भारत का संवैधानिक इतिहास
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से किस अधिनियम के द्वारा केन्द्र में द्वैध शासन की स्थापना की गई -
(अ) भारत परिषद अधिनियम, 1891
(ब) भारत परिषद् अधिनियम, 1909
(स) भारत सरकार अधिनियम, 1919
(द) भारत सरकार अधिनियम, 1935
उत्तर
प्रश्न 2 1935 के भारत शासन अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नहीं है -
(अ) एक अखिल भारतीय संघ
(ब) प्रान्तों में स्वायत्तता
(स) प्रान्तों में द्वैध शासन की शुरुआत
(द) केन्द्र में द्वैध शासन
उत्तर
प्रश्न 3 सूची-1 का सूची-II से मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1
(a)मोंट-फोर्ड रिपोर्ट
(b)मोतीलाल नेहरु रिपोर्ट
(c)जे.वी.पी. समिति
(d)मार्ले-मिंटो सुधार
सूची – II
(i) 1928
(ii) 1919
(iii) 1948
(iv) 1909
कूट –
(अ) a-(iv), b-(iii), c-(i), d-(ii)
(ब) a-(iv), b-(i), c-(iii), d-(ii)
(स) a-(iv), b-(iii), c-(ii), d-(i)
(द) a-(ii), b-(i), c-(iii), d-(iv)
उत्तर
प्रश्न 4 भारत सरकार अधिनियम, 1935 के संदर्भ में असत्य कथन की पहचान कीजिए -
(अ) अधिनियम की अनुसूची 7 में तीन सूचियां थी, जो केन्द्र और प्रांतों के मध्य शक्ति-विभाजन को दर्शाती थी।
(ब) केन्द्र सूची में 59 विषय थे।
(स) प्रांतीय सूची में 36 विषय थे।
(द) अवशिष्ट शक्तियां गवर्नर-जनरल में अन्तर्निहित की गई।
उत्तर
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से कौनसी एक भारतीय शासन अधिनियम, 1919 की विशेषता नहीं थी -
(अ) प्रत्यक्ष निर्वाचन
(ब) केन्द्रीय एवं प्रान्तीय विधानमंडलों की विधान-निर्माण की शक्ति
(स) केन्द्र में द्वि-सदनात्मक विधायिका
(द) केन्द्र में द्वैध शासन
उत्तर
प्रश्न 6 भारतीय संविधान का प्रारूप, निम्नलिखित में से किस अवधि में तैयार किया गया था -
(अ) अगस्त 1945 से नवंबर 1945
(ब) दिसंबर 1946 से नवंबर 1949
(स) जुलाई 1946 से अक्टूबर 1948
(द) नवंबर 1948 से जनवरी 1949
उत्तर
प्रश्न 7 भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक का आयोजन कब किया गया था -
(अ) दिसंबर 1946 को
(ब) जनवरी 1947 को
(स) सितंबर 1945 को
(द) अग्रस्त 1948 को
उत्तर
प्रश्न 8 नीचे दिए गए दो वक्तव्यों को अभिकथन (A) और तर्क (R) के रूप में चिह्नित किया गया हैं। दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में, निम्न में से कौन सा सत्य है ?
अभिकथन (A) : भारतीय संविधान निकट रूप से ब्रिटिश संसदीय मॉडल का अनुसरण करता है।
तर्क (R) : भारत में संसद के ऊपरी सदन के पास न्यायिक शक्तियाँ हैं।
(अ) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ब) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(स) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
(द) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है ।
उत्तर
प्रश्न 9 नीचे दिए गए दो वक्तव्यों को अभिकथन और तर्क (R) के रूप में चिह्नित किया गया है। दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा सत्य है ?
अभिकथन (A) : भारत लोकतांत्रिक है।
तर्क (R) : भारत का अपना स्वयं का संविधान है।
(अ) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
(ब) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(स) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं हैं।
(द) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
उत्तर
प्रश्न 10 नीचे दिए गए दो वक्तव्यों को कथन (A) और तर्क (R) के रूप में चिह्नित किया गया है । दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में, निम्न में से कौन सा सत्य है ?
कथन (A) : भारत में, जनता अपना स्वयं का प्रतिनिधि चुनती है।
तर्क (R) : भारत में प्रजातंत्र है।
(अ) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
(ब) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(स) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(द) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
उत्तर
page no.(1/5)

0 Comments