गंगा नदी :-
- गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी (2525) तथा सबसे बड़ी (अपवाह क्षेत्र) नदी है।
- गंगा नदी भागीरथी के नाम से उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में गंगौत्री हिमनद के समीप गौमुख से निकलती है।
- हरिद्वार से गंगा मैदानी भागों में प्रवेश करती है।
- गंगा नदी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से प्रवेश करती है तथा बलिया जिले से बिहार में प्रवेश करती है।
- इलाहाबाद (प्रयागराज) में गंगा से यमुना नदी आकर मिल जाती है।
- फरक्खा (पश्चिम बंगाल) के बाद गंगा नदी दो धाराओं में विभाजित हो जाती है।
- हुगली
- भागीरथी (बांग्लादेश में पद्मा नाम से जानी जाती है।)
- गंगा में दाएं तट पर मिलने वाली सहायक नदी –
- यमुना नदी
- टोंस/तमसा नदी
- कर्मनाशा नदी
- सोन नदी
- पुनपुन नदी
यमुना नदी :- 1376 किमी
- यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
- यमुना नदी उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में बन्दर पूँछ चोटी पर स्थित यमुनोत्री हिमनद से निकलती है।
- यमुना नदी – उत्तराखण्ड – हिमाचल प्रदेश – हरियाणा – दिल्ली – उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद में गंगा नदी से मिल जाती है।
- दिल्ली – मथुरा – आगरा शहर यमुना नदी के तट पर स्थित है।
यमुना नदी की सहायक नदियाँ :-
- बाएँ तट पर – टोंस, हिण्डन
- दाएँ तट पर – चम्बल, सिंध, बेतवा, केन
चम्बल नदी :-
- चम्बल नदी यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
- चम्बल नदी मध्य प्रदेश में ‘जानापाओ पहाड़ियाँ’ से निकलती है।
- चम्बल नदी मध्यप्रदेश – राजस्थान – उत्तर प्रदेश तीन राज्यों से होकर बहती है।
- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में मिल जाता है।
- चम्बल नदी मालवा पठार की सबसे प्रमुख नदी है।
- चम्बल नदी बुन्देलखण्ड पठार में उण्खात भुमि (बीहड़) Ban land topography तथा अवनालिका अपरदन (Gully Erosion) के लिए प्रसिद्ध है।
- चम्बल नदी की सहायक नदियाँ – क्षिपा नदी, पार्वती नदी, कालीसिंध नदी, बनास नदी।
सिंध नदी :-
- सिंध नदी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मालवा पठार से निकलती है।
- मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश राज्यों में बहती है।
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में यमुना नदी में मिल जाती है।
बेतवा नदी :-
- मध्य प्रदेश में विंध्याचल से निकलती है।
- बेतवा नदी मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश की सीमा बनाती है।
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में मिल जाती है।
- माता टीला बांध बेतवा नदी (मध्य प्रदेश + उत्तर प्रदेश) की एक संयुक्त परियोजना है।
केन नदी :-
- केन नदी मध्य प्रदेश में कैमुर पहाड़ियों से निकलती है।
- मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में बहती हुई। उत्तर प्रदेश के बादां जिले में यमुना नदी में मिल जाती है।
हिण्ड़न नदी :-
- बाएं तट की सहायक नदी।
- गाजियाबाद जिला – हिण्डन नदी के तट पर स्थित है।
तमसा/ टोन्स नदी :-
- तमसा नदी मध्य प्रदेश में विंध्याचल से निकलती है तथा उत्तर की और बहता हुआ। इलाहाबाद के समीप सिरसा नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती है।
कर्म नाशा नदी :-
- कर्मनाशा नदी मध्य प्रदेश त्रिशंकु पहाड़ियों से निकलती है तथा बिहार के चौसा में गंगा में मिल जाती है।
सोन नदी :-
- सोन नदी घाटी में स्वर्ण के कण पाये जाते हैं। इसीजिए इस नदी को सोन नदी कहते हैं।
- स्वर्ण के कण → प्लेसर भण्डार
- सोन नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है।
- सोन नदी बिहार के दानापुर में गंगा नदी में मिल जाता है।
- बाण सागर परियोजना – सोन नदी पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा बिहार की एक संयुक्त परियोजना है।
रिहन्द नदी :-
- सोन नदी की सहायक नदी है।
- रिहन्द बांध :- यूपी के सोन भद्र जिले में स्थित है।
- जलाशय/झील :- गोविन्द वल्लभ पंत सागर,
- भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम या मानव निर्मित झील है।
पुन पुन नदी :-
- गंगा में दांये तट पर मिलने वाली अंतिम सहायक नदी है।
- यह नदी झारखण्ड के पलामु जिले से निकलती है तथा बिहार के गया में गंगा नदी में मिल जाती है।


0 Comments