दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के बीस विधायकों को लाभ के पद पर नियुक्ति के कारण अयोग्‍य घोषित किया गया


Image result for delhi aam aadmi partyलाभ के पद के मामले में दिल्‍ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के बीस विधायकों की सदस्‍यता खत्‍म कर दी गई है। इस बारे में निर्वाचन आयोग की सिफारिश को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि संसदीय सचिव के पद पर रहने के बावजूद उसके विधायकों ने किसी तरह का कोई वेतन या भत्‍ता नहीं लिया था।

इस मसले की शुरूआत 13 मार्च 2015 को उस समय हुई जब अरविन्‍द केजरीवाल सरकार ने 21 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्‍त करने का आदेश पारित किया। राज्‍य सरकार के इस आदेश को चुनौती देते हुए एडवोकेट प्रशांत पटेल ने 19 जून 2015 को राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी को एक याचिका भेजी।

ओमप्रकाश रावत नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे


निर्वाचन आयुक्‍त ओम प्रकाश रावत नए मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त होंगे। वह श्री अचल कुमार ज्‍योति का स्‍थान लेंगे जिनका कार्यकाल कल समाप्‍त हो रहा है। श्री रावत मंगलवार को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त का पदभार संभालेंगे। 1977 बैच के मध्‍य प्रदेश काडर के आई ए एस अधिकारी श्री रावत को अगस्‍त 2015 में निर्वाचन आयुक्‍त बनाया गया था।

प्याज का न्यूनतम निर्यात  मूल्य 700 डालर प्रति टन हुआ 


सरकार ने प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 150 डालर घटाकर 700 डालर प्रति टन कर दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने जारी एक अधिसूचना में कहा कि  प्याज की यह दर अगले महीने की 20 तारीख तक प्रभावी रहेगी। घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों में गिरावट के मद्देनज़र  सरकार ने न्यूनतम निर्यात मूल्य में कटौती की है।


मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय का स्‍थापना दिवस आज 


मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर आज अपना-अपना स्‍थापना दिवस मना रहे हैं। पूर्वोत्‍तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत 21 जनवरी, 1972 को असम से अलग कर इन तीनों राज्‍यों का गठन किया गया था।