भारत की भौतिक स्थिति एवं विस्तार


भारत का भूगोल

भारत का नामकरण

  • भारतवर्ष का नामकरण के विषय में ऐसा कहा जाता है कि दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा।
  • कुछ विद्वानों का मत है कि ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र का नाम भरत था और उन्हीं के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा है।
  • प्राचीन साहित्य में भारतवर्ष को भारत भूमि की संज्ञा दी गई है।
  • भारत को चतु:संस्थान संस्थितम् कहा गया है।
  • हिन्दू शब्द भी महान सिंधु नदी से निकला है, सिंधु प्रदेश प्राचीनतम सभ्यता का विकास स्थल रह चुका है।
  • भारतीय संस्कृति के प्राचीन ग्रंथ विष्णु पुराण के अनुसार
    उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैय, दक्षिणम्।
    वर्ष तत् भारत नामभारती यत्र सन्ततिः।।
  • अर्थात् - उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में सेतु बन्ध (वर्तमान में हिन्द महासागर) तक फैला हुआ। जो भूभाग है उसे भारत या भारतवर्ष कहते हैं।
  • भारत के राष्ट्रगान में भारत की सीमा क्षेत्र का परिचय दिया गया है।
    'पंजाब-सिंध गुजरात मराठा द्रविड
     उत्कल बंगा विंध्यन हिमाचल यमुना गंगा '
  • भारत - यह नाम आर्योँ के द्वारा दिया गया क्योंकि सबसे पहले मध्य एशिया से आकर आर्यों की एक शाखा-भरत शाखा ने अनार्यों पर अपना प्रभुत्व स्थापित किया और इसी शाखा के नाम पर इस देश का नाम भारत वर्ष या भारत पड़ा।
  • हिन्दुस्तान - यह नाम ईरानियों के द्वारा दिया गया। क्योंकि प्राचीन भारत और फारस (ईरान) इन दोनों देशों के बीच हिन्दूकुश पर्वतमाला सीमा विभाजन का कार्य करती थी अर्थात् हिन्दूकुश पर्वतमाला से प्राचीन भारत (वर्तमान में पाकिस्तान) की सीमा प्रारम्भ होती थी इसलिए इस देश को हिन्दुस्तान कहा जाता है।
  • इण्डिया (India) - यह नाम यूनानियों के द्वारा दिया गया। क्योंकि यूनानी (ग्रीक) सिन्धु नदी को Indus कहते थे और जिस देश में Indus नदी बहती थी। उस देश को India कहा।
  • भारतीय संविधान में भारत के लिए "India that is Bharat" नाम प्रयुक्त हुआ है।

भारत एक सामान्य परिचय

  • आकृति और विस्तार- भारत की आकृति पूर्णतः त्रिभुजाकार न होकर चतुष्कोणीय है। भूगोलवेत्ता स्ट्रेबो ने भारत की आकृति पतंग जैसी बताई है।
  • अक्षांशीय स्थिति - भारत 8o4' उत्तरी अक्षांश से 37o6' उत्तरी अक्षांश।
  • 23o उत्तरी अंक्षाश (कर्क रेखा) इस देश के लगभग बीच से गुजरती हुई इसे लगभग समान भागों में बाँटती है।
  • देशान्तरीय स्थिति- 68o7' पूर्वी देशान्तर से 97o25' पूर्वी देशान्तर तक फैला हुआ है। इस प्रकार इसका अक्षांशीय विस्तार 37o6' - 8o4' = 29o2' तथा देशान्तरीय विस्तार 97o25' - 68o7' = 29o18' है।

  • भारत का उत्तरी-दक्षिणी विस्तार लगभग 30o अंक्षाश है।
  • भारत का पूर्वी-पश्चिमी विस्तार भी लगभग 30o देशांतर है।
  • भारत विषुवत् रेखा के उत्तर में पूरा का पूरा भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।
  • भारत के पूर्वी बिन्दु किबूथ (अरुणाचल प्रदेश) तथा पश्चिम बिन्दु गोहर माता (गुजरात) के मध्य सूर्योदय में अंतर कैसे ज्ञात करेंगे।
  • सर्वप्रथम कुल देशांतर विस्तार ज्ञात करेंगे। फिर देशांतर अंतर को 4 से गुणा करेंगे तो सूर्योदय में समय का कुल अंतर ज्ञात होगा।

