के सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। टी-ऐम तेलंगाना सरकार की पहल है, जिसे नैसकॉम समर्थन दे रहा है। चुने गए चार स्‍टार्टअप्‍स हैं - आरफिकुस, एडुबुक, यूनिमार्ट और मायाएमडी। इन्‍हें टी-ऐम के कार्यक्रम आरईवीवी यूपी के तहत समर्थन दिया जा रहा है। तेलंगाना सरकार की इस पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बने 80 स्‍टार्टअप्‍स का समर्थन किया जा रहा है। आरईवीवी यूपी विशेषरूप से आरंभिक चरण वाले आर्टिफिशियल इं‍टेलिजेंस स्‍टार्टअप्‍स के लिए डिजाइन किया गया है। जी-20 देशों का डिजिटल नवाचार नेटवर्क सम्‍मेलन इंडोनेशिया के बाली में 2 से 4 सितम्‍बर को होगा।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने नई दिल्‍ली में ब्राजील के शिक्षा मंत्री विक्‍टर गोदोय के साथ शिक्षा, उद्यमिता और नवाचार में सहयोग बढाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की

शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने नई दिल्‍ली में ब्राजील के शिक्षा मंत्री विक्‍टर गोदोय के साथ शिक्षा, उद्यमिता और नवाचार में सहयोग बढाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों शिक्षा मंत्रियों की यह बैठक जी-20 के शिक्षा मंत्रियों और शिक्षा कार्यकारी समूह की चौथी बैठक से पहले हुई है। श्री प्रधान ने एक ट्वीट श्रृंखला में बताया कि दोनों नेताओं ने भारत और ब्राजील के बीच शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में संयुक्‍त कार्य समूह को बहाल करने पर सहमति जताई। उन्‍होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा, परम्‍परागत औषधि, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल, योग, आयुर्वेद, डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में शोध पर भी चर्चा हुई।

एक जड़ी-बूटी - एक मानक को प्रोत्‍साहन देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

एक जड़ी-बूटी - एक मानक को प्रोत्‍साहन देने और अन्‍तर मंत्रालय सहयोग के लिए आयुष मंत्रालय के अन्‍तर्गत भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग और केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के भारतीय फार्माकोपिया आयोग के बीच एक समझौता ज्ञापन हस्‍ताक्षर किए गए। भारतीय चिकित्‍सा और होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग के निदेशक प्रोफेसर वैद्य पी के प्रजापति और सचिव सह वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी ने इस समझौता ज्ञापन पर आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की मौजूदगी में हस्‍ताक्षर किए। इस अवसर पर श्री कोटेचा ने कहा कि समझौता ज्ञापन का उद्देश्‍य दोनों संगठनों के बीच जड़ी-बूटी आधारित दवाओं के मानक तय कर जन स्‍वास्‍थ्‍य को प्रोत्‍साहन देना है। उन्‍होंने कहा कि दोनों संस्‍थान समान कार्य करते हैं। इसलिए यह तर्कसंगत और सार्थक है कि दोनों मिलकर एक जड़ी-बूटी एक मानक का लक्ष्‍य हासिल करें। समझौता ज्ञापन से दोनों संस्‍थानों के बीच परंपरागत औषधियों की मानकीकरण, वैज्ञानिक सूचनाएं और अन्‍य सामग्री का आदान-प्रदान तथा मिलकर संगोष्ठियां, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण आदि आयोजित करने में मदद मिलेगी।

कोयला मंत्रालय कोयला क्षेत्रों के आसपास दो हजार चार सौ हेक्‍टेयर क्षेत्र में पौधे लगाएगा

कोयला मंत्रालय ने 2022-23 में कोल कम्‍पनियों के लिए हरित क्षेत्र विस्‍तार कार्यक्रम के अन्‍तर्गत कोयला क्षेत्रों के भीतर और आसपास दो हजार चार सौ हेक्‍टेयर क्षेत्र में पौधे लगाने का महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य निर्धारित किया है। इसके तहत पचास लाख से अधिक पौधे लगाये जा सकेंगे। वर्तमान में कोयला खनन क्षेत्रों में हरित अभियान पूरे जोरों पर है और इस महीने की 15 तारीख तक ब्‍लॉक वृक्षारोपण, बांस की खेती और उच्‍च प्रौद्योगिकी युक्‍त खेती के जरिए करीब एक हजार हेक्‍टेयर भूमि को हरित बनाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा है कि इन उपायों से 2030 तक अतिरिक्‍त वन और वृक्षारोपण के जरिये ढाई से तीन अरब टन कार्बनडाइऑक्‍साइड को समायोजित करने के लिए पर्याप्‍त कार्बन सिंक सृजित करने के योगदान की भारत की राष्‍ट्रीय प्रतिबद्धता पूरी करने में मदद मिलेगी।

