पशु सम्पदा
पशुगणना:-
- प्रत्येक पाँच वर्ष बाद राज्य में पशुगणना राजस्व मडंल द्वारा की जाती रही है जबकि इस बार 20वीं पशुगणना का कार्य राजस्व मण्डल (अजमेर) व पशुपालन निदेशालय (जयपुर) द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी ।
- प्रथम पशुगणना वर्ष 1919 में की गई।
- स्वतंत्रता के पश्चात् पहली पशुगणना वर्ष 1951 में की गई।
- 19वीं पशुगणना 2012 में की गई थी।
- नवीनतम 20वीं पशुगणना 2019 में हुई थी।
- 20वीं पशुगणना की शुरुआत 1 अक्टूबर, 2018 को की गई।
- 20वीं पशुगणना पूर्णरूप से डिजिटल पशुगणना थी।
- 2019 की पशुगणना में दो राज्य प्रशासन (State Admin) बनाए गए जिसमें-
- राजस्व मण्डल (अजमेर)
- पशुपालन निदेशालय (जयपुर)
- 20वीं पशुगणना में प्रत्येक जिले में पशुगणना अधिकारी के रूप में जिला कलेक्टर को नियुक्त किया गया।
- 20वीं पशुगणना के आँकडे़ का प्रकाशन 16 अक्टूबर, 2019 में किया गया।
20वीं पशुगणना के आँकडे़ -
- पशुधन की दृष्टि से देश में राजस्थान का द्वितीय स्थान है (प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश)।
- 20वीं पशु गणना के अनुसार राज्य में कुल पशु सम्पदा 56.8 मिलियन है।
- 19वीं पशुगणना के अनुसार राज्य में कुल सम्पदा 57.7 मिलियन है।
- वर्ष 2012 के सापेक्ष वर्ष 2019 में कुल पशु सम्पदा में 1.66 प्रतिशत की कमी आई है।
- 2007 की 18वीं पशुगणना प्रथम बार पशुओं की नस्ल के आधार पर की गई।
गौवंश -
- 2019 की पशुगणना में राजस्थान में गौवंश 13.9 मिलियन हैं और गौवंश की दृष्टि से देश में छठा स्थान है।
- 2012 की 19वीं पशुगणना में गौवंश की संख्या 13.8 मिलियन थी।
- 19वीं पशुगणना के सापेक्ष 20वीं पशुगणना में 4.41 प्रतिशत गौवंश में वृद्धि हुई है।
भैंस -
- 20वीं पशुगणना में राजस्थान में भैंस की संख्या 13.7 मिलियन हैं और भैंस की दृष्टि में देश में दूसरा स्थान है।
- 19वीं पशुगणना में भैंस की संख्या 13.0 मिलियन थी।
- 2012 की पशुगणना की तुलना में 2019 की पशुगणना में भैंस में 5.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
भेड़ -
- राजस्थान में 2019 की पशुगणना के अनुसार भेड़ों की संख्या 7.9 मिलियन है।
- भेड़ों की दृष्टि से राजस्थान का देश में चौथा स्थान है।
- वर्ष 2012 की पशुगणना में भेड़ों की संख्या 9 मिलियन थी।
- वर्ष 2012 की तुलना में वर्ष 2019 की पशुगणना में भेड़ों की संख्या में 12.95 प्रतिशत की कमी आई है।
बकरी -
- 2019 की पशुगणना के अनुसार बकरियों की संख्या 20.84 मिलियन हैं।
- बकरियों की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।
- वर्ष 2012 की पशुगणना में बकरियों की संख्या 21.67 मिलियन थी।
- वर्ष 2012 की पशुगणना के सापेक्ष वर्ष 2019 की पशुगणना में बकरियों की संख्या में 3.81 प्रतिशत की कमी आई है।
ऊँट -
- 20वीं पशुगणना के अनुसार ऊँटों की संख्या 2.13 मिलियन है।
- ऊँटों की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।
- वर्ष 2012 की पशुगणना में ऊँटों की संख्या 3.26 मिलियन है।