क्योंकि अरुणाचल प्रदेश गुजरात के पूर्व में है, इसलिए वहाँ 1 घंटा 57 मिनट 1 सैकण्ड पहले सूर्योदय होगा। अरुणाचल प्रदेश को सूर्योदय का राज्य कहा जाता है।

  • उत्तरी बिन्दु - 'इन्दिरा कोल' (Indira Col) जिला गिलगित (J & K) वर्तमान में पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में है।
  • दक्षिणी बिन्दु - भारत की मुख्य भूमि से दूर अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में 'इन्दिरा पाइंट' (Indira Point) 6o45' उत्तरी अक्षांश पर ग्रेट निकोबार में स्थित है। इन्दिरा  पाइंट को 'पिगमेलियन पाइंट' 'पारसन पाइंट' तथा 'ला हि चिंग पाइंट' भी कहा जाता है।
  • पश्चिमी बिन्दु - गोहर मोती (गौर माता), जिला-कच्छ (गुजरात)।
  • पूर्वी बिन्दु - किब्यतू बलांगू (अरूणाचल प्रदेश)
  • मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु - कन्याकुमारी या केप केमोरिन
  • पश्चिम से पूर्व की चौड़ाई - 2933 कि.मी. तथा कश्मीर से कन्याकुमारी तक उत्तर-दक्षिण दिशा में इसकी लम्बाई 3214 किमी. है।
  • भारत Indian Standard Time (IST) - 82\frac12o पूर्वी देशान्तर रेखा को माना गया है। यह इलाहाबाद के पास नैनी से गुजरती है।
  • 82\frac12o पूर्वी देशांतर रेखा पाँच राज्यों से गुजरती है - उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश राज्यों से गुजरती है।
  • 82\frac12 oपूर्वी देशांतर रेखा का समय ग्रीन विच रेखा से 5 घण्टे 30 मिनट आगे रहता है।
  • अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के बीच स्थानीय समय का अन्तर 30×4 min. =120 min. मिनट अर्थात् दो घण्टे है।
  • कर्क रेखा (उत्तरी अक्षांश) भारत के बीचों-बीच में 8 राज्यों में से होकर गुजरती है।
  • वे आठ राज्य- 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम।
  • कर्क रेखा की सबसे अधिक लंबाई - मध्यप्रदेश
  • कर्क रेखा की सबसे कम लंबाई - राजस्थान
  • कर्क रेखा के नजदीकी शहर - गाँधीनगर, उज्जैन, रांची, भोपाल, अगरतला
  • क्षेत्रफल - भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है, जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है।
    1. रूस            
    2. कनाड़ा                   

    3. चीन           
    4. U.S.A.               

    5. ब्राजील         
    6. ऑस्ट्रेलिया

    7. भारत         
    8. अर्जेंटीना

विश्व के सबसे छोटे देश

  1. वेटिकन सिटी (इटली) 0.44 km2
  2. मोनको
  3. नौरू-प्रशान्त महासागर
  4. तुबालु - प्रशान्त महासागर

भारत के जिले (लगभग 640)

सबसे बड़ा जिला               सबसे छोटा जिला

1. कच्छ                                1. माहे (केरल)
2. लेह
3. जैसलमेर
4. बाड़मेर                        

  • स्थलीय सीमा - भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. है।
  • तटीय सीमा - मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6,100 किमी. है। यदि अंडमान-निकोबार तथा लक्षद्वीप समूहों की तट रेखा को भी सम्मिलित किया जाए तो भारत की तटीय सीमा 7516.6 किमी. है।
  • भारत की कुल (स्थलीय जलीय) सीमा 22716.6 किमी. है।
  • अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह का तट सबसे लंबा 1962 किमी. है, जिसके बाद गुजरात 1600 किमी. व आंध्रप्रदेश 970 किमी. है।
  • भारत के 16 राज्य तथा 2 केन्द्र शासित प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा 9 राज्य समुद्रीय सीमा बनाते हैं।

         राज्य                समुद्री सीमा                   

  1. गुजरात               पश्चिमी तट              
  2. महाराष्ट्र              पश्चिमी तट              
  3. गोवा                  पश्चिमी तट              
  4. कनार्टक             पश्चिमी तट               
  5. केरल                 पश्चिमी तट               
  6. तमिलनाडु            पूर्वी तट
  7. आंध्र प्रदेश           पूर्वी तट
  8. ओडिशा              पूर्वी तट
  9. पश्चिम बंगाल        पूर्वी तट