रिलायंस जियो ने दिवाली पर भारत में 5-जी सेवाएं शुरू करने के लिए मेटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल के साथ साझेदारी की

रिलायंस जियो ने देश के प्रमुख शहरों में दीपावली तक 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए मेटागूगलमाइक्रोसॉफ्ट और इंटेल जैसे विश्‍व प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ समझौता किया है। जियो ने मार्क ज़करबर्ग की अगुवाई वाली मेटा के साथ तकनीक और गूगल के साथ किफायती 5जी स्‍मार्ट फोन विकसित करने का समझौता किया है। क्‍लाउड सेवाओं के लिए जियो ने गूगल क्‍लाउड के साथ सहयोग करने का निर्णय लिया है। जियो ने क्‍लाउड आधारित डेटा केन्‍द्रों के लिए चिप निर्माता कंपनी इंटेल के समझौता किया है। कंपनी के एरिक्‍सन, नोकिया, सैमसंग और सिस्‍को जैसी प्रमुख वैश्विक नेटवर्क प्रौद्योगिकी सेवाएं देने वाली कंपनियों के साथ बेहतर संबंध हैं। जियो ने भारत में 5जी सेवाओं से जुड़े उपकरणों के स्‍थानीय स्‍तर पर निर्माण के लिए क्‍वालकॉम के साथ समझौता किया है। मेटा और जियो ने वॉट्स्ऐप के माध्‍यम से खरीददारी करने से जुड़े समझौते की भी घोषणा की गई है। इसमें ग्राहक वॉट्स्ऐप चैट के माध्‍यम से जियो मार्ट से खरीददारी कर सकेंगे। जियो चार प्रमुख शहरो दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्‍नई में दीपावली तक 5जी सेवाओं की शुरूआत करेगा। दिसम्‍बर 2023 तक पूरे देश में विभिन्‍न चरणों में अन्‍य शहरों और कस्‍बों तक इनका विस्‍तार किया जाएगा।

केरल में अथम मनाये जाने के साथ ही दस दिन के ओणम पर्व की शुरूआत

अथम केरल में 10 दिन के ओणम पर्व का आरंभ माना जाता है। अथचमयम कोच्चि के पास थिरूवोनम में शुरू हुआ। इसके दौरान राज्य की कलाओं की विविध विधाओं की झांकी देखने को मिली। अथम की परंपरा स्वतंत्रता से पहले से चली आ रही है जब कोच्चि के राजा तिरिक्ककरा मंदिर में पूजा के लिए अपने काफिले के साथ गए थे। ओणम का मुख्य समारोह तिरिक्काकरा मंदिर में ही होता है। मंदिर में आज से दस दिन के ओणम पर्व की शुरुआत हो गई है।

आईसीएटी ने उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और संबंधित उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उद्योग की आवश्यकता के अनुसार अल्पकालिक और मध्यावधि पाठ्यक्रमों और अनुसंधान का संचालन करने के लिए उद्योग-शैक्षणिक साझेदारी को संवर्धित करने के लिए नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी (एनसीडब्ल्यू) गुरुग्राम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर आईसीएटी की कार्यवाहक निदेशक श्रीमती पामेला टिक्कू और एनसीयू की कुलपति प्रो. नूपुर प्रकाश ने दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) भारी उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एनएटीआरआईपी (एनएबी) इम्पलीटेशन सोसाइटी (एनएआईटीएस) के प्रभाग के रूप में 1996 से मानेसर में स्थित है। यह ऑटोमोटिव तथा उनके महत्वपूर्ण सुरक्षा संघटकों के परिक्षण और प्रमाणन लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित केन्द्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) के अंतर्गत स्वतंत्र जांच एजेंसियों में से एक है। नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी (एनसीयू) की स्थापना 1996 में गुरुग्राम में की गई थी। एनसीयू राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) 'ए' मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के तहत इंजीनियरिंग श्रेणी में शीर्ष 100 में स्थान दिया गया है। इस संस्थान को नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग, 2021 (एआरआईआईए) में भारत के शीर्ष 30 विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली यूनिवर्सिटी के रूप में भी पुरस्कृत किया गया है।

