भौतिक स्वरूप




प्रश्न 291   राजस्थान के किस क्षेत्र में विंध्य पठार का विस्तार है -
 (अ) उत्तर-पश्चिम
 (ब) पूर्व-पश्चिम
 (स) उत्तर-दक्षिण
 (द) दक्षिण-पूर्व
 उत्तर  

प्रश्न 292   मेसा का पठार स्थित है -
 (अ) चित्तौड़गढ़
 (ब) प्रतापगढ़
 (स) भीलवाड़ा
 (द) कोटा
 उत्तर  

प्रश्न 293   निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -

क्षेत्रस्थानीय नाम
1. डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र अ. भौमट
2. डूंगरपुर, पूर्वी सिरोही एवं उदयपुर जिलों का अरावली पर्वतीय क्षेत्र ब. हाड़ौती
3. आबू पर्वत खण्ड स. बागड़
4. कोटा, बूंदी एवं बारां क्षेत्र द. अर्बूद
1, 2, 3, 4
 (अ) द, स, ब, अ
 (ब) स, अ, द, ब
 (स) स, ब, अ, द
 (द) द, अ, ब, स
 उत्तर  

प्रश्न 294   राजस्थान में सम्भाव्य वाष्पीकरण-वाष्पोत्सर्जन की वार्षिक दर सर्वाधिक किस जिले में है -
 (अ) गंगानगर
 (ब) कोटा
 (स) डूंगरपुर
 (द) जैसलमेर
 उत्तर  

प्रश्न 295   निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ियां राजस्थान में विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार हैं -
 (अ) मुकन्दरा पहाड़ियां
 (ब) डोरा पर्वत
 (स) अलवर पर्वत
 (द) गिरवा पर्वत
 उत्तर  

प्रश्न 296   सूची-1 व सूची-2 को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड से उत्तर का चयन कीजिए -

सूची-1(जिले)सूची-2(पर्वत)
अ. जालौर1. बरवाड़ा
ब. जयपुर2. झारोला
स. अलवर3. रघुनाथगढ़
द. सीकर4. भानगढ़
कोड - अ, ब, स, द
 (अ) 2, 1, 4, 3
 (ब) 1, 2, 3, 4
 (स) 4, 3, 2, 1
 (द) 3, 2, 1, 4
 उत्तर  

प्रश्न 297   सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कोड से कीजिये -

सूची-1(अरावली की पहाड़ियां)सूची-2(उंचाई मी. में)
अ. बाबाई1. 730
ब. तारागढ़2. 780
स. सायरा3. 873
द. रोजा भाकर4. 900
कोड - अ, ब, स, द
 (अ) 2, 3, 4, 1
 (ब) 3, 4, 1, 2
 (स) 2, 1, 3, 4
 (द) 4, 2, 1, 3
 उत्तर  

प्रश्न 298   कथन अ: अरावली के पूर्वी ढालों पर पश्चिमी ढालों की अपेक्षा वनस्पति अधिक सघन तथा ऊंचाई तक विद्यमान है
कारण ब: अरावली के पूर्वी ढाल अधिक मानसूनी वर्षा प्राप्त करते हैं तथा पश्चिमी ढालों की अपेक्षा तीक्षण ढालयुक्त व उच्चतर हैं
कूट -

 (अ) अ तथा ब दोनों सही हैं किन्तु ब, अ की आंशिक व्याख्या करता है
 (ब) अ तथा ब दोनों सही हैं तथा ब, अ की पूर्ण व्याख्या करता है
 (स) अ गलत है किन्तु ब सही है
 (द) अ सही है किन्तु ब गलत है
 उत्तर  

प्रश्न 299   राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का कितना भाग थार मरूस्थल के अन्तर्गत आता है -
 (अ) 41 प्रतिशत
 (ब) 61 प्रतिशत
 (स) 52 प्रतिशत
 (द) 56 प्रतिशत
 उत्तर  

प्रश्न 300   राजस्थान के धरातलीय स्वरूपों के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन गलत है -
 (अ) पश्चिमी बालुका मैदान टेथिस सागर का अवशेष है
 (ब) दक्षिण-पूर्वी पठार गौंडवाना लैण्ड का विस्तारित भाग है
 (स) अरावली एक वलित पर्वत श्रेणी है
 (द) उत्तर-पूर्वी मैदान सिन्धु नदी द्वारा निर्मित मैदान का भाग है
 उत्तर  

page no.(30/44)