INDIAN HISTORY QUESTION 3

Q1.

कानपुर के विद्रोह का दमन निम्नलिखित में से किस अंग्रेज अधिकारी द्वारा किया गया?

Aजनरल रेनार्ड

CORRECT ANSWER

check_circleकालिन कैम्पबेल

Cकर्नल नील

Dविसेंट आयर

EXPLANATION

– कानपुर में 5 जून, 1857 ई. को विद्रोह की शुरुआत नाना साहब के नेतृत्त्व में हुई। तात्या टोपे ने उनकी सहायता की। 6 दिसंबर, 1857 को अंग्रेज अधिकारी कॉलिन कैम्पबेल ने कानपुर पर अधिकार कर लिया।

Q2.

निम्नलिखित में से 1857 के विद्रोह के संबंध में कौनसा कथन सही है -
(i) फैजाबाद का मौलवी अहमदुल्ला ने अंग्रेजों के विरुद्ध जिहाद का नारा दिया।
(ii) बहादुरशाह ने बख्त खाँ को खान बहादुर की उपाधि दी।
कूट –

A. केवल I

Bकेवल II

CORRECT ANSWER

check_circlei व ii

Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

EXPLANATION

फ़ैजाबाद में मौलवी अहमदुल्ला ने विद्रोह का नेतृत्त्व किया तथा अंग्रेजों के विरुद्ध जिहाद का नारा दिया। दिल्ली में बहादुरशाह ने बख्त खाँ के सहयोग से विद्रोह का नेतृत्त्व किया तथा उसे ‘खान बहादुर’ की उपाधि दी।

Q3.

1857 के विद्रोह के समय अवध का चीफ कमीश्नर कौन था?

Aपैट्रिक लॉरेन्स

CORRECT ANSWER

check_circleहैनरी लॉरेन्स

Cमैक मौसन

Dजनरल ह्यूरोज

EXPLANATION

अवध के विद्रोह के समय यहाँ का चीफ कमीश्नर हैनरी लॉरेन्स था। यहाँ के सैनिकों ने ब्रिटिश रेजीडेंस को घेर लिया तथा हैनरी लॉरेन्स को मौत के घाट उतार दिया।

Q4.

मंगल पाण्डे सिपाही था -

A19वीं नैटिव इन्फैंट्री का

B25वीं नैटिव इन्फैंट्री का

C49वीं नैटिव इन्फैंट्री का

CORRECT ANSWER

check_circle34वीं नैटिव इन्फैंट्री का

EXPLANATION

1857 के विद्रोह के अंतर्गत चर्बी वाले कारतूसों के प्रयोग के विरुद्ध पहली घटना बैरकपुर छावनी में 29 मार्च, 1857 को घटित हुई, जहाँ 34वीं नैटिव इन्फैंट्री के सिपाही मंगल पाण्डे ने विद्रोह कर दिया।

Q5.

रानी लक्ष्मी बाई के नेतृत्त्व में 1857 के विद्रोह की शुरुआत कब हुई?

A5 जून, 1857

CORRECT ANSWER

check_circle4 जून, 1857

C8 जून, 1857

D9 जून, 1857

EXPLANATION

4 जून, 1857 को रानी लक्ष्मी बाई के नेतृत्त्व में झाँसी में विद्रोह की शुरुआत हुई।
झाँसी का लॉर्ड डलहौजी के व्यपगत सिद्धांत के अंतर्गत ब्रिटिश साम्राज्य में विलय कर दिया गया। इस कारण 4 जून, 1857 को झाँसी में रानी लक्ष्मी बाई के नेतृत्त्व में विद्रोह की शुरुआत हुई। लेकिन 17 जून, 1858 ई. को अंग्रेज जनरल ह्यूरोज से लड़ती हुई रानी लक्ष्मी शहीद हो गई।

Q6.

निम्नलिखित में से 1857 की क्रांति के संबंध में कौनसी अवधारणा सही है?

Aईस्ट इंडिया की शासन प्रणाली समाप्त हो गई।

Bगवर्नर को वायसराय की उपाधि दी गई।

Cयह विद्रोह भारत में प्रशासनिक तंत्र के सुधार हेतु किया गया।

CORRECT ANSWER

check_circleउपर्युक्त सभी

EXPLANATION

1857 के विद्रोह के बाद भारत सरकार अधिनियम, 1858 द्वारा कंपनी का शासन समाप्त हो गया तथा भारत का शासन ब्रिटिश क्राउन के हाथों में आ गया। गवर्नर जनरल को वायसराय की उपाधि दी गई। लॉर्ड कैनिंग को भारत का प्रथम वायसराय बनाया गया।

Q7.

