1) भारत में वस्तु एवं सेवा कर कब से लागू कर दिया गया है?
उत्तर - 1 जुलाई 2017
2) भारत में जीएसटी लागू करने का सुझाव किसने दिया था?
उत्तर - विजय केलकर समिति
3) सर्वप्रथम जीएसटी बिल का प्रारूप तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर - असीम दास गुप्ता
4) संविधान के किस अनुच्छेद के तहत जीएसटी परिषद का गठन किया गया है?
उत्तर - अनुच्छेद 279 (A)
5) जीएसटी परिषद में सम्मलित कुल सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर - 33
6) जीएसटी बिल पर राज्यसभा तथा लोकसभा ने क्रमशः कब पारित किया?
उत्तर - 3 अगस्त तथा 8 अगस्त 2016
7) जीएसटी बिल पर राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी कब दी?
उत्तर - 8 सितंबर 2016
8) जीएसटी बिल को सर्वप्रथम पारित करने वाला राज्य कौनसा है?
उत्तर - असम
9) भारत का कौनसा एकमात्र राज्य जहाँ जीएसटी लागू नहीं है?
उत्तर - जम्मू कश्मीर
10) जीएसटी लागू करने वाला विश्व का पहला देश कौनसा था?
उत्तर - फ्रांस (1954)
11) भारत का जीएसटी किस देश के मॉडल पर आधारित है?
उत्तर - कनाडा
12) जीएसटी चोरी करने पर कितने वर्ष के लिए कारावास का प्रावधान है?
उत्तर - पाँच वर्ष
13) 8 प्रतिशत दर वाली वस्तुओं का कुल प्रतिशत है?
उत्तर - 19 प्रतिशत
14) जीएसटी लागू होने के बाद जीडीपी में कितने प्रतिशत वृद्घि का अनुमान लगाया गया है?
उत्तर - 2 प्रतिशत
15) जीएसटी के कितने प्रकार है?
उत्तर - तीन - SGST, CGST और IGST

