INDIAN HISTORY QUESTION 15
Q1.
दक्षिण भारत का एकमात्र महाजनपद कौन-सा था?
CORRECT ANSWER
check_circleअश्मक
EXPLANATION
अश्मक प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था, यह एक मात्र महाजनपद था, जो विंध्य पर्वत के दक्षिण गोदावरी नदी के तट पर स्थित था। आधुनिक काल में इस प्रदेश को महाराष्ट्र कहते हैं।
Q2.
निम्न में से किस महाजनपद के लोगों को वार्तो शास्त्रोपजीवी कहा जाता था?
CORRECT ANSWER
check_circleकम्बोज
EXPLANATION
कम्बोज महाजनपद के लोगों को वार्तो शास्त्रोपजीवी कहा जाता था। कम्बोज की राजधानी आधुनिक कश्मीर का राजपुरा हाटक थी।
Q3.
चेदी महाजनपद की राजधानी थी?
CORRECT ANSWER
check_circleशुक्तिमती
EXPLANATION
चेदी पौराणिक 16 महाजनपदों में से एक है। वर्तमान में बुन्देलखण्ड का इलाका इसके अंतर्गत आता है, इसकी राजधानी शक्तिमती थी।
Q4.
सुमेलित कीजिए-
महाजनपद | राजधानी |
A. वत्स | i. अहिच्छत्रपुर |
B. पांचाल | ii. चम्पा |
C. सुरसेन | iii. कौशाम्बी |
D. अंग | iv. मथुरा |
CORRECT ANSWER
check_circleA-iii, B-i, C-iv, D-ii
EXPLANATION
वत्स – कौशाम्बी
पांचाल – अहिच्छत्रपुर
सूरसेन – मथुरा
अंग - चम्पा
Q5.
वैशाली किस महाजनपद (संघ) के अंतर्गत आता था?
CORRECT ANSWER
check_circleवज्जि
EXPLANATION
वज्जि प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। छोटे-छोटे राज्यों को मिलाकर इसका निर्माण हुआ। इसकी राजधानी वैशाली थी।
Q6.
महाजनपद काल का सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन-सा था?
CORRECT ANSWER
check_circleमगध
EXPLANATION
वर्तमान पटना व गया जिला सम्मिलित था मगध की राजधानी राजगृह अथवा गिरिब्रज थी मगध पाँच पहाडियों के बीच स्थित था।
Q7.
निम्न में से कौन-सा शासक पितृहंता था?
CORRECT ANSWER
check_circleउदायिन
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION
उदायिन ने अपने पिता अजातशत्रु की हत्या 461 ई.पू. में की थी, इसीलिए उदायिन को पितृहन्ता कहा जाता है।
Q8.
साम्राज्य विस्तार हेतु वैवाहिक नीति के तहत बिम्बिसार ने निम्न में से किस के साथ विवाह किया?
Aपंजाब के मद्रकुल की क्षेमा के साथ।
Bवैशाली की लिच्छवी राजकुमारी चेल्लना के साथ।
CORRECT ANSWER
check_circleउपरोक्त सभी सही है।
EXPLANATION
पंजाब के मद्रकुल की क्षेमा तथा वैशाली की लिच्छवी राजकुमारी चेल्लना व कौशल राज्य की महाकौशल से बिम्बिसार ने विवाह किया था।
Q9.
बिम्बिसार के राजवैध का नाम क्या था?
CORRECT ANSWER
check_circleजीवक
EXPLANATION
बिम्बिसार के राजवैध का नाम जीवक था जिसे बिम्बिसार ने प्रधोत के इलाज के लिए अवन्ति भेजा था।
Q10.
हर्यक वंश का अंतिम शासक कौन था?
CORRECT ANSWER
check_circleनागदशक
EXPLANATION
हर्यक वंश का अंतिम शासक नागदशक था जिसकी हत्या इसी के अमात्य (मंत्री) शिशुनाग ने कर एक नए राजवंश शिशुनाग की स्थापना की।
Q11.
द्वितीय बौद्ध महासंगीति के समय मगध का राजा कौन था?
CORRECT ANSWER
check_circleकालाशोक
EXPLANATION
द्वितीय बौद्ध महासंगीति के समय मगध का राजा कालाशोक था, तथा यह महासंगीति वैशाली में आयोजित की गई थी।
Q12.
वज्जि संघ पर नियंत्रण कड़ा करने हेतु मगध के किस राजा ने वैशाली को भी अपनी राजधानी घोषित किया?
