INDIAN HISTORY QUESTION 7

Q1.

भारत में मुस्लिम शासक का संस्थापक कौन था?

CORRECT ANSWER

check_circleमुहम्मद गौरी

Bइल्तुतमिश

Cअकबर

Dबाबर

EXPLANATION

भारत में मुस्लिम साम्राज्य का संस्थापक मुहम्मद गौरी को माना जाता है, जिसने 1175 ई. से 1206 ई. तक भारत पर कई आक्रमण किए तथा दिल्ली में मुस्लिम शासन की आधारशिला रखी।

Q2.

तराइन के द्वितीय युद्ध में किसने किसको पराजित किया था?

Aपृथ्वीराज ने मुहम्मद गौरी को

Bमहमूद गजनवी ने पृथ्वीराज को

Cपृथ्वीराज ने महमूद गजनवी को

CORRECT ANSWER

check_circleमुहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज को

EXPLANATION

तराइन का द्वितीय युद्ध (1192 ई.) में पृथ्वीराज चौहान व मुहम्मद गौरी के मध्य लड़ा गया। इस युद्ध में मुहम्मद गौरी की विजय व पृथ्वीराज चौहान को पराजय का सामना करना पड़ा। इस विजय से बाहरी आक्रमणकारियों के पाँव भारत में काफी लम्बे समय तक जम गए।

Q3.

दिल्ली पर शासन करने वाले निम्न वंशों का सही क्रम है-
1.गुलाम वंश
2. खिलजी वंश
3. लोदी वंश
4. सैय्यद वंश
5. तुगलक वंश

A1, 2, 3, 4, 5

CORRECT ANSWER

check_circle1, 2, 5, 4, 3

C2, 3, 5, 4, 1

D5, 4, 3, 2, 1

EXPLANATION

दिल्ली पर शासन करने वाले राजवंशों का सही क्रम – गुलाम वंश (1206 ई. - 1290 ई.), खिजली वंश (1290 - 1320) , तुगलक वंश (1320 - 1398), सैय्यद वंश (1414-1451), लोदी वंश (1451-1526)

Q4.

यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था?

CORRECT ANSWER

check_circleमोरक्को

Bफारस

Cतुर्की

Dमध्य एशिया

EXPLANATION

इब्नबतूता अरब यात्री, विद्वान तथा लेखक था। इसका जन्म उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को प्रदेश के प्रसिद्ध नगर तंजियर में हुआ। इसका पूरा नाम मुहम्मद बिन अब्दुल्ला इब्नबतूता था। यह मुस्लिम यात्रियों में सबसे महान था।

Q5.

'लाखबख्श' के नाम से जाना जाने वाला भारतीय शासक कौन था?

Aबाबर

Bअकबर

CORRECT ANSWER

check_circleकुतुबद्दीन ऐबक

Dइल्तुतमिश

EXPLANATION

कुतुबद्दीन ऐबक ने लाखबख्श की उपाधि दी गई थी, जिसका अर्थ होता है- लाखों में दान देने वाला। ऐबक मुहम्मद गौरी का गुलाम था,
- इसने तराइन के द्वितीय युद्ध के पश्चात् 1206 ई. में गुलाम वंश की नींव रखी इसे कुरान खान के नाम से भी जाना जाता था।

Q6.

कुतुबद्दीन ऐबक की राजधानी थी -

CORRECT ANSWER

check_circleलाहौर

Bदिल्ली

Cअजमेर

Dलखनऊ

EXPLANATION

• कुतुबद्दीन ऐबक ने 25 जून, 1206 ई. में लाहौर में अपना राज्याभिषेक करवाया। सिंहासन पर बैठते समय इसने सुल्तान की उपाधि धारण नहीं की बल्कि मलिक एवं सिपहसालार की पदवी धारण की। ऐबक ने लाहौर को ही अपनी राजधानी बनाई थी।

Q7.

निम्न में से किसने इक्तादारी प्रथा चलाई?

Aफिरोज तुगलक

Bमुहम्मद-बिन-तुगलक

CORRECT ANSWER

check_circleइल्तुतमिश

Dबलबन

EXPLANATION

• इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत के शासक बनने के बाद दिल्ली में इक्ता प्रथा की शुरुआत की जो भूमि के कर प्रणाली से जुड़ी व्यवस्था थी। इक्ता व्यवस्था के अंतर्गत किसी भी अधिकारी को उसके वेतन के बदले दिए गए भूमि क्षेत्र पर प्राप्त कर प्रदान किया जाता था।

Q8.