  •  
  • 2 राज्य - गुजरात तथा पश्चिम बंगाल स्थलीय सीमा के साथ-साथ समुद्रीय सीमा भी बनाते हैं।
  • 5 राज्य - न तो स्थलीय /अंतर्राष्ट्रीय और न ही समुद्रीय सीमा बनाते हैं।
    1. हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना      
  •  
  • सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा - राजस्थान
  • सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा - नागालैंड
  • सबसे लंबी समुद्रीय सीमा
  1. गुजरात              
  2. आंध्र प्रदेश
  3. तमिलनाडु

क्षेत्रफल के आधार पर

सबसे बड़े राज्य

Trick राजनीति में

महान UP

सबसे छोटे राज्य

GST  नाग

 

1. राजस्थान

1. गोवा

2. मध्यप्रदेश

2. सिक्किम

3. महाराष्ट्र

3. त्रिपुरा

4. उत्तर प्रदेश

4. नागालैंड

अंतर्राष्ट्रीय सीमा -

  • भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं अधिकांशतः प्राकृतिक हैं और वे ऐतिहासिक रूप से निर्धारित हैं।
  • इस विशाल देश के तीन ओर अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर हैं।
  • भारत की मुख्य भूमि के अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह और अरब सागर में लक्षद्वीप समूह स्थित है जो मुख्य भूमि से समुद्र द्वारा अलग हैं।
  • समुद्र पार भारत का सबसे निकट का पड़ोसी देश श्रीलंका है।
  • पाक जलडमरूमध्य भारत को श्रीलंका से अलग करता है।
  • भारत का दूसरा निकटतम पड़ोसी देश इंडोनेशिया है जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है।
  • भारत के पूर्व में क्रमश: बांग्लादेश, म्यांमार, मलेशिया, कम्बोडिया, थाईलैण्ड और इंडोनेशिया, वियतनाम आदि देश स्थित है।
  • भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, आदि देश हैं। लक्षद्वीप के दक्षिण में मालदीव स्थित है। उत्तर में हमारी सीमा हिमालय पर्वत बनाता है।
  • यहाँ एशिया के चार प्रमुख देश जैसे - चीन, भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा आकर मिलती है। इसके उत्तर एवं पूर्व में तिब्बत का पठार है जो अब चीन के अधीन है। यह कैलाश एवं मानसरोवर की भूमि के नाम से विख्यात है।
  • भूटान के पूर्व की ओर हिमालय का उच्च भाग है जो भारत तथा चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा का कार्य करता है।
  • भारत के सुदूर उत्तरी-पूर्वी त्रिसंधि है जहाँ पर भारत, चीन तथा म्यांमार की सीमाएँ आपस में मिलती हैं। सिक्किम केवल पश्चिम बंगाल को छूता है, जबकि मेघालय असम को छूता है। इस प्रकार सिक्किम और मेघालय एक-एक राज्य को छूने वाले दो राज्य है।
  • स्थलीय सीमा - भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. है। 

अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ

बचपन में MBA

  1. बांग्लादेश - 4096.7 km
  2. चीन - 3488 km
  3. पाकिस्तान  - 3323 km
  4. नेपाल   - 1751 km
  5. म्यांमार   - 1643 km
  6. भूटान   - 699 km
  7. अफगानिस्तान -106 km

भारत-चीन सीमा :-

  • 1914 में सर हेनरी मैकमोहन द्वारा भारत और चीन के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण किया गया जिसे मैकमोहन रेखा कहते है।
  • चीन के साथ भारत के दो केन्द्रशासित प्रदेश तथा चार राज्यों की सीमा लगती है।
  • केन्द्रशासित प्रदेश – जम्मू कश्मीर, लद्दाख
  • राज्य – हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश

भारत पाकिस्तान सीमा :-

  • भारत तथा पाकिस्तान में 1947 में एक अंग्रेज अधिकारी सर साइरिल रेडक्लिफ द्वारा भारत-पाकिस्तान की सीमा का निर्धारण किया था। इसी से सीमा का नाम रेडक्लिफ सीमा के नाम से जाना जाता है।
  • पाकिस्तान के साथ भारत के तीन राज्यों तथा एक केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा
  • तीन राज्य – पंजाब, राजस्थान, गुजरात
  • केन्द्रशासित प्रदेश – जम्मू कश्मीर