जम्मू और कश्मीर के कटरा में इंटर मॉडल स्टेशन विकसित करने के लिए एनएचएलएमएल और कटरा विकास प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंहजम्मू और कश्मीर के एल.जी. श्री मनोज सिन्हा तथा केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों की उपस्थिति में एनएचएलएमएल (नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड) और कटरा विकास प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत, माता वैष्णो देवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कटरा में इंटर मॉडल स्टेशन विकसित किया जा रहा है।

आर्कटिक में रूस-चीन की सहभागिता

हाल ही में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने रूस की सेना के निर्माण और आर्कटिक क्षेत्र में चीनी हित को चेतावनी दी। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार चीन ने आर्कटिक क्षेत्र में रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहरा किया है। रूस ने एक नई आर्कटिक कमान की स्थापना की है और सैकड़ों नए और पूर्व सोवियत-युग के आर्कटिक सैन्य स्थल खोले हैं, जिनमें हवाई क्षेत्र और गहरे पानी के बंदरगाह शामिल हैं। नए ठिकानों, नए हथियार प्रणालियों के साथ महत्त्वपूर्ण रूसी सैन्य निर्माण तथा हाइपरसोनिक मिसाइलों सहित अपने सबसे उन्नत हथियारों के लिये परीक्षण स्थल के रुप में आर्कटिक क्षेत्र का उपयोग करना। चीन ने खुद को आर्कटिक का निकटवर्ती-राष्ट्र घोषित कर दिया है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा आइसब्रेकर बनाने की योजना में जुटा है और आर्कटिक के उत्तरी क्षेत्र में ऊर्जा, अवसंरचना और अनुसंधान परियोजनाओं पर अरबो डॉलर खर्च कर रहा है।

भारतीय रिज़र्व बैंक RBI ने बैंक धोखाधड़ी की जाँच हेतु रजिस्ट्री स्थापित करने पर विचार किया

हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइटों, फोन और धोखाधड़ी करने वाले द्वारा उपयोग किये जाने वाले विभिन्न तरीकों का डेटाबेस बनाने के लिये फ्रॉड रजिस्ट्री स्थापित करने पर विचार किया है। रजिस्ट्री का डेटाबेस जालसाज़ो को धोखाधड़ी को दोहराने से रोकने में मदद करेगा क्योंकि वेबसाइटों या फोन नंबरों को काली सूची में डाल दिया जाएगा। भुगतान प्रणाली के प्रतिभागियों को वास्तविक समय में धोखाधड़ी की निगरानी के लिये इस रजिस्ट्री तक पहुँच प्रदान की जाएगी। ग्राहकों को उभरते जोखिमों के बारे में शिक्षित करने के लिये समग्र धोखाधड़ी डेटा प्रकाशित किया जाएगा।

कर्नाटक की दिविता राय मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं

कर्नाटक की दिविता राय 28 अगस्त को एक स्टार-स्टडेड इवेंट में मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं। मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021), हरनाज संधू ने दिविता को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया। ऐसे में 71वें मिस यूनिवर्स 2022 पेजेंट में 23 वर्षीय दिविता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां हरनाज संधू अगली मिस यूनिवर्स विजेता को ताज पहनाएंगी।

ICICI Bank ने लॉन्च किया RuPay क्रेडिट कार्ड

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने सोमवार को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी का ऐलान किया। बैंक ने NPCI के साथ मिलकर RuPay क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड में कस्टमर को प्रत्येक 100 रुपये खर्च करने के बाद एक रीवार्ड प्वाइंट मिलेगा। जबकि 1 साल में 2 लाख रुपये खर्च करने पर 2,000 बोनस रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे।

एशिया-प्रशांत में बीजिंग के बाद बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्र

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्रों की सूची में बीजिंग के बाद बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी है। कुशमैन एंड वेकफील्ड की ‘टेक सिटीज: द ग्लोबल इंटरसेक्शन ऑफ टैलेंट एंड रियल एस्टेट’ शीर्षक वाली ताजा रिपोर्ट में रियल एस्टेट और कारोबारी माहौल से जुड़े 14 मानदंडों के आधार पर प्रौद्योगिकी बाजारों की पहचान की गई है। संपत्ति सलाहकार ने बयान में कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया- प्रशांत क्षेत्र में बीजिंग के बाद बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्र हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान बेंगलुरु 2,30,813 प्रौद्योगिकी रोजगार सृजन के साथ भारत में सबसे आगे रहा। इसके बाद चेन्नई (1,12,781 रोजगार), हैदराबाद (1,03,032 रोजगार) और दिल्ली (89,996 रोगजार) का स्थान रहा।

