INDIAN HISTORY QUESTION 16
Q1.
सुमेलित कीजिए -
| धर्म सुधारक | देश |
| (A) कन्फ्यूसियस | (i) ईरान |
| (B) जरथुस्त्र | (ii) चीन |
| (C) प्लेटो | (iii) यूनान |
| (D) लॉअत्से | (iv) चीन |
CORRECT ANSWER
check_circleA-ii B-i C-iii D-iv
EXPLANATION
कन्फ्यूसियस - चीन
जरथुस्त्र - ईरान
प्लेटो - यूनान
लॉअत्से - चीन
Q2.
जैन धर्म का संस्थापक किसे माना जाता है?
CORRECT ANSWER
check_circleऋषभदेव
EXPLANATION
जैन धर्म का संस्थापक ऋषभदेव/आदिनाथ को माना जाता है।
Q3.
ऋग्वेद में किन दो जैन तीर्थंकरों का उल्लेख मिलता है?
CORRECT ANSWER
check_circleऋषभदेव व अरष्टिनेमी
EXPLANATION
ऋग्वेद में दो जैन तीर्थंकरों - ऋषभदेव (आदिनाथ) व अरष्टिनेमी का उल्लेख मिलता है।
Q4.
जैन धर्म के संस्थापक ऋषभदेव किस वंश से सम्बन्धित थे?
CORRECT ANSWER
check_circleइक्ष्वाकु वंश
EXPLANATION
जैन धर्म के संस्थापक ऋषभदेव इक्ष्वाकु वंश के राजा थे।
ऋषभदेव का जन्म - अयोध्या
पिता - नाभीदेव, माता - मारूदेवी
Q5.
पार्श्वनाथ को ज्ञान की प्राप्ति किस स्थान पर हुई थी?
CORRECT ANSWER
check_circleसम्मेद पर्वत
EXPLANATION
30 वर्ष की आयु में गृहत्याग करने व 83 दिन की कठोर तपस्या के बाद सम्मेद पर्वत (झारखंड) पर पार्श्वनाथ को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
Q6.
निम्नलिखित में से कौन-सा महाव्रत पार्श्वनाथ ने नहीं दिया था?
CORRECT ANSWER
check_circleब्रह्मचर्य
EXPLANATION
पार्श्वनाथ ने जैन धर्म को 4 शिक्षाएँ (महाव्रत या चातुर्याम) दिए थे-
A. अहिंसा
B. सत्य
C. अस्तेय
D. अपरिगृह
ब्रह्मचर्य महाव्रत महावीर ने दिया था।
Q7.
पार्श्वनाथ के शिष्यों को कहा जाता था?
CORRECT ANSWER
check_circleनिर्ग्रंथ
EXPLANATION
पार्श्वनाथ के शिष्यों को निर्ग्रथ कहा जाता था।
निर्ग्रथ से तात्पर्य बन्धनों से मुक्ति।
Q8.
महावीर स्वामी का जन्म किस स्थान पर हुआ था?
CORRECT ANSWER
check_circleकुंडलग्राम
EXPLANATION
महावीर स्वामी का जन्म कुंडलग्राम (वैशाली के निकट) में हुआ था।
महावीर स्वामी की पत्नी का नाम यशोदा था।
महावीर की पुत्री का नाम प्रियदर्शना / अणोज्या था।
Q9.
महावीर स्वामी के प्रारंभिक जीवन के बारे में जानकारी किस ग्रन्थ में मिलती है?
CORRECT ANSWER
check_circleकल्पसूत्र
EXPLANATION
महावीर स्वामी के प्रारंभिक जीवन के बारे में जानकारी कल्पसूत्र में मिलती है।
कल्पसूत्र की रचना भद्रबाहु ने की थी।
Q10.
महावीर स्वामी को कैवल्य (ज्ञान) की प्राप्ति किस नदी के तट पर हुई थी?
CORRECT ANSWER
check_circleऋजुपालिका
EXPLANATION
महावीर स्वामी को 12 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद जम्भिक ग्राम ऋजुपालिका नदी के किनारे शाल के वृक्ष के नीचे कैवल्य (ज्ञान) की प्राप्ति हुई थी।
Q11.