- वर्ष 2012 की पशुगणना की तुलना में वर्ष 2019 की पशुगणना में ऊँटों की संख्याओं में 34.69 प्रतिशत की कमी आई है।
घोड़े -
- वर्ष 2019 की पशुगणना के अनुसार घोड़ों की संख्या 0.34 मिलियन हैं।
- घोड़ों की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।
- वर्ष 2012 की पशुगणना में घोड़ों की संख्या 0.33 मिलियन थी।
- वर्ष 2012 की पशुगणना के सापेक्ष वर्ष 2019 की पशुगणना में घोड़ों की संख्या में 10.85 प्रतिशत की कमी आई है।
गधे-
- 2019 की पशुगणना के अनुसार गधों की संख्या 0.23 लाख मिलियन है।
- गधों की संख्या की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।
- वर्ष 2012 की पशुगणना में गधों की संख्या 0.81 लाख थी।
- वर्ष 2012 की पशुगणना के सापेक्ष वर्ष 2019 की पशुगणना में गधों की संख्या में 71.31 प्रतिशत की कमी आई हैं।
राज्य में पशु सम्पदा -
- राज्य में सर्वाधिक पशु सम्पदा वाले जिले बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर व नागौर है व सबसे कम पशु सम्पदा वाले जिले धौलपुर, कोटा, सवाई माधोपुर व बाराँ हैं।
- सर्वाधिक पशु सम्पदा वाला जिला बाड़मेर है। जबकि सबसे कम पशु सम्पदा वाला जिला धौलपुर है।
ऊँट -
- इसे रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।
- राजस्थान में सर्वाधिक ऊँट जैसलमेर में पाए जाते हैं।
- राजस्थान में न्यूनतम ऊँट झालावाड़ में पाए जाते हैं।
- राज्य में तीन स्थानों के ऊँट प्रसिद्ध हैं-
1. बीकानेरी ऊँट:- ये बीकानेर में पाए जाते हैं ये बोझा ढोने हेतु प्रसिद्ध हैं।
क्रं सं. | नस्ल | क्षेत्र | विशेषता |
1. | राठी | श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू | - इसे राजस्थान की कामधेनू कहा जाता है। |
2. | थारपारकर | बाड़मेर व जोधपुर | मूल स्थान- सिंध (पाकिस्तान) व मालाणी (बाड़मेर)। |
3. | कांकरेज | बाड़मेर व जालोर | - मूल स्थान- कच्छ का रण (गुजरात) |
4. | सांचोरी | उदयपुर, पाली, सिरोही, जालोर | कृषि कार्यों में उपयोगी। |
5 | नागौरी | बीकानेर व नागौर क्षेत्र में | - ये नस्ल भारवाहक व कृषि कार्य में उत्तम होते हैं। |
6. | गिर | अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद बूँदी | - इसे अजमेरिया या रेंडा नस्ल भी कहते हैं। |
7. | मालवी | कोटा, बाराँ, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा | - मूल स्थान- मालवा (उत्तर प्रदेश) |
8. | हरियाणवी | हरियाणा का सीमावर्ती क्षेत्र | - बैल कृषि कार्य में उपयोगी होते हैं। |
9. | मेवाती | अलवर व भरतपुर | - इसे कोठी नस्ल भी कहते हैं। |
2. नाचना ऊँट:- जैसलमेर में अपनी तेज चाल हेतु पूरे भारत में प्रसिद्ध है। ये BSF द्वारा पाले जाते हैं जो बॉर्डर की निगरानी हेतु उपयोग में लिया जाता है।
- ऊँट को रेबारी/राईका जाति के लोग पालते हैं।
- रोग- ऊँटों में सर्रा रोग सर्वाधिक होता है। सर्रा रोग होने पर पाबुजी री फड़ बाँची जाती है इसलिए पाबुजी को ऊँटों का देवता कहा जाता है।
