☑️ भारतीय इतिहास से सम्बन्धित टॉप (1000) लुसेंट पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : 001 #IndHistory



प्रश्‍न 1. होयसल स्मारक कहाँ है ?

उत्तर – मैसूर व बैंगलुरू में


प्रश्‍न 2. होयसल वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर – बल्लाल


प्रश्‍न 3. होयसल की राजधानी कहाँ थी ?

उत्तर – द्वारसमुद्र


प्रश्‍न 4. होमरूल आंदोलन का सूत्रपात कब हुआ ?

उत्तर – 1916 ई.


प्रश्‍न 5. हो विद्रोह कब हुआ था ?

उत्तर – 1820-21 ई. के दौरान


प्रश्‍न 6. हैदरअली मैसूर के शासक कब बने ?

उत्तर – 1761 ई.


प्रश्‍न 7. हुमायूँनामा की रचना किसने की थी ?

उत्तर – गुलबदन बेगम ने


प्रश्‍न 8. हुमायूँ द्वारा लड़े गए चार युद्धों का क्रम क्या है ?

उत्तर – देबरा (1531 ई.), चौसा (1539 ई.) बिलग्राम (1540 ई.) व सरहिंद (1555 ई.)।


प्रश्‍न 9. हुमायूँ गद्दी पर कब बैठा था ?

उत्तर – 1530 ई.


प्रश्‍न 10. हिन्दुशाही-वंश के किस राजा के विरुद्ध सुबुक्तगीन ने संघर्ष में भाग लिया था ?

उत्तर – जयपाल