INDIAN GEOGROPHY QUESTION 2
Q1.
पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम पारित हुआ -
CORRECT ANSWER
check_circle1986
EXPLANATION
– पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम-1986 के तहत पर्यावरण, किसी जीव के चारों तरफ घिरे भौतिक एवं जैविक दशाएँ तथा उनके साथ अन्त: क्रिया है।
Q2.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. पर्यावरण जैविक, अजैविक तथा ऊर्जा घटकों का सम्मिश्रण होता है।
II. पौधे जैविक घटकों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होते हैं।
III. पौधे पर्यावरण में पोषक तत्त्वों के गमन को संभव बनाते हैं।
उपर्युक्त में से काैन-सा/से कथन सत्य है?
CORRECT ANSWER
check_circleउपर्युक्त सभी
EXPLANATION
– पर्यावरण के संघटकों को मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित करते हैं -
(a) अजैविक (भौतिक) संघटक – पृथ्वी, वायु, जल इत्यादि
(b) जैविक संघटक – पादप, मनुष्य, जंतु एवं सूक्ष्मजीव
(c) ऊर्जा संघटक – सौर ऊर्जा एवं भूतापीय ऊर्जा
पाैधे पर्यावरण में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटक हैं, क्योंकि ये स्वपोषित होते हैं तथा अन्य जंतुओं, जीवों तथा मानव हेतु प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से भोजन प्रदान करते हैं।
Q3.
निम्नलिखित में से काैन एक 'स्वपोषी' है -
CORRECT ANSWER
check_circleपादप
EXPLANATION
– स्वपोषित (Autotrophs) वे कहलाते हैं, जो अपना आहार स्वयं बनाते हैं। पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।
Q4.
निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प वियोजकों का है -
CORRECT ANSWER
check_circleबैक्टीरिया एवं कवक
EXPLANATION
– सूक्ष्मजीवों को वियोजक कहते हैं। ये मृत पौधों, जंतुओं इत्यादि के जैविक पदार्थों को सड़ा गला कर वियोजित करते हैं। वियोजन प्रक्रिया के दौरान ये अपना आहार भी ग्रहण करते हैं। साथ ही ये इन पदार्थों काे सरल रूप में रूपांतरित कर देते हैं।
Q5.
'भूमण्डलीय विकिरण' (Global Radiation) है -
Aसंपूर्ण पृथ्वी द्वारा विकिरित ऊर्जा
Bपृथ्वी की सतह पर प्राप्त सौर ऊर्जा
Cपृथ्वी पर पहुँचने वाला पराबैंगनी विकिरण
CORRECT ANSWER
check_circleपृथ्वी की क्षैतिज सतह पर पहुँचने वाला सकल सौर विकिरण
EXPLANATION
– पृथ्वी की सतह पर प्राप्त सौर ऊर्जा - सूर्याताप/सौर विकिरण
Q6.
प्रकाश संश्लेषी सक्रिय विकिरण का तरंगदैर्ध्य है -
CORRECT ANSWER
check_circle400-700 नैनोमीटर
EXPLANATION
– दृश्य स्पैक्ट्रम, जिसका तरंगदैर्ध्य 400-700 नैनोमीटर के बीच होता है, काे PAR कहते हैं। यह प्रकाश पराबैंगनी विकिरणों तथा अवरक्त विकिरणों के बीच होता है। UV का तरंगदैर्ध्य 100-400 नैनोमीटर तथा अवरक्त विकिरणों (IR) का तरंगदैर्ध्य 1000 नैनोमीटर से अधिक होता है।
Q7.
निम्नलिखित में से सुमेलित है -
I. वेलांचल क्षेत्र - प्रकाश सतह तक पहुंचता है।
II. सरोजाबी क्षेत्र - प्रकाश 200 मीटर गहराई तक पहुँचता है।
III. गहरा क्षेत्र (Abyssal Zone) - प्रकाश नहीं पहुँच पाता है।
कूट –
CORRECT ANSWER
check_circleI एवं II
EXPLANATION
– किसी झील को प्रकाश की भेदता के आधार पर वर्गीकरण :-
(a) वेलांचली क्षेत्र (Littoral Zone) – छिछला जल होता है। यहाँ अधिकतर जड़युक्त वनस्पतियाँ पायी जाती हैं।
(b) सरोजाबी क्षेत्र (Limnetic Zone) – वेलांचल के भागों का खुला क्षेत्र जहाँ प्रकाश 20-40 मी. की गहराई तक पहुँच पाता है।
(c) गहरा क्षेत्र (Abyssal Zone) – यहाँ प्रकाश की पहुँच नहीं होती है। यह झीलों का नितलस्थ भाग होता है, जहाँ घोंघा, स्लोग, सूक्ष्मजीवों का आवास स्थल होता है।
Q8.