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने फाइनल में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को 21-5, 21-16 से हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ एक्सेलसन अब एक साथ ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर फाइनल और पिछले तीन सुपर 1000 खिताब अपने नाम कर चुके हैं। जापान की अकाने यामागूची विश्व बैडमिंटन चैंपियन बन गई हैं। विश्व नंबर 1 यामागूची ने लगातार दूसरी बार BWF विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। अपने ही देश जापान की राजधानी टोक्यो में हो रही प्रतियोगिता के फाइनल में यामागूची ने चौथी सीड चीन की चेन यू फेई के खिलाफ 21-12, 10-21, 21-14 से जीत दर्ज की।

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 950 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा (949 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज श्रीलंकाई स्पिन जादूगर, मुथैया मुरलीधरन (1,347 विकेट), दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई स्पिन महान शेन वार्न (1,001 विकेट) और भारतीय स्पिन महान अनिल कुंबले (956 विकेट) हैं।

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस

भारतीय समाज में छोटे और लघु उद्योगों के महत्त्व को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष 30 अगस्त को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह दिवस आम लोगों को रोज़गार प्रदान करने में छोटे व्यवसायों के महत्त्व को मान्यता प्रदान करता है और उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु समर्पित है। भारत जैसे विकासशील देश में छोटे पैमाने के उद्योग आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे क्षेत्रों की सामरिक प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए इनके विकास की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया है। परिणामस्वरूप छोटे उद्योगों के लिये सरकारी नीतिगत सहायता की प्रवृत्ति लाभकारी और छोटे उद्यमों के विकास के अनुकूल रही है। 30 अगस्त, 2000 को लघु उद्योग क्षेत्र के लिये एक व्यापक नीति पैकेज़ की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत में छोटी फर्मों को महत्त्वपूर्ण सहायता प्रदान करना था। 30 अगस्त, 2001 को लघु उद्योग मंत्रालय ने नई दिल्ली में लघु उद्यमियों के लिये एक ‘लघु उद्योग सम्मेलन’ आयोजित किया, साथ ही लघु उद्योग के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किये गए, तभी से प्रतिवर्ष 30 अगस्त को ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ का आयोजन किया जाता है।

लापता विवादों के पीड़ितों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 30 अगस्त

संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 30 अगस्त को लापता विवादों के पीड़ितों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है। यह दिवस लापता होने से रोकने और जिम्मेदार लोगों को न्याय देने के लिए मनाया जाता है, क्योंकि लापता होने को अक्सर समाज के भीतर आतंक फैलाने की रणनीति के रूप में उपयोग किया जाता है। इस प्रथा से उत्पन्न असुरक्षा की भावना केवल गायब लोगों के करीबी रिश्तेदारों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके समुदायों और समाज को भी प्रभावित करती है। साल 2011 ने अंतर्राष्ट्रीय लापता विवादों के पीड़ितों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उद्घाटन समारोह को चिह्नित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लकुलिश संप्रदाय के कुलगुरु स्वामी राजर्षि मुनि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लकुलिश संप्रदाय के कुलगुरु स्वामी राजर्षि मुनि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने वर्षों से योग में उनके उत्कृष्ट योगदान का उल्लेख करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

30 August 2022

नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा तीन दिन के भारत दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा के साथ भारत और नीदरलैंड के संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। महारानी मैक्सिमा तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। दोनों नेताओं ने सार्वभौमिक वित्तीय समावेशन पहल पर चर्चा की। महारानी मैक्सिमा ने इस दिशा में पिछले कुछ वर्षों में भारत में हुई प्रगति की सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पिछले साल भारत-नीदरलैंड वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई 'जल साझेदारी' और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हुई है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् नई दिल्‍ली में देश की स्‍वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होने तक की प्रतिस्‍पर्धात्‍मक रूपरेखा जारी करेगी

