गहड़वाल वंश
- चन्द्रदेव ने 1080 से 1085 ई. के मध्य गहड़वाल राजवंश की नींव रखी। इसकी राजधानी भी कन्नौज थी। यह चन्द्रवंशी थे।
- चन्दद्रेव का पौत्र गोविन्द चन्द्र (1114 से 1155ई.) इस वंश का सर्वाधिक महत्वपूर्ण शासक था उसने पालों से मगध जीता।
- लक्ष्मीधर प्रकाण्ड विद्वान था उसने कृत्यकल्पतरू नामक ग्रन्थ की रचना की।
- विजय चन्द्र (1155 से 1170ई.) के समय दिल्ली के क्षेत्र पर चौहानों ने अधिकार कर लिया।
- जयचन्द (1170 से 1194ई.) इस वंश का अंति शक्तिशाली शासक था। इसकी पुत्री संयोगिता का अपहरण दिल्ली व अजमेर के चौहान शासक पृथ्वीराज तृतीय ने किया था।
- 1194 ई. में चन्दावर के युद्ध में मुहम्मद गौरी द्वारा पराजित हुआ व मारा गया।
- जयचन्द ने संस्कृत के प्रख्यात कवि श्री हर्ष को संरक्षण प्रदान किया। उन्होंने नेषधचरित एवं खण्डनखण्डखाद्य की रचना की।
चन्देल वंश-
- इस वंश के संस्थापक नन्नुक थे।
- जयशक्ति अथवा जेजा के नाम से यह क्षेत्र जेजाकभुक्ति भी कहलाया तथा इनकी राजधानी खजुराहो थी।
- यशोवर्मन (925 से 950ई.) इस वंश का प्रथम शक्तिशाली शासक था।
- यशोवर्मन का पुत्र धंग (950 से 1002ई.) था इसने ही प्रतिहारों से पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की।
- चंदेल पूर्व मध्यकाल में हिन्दी की देवनागरी लिपि का अपने अभिलेखों में प्रयोग करने वाले प्रथम शासक थे।
- धंग ने खजुराहों में वैद्यानाथ एवं जिननाथ के प्रसिद्ध मंदिर बनवाए।
- विद्याधर (1017 से 1029ई.) सर्वाधिक शक्तिशाली चन्देल शासक था।
- विद्याधर ने गुर्जर शासक राज्यपाल का सिर्फ इसलिए वध कर दिया कि उसने गजनवी का मुकाबला नहीं किया।
- अंतिम चन्देल शासक परमर्दि देव परमल (1163 से 1202 ई.) था। 1202ई. कुतुबुद्दीन ऐबक ने कलिंजर पर आक्रमण कर चन्देल शक्ति को पूर्णत: समाप्त कर दिया।
- चन्देल कला का केन्द्र खजुराहो था। कन्दरिया महादेव मंदिर (धंग द्वारा निर्मित),जगदम्बिका मंदिर, विष्णु का चतुर्भुज प्रसिद्ध है।


0 Comments