भारत ने दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्‍व कप फिर  से जीता


Image result for bhartiya cricket matchदृष्टिबाधित विश्‍व कप क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्‍तान को दो विकेट से हराकर खिताब बरकरार रखा|भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 308 रन बनाए। 309 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 39वें ओवर में आठ विकेट पर 309 रन बनाकर खिताबी जीत दर्ज की। सेमीफाइनल मैचों में भारत ने बांग्‍लोदश को और पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को हराया था। इस टूर्नामेंट में भारत अविजित रहा है। 2014 में दक्षिण अफ्रीका में भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार विश्व कप जीता था।


देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्‍वच्‍छता 76 प्रतिशत हुई  


देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्‍वच्‍छता कवरेज उन्‍तालि‍स प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गई है। स्‍वच्‍छ भारत मिशन अक्‍तूबर 2014 से शुरू हुआ था। अब तक दस राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 300 जिलों और तीन लाख गांवों को खुले में शौच से मुक्‍त घोषित किया जा चुका है।


आनन्‍दीबेन मध्‍य प्रदेश की राज्‍यपाल होंगीं


गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनन्दीबेन पटेल मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल होंगी। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की घोषणा की गई। वर्तमान में गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली के पास मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार है।


आसियान देशों का पांच दिन का रामायण महोत्‍सव नई दिल्‍ली में शुरू


आसियान देशों का पांच दिन का रामायण महोत्‍सव आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो रहा है। आसियान देशों के कलाकार अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, अयोध्‍या और कोलकाता में अपनी साझा विरासत का प्रदर्शन करेंगे। दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन "आसियान" के सांस्‍कृतिक दल महोत्‍सव में रामायण पर आधारित संगीत और नाटक का प्रदर्शन करेंगे। यह महोत्‍सव आसियान देशों के साथ भारत की मित्रता और साझा सांस्‍कृतिक विरासत को रेखांकित करता है।


अमरीका में वित्‍त विधेयक पर सीनेट में सहमति न बनने से पांच वर्ष में पहली बार सरकारी कामकाज ठप्‍प


अमरीका में वित्‍त विधेयक पर सीनेट में सहमति न बनने के कारण पांच वर्ष में पहली बार सरकारी कामकाज ठप्‍प हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों की बैठक के बावजूद सरकार को 16 फरवरी तक खर्च की राशि उपलब्ध कराने संबंधी विधेयक पर आवश्यक 60 वोट नहीं मिल सके।प्रतिनिधिसभा ने बजट संबंधी विधेयक बृहस्पतिवार को 230 के मुकाबले 197 वोटो से पारित कर दिया था, लेकिन इसे सीनेट में पारित कराने में सफलता नहीं मिली।