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद नई दिल्‍ली में द‍ेश की स्‍वतंत्रता के एक सौ वर्ष पूरे होने तक की प्रतिस्‍पर्धात्‍मक रूपरेखा जारी करेगी। इसे आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्‍यक्ष बिबेक देबरॉयजी-20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत और परिषद के सदस्‍य संजीव सान्‍याल जारी करेंगे। रूपरेखा में वर्ष 2047 तक देश को उच्‍च आय वाला देश बनाने के लिए जानकारी और मार्गदर्शन दिए गए हैं। इनमें अर्थव्‍यवस्‍था में सामाजिक उन्‍नति और साझा समृद्धि समाहित है। इस रूप रेखा में देश की मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के गहन अध्‍ययन के आधार पर आवश्‍यक योजनाओं का समेकित एजेंडा प्रस्‍तुत किया गया है।

राजस्थान में 11 हजार से अधिक पंचायतों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत हुई

राजस्थान में 11 हजार से अधिक पंचायतों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले के लूनी प्रखंड की पाल पंचायत में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का उदघाटन किया। इन खेलों में लगभग दो लाख 25 हजार टीमें भाग ले रही हैं। करीब तीस लाख खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य सरकार का दावा है कि ग्रामीण ओलिम्पिक विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है। इन खेलों का आयोजन खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इनडोर हॉल में इन खेलों के शुभंकर शेरू का अनावरण कर थीम सांग ‘‘चालो-चालो रे साथिड़ा, सारा मिलके खेलो.... गांव-गांव लागेलो खेलां रो मेलो,,,’’ जारी किया।

यूपी परिवार कल्याण कार्ड योजना

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी परिवारों के लिए ‘यूपी परिवार कल्याण कार्ड’ जल्द जारी करने की बात कही थी। इसके तहत राज्य में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इससे उन परिवारों को भी मदद मिलेगी जो किन्हीं कारणों से योजनाओं से वंचित हैं। यह कार्ड राशन कार्ड डेटा की मदद से तैयार किया जाएगा, जिसकी मदद से इस प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकता है और सभी सरकारी योजनाओं को एकीकृत किया जा सकता है। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ आधार वैध राशन कार्ड धारक हैं जिन्हें परिवार कल्याण कार्ड तुरंत जारी किए जा सकते हैं। राज्य का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा राशन कार्ड से कवर किया गया है। इस कार्ड के माध्यम से सरकार राज्य में प्रत्येक परिवार को एक पहचान पत्र जारी करेगी, जो आधार कार्ड की तरह एक अद्वितीय 12 अंकों का कार्ड होगा, जिसमें उस परिवार के सभी सदस्यों के बारे में पूरी जानकारी होगी। यूपी परिवार कल्याण कार्ड में उल्लिखित जानकारी के आधार पर राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे रोजगार, स्वास्थ्य या अन्य प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस कार्ड की मदद से किसी भी योजना के अपात्र आवेदकों का भी आसानी से पता लगाया जा सकता है। साथ ही राज्य के हर नागरिक का सारा डाटा सरकार के पास उपलब्ध रहेगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नागरिकों की सुविधा के लिए आईडीपी को लेकर अधिसूचना जारी की

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नागरिकों की सुविधा के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय वाहन चालन परमिट - आईडीपी को लेकर अधिसूचना जारी की है। भारत, अंतर्राष्‍ट्रीय सड़क यातायात संधि, 1949 में शामिल है और अन्‍य देशों में स्‍वीकृति के लिए, संधि के प्रावधानों के अनुरूप आईडीपी जारी किया जाना जरूरी है। मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान समय में देश के विभिन्‍न राज्‍यों में इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के प्रारूप, आकार और रंग में अंतर है। इसके कारण भारतीय नागरिकों को विदेशों में आईडीपी को लेकर दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। इस संशोधन के बाद जिनेवा संधि के अनुरूप अंतर्राष्‍ट्रीय वाहन चालन परमिट देशभर में एकसमान हो जाएगा।

नासा ने इंजन में आई खराबी की वजह से आर्टेमिस-1 मून मिशन के प्रक्षेपण को स्थगित किया

नासा ने इंजन में आई खराबी की वजह से आर्टेमिस-1 मून मिशन के प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी अपने अत्‍याधुनिक रॉकेट-आर्टेमिस को पहली परीक्षण उड़ान पर भेजने वाली थी। ये अपोलो के आखिरी चंद्र मिशन के पचास वर्ष बाद चंद्रमा पर जाने के लिए नियोजित छह सप्ताह की मानव रहित उड़ान थी। प्रक्षेपण के समय से लगभग 40 मिनट पहले उड़ान स्‍थगित कर दी गयी। फ्लोरिडा में केप कैनावेरल में केनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से 32 मंजिला लम्‍बा और दो चरण वाला स्‍पेस लॉन्‍च सिस्‍टम और इसका ओरियन क्रू कैप्‍सूल उड़ान भरने वाला था। ओरियन पर सेंसर से जुड़े एक पुरुष और दो महिला पुतलों को भेजा जा रहा था। ताकि अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले विकिरण के स्तर और अन्य परेशानियों का पता लगाया जा सके। अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित हजारों लोग प्रक्षेपण को देखने के लिए कैनेडी स्पेस सेंटर के पास समुद्र तट पर जमा हुए थे।

