राजस्थान में पर्यटन विकास
राजस्थान पर्यटन विभाग का पंचवाक्य - “जा
ने क्या दिख जाये”।
राजस्थान में सर्वाधिक पर्यटक(देशी व विदेशी दोनों) - 1. पुष्कर - अजमेर 2. माउण्ट आबू - सिरोही।
राजस्थान में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक - जयपुर शहर में आते हैं।
राजस्थान में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक - 1. फ्रांस 2. ब्रिटेन से आते हैं।
पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान को 9 सर्किट 1 परिपथ में बांटा है।
मोहम्मद यूनूस समिति की सिफारिश पर 4 मार्च 1889 को पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्राप्त करने वाला राजस्थान भारत का प्रथम राज्य था।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC)
स्थापना - 1978 में
मुख्यालय - जयपुर
कार्य
- राजस्थान में पर्यटन विकास हेतु कार्यक्रम, नीतियां और योजनाएं तैयार करना।
- पर्यटन स्थल का रखरखााव करना।
- पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु मेले व महोत्सव को आयोजित करना।
- पर्यटकों की सुविधा हेतु होटल, पर्यटन पुलिस एवम् गाईडों की व्यवस्था करना।
पर्यटन त्रिकोण
स्वर्णिम त्रिकोण - दिल्ली - आगरा - जयपुर
मरू त्रिकोण - जैसलमेर - बीकानेर - जोधपुर
पर्यटन सर्किट/परिपथ
- मरू सर्किट - जैसलमेर - बीकानेर - जोधपुर - बाड़मेर
- शेखावाटी सर्किट - सीकर - झुंझुनू
- ढुढाॅड सर्किट - जयपुर - दौसा - आमेर
- ब्रज मेवात सर्किट - अलवर - भरतपुर - सवाईमाधोपुर - टोंक
- हाड़ौती सर्किट - कोटा - बुंदी - बारा - झालावाड़
- मेरवाड़ा सर्किट - अजमेर - पुष्कर - मेड़ता - नागौर
- मेवाड़ सर्किट - राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा
- वागड़ सर्किट - बांसवाड़ा - डुंगरपुर
- गौड़वाड़ सर्किट - पाली - सिरोही - जालौर
प्रमुख महोत्सव
| क्र. स. | महोत्सव | स्थान | तिथि |
|---|---|---|---|
| 1. | अन्तराष्ट्रीय मरू महोत्सव | जैसलमेर | जनवरी - फरवरी |
| 2. | अन्तर्राष्ट्रीय थार महोत्सव | बाड़मेर | फरवरी - मार्च |
| 3. | तीज महोत्सव(छोटी तीज) | जयपुर | श्रावण शुक्ल तृतीया |
| 4. | कजली/बड़ी/सातूडी तीज | बूंदी | भाद्र कृष्ण तृतीया |
| 5. | गणगौर महोत्सव | जयपुर | चैत्र शुक्ल तृतीया |
| 6. | कार्तिक महोत्सव | पुष्कर, अजमेर | कार्तिक पूर्णिमा |
| 7. | वेणेश्वर महोत्सव | डुंगरपुर | माघ पूर्णिमा |
| 8. | ऊंट महोत्सव | बीकानेर | जनवरी |
| 9. | हाथि महोत्सव | जयपुर | मार्च |
| 10. | पतंग महोत्सव | जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर | जनवरी |
| 11. | बैलून महोत्सव | बाड़मेर | वर्ष में चार बार |
| 12. | मेवाड़ महोत्सव | उदयपुर | अप्रैल |
| 13. | मारवाड़ | जोधपुर | अक्टुबर |
| 14. | शरद कालीन महोत्सव | माउण्ट आबू | नवम्बर |
| 15. | ग्रीष्म कालीन महोत्सव | माउण्ट आबू | मई |
| 16. | शेखावटी महोत्सव | चुरू - सीकर - झुंझुनू | फरवरी |
| 17. | ब्रज महोत्सव | भरतपुर | फरवरी |