एक प्रजाति को जीवित रहने के लिए जिन जैविक, भौतिक या रासायनिक कारकों की जरूरत होती है, उन्हें सम्मिलित रूप से कहते है -
CORRECT ANSWER
check_circleनिकेत
EXPLANATION
– जलवायु क्षेत्र विशेष की वायुमण्डलीय लक्षणों के दीर्घ कालिक औसत को जलवायु कहते है।
आवास – जीव जहाँ निवास करते है आवास सम्पूर्ण जैविक समुदाय द्वारा अध्यवसित होता है।
निकेत – प्रत्येक जाति का विशिष्ट होता है तथा कोई भी दो जातियाँ एक ही निकेत में नहीं रह सकती है।
Q9.
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए -
I. बायोम – जैविक एंव अजैविक पर्यावरण
II. अजैविक पर्यावरण – थल, जल एवं वायु इत्यादि
III. जैविक पर्यावरण – पादम मनुष्य, जीव तथा सूक्ष्म जीव
उपर्युक्त में से कौनसा/कौनसे युग्म सुमेलित है?
कूट –
CORRECT ANSWER
check_circleउपर्युक्त सभी
Q10.
इकोमार्क उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है जो -
Aशुद्ध एवं मिलावट रहित हो
CORRECT ANSWER
check_circleपर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हो
Dआर्थिक दृष्टि से व्यवहार्य हो
EXPLANATION
– इकोमार्क भारतीय मानकब्यूरो द्वारा प्रदान किया जाता है। यह स्कीम 1991 में शुरू हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता में वृद्धि करना है।
Q11.
विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है -
CORRECT ANSWER
check_circle5 जून
EXPLANATION
– इस दिवस की शुरूआत 1974 से हुई। प्रत्येक वर्ष इसे हॉस्ट करने वाला अलग देश होता है, 2019 का आयोजक देश चीन है। वर्ष 2019 में इसकी थीम “वायु प्रदूषण” रही।
Q12.
वे प्रजातियाँ, जो किसी समुदाय में प्रचुरता तथा जैवभार की अल्पता के बावजूद सामुदायिक अभिलक्षणों पर अपना प्रभाव दर्शाती है, कहलाती है -
CORRECT ANSWER
check_circleकी स्टोन प्रजाति
EXPLANATION
– अम्ब्रेला प्रजाति – सामान्य परिभाषा के तहत ये प्रजातियाँ विस्तृत परास वाले होते है, जिस पर अन्य प्रजातियाँ निर्भर करती है। फाउण्डेशन प्रजाति – अन्य प्रजातियाें, के निर्माण व संरक्षण में मुख्य भूमिका निभाती है।
Q13.
संकेतक प्रजाति होता/होती है -
CORRECT ANSWER
check_circleपर्यावरण परिवर्तन के लिए संवेदनशील
Bपर्यावरण प्रदूषण के लिए संवेदनशील
Cआवास परिवर्तन के लिए संवेदनशील
Dनिकेत परिवर्तन के लिए संवेदनशील
EXPLANATION
– संकेतक प्रजाति, पर्यावरण परिवर्तन के लिए बहुत संवेदनशील होती है, प्रजातियाँ पारिस्थितिकी तंत्र की हानि से तुरंत प्रभावित होती है, जिस कारण इसका उपयोग एक चेतावनी के रूप में किया जा सकता है।
CORRECT ANSWER
check_circleदो या इससे अधिक समुदायों के बीच संक्रमण का क्षेत्र
Bदो या इससे अधिक समुदायों के बीच परिवर्तनशील क्षेत्र
Cदो या इससे अधिक समुदायों के बीच समान जैव भार वाला क्षेत्र
Dदो या इससे अधिक समुदायों के बीच समाेच्च रेखीय क्षेत्र
EXPLANATION
– इकाेटोन दो समुदायों के बीच का संक्रमण क्षेत्र होता है, जैसे घास स्थल तथा वन क्षेत्र। ईकोटोन में दोनों क्षेत्रों की विशेषताएं पायी जाती है। संक्रमण क्षेत्र होने के कारण यह अक्सर तनावभरा क्षेत्र रहता है।
Q15.
