INDIAN HISTORY QUESTION 8

Q1.

भारत पर अरबों के आक्रमण का उल्लेख मिलता है?

CORRECT ANSWER

check_circleचचनामा

Bराजतंरगिणी

Cइंडिका

Dअर्थशास्त्र

EXPLANATION

- भारत पर अरबों के आक्रमण का उल्लेख ‘चचनामा’ अरबी ग्रंथ में मिलता है।
- चचनामा कासिम के किसी अज्ञात सैनिक द्वारा लिखा गया तथा इसका अंग्रेजी भाषा में अनुवाद यू.एम. दाउदपोटा द्वारा किया गया। है।

Q2.

रावर का युद्ध कब लड़ा गया-

A713 ई.

CORRECT ANSWER

check_circle712 ई.

C709 ई.

D722 ई.

EXPLANATION

- रावर का युद्ध 712 ई. में सिंध के शासक दाहिर व मोहम्मद बिन कासिम के मध्य लड़ा गया।
- इस युद्ध में कासिम ने दाहिर को मार दिया व दाहिर की पत्नी रानीदेवी ने जौहर (सतीव्रत का पालन) किया।
- मध्यकालीन भारत में यह सती होने का प्रथम प्रमाण माना जाता है।

Q3.

किस शहर को लूट कर मोहम्मद बिन कासिम ने उसका नाम ‘सोन नगर’ रखा।

Aसिंध

CORRECT ANSWER

check_circleमुल्तान

Cकन्नौज

Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

EXPLANATION

कासिम ने 713ई. में मुल्तान को लूटा तथा इस लूट से इसे अत्यधिक सोना प्राप्त हुआ कासिम ने मुल्तान का नाम बदलकर ‘सोन नगर’ रखा।

Q4.

चन्दावर का युद्ध किस किसके मध्य लड़ा गया-

CORRECT ANSWER

check_circleमहमूद गौरी व जयचन्द गहड़वाल

Bजयचन्द व पृथ्वीराज चौहान तृतीय

Cमोहम्मद गजनवी व जयचन्द गहड़वाल

Dमहमूद गौरी व भीम द्वितीय

EXPLANATION

चन्दावर का युद्ध 1194 ई. में कन्नौज के शासक जयचंद गहड़वाल व महमूद गौरी के बीच लड़ा गया जिसमें महमूद गौरी विजयी रहा।

Q5.

भारत में मुस्लिम तुर्क साम्राज्य का संस्थापक किसे माना जाता है।

CORRECT ANSWER

check_circleमोहम्मद गौरी

Bमहमुद गजनवी

Cनादिर शाह

Dअल्लाउद्दीन खिलजी

EXPLANATION

- मोहम्मद गौरी को भारत में मुस्लिम तुर्क साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है।
- सर्वप्रथम 1193 ई. में गौरी ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।
- गौरी मूलत: शंसबनी वंश का था।

Q6.

मोहम्मद गौरी की मृत्यु के बाद गुलाम वंश की नींव किस ने डाली।

Aअल्लाउद्दीन खिलजी

CORRECT ANSWER

check_circleकुतुबुद्दीन ऐबक

Cइब्राहिम लोदी

Dबख्तियार काकी

EXPLANATION

- गौरी की मृत्यु के बाद उसके गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुलाम वंश की नींव डाली ।
- कुतुबुद्दीन ऐबक गौरी का गुलाम पुत्र था।
- इसने लाहौर को अपनी राजधानी बनाया।

Q7.

तराईन का प्रथम युद्ध कब हुआ था?

A1194 ई

B1182 ई

CORRECT ANSWER

check_circle1191 ई

D1192 ई

EXPLANATION

- तराईन का प्रथम युद्ध 1191ई में पृथ्वीराज चौहान तृतीय व महमुद गौरी के मध्य लड़ा गया।
- इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान तृतीय ने महमुद गौरी को पराजित किया।
- तराईन वर्तमान में हरियाणा (करनाल) में स्थित है।

Q8.

विश्व का प्रथम मुस्लिम शासक जिसने सुल्तान की उपाधि धारण की थी।

Aमोहम्मद गौरी

CORRECT ANSWER

check_circleमहमूद गजनवी

Cअलबरूनी

Dग्यासुद्दीन तुग्लक

EXPLANATION

- महमूद गजनवी विश्व का प्रथम ऐसा मुस्लिम शासक था जिसने सुल्तान की उपाधि धारण की।
- सुल्तान खलीफा के आदेश पत्र (सनद) के अनुसार शासन करने वाले प्रतिनिधि होते थे।

Q9.

किताब-उल-हिन्द की रचना किसने की थी?

Aफिरदौसी

Bबैहाकी

Cउत्तबी

CORRECT ANSWER

check_circleअलबरूनी

EXPLANATION

- अलबरूनी महमूद गजनवी का समकालीन इतिहासकार था यह 11वीं सदीं में महमूद के साथ भारत आया था।
- इसके ग्रंथ किताब-उल-हिन्द (अरबी भाषा) से भारतीय इतिहास की जानकारी देती है।

Q10.