बौद्ध ग्रन्थों में महावीर स्वामी को क्या कहा गया है?
CORRECT ANSWER
check_circleनिगुण्ठनाथपुत
EXPLANATION
बौद्ध धर्म ग्रंथों में महावीर स्वामी को निगुण्ठनाथपुत कहा गया है।
Q12.
जैन मत के संदर्भ में विचार कर सही कथन का चयन कीजिए-
कथन (1) जैन धर्म संसार को दु:ख मूलक मानता है।
कथन (2) जैन धर्म कर्म पुद्गल में विश्वास नहीं करता है।
CORRECT ANSWER
check_circleकथन (1) सही है।
Cकथन (1) व कथन (2) सही हैं।
Dन ही कथन (1) व न ही कथन (2) सही हैं।
EXPLANATION
जैन धर्म संसार को दु:ख मूलक मानता है।
जैन धर्म कर्म पुद्गल में विश्वास करता है।
पुद्गल से तात्पर्य कर्म के अनुसार फल भोगना।
Q13.
जैन धर्म की प्रथम महिला शिष्या कौन थी?
CORRECT ANSWER
check_circleचंदना
EXPLANATION
जैन धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला भिक्षुणी (प्रथम शिष्या) चंपा नरेश ‘दधिवाहन’ की पुत्री ‘चंदना’ थी।
Q14.
भगवान महावीर स्वामी ने अपना प्रथम उपदेश किस स्थान पर दिया था?
CORRECT ANSWER
check_circleविपुलचुल की पहाड़ी
EXPLANATION
भगवान महावीर ने अपने जीवन का प्रथम उपदेश राजगृह के पास स्थित विपुलचूल की पहाड़ी पर दिया था।
Q15.
महात्मा बुद्ध का बचपन का नाम था-
CORRECT ANSWER
check_circleसिद्धार्थ
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था तथा इनका जन्म 563 ई.पू. में हुआ था।
Q16.
सुमेलित कीजिए-
घटना घटना का नाम
A. सिद्धार्थ का ग्रह त्याग i. सम्बोधि
B. महात्मा बुद्ध का पहला उपदेश ii. महाधर्म चक्र प्रवर्तन
C. महात्मा बुद्ध की मृत्यु iii. महापरिनिर्वाण
D. महात्मा बुद्ध को ज्ञान iv. महाभिनिष्क्रमण प्राप्ति
कूट :
CORRECT ANSWER
check_circleiv ii iii i
EXPLANATION
सिद्धार्थ के ग्रह त्याग – महाभिनिष्क्रमण
महात्मा बुद्ध का पहला उपदेश – महाधर्म चक्र प्रवर्तन
महात्मा बुद्ध की मृत्यु – महापरिनिर्वाण
महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति - सम्बोधि
Q17.
महात्मा बुद्ध के जन्म से जुड़ा चिह्न है-
CORRECT ANSWER
check_circleकमल
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध के जन्म से जुड़ा चिह्न कमल है, हाथी गर्भ में प्रवेश, साँड यौवनावस्था, घोड़ा ग्रह त्याग का चिह्न है।
Q18.
महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?
CORRECT ANSWER
check_circleसारनाथ
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ (उत्तरप्रदेश) में दिया, इस घटना को महा धर्मचक्रपर्वतन कहते हैं।
Q19.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) महात्मा बुद्ध 29 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्ति हेतु गृह त्याग किया था।
(ii) महात्मा बुद्ध ने पहले अपना गुरु अलारकलाम व रूद्रक रामपुत्र को बनाया था।
(iii) महात्मा बुद्ध ने ईश्वर के अस्तित्व को पूर्णत: नकार दिया था।
निम्न कथनों में से सत्य कथन है-
CORRECT ANSWER
check_circleसभी कथन सत्य हैं।
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध 29 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्ति हेतु गृह त्याग कर चले गए थे। इस घटना को महाभिनिष्क्रमण कहा जाता है तथा इन्होंने अपना गुरु अलारकलाम व रुद्रकरामपुत्र को बनाया तथा ये ईश्वर के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते थे।
Q20.