भारत-अफगानिस्तान सीमा :-

  • 1796 में भारत तथा अफगानिस्तान के बीच सर मोर्टिसुर डूरण्ड द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाई गयी, जिसे डूरण्ड रेखा कहा गया।
  • 1947 में पाकिस्तान के बनने के बाद डूरण्ड रेखा पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है।

नोट :- 19 अगस्त, 2019 को अफगानिस्तान ने अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनायी।

भारत-म्यांमार सीमा :-

  • अराकान योमा पर्वतमाला भारत तथा म्यांमार के बीच सीमा बनाती है।
  • पूर्वोत्तर राज्य या सात बहनों के राज्य

Aru na Mami का ATM

अरुणाचल प्रदेश          A : असम
नागालैण्ड                   T : त्रिपुरा
मणिपुर                      M : मेघालय
मिजोरम

देश की सीमा पर अवस्थित राज्य :-

1. बांग्लादेश - कुल सीमा = 4096.7 किमी.

  1. पश्चिम बंगाल (सर्वाधिक)  -  2216.6 किमी.
  2. असम (न्यूनतम)    -        263 किमी.
  3. मेघालय   -   443 किमी.
  4. त्रिपुरा    -  856 किमी.
  5. मिजोरम   -   318 किमी.  

2.  चीन - कुल सीमा = 3488 किमी.

  1. लद्दाख, 2018 से (सर्वाधिक)  - 1954 किमी.
  2. हिमाचलय प्रदेश  -   345 किमी.
  3. उत्तराखण्ड    -   463 किमी.
  4. सिक्किम (न्यूनतम)  -   220 किमी.
  5. अरुणाचल प्रदेश   -   1080 किमी.

3. पाकिस्तान - कुल सीमा = 3323 किमी.

  1. जम्मू और कश्मीर (सर्वाधिक)  -  1222 किमी.
  2. पंजाब (न्यूनतम) -  425 किमी.
  3. राजस्थान  -   1070 किमी.
  4. गुजरात   -  506 किमी.

4.  अफगानिस्तान कुल सीमा = 106 किमी.

  1.  जम्मू और कश्मीर   -   106 किमी.

5.  नेपाल कुल सीमा = 1751 किमी.

  1. उत्तर प्रदेश (सर्वाधिक)   -    651 किमी.
  2. प. बंगाल (न्यूनतम)  -  96 किमी.
  3. उत्तराखण्ड  -    303 किमी.
  4. बिहार   -    601 किमी.
  5. सिक्किम  -   98 किमी.  

6.  म्यांमार कुल सीमा = 1643 किमी.

  1. अरुणाचल प्रदेश (सर्वाधिक) - 520 किमी.
  2. गालैण्ड (न्यूनतम)  -  215 किमी.
  3. मणिपुर  -   398 किमी.
  4. मिजोरम   -   510किमी.

7.  भुटान कुल सीमा = 699 किमी.

  1. असम (सर्वाधिक)   -   267 किमी.
  2. सिक्किम (न्यूनतम)  -  32 किमी.
  3. अरुणाचल प्रदेश  -   217 किमी.
  4. पं. बंगाल    -    197 किमी.

भारत की जलीय सीमा :-    

  • ग्रेट चैनल - 6° चैनल - सुमात्रा (इण्डोनेशिया) तथा ग्रेट निकोबार (अण्डमान निकोबार भारत) के मध्य निर्धारण।
  • 8° चैनल - मालदीव एवं मिनाकॉय (लक्षद्वीप) के मध्य सीमा निर्धारण।
  • 9° चैनल - मिनीकॉय एवं लक्षद्वीप के मध्य निर्धारण।
  • 10° चैनल - अण्डमान (लिटिल अण्डमान) एवं निकोबार (कार निकोबार) के मध्य सीमा निर्धारण।
  • डक्कन पास - लघु अण्डमान एवं दक्षिण अण्डमान के मध्य सीमा निर्धारण।
  • कोको चैनल - लैंडफॉल द्वीप (उत्तरी अण्डमान) एवं कोको द्वीप (म्यांमार) के मध्य।
  • पाक जल संधि - यह मन्नार की खाड़ी को हिन्द महासागर से जोड़ती है।

मन्नार की खाड़ी - (तमिलनाडु)

भारत - श्रीलंका के मध्य स्थित यहाँ पर रामसेतु स्थित है, जिसे इस्लाम में अदन का पुल कहते हैं।