अगस्त 14,2017
भारत ने श्रीलंका के साथ तीन क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृखंला में क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा
भारत ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 171 रन से हरा दिया है। हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच, जबकि शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत ने पहली बार विदेशी जमीन पर तीन - शून्‍य की क्लीन स्वीप दर्ज करने का रिकॉर्ड बना दिया है। भारत की टेस्ट इतिहास की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है।
भोपाल में भारत-आसियान युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया
भोपाल में भारत-आसियान युवा शिखर सम्मेलन की शुरूआत की गयी. यह आयोजन विदेश मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार और भारत फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है. विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह (चित्र में), और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया. यह आयोजन चालू वर्ष में आसियान-भारत वार्ता साझेदारी की 25 वीं वर्षगांठ को चिन्हित करता है और इस वर्ष का विषय “Shared Values, Common Destiny” है.
महाराष्ट्र सरकार ने \.नमो युवा रोजगार केंद्र\. की शुरुआत की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नमो युवा रोजगार केंद्र की शुरुआत की, जो बेरोजगार युवाओं को मुंबई में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा. इस युवा रोजगार केंद्र के तहत किसानों के साप्ताहिक बाजार, किसानों के मोबाइल बाजार और मां का टिफिन जैसी विभिन्न योजनाएं हैं. इन सभी उत्पादों को मुंबई में मोबाइल वैन की मदद से उपलब्ध कराया जाएगा और वैन के स्थान के बारे में जानकारी ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी. इस ऐप को मुख्यमंत्री ने भी शुरू किया था.
संयुक्त राष्ट्र ने सोमालिया को पोलियो मुक्त घोषित किया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमालिया को पोलियो मुक्त घोषित किया. संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने घोषणा की कि उसने पिछले तीन सालों में सोमालिया में किसी भी प्रकार का पोलियो रोग का मामला दर्ज नहीं किया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित किए गए घोषणापत्र में सोमालिया को पोलियो से ग्रसित देशों के अंतिम समूह से बाहर कर दिया गया है. अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान शेष देश हैं जहां पोलियो के मामले अभी भी दर्ज किए जा रहे हैं.