महात्मा बुद्ध ने दुखों का कारण किसे बताया?
CORRECT ANSWER
check_circleतृष्णा को
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध ने दुखों का कारण तृष्णा को बताया है, तृष्णा के न रहने से न तो संसार की वस्तुओं के कारण कोई दु:ख होता है और न मरणोपरांत उसका पुनर्जन्म होता है।
Q21.
महात्मा बुद्ध ने मोक्ष प्राप्ति हेतु प्रतिपादन किया है-
CORRECT ANSWER
check_circleअष्टांगिक मार्ग
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध ने मोक्ष प्राप्ति हेतु अष्टांगिक मार्ग का प्रतिपादन किया जो, सम्यक्-दष्टि, सम्यक्-संकल्प, सम्यक्-वाणी, सम्यक्-कर्म, सम्यक्-आजीव, सम्यक्-व्यायाम, सम्यक्-स्मृति, सम्यक्-समाधि।
Q22.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
Aमहात्मा बुद्ध ने पुर्नजन्म में यकीन किया।
Bमहात्मा बुद्ध ने वेदों को नकारा।
CORRECT ANSWER
check_circleमहात्मा बुद्ध ने वर्ण व्यवस्था को स्वीकार किया।
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध ने वर्ण व्यवस्था व वेदों का विरोध किया था, तथा पुनर्जन्म में विश्वास किया था।
Q23.
महावीर स्वामी के बचपन का नाम क्या था?
CORRECT ANSWER
check_circleवर्द्धमान
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION
महावीर स्वामी को वर्द्धमान के नाम से जाना जाता था, जिनके पिता का नाम सिद्धार्थ व माता का नाम त्रिशाला था।
Q24.
महावीर स्वामी का जन्म किस कुल में हुआ?
CORRECT ANSWER
check_circleज्ञातृक कुल
EXPLANATION
महावीर स्वामी का जन्म 540 B.C. में ज्ञातृक कुल के राजा सिद्धार्थ के यहां हुआ।
Q25.
महावीर स्वामी ने पाँचवा महाव्रत जोड़ा, वह कौन-सा था?
CORRECT ANSWER
check_circleब्रह्मचर्य
EXPLANATION
पार्श्वनाथ जी ने 4 महाव्रत (अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, सत्य) दिए, जिसमें महावीर स्वामी ने पांचवा महाव्रत बह्यचर्य जोड़ा।
Q26.
भारत का आइंसटीन किसे कहा जाता है?
CORRECT ANSWER
check_circleनागार्जुन
EXPLANATION
भारत के आइंसटीन नागार्जुन को कहा जाता है, नागार्जुन शून्यवाद के प्रतिष्ठापक तथा प्रख्यात बौद्ध आचार्य थे।
Q27.
वज्रयान सम्प्रदाय प्रचलित हुआ था।
CORRECT ANSWER
check_circleबंगाल व बिहार में
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION
वज्रयान सम्प्रदाय 8वीं सदी में बंगाल व बिहार में प्रचलित हुआ था।
Q28.
चतुर्थ बौद्ध महासंगीति का अध्यक्ष कौन था?
CORRECT ANSWER
check_circleवसुमित्र
EXPLANATION
चतुर्थ बौद्ध महासंगीति के अध्यक्ष वसुमित्र थे तथा उपाध्यक्ष व मुख्य अतिथि अश्वघोष थे। ये महासंगीती कनिष्क के समय कुण्डलवन (कश्मीर) में आयोजित की गई थी।
Q29.
वज्रयान सम्प्रदाय के सिद्धांत निम्न में से किस ग्रंथ में मिलते हैं?
CORRECT ANSWER
check_circlea व b दोनों
EXPLANATION
वज्रयान सम्प्रदाय 8वीं सदी में बंगाल व बिहार में प्रचलित हुआ तथा इसके सिद्धान्त मंजुश्री मूलकल्प व गुह्य समाज में सग्रंहित है।
Q30.
