जयपुर में बना पक्षियों के लिए छह मंजिला अपार्टमेंट, 1300 फ्लैट में रह सकेंगे 2500 पक्षी
राजधानी जयपुर में एक ऐसा अपार्टमेंट बनाया गया है। जो कि केवल पक्षियों के लिए है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है। लेकिन इस छह मंजिला अपार्टमेंट केवल पक्षियों के ही रहने के लिए है। इसमें पक्षी अलग-अलग फ्लैट में अपने जीवन साथी के साथ आराम से रह सकेंगे। यहीं इन्हें दाना—पानी की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

राजधानी में सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में यह अपार्टमेंट पक्षी तीर्थ के नाम से बनाया गया है। 80 फीट की ऊंचाई पर बने इस अपार्टमेंट में छह मंजिल है। जिनमें 1300 के लगभग घरौंदेनुमा निवास स्थल हैं। इसमें एक साथ 2500 से अधिक पक्षी रह सकते हैं। यह पक्षी तीर्थ देखने में किसी बहुमंजिला अपार्टमेंट जैसा है। यहां प्राकृतिक वातावरण में पक्षी अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन यापन कर सकेंगे।

0 Comments