- ऊँट प्रजनन एवं अनुसंधान केन्द्र- जोहड़बीड़ (बीकानेर) में स्थित है। अब इस केन्द्र को निदेशालय बना दिया गया है। यहाँ ऊँटों की नीति व पॉलिसी बनाई जाएगी जिसमें ऊँट पालकों को ऊँट संबंधी जानकारी दी जाएगी।
- Camel milk dairy- ऊँटनी का दूध मधुमेह रोग में अमृत का कार्य करता है।
- जोहड़बीड़ (बीकानेर) में स्थित है।
- नवीनतम डेयरी जयपुर में बनाई जा रही है।
- ऊँट के गले को गोरबंध कहा जाता है।
- ऊँटों की खाल पर सूक्ष्म कलाकारी की जाती है जिसे उस्ताकला कहा जाता है।
- उस्ताकला, बीकानेर की प्रसिद्ध है।
- उस्ताकला की प्रसिद्ध कलाकार स्व. हिसामुद्दीन उस्ता थे।
गोवंश:-
• राजस्थान में सर्वाधिक गोवंश उदयपुर में पाए जाते हैं।
• राजस्थान में न्यूनतम गोवंश धौलपुर में पाए जाते हैं।
विदेशी गोवंश:-
क्रं सं. | नस्ल | क्षेत्र | विशेषता |
1. | जर्सी | अमेरिका | छोटी उम्र में दूध देना प्रारंभ करती है। |
2. | हॉलिस्टिन | अमेरिका व हॉलैण्ड | शरीर पर काले सफेद चक्ते। |
3. | रेड-डेन | डेनमार्क | यह गहरे लाल रंग की होती है। |
- भारत की सबसे बड़ी गौशाला- पथमेड़ा (जालोर) में स्थित है और यहाँ पर गौमूत्र बैंक व गौमूत्र रिफाईनरी लगाई गई है।
- राजस्थान का बजावास गाँव बैल हेतु प्रसिद्ध है।
- राज्य का एकमात्र हिमकृत सीमन बैंक बस्सी (जयपुर) में स्थित है।
भैंस:-
1. मूर्रा नस्ल:-
- यह नस्ल हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाई जाती है।
- राजस्थान में सर्वाधिक भैंस जयपुर जिले में पाई जाती है, जबकि न्यूनतम भैंस जैसलमेर में पाई जाती है।
- इस नस्ल की भैंस को कुंदी भैंस भी कहते हैं।
- इस नस्ल की भैंस के सींग जलेबीनुमा होते हैं।
- इसका मूल स्थान मोठगुमरी (पाकिस्तान) है।
- इसका दूध उत्पादन लगभग (20-25 लीटर) होता है।
- इसके दूध में सामान्यत: 7-8 प्रतिशत वसा होती है।
2. सूरती नस्ल:-
- यह गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र में पाई जाती है।
- इनका मूल स्थान सूरत (गुजरात) में है।
3. जाफराबादी:-
- यह दक्षिणी राजस्थान में पाई जाती है।
- यह सर्वश्रेष्ठ मादा ताकतवर जानवर होती है।
- इनका मूल स्थान गुजरात में है।
4. बदावरी:-
- यह पूर्वी राजस्थान में पाई जाती है।
- यह राजस्थान की सबसे सुन्दर नस्ल होती है।
- इसके दूध में सर्वाधिक वसा की मात्रा (13 प्रतिशत) होती है।
5. नागौरी नस्ल:-
- यह मध्यवर्ती राजस्थान में पाई जाती है।
- इस नस्ल के भैंसों का उपयोग कृषि कार्य में किया जाता है।
भेड़:-
- राजस्थान में सर्वाधिक मात्रा में भेड़ बाड़मेर जिले में पाई जाती हैं।
- राजस्थान में न्यूनतम मात्रा में भेड़ बाँसवाड़ा जिले में पाई जाती हैं।
1. चोकला:-
- यह नस्ल शेखावाटी क्षेत्र में पाई जाती है।
- यह ऊन हेतू प्रसिद्ध नस्ल है।
- इस नस्ल को भारतीय मैरिनो भी कहते हैं।
- इस नस्ल को ‘द्दापर’ नस्ल भी कहते हैं।
2. सोनाड़ी:-
- यह नस्ल दक्षिण राजस्थान में पाई जाती है।
- इस नस्ल को चनोथर भी कहते हैं।
- इस नस्ल की ऊन का उपयोग गलिचा निर्माण में किया जाता है।
3. मालपुरी:-
- यह राजस्थान के टोंक, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा जिलों में पाई जाती है।