CORRECT ANSWER
check_circleशिशुनाग
EXPLANATION
वज्जि संघ पर नियंत्रण रखने हेतु मगध के राजा शिशुनाग ने वैशाली को अपनी राजधानी घोषित किया।
Q13.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
A. अवन्ति पर मगध का अंतिम रूप से अधिकार शिशुनाग के समय हुआ।
B. पाटलीपुत्र (कुसुमपुर) की स्थापना गंगा तथा सोन नदी के किनारे उदायिन द्वारा की गई।
उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन है-
CORRECT ANSWER
check_circleसभी सत्य हैं
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION
अवन्ति पर मगध का अंतिम रूप से अधिकार शिशुनाग के समय हुआ, तथा पाटलीपुत्र की स्थापना उदायिन द्वारा की गई।
Q14.
एकराट, एकछत्र, सम्राट जैसी उपाधि निम्न में से किस मगध शासक ने धारण की थी?
CORRECT ANSWER
check_circleमहापद्मनंद
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION
एकराट, एकछत्र, सम्राज जैसी उपाधियाँ महापद्मानंद ने धारण की थी। इसने नन्दीवर्धन को अपदस्थ कर नन्द वंश की स्थापना की।
Q15.
जब यूनान के राजा सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया था, उस वक्त मगध का राजा कौन था?
CORRECT ANSWER
check_circleघनानन्द
EXPLANATION
जब यूनान के राजा सिकन्दर ने भारत पर आक्रमण किया, उस वक्त मगध का राजा घनानन्द था।
Q16.
सुमेलित कीजिए-
वंश | संस्थापक |
(A) बृहद्रथ वंश | (i) महापदम नंद |
B) हर्यक वंश | (ii) शिशुनाग |
(C) नाग वंश | (iii) बिम्बिसार |
(D) नंद वंश | (iv) बृहद्रथ |
AA-(iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)
CORRECT ANSWER
check_circleA-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
CA-(i), B-(iii), C-(iv), D-(ii)
DA-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
EXPLANATION
:- बृहद्रथ वंश-बृहद्रथ हर्यक वंश- बिम्बिसार नागवंश-शिशुनाग नंद वंश- महापद्मनंद नंद
Q17.
महाभारत व पुराणों में मगध पर शासन करने वाला प्रथम राजवंश कौन-सा बताया गया है?
CORRECT ANSWER
check_circleबृहद्रथ वंश
EXPLANATION
:- महाभारत व पुराणों में मगध पर शासन करने वाला प्रथम राजवंश, बृहद्रथ वंश बताया गया हैं। जैन साहित्य में मगध के प्रथम शासक का नाम- प्रेमगंद बताया गया है। मगध की वर्तमान स्थिति-दक्षिणी बिहार में पटना व गया क्षेत्र है।
Q18.
बृहद्रथ वंश की राजधानी कौन-सी थी?
CORRECT ANSWER
check_circleगिरिव्रज
EXPLANATION
:- बृहद्रथ वंश की राजधानी गिरिव्रज थी। बृहद्रथ वंश का संस्थापक बृहद्रथ था। बृहद्रथ राजवंश मगध का प्रथम राजवंश था।
Q19.
बृहद्रथ की मृत्यु के बाद मगध का शासक कौन बना ?
CORRECT ANSWER
check_circleजरासंध
EXPLANATION
:- बृहद्रथ की मृत्यु के बाद जरासंध शासक बना। जरासंध पाण्डु पुत्र भीम के हाथों मल्ल युद्ध में मारा गया।
Q20.
भारतीय इतिहास का पहला ऐसा राजवंश कौन-सा है, जिसमें सर्वाधिक पितृहंता हुए?
CORRECT ANSWER
check_circleहर्यंक वंश
EXPLANATION
:- हर्यंक वंश पहला ऐसा राजवंश है, जिसमें सर्वाधिक पितृहंता हुए थे। भारतीय इतिहास का प्रथम पितृहंता-अजातशत्रु भारतीय इतिहास का दूसरा पितृहंता-उदायिन
Q21.
निम्नलिखित में से किस शासक को “श्रेणिक” कहा गया है?
CORRECT ANSWER
check_circleबिम्बिसार
EXPLANATION
:- बिम्बिसार का जैन ग्रंथों में नाम “श्रोणिक” मिलता है।. जैन ग्रंथों के अनुसार बिम्बसार के पिता का नाम-हेमजीत।
Q22.
“जीवक”किस शासक के दरबार में निवास करते थे?
CORRECT ANSWER
check_circleबिम्बिसार
EXPLANATION
:- ”राजवैध जीवक” बिम्बिसार के दरबार में निवास करते थे . बिम्बसार ने राजवैध जीवक को अंवति के शासक चंड प्रद्योत की सहायता हेतु भेजा था, जिसने चंड प्रद्योत को पाण्डु रोग से मुक्त करवाया था।
Q23.
