INDIAN GEOGROPHY QUESTION 5

Q1.

पश्चिमी घाट पर पाई जाने वाली वनस्पति का प्रकार है -

CORRECT ANSWER

check_circleसदाहरित वनस्पति

Bसवाना वनस्पति

Cअलपाइन वनस्पति

Dवर्णपाती वनस्पति

EXPLANATION

यह वनस्पति वैसे क्षैत्रों में पाई जाती है, वहाँ वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक होती है तथा तापमान वर्ष भर ऊँचा होता है।
प्रमुख वनस्पति क्षेत्र -
i. उत्तर - पूर्वी भारत
ii. पश्चिमी - घाट पर्वत का पश्चिमी ढाल
iii. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह।

Q2.

निम्नलिखित में से जैव विविधता हॉट स्पॉट स्थल है -

Aपश्चिमी घाट

Bपूर्वी हिमालय

Cझण्डो - बर्मा क्षेत्र

CORRECT ANSWER

check_circleउपर्युक्त सभी

EXPLANATION

जैव विविधता हॉट स्पॉट के प्रमुख क्षेत्र (Biodiversity Hotspot)
i. पश्चिमी घाट
ii. पूर्वी हिमालय
iii. इण्डो - बर्मा क्षेत्र
iv. सुण्ड़ा क्षेत्र

Q3.

देश के 100 से 200 सेमी. औसत वार्षिक वर्षा वाले भागों में किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है?

Aउष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन

Bमैंग्रोव वन

CORRECT ANSWER

check_circleपतझड़ वन

Dमरुस्थलीय वन

EXPLANATION

इस प्रकार की वनस्पति का विकास उन क्षेत्रों में हुआ है जहाँ वार्षिक वर्षा 100 से 200 सेमी. के बीच होती है। इसे पतझड़ वन भी कहा जाता है।

Q4.

भारत में चन्दन की लकड़ी के वन सबसे अधिक कहाँ पाए जाते हैं?

Aपूर्वी हिमालय

Bशिवालिक पहाड़ियाँ

CORRECT ANSWER

check_circleनीलगिरी पहाड़ियाँ

Dसतपुड़ा पहाड़ियाँ

EXPLANATION

भारत में चन्दन की लकड़ी के वन दक्षिण भाग में नीलगिरी की पहाड़ियो में पाये जाते हैं?मुख्य वृक्ष - सागवान, साल(सखुआ), चंदन, शहतूत, महुआ, आँवला, शीशम आदि।

Q5.

50 से.मी. से कम वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सामान्य किस प्रकार के वन पाए जाते है।

Aउष्ण आर्द्र मानसूनी वन

Bउष्ण आर्द्र पतझड़ वन

Cआर्द्र मानसूनी वन

CORRECT ANSWER

check_circleमरुस्थलीय वन

EXPLANATION

इस प्रकार की वनस्पति 50 सेमी. से कम वर्षा वाले भागों में पाई जाती है। यहाँ वृक्ष छोटी - छोटी झाड़ियों के रूप में होते हैं। सामान्यत: इनकी अधिकतम ऊँचाई 6 मी. तक होती है। वृक्षों की जडे़ं लंबी, पत्तियाँ मोटी एवं कंटीली हेाती है।

Q6.

दलदली अथवा ज्वार-भाटा क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन को क्या कहा जाता है़?

CORRECT ANSWER

check_circleमैंग्रोव वन

Bसागवान वन

Cमानसूनी वन

Dपतझड़ वन

EXPLANATION

ज्वारीय वनस्पति / मैग्रोव वनस्पति / वैलाचली / अनूप वनस्पति / दलदलीय वनस्पति- इस प्रकार की वनस्पति समुद्र - तट एवं निम्न डेल्टाई भागों में पाई जाती है। इन क्षेत्रों में उच्च ज्वार के कारण नमकीन जल का फैलाव होता है। यहाँ की मिट्टी दलदली होती है।वितरण - गंगा - सुन्दरवन डेल्टा, ब्रह्मपुत्र डेल्टा, महानदी, कृष्णा, गोदावरी, कावेरी आदि नदियों के डेल्टाई भाग एवं पूर्वी तथा पश्चिमी तट।

Q7.

शोलास कौन-से वनों को कहा जाता है़?

Aउषोष्ण वनस्पति

CORRECT ANSWER

check_circleशीतोष्ण वनस्पति

Cउष्ण वनस्पति

Dअद्रि वनस्पति

EXPLANATION

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में पश्चिमी - घाट पर्वत के कम ऊँचाई वाले ढलानों पर उपोष्ण कटिबंधीय वनस्पति मिलती हैं। नीलगिरी, अन्नामलाई और पालनी पहाड़ियों पर शीतोष्ण कटिबंधीय वनों को 'शोलास' (Sholas) कहते हैं।

Q8.

पूर्वी हिमालय क्षेत्र में 900 मी. ऊँचाई तक पाए जाने वाले वन है -

CORRECT ANSWER

check_circleउष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन

Bउपोष्ण वनसपति

Cशीतोष्ण वनस्पति

Dशीत शीतोष्ण वनस्पति

EXPLANATION

पूर्वी हिमालय की वनस्पति:उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
- यह वनस्पति 900 मी. ऊँचाई तक पाई जाती है। साल, शीशम, सागवान, बाँस एवं सबई घास आदि महत्वपूर्ण वनस्पतियाँ हैं।

Q9.

काई, लाइकेन, फर्न कौन-सी वनस्पति के पौधे हैं?

Aअलवाइन वनस्पति

CORRECT ANSWER

check_circleटुण्ड्रा वनस्पति

Cशीतोष्ण वनस्पति

Dउपोष्ण वनस्पति

EXPLANATION

टुंड्रा वनस्पति - ऊँचाई 4876 मी. से 5100 मी.।मुख्य वनस्पति - छोड़ी झाड़ियाँ, घास, काई एवं फूल वाले पौधे। ग्रीष्म ऋतु में घास उगने के कारण चारागाह का विकास होता है।

Q10.

चंदन के वृक्ष सर्वाधिक कहाँ पाए जाते हैं?

Aमध्य प्रदेश

Bओडिशा

CORRECT ANSWER

check_circleकर्नाटक

Dकेरल

EXPLANATION

 चंदन के सर्वाधिक वृक्ष कर्नाटक में पाए जाते हैं। इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है। चंदन की लकड़ी कठोर एवं सुगंधित होती है