निम्नलिखित में से कौनसा एक कोर प्रभाव (Edge effect) के सम्बद्ध में सत्य नहीं है?
Aयह दो पारितंत्रों का अतिव्यापित क्षेत्र होता है।
Bयह बहुत अधिक विविधता वाले क्षेत्र होता है।
Cइस क्षेत्र में दोनों परिस्थितिकी तंत्र की प्रजातियाँ पायी जाती है।
CORRECT ANSWER
check_circleप्रकृति में कोर प्रभाव या परिणाम विविधता तथा उत्पादकता में कमी होना है।
EXPLANATION
– प्रकृति में कोर प्रभाव क्षेत्र का परिणाम विविधता तथा उत्पादकता में वृद्धि के रूप में देखा जाता है।
Q16.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
I. मृदा में पादप व अपघटक की कमी किंतु खनिज समृद्धता
II. गुच्छेदार घास
III. सांप, छिपकली, एण्टीलोप, ऊँट इत्यादि जानवर
IV. अत्यधिक गर्म दिन तथा ठण्डी रातें
उपर्युक्त विशेषताएँ किस एक बायोम की है ?
CORRECT ANSWER
check_circleमरूस्थल
EXPLANATION
– मरूस्थली बायोम की विशेषताओं में उपर्युक्त के अलावा –
- स्थान – मध्य अक्षांश
- वर्षा – 10 इंच से कम (वार्षिक)
- पादप – छोटे
Q17.
अत्यधिक विषम जलवायु तथा लगभग वनस्पति विहीन किस बायोम की विशेषता है ?
CORRECT ANSWER
check_circleटुण्ड्रा
EXPLANATION
– स्थान-उच्च उत्तरी अक्षांश, आर्कटिक वृत्त के उपर वाला क्षेत्र
- तापमान – पूरे वर्ष (0oC) से नीचे
- वर्षा – हिम के रूप में
- मृदा – कुछ इंच नीचे परमाफ्रास्ट तक, अल्प पोषण स्तर
- वनस्पति - घास, जंगली फूल, माॅस
- प्राणी – मास्क ऑक्सेन, कैरीबू, आर्कटिक लोमड़ी, हॉक, रोडेन्टस्
Q18.
जैव मण्डल का सर्वाधिक विविधता वाला बायोम है -
CORRECT ANSWER
check_circleउष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
EXPLANATION
– उष्णकटिबंधीय वर्षा वन विषुवत वृत्त के समीप का क्षेत्र है, जहाँ पूरे वर्ष उच्च औसत तापमान रहता है तथा 200 सेमी से भी अधिक वार्षिक वर्षा होती है। इसी वजह से यह अत्यधिक प्राणी तथा पादप विविधता वाला क्षेत्र है।
Q19.
यदि उष्णकटिबंधीय वर्षा वन काट दिए जाएं तो वे अन्य प्रकार के वनों की तुलना में शीघ्र पुनर्योजित नहीं हो पाते है, इसका प्रमुख कारण है -
Aवृक्षों से प्रवर्ध्यों की जीवन क्षमता दुर्बल
CORRECT ANSWER
check_circleमृदा में पोषक तत्वों का अभाव
Cप्रजातियों व धीमी गति से बढ़ना
Dविदेशी प्रजातियों का आक्रमण
EXPLANATION
–वर्षा वनों में पूरे वर्ष उच्च तापमान, 200 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षा, साथ ही अत्यधिक पादप प्रजातीय विविधता व सघनता इससे मृदा की उर्वरता का ह्रास हो जाता है।
Q20.
पारिस्थितिकी शब्द दिया गया -
CORRECT ANSWER
check_circleअर्नेस्ट हैकल
EXPLANATION
– परिस्थितिकी (Ecology) को अर्नेस्ट हैकल द्वारा 1869 ई. में Oecology नामक ग्रीक शब्द से संदर्भित किया गया था जिसका अर्थ होता है Oikos – “रहने का स्थान” तथा Logos “अध्ययन करना” कालांतर में Oecology को Ecology कहा जाने लगा।
Q21.
“पारिस्थतिकी तंत्र” शब्द दिया गया -
CORRECT ANSWER
check_circleए.जी. टांसले
EXPLANATION
– ए.जी. टांसले द्वारा 1935 में पारिस्थितिकी तंत्र “Ecosystem” शब्द दिया गया था।
पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem):– जीव मण्डल के सभी संघटकों के समूह जो पारस्परिक क्रिया में सम्मिलित होते है, को पारिस्थतिकी तंत्र कहा जाता है।
Q22.