नीति आयोग ने हरिद्वार को भारत का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला घोषित किया

नीति आयोग ने हरिद्वार जिले को आधारभूत अवसंरचना थीम में देश के 112 आकांक्षी जिलों में प्रथम घोषित किया है। नीति आयोग की तरफ से जारी जून की रैंकिंग में देश के 112 आकांक्षी जिलों में आधारभूत अवसंरचना के क्षेत्र में हरिद्वार जिले ने पहला स्थान हासिल किया। नीति आयोग की तरफ से हर महीने आकांक्षी जिलों की स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत अवसंरचना एवं वित्तीय समावेशन एवं कौशल थीम पर रैंकिंग की जाती है। सभी सेक्टर में प्रथम आने पर पुरस्कार स्वरूप 10 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रविधान है। आकांक्षी जिला हरिद्वार को इससे पहले दो बार प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। 2019 फरवरी में कृषि एवं जल संसाधन थीम पर जिले को प्रथम पुरस्कार स्वरूप तीन करोड़ रुपये मिले थे, वहीं 2019 जुलाई में सभी सेक्टरों में प्रथम स्थान आने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम मिला था।

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्‍टूबर को होगा

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव इस वर्ष 17 अक्‍टूबर को होगा। 19 अक्‍टूबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन नतीजे घोषित किये जाएंगे। यह फैसला आज नई दिल्‍ली में पार्टी की सर्वोच्‍च निर्णायक इकाई- कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। पार्टी के केन्‍द्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्‍यक्ष मधुसूदन मिस्‍त्री ने बैठक के बाद बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितम्‍बर को जारी की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि उम्‍मीदवार 24 से 30 सितम्‍बर तक नामाकंन दाखिल कर सकते हैं। पहली अक्‍टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आठ अक्‍टूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। श्री मिस्‍त्री ने बताया कि यदि एक से अधिक उम्‍मीदवार खडे होते हैं तो 17 अक्‍टूबर को चुनाव कराया जाएगा।

‘राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण’ का रजत जयंती वर्ष

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA)29 अगस्त को नई दिल्‍ली में अपनी स्‍थापना का रजत जयंती वर्ष मनाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री एकीकृत क्‍लाउड आधारित एप्लीकेशन औषधि डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली 2.0 का शुभारंभ करेंगे। इस पर औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 के अंतर्गत विभिन्न तरह के फाॅर्म जमा कराने की सुविधा होगी। इससे राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण का कार्य कागज रहित होगा और देशभर के राष्ट्रीय औषधि मूल्य नियामक सभी हितधारकों से जुड़ सकेंगे। NPPA का गठन वर्ष 1997 में भारत सरकार द्वारा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत औषधि विभाग (DoP) के एक संलग्न कार्यालय के तौर पर औषधियों के मूल्य निर्धारण हेतु स्वतंत्र नियामक के रूप में और सस्ती कीमतों पर दवाओं की उपलब्धता एवं पहुँच सुनिश्चित करने हेतु किया गया था। इसे ड्रग्स (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 1995-2013 (DPCO) के तहत नियंत्रित थोक दवाओं एवं फॉर्मूलेशन की कीमतों को तय/संशोधित करने तथा देश में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बनाया गया था। इसका प्रमुख कार्य औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश के प्रावधानों को इसे प्रत्यायोजित शक्तियों के अनुसार लागू और कार्यान्वित करना, NPPA के निर्णयों से उत्पन्न सभी कानूनी मामलों से निपटने के लिये उपाय करना, दवाओं की उपलब्धता की निगरानी करना, थोक दवाओं और फॉर्मूलेशन के लिये उत्पादन, निर्यात एवं आयात, अलग-अलग कंपनियों की बाज़ार हिस्सेदारी, कंपनियों की लाभप्रदता आदि पर डेटा एकत्र करना/बनाए रखना तथा दवाओं/ फार्मास्यूटिकल्स के मूल्य निर्धारण के संबंध में प्रासंगिक अध्ययन करना है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी की 45वीं वार्षिक आम बैठक में 3.5 लाख करोड़ रुपये की निवेश योजनाओं की घोषणा की। अपने भाषण में, अंबानी ने कहा कि जैसा कि पिछले साल घोषित किया गया था, विकसित मॉडलों की मापनीयता के आधार पर प्रतिबद्धता को दोगुना करने की क्षमता के साथ निवेश योजनाओं में 5जी के तेजी से रोलआउट पर 2,00,000 करोड़ रुपये, मूल्य श्रृंखलाओं में ओ2सी क्षमताओं के विस्तार में 75,000 करोड़ रुपये और नए ऊर्जा व्यवसाय में 75,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।