तारीख-ए-सुबक्तगीन की रचना किसके द्वारा की गई थी-

CORRECT ANSWER

check_circleबैहाकी

Bअमीर खुसरो

Cअलबरूनी

Dबदॉयूनी

EXPLANATION

- तारीख-ए-सुबक्तगीन की रचना बैहाकी के द्वारा की गई यह रचना महमूद के पिता सुबक्तगीन पर लिखी गई है।
- लेनपूल ने बैहाकी को ‘पूर्व को पेप्स’ कहा है।
- यह महमूद का दरबारी कवि था।

Q11.

महमूद गजनवी के भारत भ्रमण के दौरान कौन-सा विद्वान साथ में था-

Aइब्नबतूता

CORRECT ANSWER

check_circleअलबरूनी

Cफिरदोशी

Dअलराजी

EXPLANATION

- महमूद गजनवी 11वीं शताब्दी में भारत आने वाला आक्रमणकारी था
- अलबरूनी महमूद गजनवी के साथ भारत आने वाला प्रमुख विद्वान था।
- अलबरूनी ने अपने सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ तारीख-उल-हिन्द में महमूद के भारत आक्रमण तथा उनके प्रभावों का वर्णन किया है।

Q12.

महमूद गजनवी ने किसके शासन काल में गुजरात के सोमनाथ मंदिर को लूटा-

Aभीम द्वितीय

CORRECT ANSWER

check_circleभीम प्रथम

Cपृथ्वीराज तृतीय

Dविग्रहराज चर्तुथ

EXPLANATION

- गुजरात में भीम प्रथम के शासन काल में 1025 ई. में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा।

Q13.

भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किस वर्ष हुआ।

A647 ई.

CORRECT ANSWER

check_circle711ई.

C1027 ई.

D1013 ई.

EXPLANATION

भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण 711 ई. में अरब आक्रमणकारी महमूद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था इसे इराक के हाकिम अल-हजाज ने सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा था इस समय सिंध पर दाहिर का शासन था

Q14.

भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी था-

CORRECT ANSWER

check_circleमहमूद बिन कासिम

Bकुतुबुद्दीन ऐबक

Cमहमूद गजनवी

Dमोहम्म्द गौरी

EXPLANATION

- भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी महमूद बिन कासिम था ।
- इसने सिंध पर आक्रमण किया लेकिन इसका कोई स्थायी परिणाम नहीं मिला।

Q15.

निम्न में से गजनी राजवंश का संस्थापक माना जाता है।

Aमहमूद

Bईस्माइल

Cसुबुक्तिगीन

CORRECT ANSWER

check_circleअल्प्तगीन

EXPLANATION

गजनी राजवंश का संस्थापक अल्प्तगीन था जब अबुल मलिक की मृत्यु हो गई तब अल्प्तगीन ने अफगानिस्तान के पास एक नया राज्य स्थापित किया और गजनी को अपनी राजधानी बनाई।

Q16.

महमूद गजनवी ने भारत पर कुल कितने आक्रमण किए।

A15 बार

CORRECT ANSWER

check_circle17 बार

C27 बार

D10 बार

EXPLANATION

- प्रथम तुर्क जिसने भारत पर सर्वाधिक 17 बार आक्रमण किया।
- महमूद गजनवी का भारत पर आक्रमण करने प्रमुख उद्देश्य भारत को लूटना था।

Q17.

निम्न में से महमूद गजनवी का दरबारी कवि नहीं था-

Aअलबरूनी

Bफिरदोशी

Cबैहाकी

CORRECT ANSWER

check_circleअमीर खुसरो

EXPLANATION

- अमीर खुसरो अल्लाउद्दीन खिलजी के दरबारी कवि थे।
- अमीर खुसरो की प्रमुख रचना खजाइन-उल-फुतूह को माना जाता है।

Q18.

गुजरात के किस शासक के साथ मोहम्मद गौरी को पराजय का सामना करना पड़ा?

Aभीमदेव प्रथम

CORRECT ANSWER

check_circleभीमदेव द्वितीय

Cमूलराज

Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

EXPLANATION

- मोहम्मद गौरी को गुजरात के शासक भीम द्वितीय से युद्ध में सामना करना पड़ा जिसमें भीम द्वितीय ने गौरी को पराजित किया।
- मोहम्मद गौरी की भारत में यह पहली पराजय थी।
- आबु के समीप लड़े गए इस युद्ध का नेतृत्व भीम द्वितीय की विधवा माता नायिका देवी ने की।

Q19.

मोहम्मद गौरी ने दिल्ली को अपनी राजधानी घोषित कब की?

A1191 ई.

B1194 ई.

CORRECT ANSWER

check_circle1193 ई.

D1206 ई.

Q20.

अढाई दिन के झोपड़े का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था-

CORRECT ANSWER

check_circleकुतुबुद्दीन ऐबक

Bइल्तुतमिश

Cमोहम्मद गजनवी

Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

EXPLANATION

- सरस्वती कंठाभरण महाविद्यालय को तोड़कर (अजमेर में) अढ़ाई दिन के झोपड़े का निर्माण 1192 ई. में कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा करवाया गया था।
- कुतुबुद्दीन ऐबक मोहम्मद गौरी का प्रमुख सेनापति था।