महावीर स्वामी के पिता का क्या नाम था?
CORRECT ANSWER
check_circleसिद्धार्थ
EXPLANATION
महावीर स्वामी के पिता का नाम सिद्धार्थ था।
- सिद्धार्थ ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान थे जो वज्जि संघ का एक प्रमुख सदस्य था।
Q31.
बुद्ध का जन्म कहाँ पर हुआ था?
CORRECT ANSWER
check_circleलुम्बिनी में
EXPLANATION
गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पू. में नेपाल की तराई में स्थित कपिलवस्तु के लुम्बिनी गाँव में आम्रकुंज में शाल वृक्ष के नीचे शाक्य क्षत्रिय कुल में हुआ था।
Q32.
लुम्बिनी गौतम बुद्ध का जन्म स्थान था, इसका समर्थन किसके एक अभिलेख से होता है?
CORRECT ANSWER
check_circleअशोक
EXPLANATION
अशोक के रूम्मिनदेई अभिलेख से जानकारी मिलती है कि बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था।
CORRECT ANSWER
check_circleबुद्ध के अध्यापक
EXPLANATION
बुद्ध के गृहत्याग के बाद उनके प्रथम गुरू वैशाली के समीप आलार कलाम सन्यासी थे, जो सांख्य दर्शन के आचार्य थे।
Q34.
बुद्ध के जीवन की किस घटना को ‘महाभिनिष्क्रमण’ के रूप में जाना जाता है?
CORRECT ANSWER
check_circleगृहत्याग
EXPLANATION
बुद्ध (सिद्धार्थ) ने सांसारिक दु:खों से द्रवित होकर 29 वर्ष की उम्र में गृहत्याग कर दिया, इस गृहत्याग की घटना को बौद्ध धर्म में ‘महाभिनिष्क्रमण’ कहते है
Q35.
बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिऐ थे-
CORRECT ANSWER
check_circleश्रावस्ती में
EXPLANATION
कौशल राज्य की राजधानी श्रावस्ती में ही बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिए थे, कौशल में ही बुद्ध के सर्वाधिक अनुयायी बने थे, बौद्ध धर्म का सबसे ज्यादा प्रचार-प्रसार कौशल राज्य में हुआ।
Q36.
महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन कहाँ दिया था?
CORRECT ANSWER
check_circleसारनाथ में
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन (उपदेश) ऋषिपत्तनम् (सारनाथ) में दिया था, इसे धर्म चक्र प्रवर्तन कहा जाता है। प्रथम उपदेश का उल्लेख संयुक्त निकाय (सुत पिटक) में है।
Q37.
महात्मा बुद्ध ने बौद्ध संघ की स्थापना कहाँ की थी?
CORRECT ANSWER
check_circleसारनाथ
EXPLANATION
महात्मा बुद्ध ने सारनाथ में बौद्ध संघ की स्थापना कर, बौद्ध संघ में प्रवेश आरम्भ किया।
Q38.
बुद्ध ने अपना अन्तिम उपदेश निम्नलिखित में से किस शिष्य को दिया?
CORRECT ANSWER
check_circleसुभद्र
EXPLANATION
बुद्ध ने अपना अन्तिम उपदेश कुशीनगर में सुभद्र को दिया था।
Q39.
बौद्ध धर्म में पातिमोक्ख से क्या अभिप्राय है?
CORRECT ANSWER
check_circleबौद्ध शिक्षुओं के निषेधात्मक नियम
EXPLANATION
समय-समय पर भिक्षुओं की सभा में किया जाने वाला विधि-निषेधों का पाठ पातिमोक्ख (प्रतिमोक्ष) कहलाता था, अर्थात् बौद्ध भिक्षुओं के निषेधात्मक नियम ‘पातिमोक्ख’ थे।
Q40.
गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गई?
CORRECT ANSWER
check_circleवैशाली
EXPLANATION
गौतम बुद्ध ने पहली बार महिलाओं को संघ में शामिल होने की अनुमति वैशाली में दी। यहाँ पर बुद्ध ने भिक्षुणी संघ की स्थापना की, वैशाली के संघ में प्रवेश पाने वाली प्रथम महिला बुद्ध की सौतेली माँ प्रजापति गौतमी थी।
Q41.
