अपवाह तंत्र -8


कावेरी नदी →

  • कावेरी नदी प्रायद्वीपीय ब्रहमगिरी / पुष्पगिरी पहाड़ियाँ - कर्नाटक
  • भारत की एकमात्र सदाबहार नदी है क्योंकि कावेरी नदी ऊपरी अपवाह को दक्षिणी पश्चिमी मानसून तथा निचले अपवाह को उत्तरी पूर्वी मानसून से जल प्राप्त होता है।

  • कावेरी नदी केरल → कर्नाटक तथा तमिलनाडु राज्यों से होकर बहती है।
  • कावेरी नदी कर्नाटक में शिवसमुद्रम बाँध तथा तमिलनाडु में मैट्‌टूर बाँध स्थित है।
  • कावेरी नदी कर्नाटक में शिवसमुद्रम जलप्रपात स्थित है।

कावेरी नदी की सहायक नदियाँ

  • हेमवती
  • स्वर्णवती
  • अमरावती
  • अर्कावती
  • लक्ष्मणतीर्था
  • कबानी
  • भवानी

वैगई नदी

  • बैगई नदी तमिलनाडु में वर्षनाड़ पहाड़ियों से निकलती है।
  • प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर (तमिलनाडु) वैगई नदी के तट पर स्थित है।

ताम्रपर्णी नदी

  • ताम्रपर्णी नदी भारत की सबसे दक्षिणतम नदी है।
  • ताम्रपर्णी नदी केरल में अगस्तमलाई पहाड़ियों से निकलती है।
  • अगस्तमलाई, इलाइची पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी है।
  • अमस्तमलाई - जैवसंरक्षित क्षेत्र
  • पापनाशम परियोजना ताम्रपर्णी नदी पर तमिलनाडु में स्थित है।

नर्मदा नदी

  • पश्चिम की ओर बहने वाली भारत की सबसे लम्बी नदी है। (लम्बाई - 1312 किमी.)
  • नर्मदा नदी विध्याचल तथा सतपुडा के मध्य भ्रंश घाटी (Rift Valley) रिफ्ट वैली से होकर बहती है।
  • नर्मदा नदी मध्यप्रदेश में अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है।
  • नर्मदा नदी मध्यप्रदेश →महाराष्ट्र → गुजरात तीन राज्यों से बहती है।
  • नर्मदा नदी खम्भात की खाड़ी मे ऐश्चुरी / ज्वारनदमुख बनाती है।
  • जबलपुर (मध्यप्रदेश) तथा भड़ौच (भरूच) शहर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है।
  • तवा नदी नर्मदा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
  • नर्मदा नदी पर मध्य प्रदेश में संगमरमर जलप्रपात, धुँआधार जलप्रपात, कपिलधारा जलप्रपात, सहस्त्रधारा जलप्रपात स्थित है।

नर्मदा नदी पर स्थित प्रमुख बाँध -

ताप्ती नदी

  • पश्चिम की ओर बहने वाली दूसरी सबसे लम्बी नदी
  • ताप्ती नदी मध्य प्रदेश में बैतूल पठार (महादेव पहाड़ियाँ) से निकलती है।
  • ताप्ती नदी सतपुड़ा तथा बालघाट अजन्ता के मध्य भ्रंश घाटी (Rift Valley) से होकर बहती है।
  • ताप्ती नदी मध्यप्रदेश → महाराष्ट्र → गुजरात तीन राज्यों से बहती है।
  • ताप्ती नदी खम्भात की खाड़ी में ऐश्चुरी / ज्वारनदमुख का निर्माण करती है।
  • ताप्ती नदी को नर्मदा नदी की जुडंवा नदी या Hand mode कहा जाता है।
  • नेपानगर (मध्यप्रदेश) तथा सूरत (गुजरात) शहर ताप्ती नदी के तट पर स्थित है।
  • नेपानगर में अखबारी कागज उद्योग स्थित है।
  • सूरत में सूती वस्त्र उद्योग है।
  • ऊकाई बाँध तथा काकरापार बाँध ताप्ती नदी पर गुजरात में स्थित है।