राज्यपाल

संविधान में उल्लेख

  • संविधान के भाग-6 के अंतर्गत अनुच्छेद-153 से 167 तक राज्य कार्यपालिका का प्रावधान है।
  • राज्य कार्यपालिका में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्रिपरिषद एवं राज्य के महाधिवक्ता शामिल होते हैं।

राज्य के लिए राज्यपाल

  • संविधान के अनु.-153 के अनुसार प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होगा। तथा एक ही व्यक्ति दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल हो सकता है।(यह प्रावधान 7वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 द्वारा किया गया था।)

नियु क्ति

  • संविधान के अनुच्छेद-155 के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

का र्यकाल

  • संविधान के अनुच्छेद-156 के अनुसार राज्यपाल पद ग्रहण करने की तारीख से 5 वर्ष तक या राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त तक पद पर बना रह सकता है।

राज्यपाल  के पद के लिए योग्यता
• संविधान के अनुच्छेद-157 के अनुसार राज्य के राज्यपाल के लिए निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है -

1. वह भारत का निवासी होना चाहिए।
2. वह 35 वर्ष आयु पूर्ण कर चुका हो।
3. परम्परा - जिस राज्य में नियुक्त किया जाता है उस राज्य का निवासी नहीं होना चाहिए।

राज्य में नियुक्ति के समय सम्बन्धित राज्य के मुख्यमंत्री से परामर्श लिया जाना चाहिए।

शपथ

  • संविधान के अनुच्छेद-159 के अनुसार सम्बन्धित राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या इनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठतम न्यायाधीश द्वारा राज्यपाल को शपथ दिलाई जाती है।

राज्य पाल की शक्तियाँ

कार्यपा लिका शक्तियाँ-

  • राज्य में कार्यपालिका से सम्बंधित सभी कार्य उस राज्य के राज्यपाल के नाम से ही किये जाते हैं।
  • राज्यपाल न केवल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है बल्कि उसकी सलाह पर राज्य की मंत्रिपरिषद के अन्य मंत्रियों की भी नियुक्ति करता है।
  • मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा करता है।
  • राज्य के महाधिवक्ता (Advocate-General) और राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को भी नियुक्त करता है।

विधायी  शक्तियाँ-

  • राज्यपाल, राज्य के विधानमंडल का अभिन्न अंग होता हैं।
  • राज्यपाल को राज्य के विधानमंडल के सत्र को बुलाने और समाप्त करने का अधिकार होता है।
  • वह राज्य के मंत्रिपरिषद की सलाह पर राज्य विधान सभा को भंग कर सकता है।
  • राज्यपाल विधान परिषद् की कुल सदस्य संख्या के लगभग 1/6 भाग को नामनिर्देशित करता है।
  • राज्य के विधानमंडल के द्वारा पारित किसी भी बिल को क़ानून बनने के लिए राज्यपाल की सहमति जरूरी होती है।

वित्तीय  शक्तियाँ-

  • राज्यपाल की पूर्व-अनुमति के बिना धन विधेयक को राज्य की विधान सभा में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता।
  • राज्य के विधानमंडल में वार्षिक और पूरक बजट राज्यपाल के नाम से ही प्रस्तुत किये जाते हैं।
  • राज्य की आकस्मिकता निधि पर राज्य के राज्यपाल का नियंत्रण होता है।

न्यायिक श क्तियाँ -

  • जिन विषयों पर राज्य की कार्यपालिका शक्ति का नियंत्रण होता है उन विषयों से सम्बंधित किसी विधि के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी व्यक्ति को प्राप्त दंड को राज्यपाल क्षमा कर सकता है, या उसके दंड को कम कर सकता है, या उसके दंड को कुछ समय के लिए स्थगित कर सकता है।
  • राज्यपाल को संघ द्वारा निर्मित किसी क़ानून के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी व्यक्ति को प्राप्त दंड को क्षमा करने, कम करने या स्थगित करने आदि की शक्ति नहीं होती है। राज्यपाल के पास मृत्यु दंड को क्षमा करने की भी शक्ति नहीं है।

राज्यपाल के महत्वपूर्ण अनुच्छेद

अनुच्छेद-153 – प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा।

अनुच्छेद-154 – राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी

अनुच्छेद-155 – राज्यपाल की नियुक्ति

अनुच्छेद- 156 – राज्यपाल की पदावधि

अनुच्छेद-157 - राज्यपाल नियुक्त होने के लिए योग्यताएँ

अनुच्छेद-159 - राज्यपाल द्वारा शपथ

अनुच्छेद-161 - क्षमादान की शक्ति

अनुच्छेद-213 – राज्यपाल को अध्यादेश प्रख्यापित करने  की शक्ति

अनुच्छेद-163 – राज्यपाल को सलाह व परामर्श के लिए  मंत्रिपरिषद

राजस्थान के राज्यपाल

  • राजस्थान में 1 नवम्बर 1956 को राजप्रमुख के स्थान पर राज्यपाल पद का सृजन किया गया है महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय 1949 से 1956 तक राजप्रमुख के पद पर रहे उसके बाद राजस्थान को प्रथम राज्यपाल गुरुमुख निहाल सिंह बने थे।
  • राजस्थान में अभी तक मारग्रेट अल्वा, प्रतिभा पाटिल व प्रभाराव तीन महिला राज्यपाल बन चुकी हैं।