उत्तरी भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासक कौन थी?

CORRECT ANSWER

check_circleरजिया सुल्तान

Bमुमताज

Cनूरजहाँ

Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

EXPLANATION

• उत्तरी भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासक रजिया सुल्तान के नाम से जानी जाती थी जो दिल्ली सल्तनत की सुल्तान थी। इसने 1236 ई. से 1240 ई. तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया। रजिया पर्दा-प्रथा त्याग कर पुरुषों की तरह खुले मुँह राज दरबार में जाती थी।

Q9.

अलबरूनी किसके शासनकाल में इतिहासकार था?

CORRECT ANSWER

check_circleमहमूद गजनवी

Bबलबन

Cअकबर

Dमुहम्मद बिन तुगलक

EXPLANATION

• अलबरूनी एक फारसी विद्वान लेखक तथा विचारक था। यह भारत और श्रीलंका की यात्रा पर 1017-20 ई. के मध्य आया था। मुहम्मद गजनवी जिसने भारत पर कई आक्रमण किए, जिसके अभियानों में अलबरूनी सुल्तान के साथ था।

Q10.

कुतुबमीनार के कार्य को किसने पूर्ण करवाया था?

Aरजिया

Bकुतुबद्दीन ऐबक

CORRECT ANSWER

check_circleइल्तुतमिश

Dबलबन

EXPLANATION

• कुतुबद्दीन ऐबक की मौत के बाद उसका दामाद इल्तुतमिश दिल्ली का सुल्तान बना जिसने 1210-1236 ई. तक शासन किया। इसी ने ही कुतुब मीनार का निर्माण पूरा करवाया था।

Q11.

निम्नलिखित में से कौन-सा शासक दास/गुलाम राजवंश से संबंधित है?

CORRECT ANSWER

check_circleइल्तुतमिश

Bहुमायूँ

Cअकबर

Dशाहजहाँ

EXPLANATION

• गुलाम वंश मध्यकालीन भारत का एक राजवंश था। इस वंश का पहला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक था, जिसकी मृत्यु के पश्चात् इसका दामाद इल्तुतमिश शासक बना था। इस वंश ने दिल्ली की सत्ता पर 1206-1290 ई. तक शासन किया था।

Q12.

निम्न में से कौन ‘गुलरुखी' के उपनाम से कविताएँ लिखा करता था?

Aइब्नबतूता

Bजियाउद्दीन बरनी

Cशम्स-ए-सिराज अफीफ

CORRECT ANSWER

check_circleसिकंदर लोदी

EXPLANATION

• लोदी वंश के सुल्तान सिकन्दर शाह लोदी ‘गुलरुखी’ शीर्षक से फारसी में कविताएँ लिखा करते थे।

Q13.

दिल्ली के प्रथम सुल्तान कौन थे, जिन्होंने दक्षिणी भारत को पराजित करने का प्रयास किया था?

Aकुतुबद्दीन ऐबक

Bनासिरुद्दीन खुसरो

CORRECT ANSWER

check_circleअलाउद्दीन खिलजी

Dजलालुद्दीन फिरोज

EXPLANATION

• अलाउद्दीन खिलजी प्रथम सुल्तान था जिसने दक्षिण भारत में सर्वप्रथम 1303 ई. में तेलंगाना पर आक्रमण किया और वहाँ के शासक प्रताप रुद्रदेव-द्वितीय ने अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मलिक काफूर की अधीनता स्वीकार कर ली थी। यह अलाउद्दीन का दक्षिण भारत में पहला आक्रमण था।

Q14.

किसके शासनकाल में सबसे अधिक मंगोल आक्रमण हुए?

Aबलबन

CORRECT ANSWER

check_circleअलाउद्दीन खिलजी

Cमुहम्मद-बिन-तुगलक

Dफिरोज तुगलक

EXPLANATION

• अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल (1290 ई. - 1320 ई.) में सबसे अधिक मंगोल आक्रमणों का सामना करना पड़ा। इनसे मजबूर होकर अलाउद्दीन खिलजी को एक विशाल सेना खड़ी करनी पड़ी।  

Q15.