बौद्ध संघ में प्रवेश पाने वाली प्रथम स्त्री कौन थी?
CORRECT ANSWER
check_circleप्रजापति गौतमी
EXPLANATION
बौद्ध संघ में प्रवेश पाने वाली प्रथम महिला बुद्ध की सौतेली माँ प्रजापति गौतमी थी।
Q42.
निम्नलिखित में से कौन बुद्ध के जीवनकाल में ही बौद्ध संघ का प्रमुख होना चाहता था?
CORRECT ANSWER
check_circleदेवदत्त
EXPLANATION
देवदत्त महात्मा बुद्ध के जीवनकाल में ही बौद्ध संघ प्रमुख बनना चाहता था, देवदत्त आनन्द का बड़ा भाई एवं बुद्ध का विरोधी था।
Q43.
अष्टांगिक मार्ग का प्रतिपादन किया-
CORRECT ANSWER
check_circleगौतम बुद्ध
EXPLANATION
गौतम बुद्ध ने चार आर्य सत्य बताए उसमें चौथे आर्य सत्य में अष्टांगिक मार्ग बताए है- सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक वाणी, सम्यक कर्मान्त, सम्यक आजीव, सम्यक व्यायाम, सम्यक समृति, सम्यक समाधि।
Q44.
बौद्ध धर्म में चार आर्य सत्यों में से कौन-सा एक ‘प्रतीत्य समुत्पाद’ के सिद्धान्त की व्याख्या करता है?
CORRECT ANSWER
check_circleद्वितीय
EXPLANATION
प्रतीत्य समुत्पाद का सिद्धान्त द्वितीय आर्य सत्य दु:ख समुदाय/कारण से सम्बन्ध है और पहले के जन्म से सम्बन्ध रखने वाले वर्तमान जन्म के कारण है तथा ये ‘दु:ख समुदाय’ के स्वरूप है अत: प्रतीत्य समुत्पाद कार्य कारण सम्बन्ध को बताता है जो दूसरे सिद्धान्त से मिलता है प्रतीत्य समुत्पाद का शाब्दिक अर्थ है- किसी वस्तु के होने पर किसी अन्य वस्तु की उत्पत्ति।
Q45.
‘त्रिपिटक’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
CORRECT ANSWER
check_circleबौद्धों से
EXPLANATION
त्रिपिटक बौद्धों से सम्बन्धित है, बुद्ध की शिक्षाएं त्रिपिटक में मिलती है। त्रिपिटक तीन हैं- सुत्त पिटक, विनय पिटक व अभिधम्म पिटक।
Q46.
प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ सम्पन्न हुई?
CORRECT ANSWER
check_circleराजगृह
EXPLANATION
प्रथम बौद्ध संगीति- समय-483 ई. पू.- स्थल- सप्तपर्णि गुफा (राजगृह, बिहार)
- तत्कालीन शासक – अजात शत्रु (मगध के हर्यंक वंश का)
- संगीति अध्यक्ष- महाकस्यप
- प्रथम संगीति में पाँच सौ भिक्षु थे, इसलिए इसे पंचशतिका कहा गया है।
Q47.
द्वितीय बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था?
CORRECT ANSWER
check_circleसावकमीर (सर्वकामनी)
EXPLANATION
द्वितीय बौद्ध संगीति- समय-383 ई. पू.
- स्थल- वैशाली
- तत्कालीन शासक – काला शोक या काकवर्ण (शिशु नाग वंश)
- संगीति अध्यक्ष- सावक मीर (सर्वकामनी)
- द्वितीय संगीति में 700 भिक्षुओं ने भाग लिया, इसलिए इसे सप्तशतिका कहा गया है।
Q48.
तृतीय बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की थी?
CORRECT ANSWER
check_circleमोग्गलिपुत्त तिस्स
EXPLANATION
तृतीय बौद्ध संगीति- समय-251 ई. पू.
