राजस्थान में वित्तीय संगठन

Image result for राजस्थान में वित्तीय संगठन

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम(RIICO रिको)

स्थापना - 1969 में
मुख्यालय - जयपुर में

कार्य

1. राजस्थान में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना एवं विकास करना
2. औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभुत अव्यय संरचना अपलब्ध करना
3. प्रोजेक्ट की तस्वीर एवं रूपरेखा तैयार करना
4. राजस्थान में औद्योगिक आवासीय बस्तीयों की स्थापना करना
5. राजस्थान के लघु, मध्यम, एवम् वृहद उद्यमीयों को दीर्घकालीन साख देना।
नोट - राजस्थान में वर्तमान में 323 औद्योगिक क्षेत्र है।

राजस्थान वित्त निगम(RFC)

स्थापना - 1955 में
मुख्यालय - जयपुर में
कार्य - राजस्थान के लघु, मध्यम एवम् वृहद् उद्यमीयों को दीर्घकालीन साख देना।

RFC की स्कीमें

1. सैम फैक्स योजना - भूतपूर्व सैनिकों को स्वरोजगार हेतू ऋण देने की योजना।
2. टेक्नोक्रेट स्कीम - तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण देने की योजना
3. महिला उद्यम निधि - महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण
4. शिल्प बाड़ी योजना - शिल्पकारों को स्वरोजगार हेतू ऋण
5. कम्पोजिट कर्ज स्कीम - कारीगरों एवं दस्तकारों स्वरोजगार हेतू ऋण

राजस्थान लघु उद्योग निगम(RAJSICO राजसीको)

स्थापना - 1961
मुख्यालय - जयपुर

कार्य

1. राजस्थान के लघु, कुटीर खादी एवं ग्रामीण उद्यमीयों दस्तकारों एवं कारीगरों का विकास करना
2. इनके स्वरोजगार हेतु परिक्षण प्रशिक्षण अवसंरचना, कच्चामाल एवं साख एवं विपणन सुविधा देना
3. लघु एवं वृहद उद्योंगो में समन्वय करना।