- इस नस्ल को देशी नस्ल भी कहते हैं।
- इस नस्ल की ऊन का उपयोग गलिचा निर्माण में किया जाता है।
4. मारवाड़ी:-
- यह नस्ल पश्चिमी राजस्थान में पाई जाती है।
- इस नस्ल से वर्ष भर में सर्वाधिक मात्रा में ऊन प्राप्त होती है।
- इस नस्ल की राजस्थान राज्य में 50 प्रतिशत भेड़े पाई जाती हैं।
- यह लम्बी दूरी की यात्रा तय करने में सक्षम होती है।
- इस नस्ल में रोग प्रतिरोधकता क्षमता सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है।
पुंगल:-
- यह नस्ल राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, नागौर जिलों में पाई जाती है।
- इसे स्थानीय भाषा में चोकला कहते हैं।
नाली:-
- यह राजस्थान में हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों में पाई जाती है।
- इनसे लम्बे रेशेवाली ऊन प्राप्त की जाती हैं।
खेरी:-
- यह जोधपुर, नागौर व पाली जिले में पाई जाती है।
- इस नस्ल के सींग हल्के होते हैं।
- यह एक घुमक्कड़ नस्ल है, जिसे स्थानीय भाषा में रेवड़ कहा जाता है।
मगरा:-
- यह राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, नागौर जिलों में पाई जाती है।
- इस नस्ल को बीकानेरी चोकला भी कहते हैं।
जैसलमेरी:-
- यह राजस्थान के जैसलमेर जिले में पाई जाती है।
- इन नस्लों की भेड़ों का मुँह काला होता है।
- सर्वाधिक ऊन इसी नस्ल की भेड़ों से प्राप्त होती है।
- इस नस्ल से फाइन व मध्यम श्रेणी की ऊन प्राप्त होती हैं।
- इसकी मध्यम सफेद ऊन गलीचा बनाने हेतु प्रयुक्त की जाती है।
विदेशी नस्ल:-
- भेड़ों की रुसी नस्ल रुसी मैरीनो में पाई जाती है।
- इस नस्ल को डोर्सेट, रेम्बुले, कोरिडेल नाम से जाना जाता है।
बकरी:-
- बकरी को राजस्थान में गरीब की गाय कहते हैं।
- इसे चलता-फिरता फ्रिज कहा जाता है।
- इसके माँस को चेवण या चेवणी कहा जाता है।
- यह सर्वाधिक मात्रा में बाड़मेर में पाई जाती हैं।
1. मारवाड़ी (लौही):-
- यह पश्चिमी राजस्थान में पाई जाती है।
- इसे माँस उत्पादन हेतु पाला जाता है।
2. झखराना:-
- यह राजस्थान के अलवर में पाई जाती है।
- यह सर्वाधिक दूध उत्पादन वाली नस्ल है।
3. बरबरी:-
- यह पूर्वी राजस्थान में पाई जाती है।
- इस नस्ल को राजस्थान में शहरी बकरी भी कहते हैं।
- इस नस्ल की बकरी सबसे सुन्दर होती है।
- यह नस्ल सर्वाधिक प्रजनन क्षमता हेतु सक्षम होती है।
4. शेखावाटी:-
- यह शेखावाटी क्षेत्र की बीना सींग वाली बकरी होती है।
- इस नस्ल की बकरी को मोढ़ी बकरी कहते है।
- इसे काजरी द्वारा विकसित किया गया है।
5. जमनापुरी:-
- यह नस्ल हाड़ौती क्षेत्र में पाई जाती है।
- इस नस्ल को माँस प्राप्ति एवं दूध हेतु पाला जाता है।
6. परबतसरी:-
- यह नस्ल नागौर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पाई जाती है।
- इस नस्ल को माँस प्राप्ति हेतु पाला जाता है।
बकरी विकास एवं चारा उत्पादन परियोजना:-
- इस परियोजना का प्रारंभ वर्ष 1981-82 में रामसर (अजमेर) से हुआ।
- इस परियोजना को स्विजरलैंड के सहयोग से प्रारंभ किया गया।
घोड़े:-
