ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव




प्रश्न 1   स्थायी बंदोबस्त के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं -
A. स्थायी बंदोबस्त भू-राजस्व से संबंधित है।
B. इसकी शुरुआत 1822 में होल्ट मैकेंजी द्वारा की गई थी।
C. इस व्यवस्था के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी सीधे किसानों से राजस्व वसूल करती थी।
D. इसकी शुरुआत बंगाल और बिहार में की गई थी।

 (अ) A और D
 (ब) A और C
 (स) B और C
 (द) B और D
 उत्तर  

प्रश्न 2   निम्नलिखित में से कौन लॉर्ड रिपन से संबंधित हैं -
1. प्रथम कारखाना अधिनियम
2. स्थानीय स्वशासन पर संकल्प
3. प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम
4. इल्बर्ट बिल विवाद
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

 (अ) 1, 2 और 4
 (ब) 2, 3 और 4
 (स) 1 और 3
 (द) 1, 2, 3 और 4
 उत्तर  

प्रश्न 3   भारतीय सिविल सेवा का संस्थापक किसे माना जाता है -
 (अ) सर जाॅन शोर
 (ब) लाॅर्ड डलहौजी
 (स) लाॅर्ड हेनरी
 (द) लाॅर्ड कार्नवालिस
 उत्तर  

प्रश्न 4   “ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' की उपाधि से किसे सम्मानित किया गया था -
 (अ) महादेव गोविन्द रानाडे
 (ब) रोमेश चन्द्र दत्त
 (स) गोपाल कृष्ण गोखले
 (द) दादाभाई नौरोजी
 उत्तर  

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से कौन ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबद्ध था/थे -
1. लाॅर्ड काॅर्नवालिस 2. अलेक्जेंडर रीड 3. थाॅमस मुनरो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 1 और 3
 (स) केवल 2 और 3
 (द) 1, 2 और 3
 उत्तर  

प्रश्न 6   19वीं सदी में भारत में ब्रिटिश पूंजी का सर्वाधिक निवेश किस क्षेत्र में हुआ -
 (अ) सार्वजनिक ऋण
 (ब) रेल व परिवहन
 (स) बागान उद्योग
 (द) कम्पनियां व कारखाने
 उत्तर  

प्रश्न 7   चिरस्थायी बंदोबस्त, 1793 के अंतर्गत जमींदारों से अपेक्षा की गई थी कि वे खेतिहरों को पट्टा जारी करेंगें। अनेक जमींदारों ने पट्टा जारी नहीं किए इसका कारण था -
 (अ) जमींदारों के ऊपर किसानों का विश्वास था
 (ब) जमींदारों के ऊपर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं था
 (स) यह ब्रिटिश सरकार की जिम्मेदारी थी
 (द) खेतिहारों की दिलचस्पी पट्टा प्राप्त करने में नहीं थी
 उत्तर  

प्रश्न 8   ‘पावर्टी एंड द अनब्रिटिश रूल इन इंडिया’ नामक पुस्तक किसने लिखी -
 (अ) अमत्र्य कुमार सेन
 (ब) रमेशचंद्र दत्त
 (स) गोपाल कृष्ण गोखले
 (द) दादाभाई नौरोजी
 उत्तर  

प्रश्न 9   ब्रिटिश व्यवस्था में रैयतवारी भू-राजस्व संग्रह प्रचलित था -
 (अ) उत्तरी भारत में
 (ब) पूर्वी भारत में
 (स) पश्चिमी भारत में
 (द) दक्षिण भारत में
 उत्तर  

प्रश्न 10   शब्द ‘इंपीरियल प्रेफरेंस’ का प्रयोग किया जाता था -
 (अ) भारत में ब्रिटिश आयातों पर दी गई विशेष रियायतों के लिए
 (ब) ब्रिटिश नागरिकों द्वारा किए जा रहे प्रजातीय भेदभाव के लिए
 (स) ब्रिटिश हित के लिए किए जा रहे भारतीय हित के दमन के लिए
 (द) भारतीय रियासतों के राजाओं पर ब्रिटिश पाॅलिटिकल एजेंटों को दी जा रही तरजीह के लिए
 उत्तर  

page no.(1/3)