- स्थल- पाटलिपुत्र (मगध की राजधानी)
- तत्कालीन शासक – अशोक (मौर्य वंश)
- संगीति अध्यक्ष- मोग्गलिपुत्त तिस्स
- साठ हजार पथभ्रष्ट भिक्षुओं को इस सभा द्वारा निष्कासित किया गया।
Q49.
कनिष्क के शासन काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति किस नगर में आयोजित की गई थी?
CORRECT ANSWER
check_circleकुण्डलवन (कश्मीर)
EXPLANATION
चतुर्थ बौद्ध संगीति – समय – प्रथम शताब्दी ई.
- स्थल- कुण्डलवन (कश्मीर)
- तत्कालीन शासक – कनिष्क (कुषाण वंश)
- संगीति अध्यक्ष- वसुमित्र
- संगीति उपाध्यक्ष – अश्व घोष
- बौद्ध धर्म का दो सम्प्रदायों- हिनयान व महायान में विभाजन।
Q50.
निम्नलिखित में से किसे ‘शाक्य मुनि’ के नाम से भी जाना जाता है?
CORRECT ANSWER
check_circleगौतम बुद्ध
EXPLANATION
गौतम बुद्ध का जन्म शाक्य क्षत्रिय कुल में हुआ, अत: शाक्य कुल में जन्म लेने के कारण इन्हें ‘शाक्य मुनि’ कहा गया।
Q51.
गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण कहां प्राप्त किया?
CORRECT ANSWER
check_circleकुशीनगर
EXPLANATION
गौतम बुद्ध का निधन 483 ई. पू. में 80 वर्ष की आयु में हिरण्यवती नदी के तट पर दो साल वृक्षों के बीच कुशीनारा (कुशीनगर) में हुआ, गौतम बुद्ध के निधन की घटना को ‘महापरिनिर्वाण’ कहते हैं।
Q52.
गौतम बुद्ध के पिता शुद्धोधन कहाँ के राजा थे?
CORRECT ANSWER
check_circleकपिलवस्तु के शाक्य गण
EXPLANATION
गौतम बुद्ध के पिता शुद्धोधन शाक्य कुल के मुखिया थे, शाक्य अपने आपको ईक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय मानते थे तथा माता महामाया या मायादेवी कोलिय गणराज्य (कोलिय वंश) की राजकन्या थी।
Q53.
बोद्ध धर्म के अंतगर्त ‘माध्यमिक दर्शन’ के प्रतिपादक थे-
CORRECT ANSWER
check_circleनागार्जुन
EXPLANATION
शून्यवाद के प्रवर्तक दक्षिण भारत में जन्में नागार्जुन है उन्होंने माध्यमिक-कारिका लिखी।
Q54.
बुद्ध की आकृति किसके सिक्कों पर उत्कीर्ण हैं?
CORRECT ANSWER
check_circleकनिष्क प्रथम
EXPLANATION
कुषाण शासक कनिष्क प्रथम के सिक्कों पर बुद्ध की आकृति उत्कीर्ण हैं।
Q55.
गौतम बुद्ध में वैराग्य उत्पन्न करने वाले चार दृश्य निम्नलिखित में से नहीं है-
Aजर्जर शरीर वाला वृद्ध व्यक्ति
CORRECT ANSWER
check_circleव्यक्ति की भक्ति मुद्रा में
EXPLANATION
गौतम बुद्ध में वैराग्य उत्पन्न करने वाले चार दृश्य निम्न है-
(1) जर्जर शरीर वाला वृद्ध व्यक्ति
(2) बीमार व्यक्ति
(3) मृत व्यक्ति
(4) प्रसन्न मुद्रा में संन्यासी
ये चार मज्झिम निकाय में है।
Q56.
गौतम बुद्ध के प्रथम उपदेश का उल्लेख निम्नलिखित में से है-
CORRECT ANSWER
check_circleसंयुक्त निकाय
EXPLANATION
गौतम बुद्ध के प्रथम उपदेश का उल्लेख संयुक्त निकाय (सुत्त पिटक) में है। गौतम बुद्ध ने प्रथम उपदेश में ही चार आर्य सत्य के बारे में बताया है।
Q57.
