PHP क्या है (What is PHP in Hindi)? और क्यों सीखें

इस लेख में, जानिए पीएचपी क्या है (What is PHP in Hindi) इसका इतिहास, विशेषताएं, कैसे काम करता है, क्यों और कैसे PHP सीखें आदि।

इस पीएचपी ट्यूटोरियल  में, आप सीखेंगे कि PHP क्या है (What is PHP in Hindi)?, इसका संक्षिप्त इतिहास, विशेषताएं, PHP कैसे काम करता है, इसका लाभ और नुकसान, और फिर क्यों, कैसे, और कहाँ से PHP सीखना है, इन सभी सवालों का जवाब आपको मिल जाएगा।

क्या आप जानते हैं कि PHP वेबसाइट और वेब एप्लिकेशन डेवलपमेंट के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली प्रोग्रामिंग भाषा है? यदि नहीं, तो चिंता मत करो, आप सही जगह पर हैं।

यदि आप एक पेशेवर वेब डेवलपर बनना चाहते हैं या आप एक गतिशील वेबसाइट बनाना चाहते हैं, तो आपको PHP का जरुरत है।

Introduction to PHP in Hindi (पीएचपी का परिचय)

प्रोग्रामिंग में पीएचपी एक general-purpose scripting भाषा है, जो वेब विकास के लिए 1994 में डेनिश-कैनेडियन प्रोग्रामर रैसमस लेरडोर्फ (Rasmus Lerdorf) द्वारा बनाया गया था। PHP एक सर्वर-साइड स्क्रिप्टिंग भाषा है, जो एक वेब सर्वर पर चलती है जिसे गतिशील वेब पेज और एप्लिकेशन बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

PHP एक महत्वपूर्ण भाषा है। इसलिए, आगे बढ़ने से पहले, आपको निम्नलिखित (नीचे दिए गए) भाषाओं की बुनियादी समझ होनी चाहिए:

  1. एचटीएमएल (HTML).
  1. सीएसएस (CSS).
  1. जावास्क्रिप्ट (JavaScript).

यदि आप इन विषयों को पहले सीखना चाहते है, तो आप भाग्यशाली है! आप हमारे ट्यूटोरियल पेज पर इन सभी भासाओं को सीखे सकते हैं।

पीएचपी क्या है (What is PHP in Hindi)?





PHP एक लोकप्रिय interpreted, ओपन-सोर्स, ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड सर्वर-साइड स्क्रिप्टिंग भाषा है। इसका उपयोग गतिशील (dynamic) वेबसाइट बनाने के लिए किया जाता है।

यानी की Dynamic interactive websites निर्माण करने के लिए PHP कोड को सर्वर पर निष्पादित किया जाता है। PHP अन्य सर्वर-साइड भाषा से अच्छी और तेज होता है।

जैसे कि मैंने पहले ही कहां की PHP को 1994 में रैसमस लेरडोर्फ (Rasmus Lerdorf) द्वारा बनाया गया था। लेकिन इसे 1995 में बाजार में पेश किया गया था। PHP का नवीनतम संस्करण PHP 8.2.0 है, जो August 2022 में जारी किया गया है।

पीएचपी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख यहाँ किया गया है:

  • PHP का पूरा नाम “Hypertext Preprocessor” हैं।
  • PHP भाषा सीखना सरल और आसान होता है।
  • यह एक object-oriented भाषा है।
  • PHP एक open-source scripting भाषा है।
  • यह अन्य scripting भाषा जैसे कि JSP और ASP से तेज है।
  • PHP को HTML में embedded किया जा सकता है।
  • इसमें compilation का जरुरत नहीं होता है चूंकि PHP एक interpreted भाषा है।
  • पीएचपी एक server-side प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका उपयोग किसी भी वेबसाइट का dynamic सामग्री को manage करने के लिए किया जाता है।

हिंदी में PHP का संक्षिप्त इतिहास (A Brief History of PHP in Hindi)

PHP जैसा कि आज जाना जाता है, वास्तव में PHP/FI नामक उत्पाद का उत्तराधिकारी है।

1994 में Rasmus Lerdorf द्वारा बनाया गया, PHP का पहला अवतार C प्रोग्रामिंग भाषा में लिखे गए कॉमन गेटवे इंटरफेस (CGI) बायनेरिज़ का एक सरल सेट था।

Rasmus Lerdorf ने शुरू में पर्ल स्क्रिप्ट का एक सेट बनाया जिसे उन्होंने “व्यक्तिगत होम पेज टूल्स” कहा जाता था। यह अपने निजी होमपेज को बनाए रखने के लिए बनाया गिया था।

हालाँकि हाल ही में इसका अर्थ “PHP: Hypertext Preprocessor” है। इसे चाहे जो भी कहा जाए, PHP किसी भी गतिशील वेब पेज का एक मूलभूत हिस्सा है।

अब PHP सबसे लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा है, PHP का उपयोग लगभग 80% सभी वेबसाइटों द्वारा किया जाता है, जो WordPress और Facebook जैसे कुछ प्रमुख प्लेटफार्मों को शक्ति प्रदान करता है।

संस्करण और वह सब जैसे अधिक विवरण के लिए, यह “History of PHP in Hindi” पढ़ें

PHP कैसे काम करता है (How PHP Works in Hindi)

PHP एक सर्वर साइड प्रोग्रामिंग भाषा है। यानी की यह उपयोगकर्ता द्वारा दिए जाने वाले सर्वर साइड requests को प्रोसेस करता है और requests के अनुसार डेटा requests उपयोगकर्ता को वापस करता है।