ताइवान स्ट्रेट से होकर गुजरे अमेरिकी युद्धपोत

अमेरिका के दो युद्धपोत अंतरराष्ट्रीय जल के माध्यम से ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरे। अमेरिकी नौसेना ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से ताइवान और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह इस तरह का पहला ऑपरेशन है। पेलोसी की यात्रा के विरोध में चीन ने ताइवान को घेरकर सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया था। अमरीका के सातवें बेडे ने जापान में कहा कि गाइडेडमिसाइल युद्धपोत यूएसएस एंटियेटम और यूएसएस चांसलर्सविले समुद्री से गुजर रहे हैं, जहां अंतर्राष्‍ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन और ओवरफ्लाइट की स्‍वतंत्रता है। बेडे के अनुसार युद्धपोतों की यात्रा जारी है और किसी विदेशी सेना ने कोई हस्‍तक्षेप नहीं किया है। चीन के पूर्वी थिएटर कमान ने कहा है कि वह दोनों युद्धपोतों पर निगरानी रख रहा है और किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने के प्रति सतर्क है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने चीन के 23 विमानों और आठ जहाजों का पता लगाया है जो ताइवान के इर्द-गिर्द संचालित हैं।

एचडीएफसी बैंक और टाटा न्यू ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

एचडीएफसी बैंक ने टाटा समूह की कंपनी Tata Neu के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत ग्राहकों के लिए दो- Tata Neu Plus HDFC बैंक क्रेडिट कार्डTata Neu Infinity HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए जाएंगे। अगर ग्राहक ऑनलाइन और इन-स्टोर दोनों तरह के खर्चों पर इस कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो न्यूकॉइन्स (1 न्यूकॉइन = 1 रुपया) का रिवार्ड मिलेगा। ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से साझेदार टाटा ब्रांड्स से की गई हर खरीद पर टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2 प्रतिशत न्यूकॉइन मिलेगा। वहीं, टाटा न्यू इन्फिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर न्यूकॉइन 5 प्रतिशत मिलने वाला है। टाटा न्यू प्लस और इनफिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड को खोने जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में ग्राहकों केा जीरो लॉस्ट कार्ड लायबिलिटी का लाभ मिलेगा। एचडीएफसी बैंक का कहना है कि उनके 24 घंटे चलने वाले कॉल सेंटर को तुरंत इसकी सूचना देनी होगी।

शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2022 की मेजबानी की

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की समेत देशभर के 75 केंद्रों पर स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 (Smart India Hackathon 2022) का शुभारंभ हो गया। आइआइटी रुड़की में देश के अलग-अलग 19 शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थी व उन्हें सहयोग करने के लिए मेंटर भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। संस्थान की टिंकरिंग लैब में विद्यार्थी हैकाथान में भाग ले रहे हैं। इसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी पांच दिन तक विशेषज्ञों की निगरानी में हार्डवेयर चुनौतियों का समाधान विकसित करेंगे।

आदिल सुमरिवाला ने भारतीय ओलंपिक संघ के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला

भारतीय ओलंपिक संघ ने नए चुनाव होने तक आदिल सुमरिवाला को संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना है। आईओए के पूर्व अध्यक्ष डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा ने व्यक्तिगत कारणों से 18 जुलाई को आईओए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तत्पश्चात, आईओए संविधान के खंड 11.1.5 के अनुसार 31 में से 18 कार्यकारी सदस्यों ने रिक्ति को भरने के लिए अधोहस्ताक्षरी को सहयोजित किया। आदिल सुमरिवाला (जन्म 1 जनवरी 1958) एक भारतीय एथलीट और उद्यमी हैं, जो 1980 के मास्को ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोकप्रिय हैं। सुमरिवाला ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और ओलंपिक में 100 मीटर धावक के रूप में भाग लिया।

