संविधान का निर्माण
- संविधान उन लिखित या अलिखित नियमों तथा कानूनों का समूह है जिसके अनुसार देश कार्य करता है। संविधान दो प्रकार के होते हैं –
- लिखित संविधान
- अलिखित संविधान
- दुनिया का सबसे प्राचीन संविधान ब्रिटेन का है जो एक अलिखित संविधान है।
- दुनिया का सबसे प्राचीन लिखित संविधान अमेरिका का है। अमेरिका का संविधान दुनिया में सबसे छोटा लिखित संविधान है जिसमें केवल 7 अनुच्छेद हैं।
- भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
- भारतीय संविधान का निर्माण संविधान सभा द्वारा किया गया। संविधान सभा का प्रथम दर्शन वर्ष 1895 में तिलक के निर्देशन में तैयार ‘स्वराज्य विधेयक’ में देखने को मिलता है।
- स्पष्ट शब्दों में पहली बार महात्मा गाँधी ने 5 जनवरी 1922 को कहा “भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार ही होगा।”
- 1928 में प्रस्तुत नेहरू रिपोर्ट भारतीयों द्वारा अपने देश के लिए संविधान बनाए जाने का प्रथम प्रयास था।
- संविधान सभा के गठन का विचार सर्वप्रथम 1934 में एम. एन. राय द्वारा रखा गया।
- 1938 के कांग्रेस अधिवेशन में पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि भारतीय संविधान का निर्माण एक संविधान सभा द्वारा किया जाये जो वयस्क मताधिकार के आधार पर भारत की जनता द्वारा चुनी गई हो।
- 8 अगस्त 1940 के प्रस्तावों में ब्रिटिश सरकार ने पहली बार कहा कि भारतीय संविधान का निर्माण भारतीयों की प्रतिनिधि सभा द्वारा किया जायेगा।
- 30 मार्च, 1942 के क्रिप्स मिशन प्रस्ताव में ब्रिटिश सरकार ने स्वीकार किया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भारतीय संविधान निर्मित किया जायेगा। क्रिप्स प्रस्ताव को मुस्लिम लीग ने अस्वीकार कर दिया।


0 Comments