मतलब, जब कोई उपयोगकर्ता PHP कोड वाले वेब पेज का अनुरोध करता है, तो कोड उस वेब सर्वर पर स्थापित PHP मॉड्यूल द्वारा संसाधित किया जाता है। PHP पूर्व-प्रोसेसर तब उपयोगकर्ता के ब्राउज़र स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के लिए HTML आउटपुट उत्पन्न करता है।



उदाहरण के लिए:

<?php
echo "Hello, Tutorial in Hindi Readers!";
?>
<?php echo "Hello, Tutorial in Hindi Readers!"; ?>
<?php
  echo "Hello, Tutorial in Hindi Readers!";
?>

सरल शब्द में, PHP दुनिया को वेब पेज वितरित करती है। जब आप अपने वेब ब्राउजर के एड्रेस बार में हमारे वेबसाइट  टाइप करते हैं, तो आप हमारे वेब सर्वर को एक संदेश भेजते हैं , जिससे HTML फाइल भेजने के लिए कहा जाता है।

वेब सर्वर अनुरोधित फ़ाइल भेजकर प्रतिक्रिया करता है। तब आपका ब्राउज़र हमारे वेबसाइट के HTML फ़ाइल को पहले पढ़ता है और वेब पेज को आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।

PHP की विशेषताएं (Features of PHP in Hindi)

PHP में बहुत सारी विशेषताएं हैं। PHP की मुख्य विशेषता है; यह एक ओपन-सोर्स server-side स्क्रिप्टिंग भाषा है, जिससे आप इसे फ्री में डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकते हैं।

PHP की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं नीचे दी गई हैं:


  • PHP स्क्रिप्ट को ASP और JSP स्क्रिप्ट जैसे अन्य स्क्रिप्टिंग भाषाओं की तुलना में बहुत तेजी से निष्पादित किया जाता है।
  • पीएचपी भाषा को सीखना सरल और आसान है।
  • यह एक इंटर्प्रेटेड भाषा है, इसके लिए अलग से compilation की जरुरत नहीं पढ़ता।
  • PHP variable declaration के समय case sensitive होता है।
  • यह एक Open source है, इसके लिए आपको pay करने की जरुरत नहीं है।
  • यह Platform Independent है यानी की आप PHP code को किसी भी platform जैसे कि Linux, Unix, Mac OS X, Windows में run कर सकते है।
  • PHP एक आसानी से समझ में आने वाली भाषा है। चूंकि PHP का syntax अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं से मिलती जुलती होता है।
  • यह प्रमुख डेटाबेस जैसे कि MySQL, SQLite, ODBC, आदि को का समर्थन करता है।
  • PHP कोड को HTML tags और script के अंदर आसानी से embedded किया जा सकता है।
  • वेबसाइट को विकसित करने के लिए PHP एक सुरक्षित भाषा है। चूंकि PHP में threads और malicious हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा की कई layers हैं।
  • PHP उपयोगकर्ता के लिए हाल ही में पहुंच का सारांश बनाकर प्रवेश लॉगिंग प्रदान करता है।
  • इसमें चेतावनी या त्रुटि सूचना उत्पन्न करने के लिए कुछ पूर्वनिर्धारित त्रुटि रिपोर्टिंग स्थिरांक होती हैं।
  • PHP डेवलपर का बड़ा समुदाय है, जो नियमित रूप से प्रलेखन, ट्यूटोरियल, ऑनलाइन मदद आदि उपलब्ध है।

PHP का उपयोग क्यों करें (Why use PHP)?

PHP उपयोग करने का कई सारे कारण है, यहाँ कुछ मुख्य कारण है:

  • यह एक server-side स्क्रिप्टिंग भाषा है, जो MySQL database के साथ dynamic website को डिज़ाइन करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • PHP installation और set up करना बहुत आसान है।
  • यह वेबसाइट के गतिशील सामग्री, डेटाबेस के साथ-साथ session ट्रैकिंग को भी हैंडल करता है।
  • PHP डेटा को encrypt करने और validation लागू करने में मदद करता है।
  • आप PHP में sessions बना सकते हैं।

PHP के लाभ (Advantage of PHP in Hindi)

पीएचपी के बहुत सारे लाभ है जिसमें मुख्य लाभ है की यह पूर्ण मुक्त (open source) है। यहाँ कुछ मुख्य लाभ है:

  • PHP कोड को आसानी से manage और maintain किया जा सकता है।
  • यह platform independent है।
  • पीएचपी Web Developer को अधिक Control प्रदान करता है।
  • PHP आसानी से डेटाबेस के साथ जुड़ा जा सकता है और डेटाबेस के साथ सुरक्षित रूप से कनेक्शन बनाता है।
  • पीएचपी fastest Programming language से भी जाना जाता है, चूंकि यह दूसरे भासाओ की तुलना में सबसे तेज होती है।
  • Slow Internet में भी PHP वेब application fast load होता है।
  • PHP कोड को सर्वर पर आसानी से निष्पादित किया जाता है।
  • PHP आधारित web applications को आसानी से test किया जा सकता है।

यदि आपने अपने सिस्टम में PHP स्थापित नहीं किया है, तो यहाँ आसान गाइड है अभी PHP install करें।

निष्कर्ष

इस लेख PHP क्या है (What is PHP in Hindi)? और PHP क्यों सीखें में, आपके विस्तार से समझे की PHP क्या है और यह कैसे काम करता है इसके इतिहास, विशेषताएं, PHP का उपयोग क्यों करें? इसके लाभ क्या है।

मुझे उम्मीद है कि यह PHP ट्यूटोरियल आपको PHP भाषा की मूल बातें को समझने में मदद किया होगा।

यदि आपके पास PHP के बारे में कोई प्रश्न है तो नीचे comment करके पूछ सकते है।