एशिया कप 2022

एशिया कप 2022 का आयोजन टी20 फॉर्मेट पर किया जा रहा है। एशिया कप का 4 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद फिर से आयोजन किया जा रहा है। एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जा रहा है, लेकिन इसका मेज़बान श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड होगा। पहले श्रीलंका में ही इसका आयोजन होना था, लेकिन श्रीलंका के राजनीतिक और आर्थिक हालात खराब होने कारण इसे UAE में हस्तांतरित कर दिया गया। एशिया कप पहली बार वर्ष 1984 में आयोजित हुआ था और ये टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था। यह वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में खेला जाता है। भारतीय टीम पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन हो चुका है। जिसमें भारत ने वर्ष 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब (7 बार ट्रॉफी) अपने नाम किया है। वहीं श्रीलंका ने 5 बार ये ट्रॉफी जीती है। वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत इकलौती टीम है जिसने एशिया कप को दो अलग फॉर्मेट (वनडे और टी20) में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है।

तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने विराट कोहली

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के पहले ही मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। कोहली भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से 100 मैच खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए साथ ही वो क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बने। विराट कोहली भारत की तरफ से 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत के लिए 100 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। विराट कोहली से पहले अपने देश के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने का रिकार्ड न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रास टेलर के नाम पर दर्ज था। रास टेलर अपने देश के लिए क्रिकेट के तीनों फार्मेट में 100 में खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे, लेकिन अब विराट कोहली ने उनकी बराबरी कर ली और अपने देश के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में 100 मैच खेलने वाले बल्लेबाज बने।

रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने मैच में 11 रन बनाते ही न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया। भारतीय कप्तान के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं।

‘राष्ट्रीय खेल दिवस’

भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह दिन भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद भारतीय और विश्व हॉकी में सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 1928, वर्ष 1932 और वर्ष 1936 के ‘ग्रीष्म ओलंपिक’ में जीत के साथ भारत को ओलंपिक स्वर्ण पदक की पहली हैट्रिक पूरी करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मेजर ध्यानचंद वर्ष 1922 में एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में शामिल हो गए। मेजर ध्यानचंद हॉकी खेल के प्रति काफी समर्पित थे और उन्होंने अपने हॉकी कॅरियर की शुरुआत ब्रिटिश भारतीय सेना की रेजिमेंटल टीम से की। वर्ष 1926 से वर्ष 1948 तक के अपने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी कॅरियर में मेजर ध्यानचंद ने कुल 185 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्त्व किया, जिसमें उन्होंने 400 से अधिक गोल किये। यही कारण है कि मेजर ध्यानचंद की विरासत का सम्मान करने और हमारे जीवन में खेलों के महत्त्व को स्वीकार करने के लिये प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ का आयोजन किया जाता है। भारत में पहला ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ 29 अगस्त, 2012 को आयोजित किया गया था।

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Nuclear Tests) का आयोजन प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन परमाणु हथियारों के परीक्षण के हानिकारक प्रभावों और ऐसे परीक्षणों को समाप्त करने के आह्वान के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 दिसंबर, 2009 को परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Nuclear Tests) को अपनाया। कजाकिस्तान में 1991 में USSR-नियंत्रित सेमिपालाटिंस्क परमाणु परीक्षण स्थल के समापन की 18वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए कजाकिस्तान द्वारा इस प्रस्ताव की शुरुआत की गई थी। अमेरिका ने 16 जुलाई, 1945 को न्यू मैक्सिको के एक रेगिस्तानी स्थल में ट्रिनिटी नामक पहला परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण ने अमेरिका को अगस्त 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराने में सक्षम बनाया। इस घटना के परिणामस्वरूप अनुमानित 2,00,000 लोग मारे गये जबकि बचे लोग विकिरण के कारण कैंसर से पीड़ित रहे।

 Current Affairs

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये लेख काफी लाभकारी होने वाला हैं क्योकि इस लेख के जरिए करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें स्टूडेंट्स तक पहुंचाने का एक प्रयास किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्रों को अपनी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने में मदद मिल सके।


2021-December:-12----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-11----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-10----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-09----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-08----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-07----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-06----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-05----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-04----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-03----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-02----👉English &HINDI (objective)

2021-December:-01----👉English &HINDI (objective)


2021-November:-30-======👉English &HINDI (objective)  

                                            👉   HINDI (detail)    👉English (detail)