INDIAN POLITY QUESTION 1
Q1. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति संघीय मंत्रिपरिषद् की सलाह मानने के लिए बाध्य है?
CORRECT ANSWER अनुच्छेद - 74
B अनुच्छेद - 75
C अनुच्छेद - 76
D अनुच्छेद-79
EXPLANATION
संविधान के अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति को सहायता एवं सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होती है। राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद के परामर्श के अनुसार कार्य करता है। यदि राष्ट्रपति चाहे तो वह एक बार मंत्रिपरिषद से पुनर्विचार के लिए कह सकता है लेकिन मंत्रिपरिषद द्वारा दोबारा भेजने पर राष्ट्रपति उसकी सलाह को मानने के लिए बाध्य होता है।
Q2. निम्नलिखित प्रधानमंत्रियों में से कौन अपने प्रधानमंत्रित्व काल में लोकसभा के सदस्य थे ?
A डॉ. मनमोहन सिंह
B इन्दिरा गांधी
C देवेगौड़ा
CORRECT ANSWER नरेन्द्र मोदी
EXPLANATION भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री के पद की योग्यता का स्पष्ट प्रावधान नहीं है। संविधान में सिर्फ उल्लेख किया गया है कि '' प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत दल का नेता होगा।'' लेकिन प्रधानमंत्री लोकसभा से ही हो, यह जरूरी नहीं है। प्रधानमंत्री, संसद के किसी भी सदन का सदस्य हो सकता है। उपरोक्त प्रश्नानुसार डॉ. मनमोहनसिंह, इंदिरा गाँधी एवं एच.डी. देवगौड़ा राज्यसभा से सदस्य थे जबकि नरेन्द्र मोदी लोकसभा के सदस्य है।
Q3. संविधान में मंत्रिमण्डल शब्द की व्याख्या निम्र में से कौनसा अनुच्छेद करता है?
A अनुच्छेद - 356
B अनुच्छेद – 123
CORRECT ANSWER अनुच्छेद – 352
D अनुच्छेद – 360
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद 352 में मंत्रिमण्डल शब्द की व्याख्या कि गई है जिसमें प्रधानमंत्री एवं अन्य मत्रिमंडल स्तर के मंत्रियों कि परिषद होती है। मूल संविधान में मंत्रिमण्डल शब्द का स्पष्ट रूप से का प्रयोग नहीं हुआ है। अनुच्छेद 356 - राज्य आपातकाल या राष्ट्रपति शासन अनुच्छेद 360- वितीय आपातकाल
Q4. भारत के किस प्रधानमंत्री की मृत्यु देश के बाहर हुई थी?
A जवाहर लाल नेहरू
B मोरार जी देसाई
CORRECT ANSWER लाल बहादुर शास्त्री
D चौधरी चरणसिंह
EXPLANATION लाल बहादुर शास्त्री भारत के एक मात्र प्रधानमंत्री हैं, जिनकी मृत्यु भारतीय सीमा से बाहर हुई थी। 10 जनवरी, 1966 को लाल बहादुर शास्त्री की अचानक मृत्यु ताशकन्द (उज्जबेकिस्तान) में हो गई थी। जय जवान, जय किसान इनका एक प्रसिद्ध नारा था।
Q5. प्रधानमंत्री को शपथ कौन दिलाता है ?
CORRECT ANSWER राष्ट्रपति
B उपराष्ट्रपति
C लोकसभा अध्यक्ष
D मुख्य न्यायाधीश
EXPLANATION अनुच्छेद 75 के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा। प्रधानमंत्री को शपथ राष्ट्रपति दिलाता है। प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने से पहले राष्ट्रपति के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लेता है।
Q6. निम्नलिखित में से कौन सा कार्य प्रधानमंत्री से संबंधित नहीं है ?
A मंत्रिमण्डल का नेतृत्व प्रधानमंत्री करता है
B प्रधानमंत्री मंत्रिमण्डल और राष्ट्रपति के मध्य एक कड़ी की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रपति को मंत्रिमण्डल की समस्त गतिविधियों की जानकारी देता है।
C प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमण्डल में विभागों का बँटवारा करता है
CORRECT ANSWER प्रधानमंत्री संसद का अधिवेशन न होने पर भी अध्यादेश जारी कर सकता है
EXPLANATION उपरोक्त प्रश्नानुसार कथन (4) ''प्रधानमंत्री संसद का अधिवेशन न होने पर भी अध्यादेश जारी कर सकता हैं।'' यह कथन गलत है। यह कार्य प्रधानमंत्री से सम्बंधित नहीं है। अनुच्छेद 123 के अनुसार अध्यादेश जारी करने की शक्ति राष्ट्रपति में निहित है।संसद के अधिवेशन न होने की स्थिति में राष्ट्रपति अध्यादेश जारी कर सकता है। अनुच्छेद 213 के अनुसार विधानमंडल के विश्रांतिकाल में अध्यादेश जारी करने की शक्ति राज्यपाल में निहित है।
Q7. निम्नलिखित कथन में कौनसा असत्य है ?