निम्नलिखित में 1857 के विद्रोह की असफलता का कारण था -

Aएकता संगठन व साधनों की कमी

Bविद्रोहियों के पास सुनियोजित योजना का अभाव था।

Cशिक्षित मध्यम वर्ग ने विद्रोहियों का साथ नहीं दिया।

CORRECT ANSWER

check_circleउपर्युक्त सभी

EXPLANATION

1857 के विद्रोह की असफलता का प्रमुख कारण विद्रोहियों के पास योग्य व कुशल नेतृत्त्व की कमी थी। शिक्षित व मध्यम वर्ग ने विद्रोहियों का साथ नहीं दिया था।
इसके संबंध में जॉन लॉरेन्स ने कहा कि, “यदि विद्रोहियों के पास एक भी योग्य नेता होता, तो हम सदा के लिये हार जाते।”

Q8.

1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

Aलॉर्ड डलहौजी

Bलॉर्ड हॉर्डिंग्स

Cलॉर्ड लिटन

CORRECT ANSWER

check_circleलॉर्ड कैनिंग ।

EXPLANATION

1857 के विद्रोह को भारत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तथा इंग्लैण्ड में इंडियन म्यूटिनी के नाम से जाना जाता है। इस समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग था और कैनिंग ही भारत का प्रथम वायसराय था

Q9.

‘चलो दिल्ली, मारो फिरंगी’ का नारा किस छावनी के सैनिकों ने दिया?

Aनीमच

Bदेवली

CORRECT ANSWER

check_circleएरिनपुरा

Dनसीराबाद

EXPLANATION

एरिनपुरा छावनी के सैनिकों को नसीराबाद व नीमच के विद्रोह की सूचना मिली, तो एरिनपुरा के सैनिकों ने विद्रोह कर दिया और शिवराम के नेतृत्त्व में ‘चलो दिल्ली, मारो फिरंगी’ का नारा देते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Q10.

सुमेलित कीजिए 

    

  (विद्रोह के केंद्र)

 

(विद्रोही नेता)

A.

लखनऊ

1.

बेगम हजरत महल

B.

जगदीशपुर

2.

कुँवर सिंह

C.

इलाहाबाद

3.

खान बहादुर

D.

बरेली

4.

लियाकत अली

AA-1 B-2 C-3 D-4

CORRECT ANSWER

check_circleA-1 B-2 C-4 D-3

CA-4 B-3 C-2 D-1

DA-3 B-4 C-2 D-1

EXPLANATION

लखनऊ – बेगम हजरत महल के नेतृत्त्व में 4 जून, 1857 को विद्रोह हुआ।
जगदीशपुर – कुँवर सिंह ने विद्रोह का नेतृत्त्व किया।
इलाहाबाद – लियाकत अली ने विद्रोह का नेतृत्त्व किया।
बरेली – खान बहादुर (बख्त खाँ) ने विद्रोह का नेतृत्व किया

Q11.

निम्नलिखित में से किसने 1857 के विद्रोह में कोई भूमिका नहीं निभाई?

Aबहादुरशाह जफर

Bबेगम हजरत महल

CORRECT ANSWER

check_circleबालाजी बाजीराव

Dरानी लक्ष्मी बाई

EXPLANATION

1857 ई. तक भारत में ब्रिटिश सरकार के 100 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर सैनिकों द्वारा जो विद्रोह किया गया, इतिहास में वह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नाम से प्रसिद्ध है। इस स्वतंत्रता संग्राम में बहादुरशाह जफर को विद्रोह का नेता घोषित किया गया। बेगम हजरत महल ने लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व किया। रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी से विद्रोह का नेतृत्व किया। बालाजी बाजीराव मराठा पेशवा था, जिसका शासन काल 1740-61 था।

Q12.

1857 के विद्रोह में मानसिंह ने किसको धोखा दिया जिसे अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई?