पद पर रहते हुये राजस्थान के राज्यपालों का निधन

1

दरबार सिंह (1998)

2

निर्मल चन्द जैन (2003)

3

एस.के. सिंह (2009)

4

श्रीमती प्रभा राव (2010)

राजस्थान में राष्ट्रपति शासन एवं राज्यपाल

डॉ. सम्पूर्णानंद सिंह, सरदार हुकुम सिंह

मार्च 1967

अप्रैल 1967

विजयपाल त्यागी, रघुकुल तिलक

अप्रैल 1977

जून 1977

रघुकुल तिलक

फरवरी 1980

जून 1980

एम. चेन्नारेड्‌डी

दिसम्बर 1992

दिसम्बर 1993

वर्तमान में कलराज मिश्र 41 वें राज्यपाल हैं।

राजस्थान के अब तक के राज्यपाल 

क्र.सं.

नाम

अवधि

1

महाराजा सवाई मानसिंह (राज प्रमुख)

30 मार्च 1949–31 अक्टूबर 1956

2

सरदार गुरुमुख निहाल सिंह (सर्वाधिक समय तक)

01 नवम्बर 1956 –15 अप्रैल 1962

3

डॉ. सम्पूर्णानन्द सिंह

1962-1967

4

सरदार हुकुम सिंह

1967-1970

5

जगत नारायण (कार्यवाहक)

1970-1970

6

सरदार हुकुम सिंह (दूसरी बार)

1970-1972

7

सरदार जोगेन्द्र सिंह

1972-1977

8

वेद पाल त्यागी (कार्यवाहक) न्यायाधीश

1977-1977

9

श्री रघुकुल तिलक

1977-1981

10

के.डी. शर्मा (कार्यवाहक) न्यायाधीश

1981-1982

11

श्री ओमप्रकाश मेहरा

1982-1985

12

पी.के. बनर्जी (कार्यवाहक)

1985-1985

13

श्री ओमप्रकाश मेहरा

1985-1985

14

डी.पी. गुप्ता (कार्यवाहक) न्यायाधीश

1985-1985

15

श्री वी.आर. पाटिल

1985-1987

16

जे.एस. वर्मा (कार्यवाहक) न्यायाधीश

1987-1988

17

श्री सुखदेव प्रसाद

1988-1989

18

जे.एस. वर्मा (कार्यवाहक) न्यायाधीश (सुखदेव प्रसाद की विदेश में चिकित्सा के कारण)

1989-1989

19

सुखदेव प्रसाद

1989-1990

20

मिलाप चन्द जैन (कार्यवाहक) न्यायाधीश

1990-1990

21

प्रो. देवीप्रसाद चट्‌टोपाध्याय

1990-1991

22

स्वरूप सिंह (अतिरिक्त प्रभार), गुजरात राज्यपाल

1991-1992

23

डॉ. एम. चेन्नारेड्‌डी

1991-1992

24

धनिकलाल मंडल (अतिरिक्त प्रभार), हरियाणा मुख्यमंत्री

1993-1993

25

श्री बलिराम भगत (जनवरी 1976-मार्च 1977 लोकसभा अध्यक्ष)

1993-1998

26

श्री दरबारा सिंह (कार्यकाल के दौरान निधन)

1998-1998

27

एन.एल. टिबेरवाल (कार्यवाहक) न्यायाधीश

1998-1999

28

श्री अंशुमान सिंह

1999-2003

29

श्री निर्मलचन्द जैन (कार्यकाल के दौरान निधन)

2003-2003

30

कैलाशपति मिश्रा (अतिरिक्त प्रभार) गुजरात राज्यपाल

2003-2004

31

श्री मदनलाल खुराना (त्यागपत्र)

2004-2004

32

टी.वी. राजेश्वर (अतिरिक्त प्रभार) उत्तर प्रदेश राज्यपाल

2004-2004

33

श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (पहली महिला राज्यपाल) (त्यागपत्र)

2004-2007

34

डॉ. के.आर. किदवई (अतिरिक्त प्रभार) हरियाणा राज्यपाल

2007-2007

35

श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह (कार्यकाल के दौरान निधन) (कार्यवाहक)

2007-2009

36

श्रीमती प्रभाराव (कार्यकाल के दौरान निधन) (अतिरिक्त प्रभार) हिमाचल प्रदेश राज्यपाल (कार्यवाहक)

2009-2010

2010-2010

37

श्री शिवराज पाटिल (अतिरिक्त प्रभार) (पंजाब के राज्यपाल)

2010-2012

38

श्रीमती मारग्रेट अल्वा (उत्तराखण्ड की पूर्व राज्यपाल) (कार्यवाहक)

2012-2014

39

श्री राम नाईक (अतिरिक्त प्रभार) (राज्यपाल उत्तरप्रदेश)

2014-2014

40

श्री कल्याण सिंह (28.01.2015-12.08.2015 तक हिमाचल प्रदेश राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार)

2014-2019

41

श्री कलराज मिश्र

09.09.2019 से