A प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करता है
B प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रधान होता है
C यह आवश्यक नहीं कि प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त व्यक्ति लोकसभा का सदस्य हो
CORRECT ANSWER उपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION उपरोक्त प्रश्नानुसार सभी कथन सत्य हैं। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति के बाद अन्य सभी कार्य प्रधानमंत्री के अनुसार करता है। अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने हेतु एक मंत्रिपरिषद होगा जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होगा। प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त व्यक्ति संसद के दोनों संदनों में से किसी भी सदन का सदस्य हो सकता है। अगर वह लोकसभा का सदस्य है तो वह लोकसभा का नेता होगा या प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त कोई मंत्री उस सदन का नेता होगा।
Q8. मंत्रिपरिषद् के सदस्य निम्नलिखित में से किसके प्रसाद-पर्यन्त पदासीन रहते हैं ?
A लोकसभा
B राज्यसभा
C प्रधानमंत्री
CORRECT ANSWER राष्ट्रपति
EXPLANATION अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति को सहायता एवं सलाह देने के लिए एक मंत्रि परिषद होती है, जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होता है। मंत्रिपरिषद में विद्यमान मंत्री अनुच्छेद – 75 (2) के अनुसार राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण करते हैं। राष्ट्रपति ही मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाता है।
Q9. मंत्रिपरिषद् में शामिल हैं –
A कैबिनेट मंत्री
B राज्यमंत्री
C उपमंत्री
CORRECT ANSWER उपर्युक्त सभी
EXPLANATION संघीय मंत्रिपरिषद का गठन प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है। मंत्रिपरिषद का निर्माण तीन प्रकार के मंत्रियों से मिलकर होता है। (i) कैबिनेट - मंत्री केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालय होते है। (ii) राज्यमंत्री - इनको मंत्रालय/मंत्रालय विभागों का स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है अथवा कैबिनेट मंत्री के साथ सहयोगी बनाया जा सकता है। (iii) उपमंत्री - कैबिनेट तथा राज्य मंत्रियों को उनके प्रशासनिक, राजनैतिक और संसदीय कार्यों में सहायता के लिए नियुक्त किया जाता है। इन तीनों के सम्मिलित रूप को मंत्री परिषद कहा जाता है।
Q10. मंत्रिपरिषद् से पदत्याग के लिए कोई मंत्री अपना पदत्याग पत्र संबोधित करेगा-
A प्रधानमंत्री को
CORRECT ANSWER राष्ट्रपति को
C लोकसभा के अध्यक्ष को
D राज्यसभा के सभापति को
EXPLANATION सभी मंत्री अपने कार्यों के लिए सम्मिलित रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होंगे। अर्थात् किसी एक मंत्री के प्रति अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। सरकार के सभी कार्यों के लिए मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होगी। मंत्रिपरिषद से पद त्याग के लिए कोई मंत्री अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को संबोधित करता है।(भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961 की तीसरी अनुसूची के अनुसार)
Q11. भारतीय प्रधानमंत्री का पद-
CORRECT ANSWER संविधान द्वारा गठित है
B परम्पराओं पर आधारित है
C राष्ट्रपति द्वारा विकसित पद है
D उपर्युक्त सभी
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद 74 (1) अनुसार राष्ट्रपति को सहायता एवं सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका प्रधान, प्रधानमंत्री होगा और राष्ट्रपति अपने कृत्यों के प्रयोग में मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करेगा। प्रधानमंत्री भारतीय कार्यपालिका का वास्तविक कार्यकारी अध्यक्ष होता है।
Q12. मंत्रिपरिषद् में निम्नलिखित में से कौन शामिल हैं?
CORRECT ANSWER प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री
B उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री
C केवल प्रधानमंत्री
D राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री
EXPLANATION उपरोक्त प्रश्नानुसार मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री शामिल हैं। संघीय मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री एवं उपमंत्री शामिल होते हैं।
Q13. मंत्रिपरिषद् की सदस्य संख्या निर्धारित है -
A लोकसभा का 10 प्रतिशत
CORRECT ANSWER लोकसभा का 15 प्रतिशत
C लोकसभा का 20 प्रतिशत
D उपर्युक्त कोई नहीं EXPLANATION 91 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 द्वारा प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या, लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।
Q14. मंत्रिमण्डल के सदस्य अपने पद पर रहते हैं-
A जब तक राष्ट्रपति की इच्छा होती है
B एक निश्चित कार्यकाल तक
CORRECT ANSWER जब तक कि इसे संसद सदस्यों के बहुमत का समर्थन प्राप्त होता रहे।
D उपरोक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION मंत्रिमण्डल के सदस्य अपने पद पर बने रहते हैं जब तक कि संसद सदस्यों के बहुमत का समर्थन इन्हें मिलता रहे। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। अनुच्छेद 75 स्पष्ट रूप से कहता है कि मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामुहिक रूप से उत्तरदायी होगा। जब लोकसभा मंत्रिपरिषद के विरूद्ध एक अविश्वास प्रस्ताव पारित करती है तो सभी मंत्रियों को जिसमें की राज्यसभा के मंत्री भी शामिल हो, त्याग पत्र देना पड़ता है।
Q15. केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है
A संसद के प्रति
CORRECT ANSWER लोकसभा के प्रति
C राज्यसभा के प्रति
D प्रधानमंत्री के प्रति
EXPLANATION केन्द्रीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा एवं व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी होती है। मंत्रियों के वेतन एवं भत्ते, संसद द्वारा निर्धारित किये जाते हैं। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का गठन प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।


0 Comments