निम्न में से किस शासक को “कुणिक” नाम से भी जाना जाता है?
CORRECT ANSWER
check_circleअजातशत्रु
EXPLANATION
:- अजातशत्रु को कुणिक नाम से भी जाना जाता है। अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बसार की (491 ई. पू. में) हत्या कर शासक बना था।
Q24.
“अजातशत्रु”के संदंर्भ में विचार कर सही कथन का चयन कीजिए
कथन 1- अजातशत्रु ने प्रसेनजीत की पुत्री वजीरा से विववाह किया।
कथन 2- अजातशत्रु को लगातार 14 वर्षों तक लिच्छवियों से संघर्ष करना पड़ा।
CORRECT ANSWER
check_circleकथन-1 सही है।
Dन ही कथन-1 व न ही कथन-2 सही हैं।
EXPLANATION
:- अजातशत्रु ने प्रसेनजीत की पुत्री वजीरा से विवाह किया। लिच्छवियों में फूट का फायदा उठाकर अजातशत्रु लगातार 16 वर्षो तक लिच्छवियों से संघर्ष करता रहा।
Q25.
अजातशत्रु किसकी सहायता से लिच्छवियों को पराजित करने में सफल रहा?
CORRECT ANSWER
check_circleवत्सकार
EXPLANATION
:- अजातशत्रु अपने मंत्री वत्सकार की सहायता से लिच्छवियों को पराजित करने में सफल रहा था। अजातशत्रु ने योजना बनाकर वत्सकार का दिखावे हेतु अपमान किया, वत्सकार ने चेटक की शरण ली तथा विश्वास जीतकर लिच्छवियों में फूट डाल दी।
Q26.
“रथमूसल” व महाशिलाकंटक” हथियारों का प्रयोग किस शासक ने किया?
CORRECT ANSWER
check_circleअजातशत्रु
EXPLANATION
:- अजातशत्रु ने “रथमूसल” व “महाशिलाकंटक ”हथियारों का प्रयोग किया था। अजातशत्रु ने वज्जि संघ को पराजित करने हेतु इन हथियारों का प्रयोग किया था। रथमूसल-वर्तमान टैंक के समान। महाशिलाकंटक- वर्तमान आधुनिक तोप के समान।
Q27.
प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था?
CORRECT ANSWER
check_circleअजातशत्रु
EXPLANATION
:- प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन 483 ई.पू. में अजातशत्रु के शासनकाल में राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में किया गया था।. अजातशत्रु ने बुद्ध की अस्थियों पर एक स्तूप का निर्माण करवाया।
Q28.
पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किसने की थी?
CORRECT ANSWER
check_circleउदायिन
EXPLANATION
:- उदायिन ने अपने पिता की हत्या कर सोन व गंगा के किनारे पाटलीपुत्र (कुसुमपुर)नगर बसाया व इसे अपनी राजधानी भी बनाई।
Q29.
शिशुनाग शासक बनने से पूर्व कहाँ का राज्यपाल था?
CORRECT ANSWER
check_circleबनारस
EXPLANATION
:- शिशुनाग राजा बनने से पूर्व यह बनारस का राज्यपाल था। . शिशुनाग ने हर्यक वंश के अंतिम शासक नागदशक की हत्या कर नागवंश की स्थापना की थी।
Q30.
“कालाशोक” के संदर्भ में विचार कर सही कथन का चयन कीजिए-
कथन-1 कालाशोक को काला होने के कारण इतिहास में “कालवर्ण “कहा जाता है।
कथन-2 कालाशोक के शासनकाल में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन पाटलिपुत्र में हुआ।
CORRECT ANSWER
check_circleकथन-1 सही है।
Dन ही कथन-1 व न ही कथन-2 सही हैं।
EXPLANATION
:- कालाशोक को काला होने के कारण इतिहास में “कालवर्ण” कहा जाता है। कालाशोक के शासनकाल में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन 383 ई.पू. में वैशाली में हुआ।
Q31.
किस विद्वान ने अग्रसेन की पहचान महापद्मनंद के रूप में की ?
CORRECT ANSWER
check_circleकार्टियस
EXPLANATION
:- यूनानी इतिहाकार कार्टियस के अनुसार अग्रसेन ही महापद्मनंद था, जिसने मगध पर नंद वंश की नींव डाली थी। अग्रसेन नाई को कालाशोक की पत्नी से प्रेम हुआ, रानी के ईशारे पर अग्रसेन ने कालाशोक की हत्या कर दी थी।
Q32.
“सर्वेक्षत्रान्तक” किस शासक को कहा जाता है?
