राजस्थान के जिले व संभाग





प्रश्न 31   वर्तमान में, निम्न में से राजस्थान के कौन से जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन. सी. आर.) में सम्मिलित हैं -
 (अ) अलवर एवं जयपुर
 (ब) जयपुर एवं दौसा
 (स) भरतपुर एवं धौलपुर
 (द) अलवर एवं भरतपुर
 उत्तर  

प्रश्न 32   राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौन सा राजस्थान के ही अपेक्षाकृत अन्य अधिकतम जिलों के साथ अपनी सीमाएँ रखता है -
 (अ) बीकानेर
 (ब) दौसा
 (स) अजमेर
 (द) चित्तौड़गढ़
 उत्तर  

प्रश्न 33   क्षेत्रफल के अनुसार दिए हुए जिलों का सही अवरोही क्रम है -
(i) जैसलमेर
(ii) नागौर
(iii) टोंक

 (अ) (iii), (i), (ii)
 (ब) (iii), (ii), (i)
 (स) (ii), (iii), (i)
 (द) (i). (ii), (iii)
 उत्तर  

प्रश्न 34   राजस्थान का तैंतीसवां जिला(जो 2008 में बना) किस संभाग में है -
 (अ) भरतपुर
 (ब) कोटा
 (स) अजमेर
 (द) उदयपुर
 उत्तर  

प्रश्न 35   असत्य कथन को पहचानिए -
 (अ) वर्तमान में राजस्थान में 6 जिलों वाले 2 संभाग है।
 (ब) 4 जुन, 2005 से पुर्व जयपुर 7 जिलों वाला संभाग था।
 (स) बीकानेर व कोटा 4 जिलों वाले संभाग है।
 (द) उदयपुर संभाग में 5 जिले है।
 उत्तर  

प्रश्न 36   निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
संभाग - जिले

 (अ) जयपुर - दौसा, सीकर, अलवर
 (ब) जोधपुर - पाली, सिरोही, नागौर
 (स) उदयपुर - राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़
 (द) भरतपुर - करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर
 उत्तर  

प्रश्न 37   निम्न कथनों पर विचार कीजिए व कुट की सहायता से उत्तर दीजिए -
अ. राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हुई।
ब. अप्रैल, 1963 में मोहनलाल सुखड़िया सरकार ने इसे बंद कर दिया।
स. जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार ने इसे दुबारा शुरू किया।
द. अप्रैल, 2006 में 7वां संभाग भरतपुर बना।

 (अ) केवल अ और ब सही है
 (ब) केवल अ और स सही है
 (स) अ, ब और स सही है
 (द) केवल ब और द सही है
 उत्तर  

प्रश्न 38   निम्न में से कौनसा युग्म सुमेलित है -
जिला - आकृति

 (अ) दौसा - पतंगाकार
 (ब) बाड़मेर - लगभग आयताकार
 (स) करौली - बतखाकार
 (द) चित्तौड़ - प्यालाकार
 उत्तर  

प्रश्न 39   निम्न कथनों पर विचार कीजिए व असंगत कथन को पहचानिए -
 (अ) जैसलमेर, धौलपुर से 12.66 गुणा बड़ा है।
 (ब) प्रतापगढ़ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया।
 (स) दौसा अप्रैल, 1991 में राजस्थान का 29वां जिला बना
 (द) 33वें जिले प्रतापगढ़ में उदयपुर की छोटी सादडी, आरनोद तहसीलों को जोड़ा गया है।
 उत्तर  

प्रश्न 40   सुमेलित कीजिए -

जिला निर्माण वर्ष
अ. दौसा 1. 1982
ब. करौली 2. 2008
स. प्रतापगढ़ 3. 1991
द. धौलपुर 4. 1997
अ, ब, स, द
 (अ) 1, 2, 3, 4
 (ब) 3, 4, 2, 1
 (स) 3, 2, 4, 1
 (द) 4, 2, 3, 1
 उत्तर  

page no.(4/17)