बौद्ध ग्रंथ ‘अंगुत्तर निकाय’ में छठी शताब्दी ईसा पूर्व के कितने महाजनपदों तथा गणराज्यों का उल्लेख मिलता है़?
A11 महाजनपद एवं 5 गणराज्य
B10 महाजनपद एवं 16 गणराज्य
CORRECT ANSWER
check_circle16 महाजनपद एवं 10 गणराज्य
D11 महाजनपद एवं 15 गणराज्य
EXPLANATION
बौद्ध ग्रंथ ‘अंगुत्तर निकाय’ में छठी शताब्दी ईसा पूर्व के 16 महाजनपद एवं 10 गणराज्य का उल्लेख मिलता है।
Q58.
गौतम बुद्ध के अनुयायी समकालीन शासक को सुमेलित करें-
शासक | राज्य |
A. बिम्बिसार | 1. कौशल |
B. उदयन | 2. मगध |
C. प्रसेनजीत | 3. शूरसेन |
D. अवन्ति पुत्र | 4. वत्स |
CORRECT ANSWER
check_circleA- 2, B- 4, C- 1, D- 3
EXPLANATION
शासक | राज्य |
बिम्बिसार | मगध |
उदयन | वत्स |
प्रसेनजीत | कौशल |
अवन्ति पुत्र | शूरसेन |
Q59.
बौद्ध धर्म के त्रिरत्न निम्नलिखित में से नहीं है-
CORRECT ANSWER
check_circleछन्द
EXPLANATION
बौद्ध धर्म में त्रिरत्न – बुद्ध, धम्म व संघ है।
Q60.
गौतम बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग का स्त्रोत है?
CORRECT ANSWER
check_circleतैत्तरिय उपनिषद्
EXPLANATION
बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग का स्त्रोत तैत्तिरीय उपनिषद् है।
Q61.
देवकी पुत्र कृष्ण का प्राचीनतम उल्लेख कहाँ मिलता है?
CORRECT ANSWER
check_circleछान्दोग्य उपनिषद्
EXPLANATION
- श्री कृष्ण का प्रथम उल्लेख छान्दोग्य उपनिषद् में मिलता है इसमें कृष्ण को देवकी का पुत्र एवं ऋषि घोरा अंगिरस का शिष्य बताया गया है।
Q62.
भागवत धर्म के प्रवर्तक कृष्ण के गुरू थे-
CORRECT ANSWER
check_circleऋषि घोरा अंगिरस
EXPLANATION
- भागवत धर्म के संस्थापक वृष्णि वंश के वासुदेव कृष्ण को, छान्दोग्य उपनिषद् में ऋषि घोरा अंगिरस का शिष्य बताया गया है, ऋषि घोरा अंगिरस कृष्ण के गुरू थे।
Q63.
जैन धर्म ग्रंथ उत्तराध्ययन सूत्र में 22वें तीर्थकर अरिष्टनेमि का समकालीन किसको बताया गया है?
CORRECT ANSWER
check_circleवासुदेव कृष्ण
EXPLANATION
- जैन धर्म ग्रंथ उत्तराध्ययन सूत्र में वासुदेव कृष्ण को 22वें तीर्थकर अरिष्टनेमि का समकालीन बताया गया है इस ग्रंथ में कृष्ण को केशव नाम से पुकारा गया है।
Q64.
भगवान विष्णु का प्राचीनतम उल्लेख किस वेद में मिलता है?
CORRECT ANSWER
check_circleऋग्वेद
EXPLANATION
- भगवान विष्णु का प्राचीनतम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है, जिसमें विष्णु को आकाश का देवता व सूर्य का रूप बताया गया है।
Q65.
विष्णु के दस अवतारों के नाम किस पुराण में मिलते है?
