बंगाल के गवर्नर

-----------------------

1. सर जॉन शोर ने कौन सी नीति अपनाई ?
Ans-तटस्थता तथा अहस्तक्षेप

2. लॉर्ड वेलेजली के कार्य का समय रहा है ?
Ans- (1798-1805 ई.) लॉर्ड वेलेजली

3. चौथा आंग्ल मैसूर युद्ध कब और किसके बीच हुआ ?
Ans-1799 ई. में टीपू सुल्तान और अंग्रेजों के बीच - अंग्रेजों का नेतृत्व लॉर्ड वेलेजली ने किया ।

4. टीप सुल्तान किस युद्ध में मारा गया ?
Ans-चौथा आंग्ल-मैसूर युद्ध

5. लॉर्ड वेलेजली ने कौन सी नीति अपनाई ?
Ans-सहायक संधि

6. सहायक संधि करने वाला पहला राज्य कौन था ?
Ans-हैदराबाद

7. द्वितीय अंग्रेज मराठा युद्ध तथा बेसिन की संधि किसके समय हुई ?
Ans-लॉर्ड वेलेजली

8. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की ?
Ans-लॉर्ड वेलेजली

9. फोर्ट विलियम कॉलेज किस पढ़ाई के लिए खोला गया ?
Ans-सिविल सेवा में नियुक्त ब्रिटिश अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए इस कॉलेज की स्थापना की गई ।

10. लॉर्ड वेलेजली खुद को क्या कहा करता था ?
Ans-बंगाल का शेर

11. सर जार्ज बार्लो के कार्य का समय रहा है ?
Ans-(1805-07 ई.) सर जार्ज बार्लो

12. सर जार्ज बार्लो ने किसके व्यापार पर रोक लगाई ?
Ans-दासों के व्यापार पर ।

13. सर जार्ज बार्लों के समय कौन सा विद्रोह हुआ था ?
Ans-वेल्लोर विद्रोह । इसमें भारतीय सिपाहियों ने कंपनी की सेवा शर्तों के प्रति गुस्सा जाहिर किया था ।

14. लॉर्ड मिण्टो प्रथम के कार्य का समय रहा है ?
Ans-(1807-13 ई.) लॉर्ड मिण्टो प्रथम

15. लॉर्ड मिण्टो प्रथम के समय कौन-सा एक्ट पारित किया गया था ?
Ans-1813 ई. का चार्टर एक्ट ।

16. लॉर्ड मिण्टो प्रथम ने किसे रणजीत सिंह के साथ अमृतरसर की संधि के लिए भेजा था ?
Ans-1809 ई. में चार्ल्स मेटफॉक को ।
17. लॉर्ड हेस्टिंग्स के कार्य का समय रहा है ?
Ans-(1813-23 ई.) लॉर्ड हेस्टिंग्स

18. लॉर्ड हेस्टिंग्स ने 1816 ई. में सगोली की संधि किसके साथ की ?
Ans-नेपाल

19. लॉर्ड हेस्टिंग्स ने किस पर लगे प्रतिबंध को हटाया ?
Ans-प्रेस

20. 1822 ई. में 'टैनेन्सी एक्ट या काश्तकारी अधिनियम' किस गर्वनर के शासन में लागू किया गया ?
Ans-लॉर्ड हेस्टिंग्स के समय ।

21. लॉर्ड एमहर्स्ट के कार्य का समय रहा है ?
Ans-(1823-28 ई.) लॉर्ड एमहर्स्ट

22. 'यन्दाबू की संधि' के तहत कौन-सा युद्ध खत्म हुआ ?
Ans-आंग्ल-बर्मा युद्ध

23. किस गवर्नर के समय आंग्ल-बर्मा युद्ध हुआ ? यह युद्ध कब तक चला ?
Ans-लॉर्ड एमहर्स्ट के समय 1824 से 1826 ई. तक ।

24. सी समय कौन-सा विद्रोह हुआ जो काफी चर्चित भी रहा ?
Ans-बैरकपुर में सैन्य विद्रोह । (1824 ई. में)