Aनाना साहब

CORRECT ANSWER

check_circleतात्या टोपे

Cबहादुरशाह जफर

Dकुँवर सिंह

EXPLANATION

तांत्या टोपे ने ग्वालियर में विद्रोह का नेतृत्व किया। इसका वास्तविक नाम ‘रामचंद्र पाण्डुरंग’ था। यह नाना साहब का सेनापति भी था। तात्या टोपे के मित्र मानसिंह के विश्वासघात के कारण अंग्रेजों द्वारा पकड़ लिये गए और 18 अप्रैल, 1859 को फाँसी की सजा दे दी गई।

Q13.

भारत में शिक्षित वर्ग ने -

A1857 के विद्रोह का विरोध किया।

CORRECT ANSWER

check_circle1857 के विद्रोह से तटस्थता बनाए रखी।

Cदेशी रियासतों का समर्थन किया।

D1857 के विद्रोह का समर्थन किया।

EXPLANATION

1857 का विद्रोह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ था और जनता का समर्थन इसे प्राप्त था। फिर भी यह भारतीय समाज के सभी अंगों तथा वर्गों को इसमें शामिल नहीं कर पाया। शिक्षा प्राप्त भारतीयों ने विद्रोह का साथ नहीं दिया। शिक्षित, भारतीय देश का पिछड़ापन दूर करना चाहते थे। उनको यह गलत विश्वास था, कि अंग्रेज आधुनिकीकरण का यह काम पूरा करने में उनकी सहायता करेंगे, इसलिए उन्होंने विद्रोह से तटस्थता बनाए रखी।

Q14.

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में किस राजवंश ने अंग्रेजों की सर्वाधिक सहायता की?

Aनागपुर के भौसले

CORRECT ANSWER

check_circleग्वालियर के सिंधिया

Cराजस्थान के गुहिल

Dरामगढ़ के लोदी

EXPLANATION

ग्वालियर के मंत्री सर दिनकर राव व हैदराबाद के मंत्री सालारंजग की यूरोपीय इतिहासकारों ने बहुत प्रशंसा की। ग्वालियर के सिंधिया इन्दौर के होल्कर, हैदराबाद के निजाम, कश्मीर के महाराज व अन्य सरदारों व जमींदारों ने अंग्रेजों की सहायता की। शासकों के सहयोग पर लॉर्ड कैनिंग ने कहा, “इस शासकों व सरदारों ने तूफान के आगे बांध की तरह काम किया, वरना यह तूफान एक ही लहर में हमें बहा ले जाता”।

Q15.

निम्नलिखित में से किसे धोंधू पंत के नाम से भी जाना जाता है?

Aकुँवर सिंह

Bतात्या टोपे

CORRECT ANSWER

check_circleनाना साहब

Dबख्त खाँ

EXPLANATION

नाना साहब पेशवा बाजीराव=-द्वितीय के दत्तक पुत्र थे। इनका वास्तविक नाम धोंधू पंत था। 1851 ई. में लॉर्ड डलहौजी ने नाना साहब की पेंशन बंद कर दी। नाना साहब व तात्या टोपे ने मिलकर कानपुर में ईस्ट इंडिया कंपनी की भारतीय टुकड़ियों को जीतकर नाना साहब को सौंप दी तथा तात्या टोपे स्वयं नाना साहब के कमाण्डर-इन-चीफ बन गए।

Q16.

1857 के विद्रोह के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था?

Aचर्चिल

CORRECT ANSWER

check_circleपामर्स्टन

Cलार्ड एटनी

Dलार्ड माउंट बेटन

EXPLANATION

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विस्कॉन्ट पामर्स्टन था। उसका कार्यकाल 1855-1858 ई. तक था, जबकि भारत का गवर्नर जनरल लार्ड कैनिंग था।

Q17.

1857 के विद्रोह से निम्नांकित में से कौन संबंधित नहीं था?

Aकुँवर सिंह

Bरानी लक्ष्मी बाई

CORRECT ANSWER

check_circleऊधम सिंह

Dतांत्या टोपे

EXPLANATION

उधम सिंह, पंजाब के क्रांतिकारी थे। इन्होंने पंजाब के गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में हत्या कर दी, जबकि कुँवर सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, तांत्या टोपे 1857 की क्रांति से संबंधित है।

Q18.

किस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को ह्यूरोज ने वीरतम और श्रेष्ठतम कहा था?