- आलम जी का धोरा राजस्थान के बाड़मेर में स्थित है जो घोड़ों का तीर्थं स्थल के नाम से जाना जाता है।
- अश्व प्रजनन केन्द्र जोहड़बीड़ (बीकानेर) में स्थित है।
- यह सर्वाधिक मात्रा में बीकानेर जिले में पाए जाते हैं।
- यह न्यूनतम मात्रा में डूँगरपुर जिले में पाए जाते हैं।
- इसमें तीन प्रकार की नस्लें पाई जाती हैं-
1. मारवाड़ी नस्ल:-
इस नस्ल का प्रजनन केन्द्र केरू (जोधपुर) में स्थित है।
2. मालाणी नस्ल:-
- यह नस्ल बाड़मेर जिले में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है।
- इनका प्रजनन केन्द्र डूण्डलोद (झुंझुनूँ) में स्थित है।
3. कठियावाड़ी नस्ल:-
- यह गुजरात राज्य में पाए जाते है।
- इस नस्ल के घोड़ें घुड़सवारी के लिए सबसे अच्छी नस्ल है।
- इस नस्ल के घोडे़ं सिर अरबी घोड़ें के समान होता है।
गधे:-
- यह सर्वाधिक मात्रा में राजस्थान के बाड़मेर जिले में पाए जाते हैं एवं न्यूनतम मात्रा में टोंक जिले में पाए जाते हैं।
- गधों का मेला प्रतिवर्ष लुणियावास (जयपुर) में आयोजित किया जाता है।
- इनकी पूजा शितला माता की सवारी के रूप में की जाती हैं।
- गर्दभ अभयारण्य चिकित्सा केन्द्र डूण्डलोद (झुंझुनूँ) में स्थित है।
मुर्गियाँ:-
- देशी मुर्गियाँ सर्वाधिक मात्रा में बाँसवाड़ा जिले में पाई जाती हैं।
- फॉर्मिंग मुर्गियाँ सर्वाधिक मात्रा में अजमेर में पाई जाती हैं और अजमेर को अण्डों की टोकरी कहा जाता है।
- राज्य का कुक्कड़ फार्म जयपुर में स्थित है।
- कड़कनाथ योजना बाँसवाड़ा में शुरू की गई है।
मछली:-
- मछलियाँ सर्वाधिक मात्रा में उदयपुर जिले में पाई जाती है।
- मछली अभयारण्य बड़ी तालाब (उदयपुर) में स्थित है।
- प्रथम वर्चुअल फिश एक्वेरियम उदयपुर में स्थित है।
- रंग-बिरंगी मछलियाँ बीसलपुर बाँध (टोंक) में मिलती हैं।
- पक्षी चिकित्सालय जौहरी बाजार (जयपुर) में स्थित है।
रोग:-
विषाणु | जीवाणु |
पशुमाता रोग- सभी जानवरों में | लंगड़ा बुखार- सभी जानवरों में। |
खुरपका-मुहँपका रोग- गाय में। | फड़कीया रोग- भैड़ों में |
गलघोटू रोग- सभी पशुओं में | ग्लेन्डर्स रोग- घोड़ों में |
शीप पॉक्स रोग- भैड़ व बकरीयों में |
|
राज्य में:-
- केन्द्रीय भेड़ अनुसंधान का केन्द्र अविकानगर (टोंक) में स्थित है।
- भेड़ और ऊन प्रशिक्षण संस्थान जयपुर में स्थित है।
- भैंस अनुसंधान केन्द्र वल्लभनगर (उदयपुर) में स्थित है।
- केन्द्रिय बकरी अनुसंधान केन्द्र अविकानगर (टोंक) में स्थित है।
- राजस्थान में पशुधन नि:शुल्क दवा योजना 15 अगस्त, 2012 से प्रारंभ की गई है।
- राजस्थान में गोपाल योजना 2 अक्टूबर, 1990 से प्रारंभ की गई।
- राजस्थान में भामाशाह पशु बीमा योजना 23 जुलाई, 2016 से प्रारंभ की गई।
- ऊँट प्रजनन प्रोत्साहन योजना 2 अक्टूबर, 2016 से प्रारंभ की गई।
- राजस्थन पशुधन विकास बोर्ड की स्थापना 25 मार्च, 1998 को की गई।
- राजस्थान में अविका कवच योजना वर्ष 2004-05 में भेड़ की मृत्यु एवं भेड़ की विकलांगता के लिए की गई।
- अविकापालक जीवन रक्षक योजना वर्ष 2005 में प्रारंभ की गई।

0 Comments