किसने अपने आप को 'खलीफा' घोषित किया था?

Aइल्तुतमिश

Bअलाउद्दीन खिलजी

Cमहमूद गजनवी

CORRECT ANSWER

check_circleमुबारकशाह खिलजी

EXPLANATION

• मुबारहशाह खिलजी ने शिहाबुद्दीन उमर की हत्या कर दिल्ली का सुल्तान बना तथा स्वयं को खलिफा घोषित किया जो सल्तनत काल का ऐसा करने वाला पहला शासक था।

Q16.

भारतीय इतिहास में बाजार नियमों/मूल्य नियंत्रण पद्धति की शुरुआत किसने की थी?

Aशेरशाह सूरी

Bमुहम्मद-बिन-तुगलक

Cफिरोज तुगलक

CORRECT ANSWER

check_circleअलाउद्दीन खिलजी

EXPLANATION

• अलाउद्दीन की आर्थिक सुधारों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य मूल्य निर्धारण योजना व बाजार नियंत्रण की नीति को दिया जाता है। इसका उल्लेख बरनी ने अपनी पुस्तक ‘तारीखे फिरोजशाही’ में किया है तथा खिलजी ने इसके लिए एक नए विभाग ‘दिवान-ए-रियासत’ का गठन किया।

Q17.

दिल्ली के किस सुल्तान को इतिहासकारों ने 'विरोधों का मिश्रण' बताया है?

Aबलबन

Bअलाउद्दीन खिलजी

CORRECT ANSWER

check_circleमुहम्मद-बिन-तुगलक

Dइब्राहिम लोदी

EXPLANATION

• मुहम्मद बिन तुगलक को अपनी योजनाओं, क्रूर-कृत्यों एवं दूसरों के सुख-दु:ख के प्रति उपेक्षा का भाव रखने के कारण इतिहासकारों ने पागल एवं रक्त पिपासु कहा है।

Q18.

लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था?

Aबहलोल लोदी

CORRECT ANSWER

check_circleइब्राहिम लोदी

Cदौलत खाँ लोदी

Dसिकंदर लोदी

EXPLANATION

• लोदी वंश का अंतिम शासक इब्राहिम लोदी था। यह अफगान वंश का था जिसने दिल्ली पर 1451 ई. से 1526 ई. तक शासन किया।

Q19.

अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरी का शासक कौन था?

CORRECT ANSWER

check_circleरामचन्द्र देव

Bप्रताप रुद्रदेव

Cमलिक काफूर

Dराणा रतन सिंह

EXPLANATION

• अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरी का शासक रामचन्द्र देव था जिसने 1271-1311 ई. तक शासन किया इसे रामदेव भी कहा जाता है।

Q20.

सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोत्तम ग्रामीण अधिकारी था -

CORRECT ANSWER

check_circleचौधरी

Bरावत

Cमलिक

Dपटवारी

EXPLANATION

• सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोच्च ग्रामीण अधिकारी चौधरी था। सल्तनत काल में अलाउद्दीन खिलजी प्रथम सुल्तान था, जिसने भूमि की पैमाइश कराकर भूमि की वास्तविक आय पर लगान लगाने का निश्चय किया। भू–राजस्व ही सल्तनत काल में आय का मुख्य साधन था। रावत, मलिक, पटवारी आदि लगान वसूल करते थे।

Q21.

तैमूर के आक्रमण के बाद भारत में किस वंश का राज स्थापित हुआ?

Aलोदी वंश

CORRECT ANSWER

check_circleसैय्यद वंश

Cतुगलक वंश

Dखिलजी वंश

EXPLANATION

• तैमूर के लगातार आक्रमणों के कारण दिल्ली सल्तनत का केन्द्रीय नेतृत्व पूरी तरह से विफल हो गया था, और उसे तैमूर के द्वारा लूट लिया गया। इसके बाद कोई केन्द्रीय सत्ता नहीं थी, तो सैय्यद वंश ने दिल्ली में अपनी सत्ता का विस्तार किया।

Q22.

निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने बेरोजगारों को रोजगार दिया?

Aअलाउद्दीन खिलजी

Bमुहम्मद-बिन-तुगलक

CORRECT ANSWER

check_circleफिरोज तुगलक

Dशेरशाह सूरी

EXPLANATION

• सल्तनत काल के शासक फिरोज तुगलक ने सर्वप्रथम बेरोजगारों के लिए रोजगार, दफ्तर, कार्यालय की स्थापना की थी।

Q23.