CORRECT ANSWER
check_circleमत्स्य पुराण
EXPLANATION
- विष्णु के अधिकतम 24 अवतार बताए गए है, परन्तु मत्स्य पुराण में दस अवतारों का नाम मिलता है-
1. मत्स्य 2. कर्म 3. वराह 4. नृसिंह 5. वामन 6. परशुराम 7. रामावतार 8. कृष्णावतार 9. बुद्ध 10. कल्कि।
Q66.
“अद्धैतवाद” के मत का प्रतिपादन किसने किया?
CORRECT ANSWER
check_circleशंकराचार्य
EXPLANATION
- दक्षिण भारत में सर्वप्रथम शंकराचार्य ने अद्धैतवाद के मत का प्रतिपादन किया।
Q67.
भागवत सम्प्रदाय के विकास में किसका योगदान अत्यधिक था?
CORRECT ANSWER
check_circleगुप्तकाल
EXPLANATION
- भागवत सम्प्रदाय का सर्वाधिक विकास चौथी-पाँचवी शताब्दी में गुप्तों के समय हुआ था। वैष्णव धर्म ने गुप्त शासकों को परमभागवत की उपाधि प्रदान की। देवगढ़ (झांसी), भितरगाँव (कानपुर) आदि मंदिर बनाए।
Q68.
हेलियाडोरस का गरूड स्तम्भ अभिलेख किस धर्म से सम्बन्धित है?
CORRECT ANSWER
check_circleभागवत धर्म
EXPLANATION
- यूनानी राजा एण्टियालकीडास के राजदूत हेलियोडोरस ने विदिशा के बेसनगर में विष्णु कृष्ण के सम्मान में गरूड़ ध्वज की स्थापना व स्तम्भ का निर्माण करवाकर अभिलेख खुदवाया।
Q69.
भागवत धर्म में चतुर्व्यूह के चार प्रमुख देवता कौन-से है?
CORRECT ANSWER
check_circleउपर्युक्त सभी
EXPLANATION
- भागवत धर्म में चतुर्व्यूह के चार प्रमुख देवता है-
1. वासुदेव
2. संकर्षण
3. प्रद्युम्न
4. अनिरूद्ध।
चतुर्व्यूह पूजा का प्रथम उल्लेख विष्णु संहिता में मिलता है।
Q70.
पाँचरात्र के प्रमुख देवता कौन थे?
CORRECT ANSWER
check_circleनारायण विष्णु
EXPLANATION
- पाँचरात्र के प्रमुख देवता नारायण विष्णु थे, नारायण का प्रथम उल्लेख शतपथ ब्राह्मण में मिलता है।
Q71.
पाँचरात्र में पाँच पदार्थ कौन-से है?
CORRECT ANSWER
check_circleउपर्युक्त सभी
EXPLANATION
- पाँचरात्र में पाँच पदार्थ है -
1. परमतत्त्व
2. मुक्ति
3. युक्ति
4. योग
5. विषय।
Q72.
दक्षिण भारत में भागवत धर्म के उपासक को क्या कहते थे?
CORRECT ANSWER
check_circleअलवार
EXPLANATION
- दक्षिण भारत में भागवत धर्म के उपासक को अलवार कहा जाता था। प्रमुख अलवार संत तिरूमंगाई, पेरिय एवं नाम्भालवार आदि थे।
Q73.
निम्नलिखित में कौन एक महिला अलवार सन्त थी?
CORRECT ANSWER
check_circleअण्डाल
EXPLANATION
- दक्षिण भारत में भागवत धर्म की एक मात्र अलवार महिला संत अण्डाल थी।
Q74.
भागवत धर्म का प्रमुख केन्द्र था-
CORRECT ANSWER
check_circleमथुरा
EXPLANATION
- भागवत धर्म का प्रमुख केन्द्र मथुरा था, भागवत धर्म के उपासक श्रीकृष्ण को विष्णु का अवतार मानते थे।
Q75.
अवतार वाद का सिद्धान्त निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
CORRECT ANSWER
check_circleभागवात धर्म
EXPLANATION
- भागवत धर्म के सिद्धान्त भगवदगीता में निहित है व भगवदगीता में अवतारवाद का सिद्धान्त दिया है।
0 Comments