निम्नलिखित में से कौनसी एक पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) की एक विशेषता नहीं है?
Aइकोसिस्टम संरचित एवं सुसंगठित तंत्र होता है
Bइकोसिस्टम प्राकृतिक संसाधन तंत्र होता है
CORRECT ANSWER
check_circleइकोसिस्टम की उत्पादकता प्रतिवर्ष निश्चित रहती है
Dइकोसिस्टम एक खुला तंत्र होता है।
EXPLANATION
– इकोसिस्टम की उत्पादकता इसमें ऊर्जा की सुलभता एवं अन्य जैविक-अजैविक कारकों पर निर्भर करती है। इकोसिस्टम एक खुला तंत्र होता है, जिसमें पदार्थों तथा ऊर्जा का सतत निवेश तथा निर्गमन होता रहता है।
Q23.
निम्नलिखित में से कौन प्रथम पोषण स्तर का है -
CORRECT ANSWER
check_circleउत्पादक
EXPLANATION
– पारिस्थितिकी तंत्र उत्पादक (हरे पौधे) प्रथम पोषण स्तर पर होते है। पादप सूर्य से ऊर्जा तथा मृदा से अन्य पोषक तत्वों को ग्रहण करके प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से अपना भोजन स्वयं बनाते है, इन्हें उत्पादक कहते है। पादपों को खाने वाले जीवों को प्राथमिक उपभोक्ता कहते है जो द्वितीय पोषण स्तर का निर्माण करते है।
Q24.
पारिस्थितिकी कर्मता (Ecological Niche) की संकल्पना प्रदान की -
CORRECT ANSWER
check_circleजोसेफ ग्रीनले
EXPLANATION
– ए.जी. टांसले ने इकोसिस्टम की संकल्पना (1935), अर्नेस्ट हैकल ने इकोलॉजी की संकल्पना (1869) तथा जोसेफ ग्रीनले ने इकोलोजिकल निशे की सकल्पना में प्रदान की।
Q25.
किसी जाति विशेष की उसके में कार्यात्मक भूमिका तथा स्थिति प्रदर्शित की जाती है -
Bपारिस्थितिकी तंत्र द्वारा
CORRECT ANSWER
check_circleपारिस्थितिकी कर्मता द्वारा
EXPLANATION
– बायोम – पृथ्वी पर पेड़-पौधों तथा जीव-जंतुओं सहित सभी प्रमुख पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) बायोम कहलाते है।
इकोसिस्टम – एक ऐसी जिसके अन्तर्गत वे सभी जैविक समुदाय आते है, जो एक निर्दिष्ट क्षेत्र के भीतर एक साथ कार्य करते है तथा भौतक पर्यावरण के साथ इस प्रकार पारस्पारिक क्रिया करते है कि ऊर्जा से प्रवाह स्पष्टत: निश्चित जैविक संरचनाओं में होता है, और जिसमें विभिन्न तत्वों का सजीव तथा निर्जीव अंशों में चक्रण होता रहे।
इकॉटोन – दो या अधिक समुदायों के मध्य का संक्रमण क्षेत्र।
Q26.
पारिस्थितिकी तंत्र में कौनसा एक अजैविक घटक है?
CORRECT ANSWER
check_circleउपभोक्ता
Q27.
कौनसा एक उत्पादक गहरे जलीय परिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है?
CORRECT ANSWER
check_circleफाइटोप्लैक्टन
EXPLANATION
– स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में उत्पादक प्राय: जड़युक्त पौधे (शाक: झाड़ी एवं वृक्ष) जबकि गहरे जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में उत्पादक फाइटोप्लैंकटन/पादपप्लवक नामक पौधे प्रमुख हैं जब पर्यावरणीय स्थिति अनुकूल रहती है तो पादप प्लवक इतना भोज्य पदार्थ उत्पादित करते है जितना कि प्रति इकाई क्षेत्र पर स्थल पर झाड़ियों द्वारा किया जाता है।
Q28.
निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प असत्य है -
Aअपघटक मुख्यत: कवक तथा बैक्टिरिया होते है।
Bइकॉटोन, दो समुदायों के बीच का सक्रंति क्षेत्र होता है।
Cबढ़ते पोषण स्तरों में ऊर्जा का हृास श्वसन के कारण होता है।
CORRECT ANSWER
check_circleपारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह विभिन्न दिशाओं में होता है।
EXPLANATION
– इकोसिस्टम सौर विकिरण के रूप में ऊर्जा के निवेश से संचालित एवं कार्यशील होता है। विभिन्न पोषण स्तरों में सौर ऊर्जा विभिन्न रूपों में प्रवाहित होती है, और प्राणियों द्वारा ऊष्मा के निष्कासन के फलस्वरूप शून्य में चली जाती है अर्थात् उसी ऊर्जा का पुन: उपयोग नहीं हो सकता है। इसी तरह ऊर्जा का प्रवाह एक ही दिशा में होता है।
Q29.
ऊर्जा स्थानान्तरण के दस प्रतिशत का नियम है -
Aपारिस्थितिकी तंत्र में जीवों द्वारा ऊर्जा का दस प्रतिशत भाग श्वसन के रूप में उपभोग।
Bपारिस्थितिकी तंत्र में जीवों द्वारा दस प्रतिशत ऊर्जा उत्पादित होती है।
CORRECT ANSWER
check_circleप्रत्येक पोषण स्तर में जीवों को अपने पिछले पोषण स्तर की मात्र दस प्रतिशत ऊर्जा ही प्राप्त होती है।
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION
– लिण्डमैन के दशांक्ष नियम के अनुसार बढ़ते पाेषण स्तरों में ऊर्जा का प्रभावी क्षय श्वसन के साथ होता है तथा प्रत्येक पोषण स्तर के जीवों को अपने पिछले पोषण स्तर के जीवों से 10% के लगभग ऊर्जा ही प्राप्त होती है। इसे ऊर्जा स्थानांतरण का 10% का नियम भी कहते है।
Q30.
पारिस्थितकी तंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला निम्न में से कौनसा एक घटक है -
CORRECT ANSWER
check_circleसौर ऊर्जा
EXPLANATION
– सूर्यातप, पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाला सबसे प्रमुख घटक है, सूर्यातप में कमी, पारितंत्र की उत्पादकता तथा विविधता दोनों को प्रभावित करता है। यही कारण है कि निम्न अक्षांशों से उच्च अक्षांशों की ओर जाने पर सामान्यत: पारितंत्र की उत्पादकता तथा विविधता दोनों में कमी आती है।
Q31.
पारिस्थितिकीय समस्थिति बनी रहती है -
CORRECT ANSWER
check_circleहोमियोस्टेसिस क्रियाविधि द्वारा
Dपारिस्थितिकीय कर्मता द्वारा
EXPLANATION
– पारितंत्रिकीय स्थिरता होमियोस्टेसिस क्रियाविधि द्वारा बनी रहती है, अर्थात पारितंत्र में होने वाला कोई भी अवांछनीय परिवर्तन प्रकृति द्वारा स्वत: समायाेजित कर लिया जाता है। पारितंत्र जब किसी अवांछित प्राकृतिक या मानवीय गतिविधियों को समायोजित नहीं कर पाता है ताे पारिस्थितिकीय अस्थिरता उत्पन्न होती है।
Q32.
निम्नलिखित में से कौनसा एक प्राकृतिक पारितंत्र का उदाहरण नहीं है ?
CORRECT ANSWER
check_circleखेत पारितंत्र
Q33.
नगरीय एवं औद्योगिक पारितंत्र है -
CORRECT ANSWER
check_circleजीवाश्म ईंधन पर आधारित कृत्रिम पारितंत्र
Dसौर विकिरण पर आधारित एश्चुरी पारितंत्र
Aब्राजील के शीतोष्ण कटिबंधीय वन
CORRECT ANSWER
check_circleब्राजील के उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
Cब्राजील के पर्णपाती मानसूनी वन
Dब्राजील के मध्यअक्षांशीय पर्णपाती वन
EXPLANATION
– उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन विषुवत रेखा के निकट जहाँ वर्ष भर तापमान तथा आर्द्रता काफी उच्च रहती है यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 200 सेमी से अधिक रहती है। यह उच्च जैव विविधता युक्त प्रदेश होता है।
Q35.
उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में निम्न में से कौनसा एक मृदा प्रकार अधिकांश पाया जाता है -
CORRECT ANSWER
check_circleलेटेराइट मृदा
EXPLANATION
– उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों में सामान्यत: लेटेराइट मृदा पायी जाती है, जो कृषि की दृष्टि से उपजाऊ नहीं होती है क्योंकि निक्षालन (लिचिंग) से इनके पोषक तत्व मृदा के निचले संस्तर में चले जाते है।
एरिडीसोल मृदा – बालु मृदा है जो मरूस्थलीय क्षेत्रों में पायी जाती है।
पोडजोल मृदा – मध्य अक्षांशीय पर्णपाती वनों में मिलती है।
परमाफ्रास्ट – टुण्ड्रा पारितंत्र में दो वर्ष से अधिक समय तक के हिमीकृत धरातल को परमाफ्रास्ट कहते है।
Q36.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(i) मध्य अक्षांशों में अवस्थिति
(ii) महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में अवस्थिति
(iii) चैपरेल वन
उपर्युक्त विशेषताओं से युक्त निम्नलिखित में से कौनसा एक वन बायोम है ?
Aमध्य अक्षांशीय सदाबहार वन
CORRECT ANSWER
check_circleभूमध्यसागरीय वन
EXPLANATION
– भूमध्यसागरीय वन बायोम में ग्रीष्म ऋतु शुष्क रहती है जबकि शीत ऋतु आर्द्र होती, यहाँ रसदार खट्टे फलों की कृषि प्रमुखता से की जाती है। प्रमुख वृक्ष – कॉर्क, जैतून, पाइन, अंगूर, नींबू, नांरगी इत्यादि।
Q37.
घास स्थल पारितंत्र में घासों की प्रबलता बनाए रखने में सहायक है-
CORRECT ANSWER
check_circlea एवं b
EXPLANATION
– घास स्थलों में घासों की प्रबलता तथा काष्ठीय प्रजातियों के आक्रमण को रोकने में बड़े शाकभक्षियों द्वारा चारण तथा आग दो महत्वपूर्ण कारक है। घास स्थलों की प्राथमिक उत्पादकता वर्षा की मात्रा से सीधे सम्बन्धित होती है।
Q38.
निम्नलिखित में से घास स्थल पारितंत्र के सम्बन्ध में कौनसा विकल्प सत्य नहीं है?
Aघास स्थल पारितंत्र में आग तथा चारण प्रमुख सीमाकारी है।
Bघास स्थल पारितंत्र में कुल उत्पादकता का अधिकांश भाग जड़ प्रणाली के रूप में होता है।
CORRECT ANSWER
check_circleघास स्थल की अधिकांश मृदाएं अनुपजाऊ होती है।
Dज्यादातर घास स्थल कम वर्षा वाले क्षेत्र में होते है।
EXPLANATION
– घास स्थल में जड़ प्रणाली कुल प्राथमिक उत्पादकता का 70-80% तक होती है, जिससे मृदाएं ऊर्वर बनी रहती है। इसी ऊर्वरता के कारण अधिकांश घास स्थल कृषि के लिए परिवर्तित कर दिए गए है।
Q39.
निम्नलिखित में से कौन सवाना घास पारितंत्र की विशेषताएँ है?
Bदुग्ध व चमड़ा उद्याेग का घर
Cबिखरी झाड़ियाँ तथा वृक्ष
CORRECT ANSWER
check_circlea, b एवं c
EXPLANATION
– विश्व के कुल क्षेत्रफल का 20% तक घास स्थलों द्वारा आवृत है। जलवायु के आधार पर घासों को शीतोष्ण एवं उपाेष्ण दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है। सवाना घास में मध्यम आकार के वृक्ष भी पाये जाते है, यहाँ पर अधिकतर जीव चरने वाले होते हैं तथा शिकारी जीवों के लिए यह महत्वपूर्ण क्षेत्र है, यहाँ कृतंकों, सरिसृपों व कीटों की बहुत बड़ी आबादी पायी जाती है।
Q40.
निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
Aउत्तरी अमेरिका - प्रेयरी
CORRECT ANSWER
check_circleऑस्ट्रेलिया - पम्पास
EXPLANATION
– ऑस्ट्रेलिया में घास के मैदानों का स्थानीय नाम डाउन्स है। जबकि पम्पास, दक्षिणी अमेरिका में पाये जाने वाले घास के मैदान है।
Q41.
निम्नलिखित घास स्थलों के नामो पर विचार कीजिए –
(i) कैंटरबरी
(ii) प्रेयरी
(iii) वेल्ड
(iv) पुस्ताज
उपर्युक्त घास स्थलों का दक्षिण से उत्तर की ओर सही क्रम है -
CORRECT ANSWER
check_circlei ii iii iv
EXPLANATION
कैंटरबरी – न्यूजीलैण्ड
पुस्ताज – हंगरी
वेल्ड – दक्षिण अफ्रीका
प्रेयरी – उत्तरी अमेरिका
0 Comments