Aनाना साहब को

CORRECT ANSWER

check_circleरानी लक्ष्मी बाई को

Cबहादुरशाह जफर को

Dबेगम हजरत महल को

EXPLANATION

झाँसी में 4 जून, 1857 को विद्रोह का श्रीगणेश हुआ। रानी लक्ष्मी बाई अंग्रेज जनरल ह्यूरोज से लड़ती हुई 17 जून, 1858 को शहीद हो गई। जनरल ह्यूरोज ने रानी लक्ष्मी बाई की मृत्यु पर कहा, “भारतीय क्रांतिकारियों में यहाँ सोई हुई औरत अकेली मर्द है”।

Q19.

पटना में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नेता थे-

Aबेगम हजरत महल

Bनाना साहब

CORRECT ANSWER

check_circleकुँवर सिंह

Dखान बहादुर खान

EXPLANATION

पटना (बिहार, जगदीशपुर) में जमींदार कुँवर सिंह ने नेतृत्व संभाला। इनकी जमींदारी ब्रिटिश सरकार की नीतियों के कारण छिन गई थी। इस कारण इन्होंने विद्रोह कर दिया था। पटना के विद्रोह को विलियम टेलर और विसेंट आयर द्वारा दबा दिया गया।

Q20.

1857 के विद्रोह के दौरान बहादुरशाह जफर को किस मुगल शासक के मकबरे से गिरफ्तार किया गया?

CORRECT ANSWER

check_circleहुमायूँ

Bअकबर

Cशाहजहाँ

Dजहाँगीर

EXPLANATION

1857 के विद्रोह के सैनिकों ने बहादुरशाह को विद्रोह का नेता घोषित किया था। ब्रिटिश सेनापति हड्सन ने बहादुरशाह को हुमायूँ के मकबरे से गिरफ्तार किया और उसे निर्वासित कर रंगून भेज दिया गया। 1862 में इनकी मृत्यु हो गई।

Q21.

कुशासन के आधार पर डलहौजी ने ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल किया-

Aझाँसी

CORRECT ANSWER

check_circleअवध

Cनागपुर

Dसतारा

EXPLANATION

लार्ड डलहौजी ने अवध के नवाब वाजिद अली शाह को अपदस्थ कर कुशासन (दुष्प्रशासन) के आधार पर 1856 ई. में अवध को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया तथा अवध को एक चीफ कमिश्नर का क्षेत्र बना दिया गया। हेनरी लॉरेन्स प्रथम चीफ कमिश्नर नियुक्त हुआ।

Q22.

लार्ड डलहौजी ने विलय सिद्धांत के आधार पर निम्नलिखित में से किन भारतीय राज्यों का अधिग्रहण किया?

CORRECT ANSWER

check_circleसंभलपुर, जैतपुर

Bउदयपुर, झाँसी

Cझाँसी, जयपुर

Dबघात उदयपुर

EXPLANATION

लार्ड डलहौजी द्वारा अवध तथा कई अन्य राज्यों के अधिग्रहण ने देशी रजवाड़ों के शासकों में खलबली मचा दी। डलहौजी ने उचित व अनुचित तरीकों से देशी राज्यों की रियासतों को हड़प लिया। गोद लेने का विरोध करने पर उसने सतारा, जैतपुर, संभलपुर बघात, झाँसी और नागपुर को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया।

Q23.

किसने 1857 के विद्रोह को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा?

Aएस.एन. सेन

Bआर.सी. मजूमदार

Cबी.जी. तिलक

CORRECT ANSWER

check_circleवी.डी. सावरकर

EXPLANATION

- वी.डी. सावरकर ने अपनी पुस्तक ‘the indian war of independence’ में भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा।
- एस.एन. सेन – जो धर्म युद्ध रक्षा के लिए एक युद्ध, के रूप में आरंभ हुआ, उसने स्वतंत्रता संग्राम का रूप ले लिया।
- आर.सी. मजूमदार – यह न तो प्रथम स्वतंत्रता था, और ना ही स्वतंत्रता विद्रोह, न ही जन विद्रोह, यह सैनिक विद्रोह था।

Q24.

29 मार्च, 1857 की तिथि किस घटना से संबंधित है?

Aमेरठ विद्रोह

CORRECT ANSWER

check_circleबैरकपुर विद्रोह

Cकानपुर विद्रोह

Dलखनऊ विद्रोह

EXPLANATION

- 10 मई, 1857 को मेरठ में विद्रोह के भड़कने से पहले 29 मार्च, 1857 को बैरकपुर में मंगल पाण्डे ने विद्रोह कर दिया था। मंगल पाण्डे को 8 अप्रैल, 1857 को फाँसी दे दी गई थी।