अलाई दरवाजा का निर्माण किस सुल्तान ने करवाया था?

Aइल्तुतमिश

Bबलबन

CORRECT ANSWER

check_circleअलाउद्दीन खिलजी

Dफिरोज तुगलक

EXPLANATION

• अलाई दरवाजे का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा करवाया गया। यह कुतुब मीनार परिसर में क्वाल्ट-उल-इस्लाम मस्जिद के दक्षिण में स्थित है। इसमें लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का प्रयोग किया गया है।

Q24.

प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो किसके दरबार में रहे थे?

CORRECT ANSWER

check_circleअलाउद्दीन खिलजी के

Bइल्तुतमिश के

Cमुहम्मद-बिन-तुगलक के

Dकुतुबद्दीन ऐबक के

EXPLANATION

• अमीर खुसरो अलाउद्दीन खिलजी का दरबारी कवि व विद्धान था। इसे "तोता-ए-हिन्द" कहा जाता है। खुसरो को सितार और तबले का आविष्कारक माना जाता है।

Q25.

दिल्ली के किस मुस्लिम शासक के निधन पर इतिहासकार बदायूँनी ने कहा, ''राजा को अपनी प्रजा से तथा प्रजा को अपने राजा से मुक्ति मिली''?

Aबलबन का

CORRECT ANSWER

check_circleमुहम्मद-बिन-तुगलक

Cअलाउद्दीन खिलजी

Dशेरशाह

EXPLANATION

• दिल्ली के शासक मुहम्म्द-बिन-तुगलक की मृत्यु पर प्रसिद्ध इतिहासकार बदायूँनी ने कहा कि आखिरकर राजा को अपनी प्रजा से तथा प्रजा को राजा से मुक्ति मिल ही गई।

Q26.

चंगेज़ खाँ के अधीन मंगोलों ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया?

Aबलबन

Bफिरोज तुगलक

CORRECT ANSWER

check_circleइल्तुतमिश

Dमुहम्मद-बिन-तुगलक

EXPLANATION

• चंगेज़ खाँ के अधीन मंगोलों ने इल्तुतमिश के शासन काल में भारत पर आक्रमण किया था।

Q27.

दिल्ली का सुल्तान, जो भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध है, वह था –

Aइल्तुतमिश

Bग्यासुद्दीन तुगलक

CORRECT ANSWER

check_circleफिरोजशाह तुगलक

Dसिकंदर लोदी

EXPLANATION

• दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने सिंचाई की सुविधा हेतु पाँच बड़ी नहरों का निर्माण करवाया तथा फलों के 1200 बाग लगवाए व आंतरिक व्यापार को बढाने के लिए अनेक करों को समाप्त कर दिया।

Q28.

दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाया था?

Aबलबन ने

CORRECT ANSWER

check_circleफिरोज तुगलक ने

Cअलाउद्दीन खिलजी ने

Dमुहम्मद-बिन-तुगलक ने

EXPLANATION

• सर्वप्रथम भारत में जजिया कर मुहम्मद बिन कासिम ने लगाया और सल्तनत काल के इतिहास में प्रथम बार फिरोज तुगलक ने ब्राह्मणों पर भी जजिया कर लगाया।

Q29.

कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसके द्वारा किया गया था?

CORRECT ANSWER

check_circleकुतुबुद्दीन ऐबक

Bअलाउद्दीन खिलजी

Cइल्तुतमिश

Dमुहम्मद आदिलशाह

EXPLANATION

• कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद दिल्ली में कुतुब मीनार के पास स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण गुलाम वंश के प्रथम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1192 ई. में शुरु करवाया था। इस मस्जिद को बनने में चार साल लगे।

Q30.

दिल्ली के किस सुल्तान की मृत्यु घोड़े से गिरकर हुई थी?

Aइल्तुतमिश

CORRECT ANSWER

check_circleकुतुबुद्दीन ऐबक

Cबलबन

Dमुहम्मद तुगलक

EXPLANATION

भारत में गुलाम वंश के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु दिल्ली में चौगान खेलते समय घोड़े से गिरकर हुई थी।