CORRECT ANSWER
check_circleमहाद्मनंद
EXPLANATION
:- महापद्मनंद को परशुराम की भाँति”सर्वेक्षत्रान्तक” व “सर्वक्षयान्तक” कहा जाता है।. सर्वक्षयान्तक से तात्पर्य है क्षत्रियों का विनाश करने वाला. महापद्मनंद ने “पृथ्वी को क्षत्रियों से विहीन करने की “शपथ ली थी।
Q33.
“महापद्मनंद” की कलिंग पर विजय का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है?
CORRECT ANSWER
check_circleहाथीगुफा अभिलेख
EXPLANATION
:- महापद्मनंद की कलिंग पर विजय का उल्लेख हाथीगुफा अभिलेख में मिलता है।. हाथीगुफा (अभिलेख) कलिंग शासक खारवेल द्वारा लिखित है।
Q34.
मगध में “एकराट” पद प्राप्त करने वाला प्रथम शासक कौन है?
CORRECT ANSWER
check_circleमहापद्मनंद
EXPLANATION
:- महापद्मनंद सम्पूर्ण मगध में “एकराट” पद प्राप्त करने वाला प्रथम शासक था। जिसने एकछत्र साम्राज्य की स्थापना की।. महापद्मनंद ने इक्ष्वाकु, काशी, कौशल, पांचाल महाजनपदों पर अधिकार किया था।
Q35.
निम्नलिखित में से किस वंश के शासकों को “नवभातरौ” कहा जाता है।
CORRECT ANSWER
check_circleनंद वंश
EXPLANATION
:- नंद वंश में 9 राजा थे, इसलिए इस वंश के शासकों को नवा/नवभातरौ कहा जाता है।. महापद्मनंद व घनानन्द के मध्य में शासकों का विवरण अज्ञात है।. महापद्मनंद ने “नवानंद दोहरा” नामक नगर की स्थापना की थी।
Q36.
एकमात्र ऐसा ग्रन्थ कौन-सा है, जिसमें नंद वंश को “क्षत्रिय” कहा है?
CORRECT ANSWER
check_circleमुद्राराक्षस
EXPLANATION
:- “मुद्राराक्षस” एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमें नंदो को “क्षत्रिय” कहा है।. मुद्राराक्षस में नंदो के अत्याचारों का वर्णन मिलता है।. मुद्राराक्षस पुस्तक गुप्तकाल में लिखी गई ।
Q37.
सिकन्दर का समकालीन मगध का शासक कौन था ?
CORRECT ANSWER
check_circleघनानन्द
EXPLANATION
:- सिकन्दर का समकालीन मगध का शासक घनानन्द था। सिकन्दर का आक्रमण 326-325 ई.पू. में हुआ था। सिकन्दर मकदूनिया के शासक फिलिप-II का पुत्र था।
Q38.
भारतीय इतिहास का प्रथम देशद्रोही शासक कौन था?
CORRECT ANSWER
check_circleआम्बी
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION
:- भारतीय इतिहास का प्रथम देशद्रोही आम्बी था।. आम्बी तक्षशिला का शासक था, जिसने बिना युद्ध लड़े ही आत्मसमर्पण किया और सिकन्दर का सहयोगी बन गया था।
Q39.
“हाइडेस्पीज का युद्ध” किनके मध्य लड़ा गया?
CORRECT ANSWER
check_circleसिकन्दर प पोरस
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION
:- “हाइडेस्पीज का युद्ध” 326 ई.पू. सिकन्दर व पोरस के मध्य लड़ा गया था।. हाइडेस्पीज के युद्ध को “वितस्ता का युद्ध” व “झेलम का युद्ध” भी कहा जाता है।. हाइडेस्पीज का युद्ध में सिकन्दर ने पोरस को पराजित कर दिया था।
Q40.
किस विद्वान ने कहा कि “सिकन्दर भारत में आया तो तुफान की तरह था, लेकिन आँधी की तरह लौट गया।“
CORRECT ANSWER
check_circleप्रोफेसर राम चौधरी
EXPLANATION
प्रोफेसर राम चौधरी ने कहा कि “सिकन्दर भारत में आया तो तुफान की तरह था, लेकिन आँधी की तरह लौट गया।“. सिकन्दर ने 326 ई.पू. में पोरस को पराजित किया परन्तु सिकन्दर की सेना ने पोरस की विशाल सेना से डरकर व्यास नदी पार करने से मना कर दिया। सिकन्दर ने पुन: यूनान लौटने का निश्चय किया तथा स्थल मार्ग से रवाना हुआ परन्तु 323 ई.पू. में बेबीलोन में उसकी मृत्यु हो गई।
0 Comments