INDIAN POLITY QUESTION 2


Q1. उपराष्ट्रपति को पद मुक्त करने में पहल की जाती है- 
A राष्ट्रपति द्वारा 
B लोकसभा द्वारा 
CORRECT ANSWER राज्यसभा द्वारा 
D मुख्य न्यायाधीश द्वारा 
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद-67 के अनुसार उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है, किन्तु कार्यकाल पूर्ण होने के पहले भी वह राष्ट्रपति को त्याग पत्र दे सकता है। इसके अतिरिक्त यदि राज्यसभा अपने समस्त सदस्यों के बहुमत से उपराष्ट्रपति को पदच्युत करने का प्रस्ताव पारित कर दे, और लोकसभा उसे स्वीकार ले तो उपराष्ट्रपति को अनुच्छेद-67(ख) के अनुसार अपना पद छोड़ना होगा। 

Q2. राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के निर्वाचन संबंधी विवाद की सुनवाई अनुच्छेद-71 केअंतर्गत किसके द्वारा होती है? 
A उच्च न्यायालय द्वारा 
CORRECT ANSWER उच्चतम न्यायालय द्वारा 
C निर्वाचन आयोग द्वारा 
D उपर्युक्त में से किसी से नहीं 
EXPLANATION अनुच्छेद-71 के अनुसार राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के निर्वाचन संबंधी विवादों की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की जाती है। राष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्यसभा लोकसभा एवं विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य भाग लेते हैं। जबकि उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्यसभा एवं लोकसभा के सभी सदस्य भाग लेते हैं। उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विधानसभाओं के सदस्य भाग नहीं लेते हैं। 

Q3. उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होगा, उल्लिखित है? 
A अनुच्छेद-63 
CORRECT ANSWER अनुच्छेद-64 
C अनुच्छेद-65 
D अनुच्छेद-67 
EXPLANATION अनुच्छेद – 64 के अनुसार उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेनसभापति होता है। अपनी पदावधि के दौरान अन्य कोई लाभ का पदग्रहण नहीं करताहै। वह राज्यसभा के अधिवेशनों की अध्यक्षता करता है। 

Q4. राष्ट्रपति के पद में आकस्मिक रिक्ति के दौरान या उसकी अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति का राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर नाया उसके कृत्यों के निर्वहन का अधिकार देता है- 
A अनुच्छेद-64 
CORRECT ANSWER अनुच्छेद-65 
C अनुच्छेद-67 
D अनुच्छेद-69 
EXPLANATION अनुच्छेद 65 के अनुसार उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है। लेकिन इस दौरान उपराष्ट्रपति राज्यसभा के अधिवेशनों की अध्यक्षता नहीं कर सकता है। उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति की पदरिक्तता के दौरान 6 माह तक कार्य वाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर सकता है। 

Q5. राज्यसभा के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति क्या नहीं करता? 
A राष्ट्रपति व लोक सभा के समक्ष राज्यसभा का प्रवक्ता होता है। 
CORRECT ANSWER राज्यसभा को विघटित कर सकता है। 
C राज्यसभा की बैठकों की अध्यक्षता करता है और उसके कार्यों का संचालन करता है। 
D राज्यसभा के सदस्यों के विशेषाधिकारों का संरक्षण करता है। 
EXPLANATION राज्यसभा के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति राज्यसभा बैठकों की अध्यक्षता और उसके कार्यों का संचालन करता है लेकिन सभापतिके रूप में उपराष्ट्रपति राज्यसभा को कभी भी विघटित नहीं कर सकता है। राज्यसभा एक स्थायी सदन है। 

Q6. उपराष्ट्रपति जब राष्ट्रपति पद पर कार्यरत रहता है तो- 
A राज्यसभा के सभापति का कार्य लोकसभा अध्यक्ष देखता है। 
B राज्यसभा के सभापति का पद रिक्त रहता है। 
C राज्यसभा अपने सदस्यों में से नया सभापति चुनती है। 
CORRECT ANSWER राज्य सभा का उप सभापति, सभापति का पद सम्भालता है। EXPLANATION जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के रूप में कार्य करे तो वह राज्यसभा के अधिवेशनों की अध्यक्षता नहीं करेगा उस दौरान राज्यसभा के अधिवेशनों की अध्यक्षता राज्यसभा का उपसभापति करता है। इस दौरान राज्यसभा का उपसभापति सभापति के रूप में पद सम्भालता है। 

Q7. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के तहत भारतीय संघ के उपराष्ट्रपति का प्रावधान किया गया है? 
A अनुच्छेद-62 
B अनुच्छेद-64 
CORRECT ANSWER अनुच्छेद-63 
D इनमें से कोई नहीं 
EXPLANATION भारतीय संविधान के अनुसार पदानुक्रम में राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति का दूसरा स्थान है। अनुच्छेद 63 के तहत भारतीय संघ के लिए एक उपराष्ट्रपति का प्रावधान किया गया है। 

Q8. उपराष्ट्रपति के पुन: निर्वाचन के संबंध में- 
A संविधान स्पष्टत: प्रतिबंध लगाता है। 
CORRECT ANSWER संविधानपूर्ण रूप से मौन है। 
C संविधान केवल एक बार पुन: निर्वाचन की अनुमति देता है। 
D संविधान अधिकतम तीन कार्यकाल के लिये पुन: निर्वाचन की अनुमति देता है। 
EXPLANATION उपराष्ट्रपति पुन निर्वाचन का पात्र होगा किन्तु इस सम्बंध में कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है। इस सम्बंध में संविधानपूर्ण रूप से मौन है। जबकि अनुच्छेद 57 के अनुसार राष्ट्रपति पुननिर्वाचन का पात्र होगा, यह एक संवैधानिक प्रावधान है। 

Q9. उपराष्ट्रपति को हटाया जा सकता है- 
A राज्यसभा के साधारण बहुमत द्वारा पारित प्रस्ताव जिसकी स्वीकृति लोकसभा दे 
B राष्ट्रपति द्वारा 
CORRECT ANSWER राज्यसभा के 2/3 बहुमत द्वारा पारित प्रस्ताव जिसकी स्वीकृति लोकसभा दे 
D संसद में पारित प्रस्ताव द्वारा 
EXPLANATION अनुच्छेद 67 के अन्तर्गत उपराष्ट्रपति अपने पद ग्रहण की तारीख से 5 वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा। उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग कर सकता है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के ऐसे संकल्प द्वारा अपने पद से हटाया जा सकेगा जिसे राज्यसभा के समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित किया गया हो (कुल सदस्य संख्याके 2/3 बहुमत द्वारा) और जिससे लोकसभा सहमत हो। 

Q10. निम्नलिखित में से कौन सदन का सदस्य हुए बिना सभापति का कार्य करता है? 
CORRECT ANSWER भारत का उपराष्ट्रपति 
B लोकसभा का अध्यक्ष C
 विधान परिषद का सभापति 
D विधानसभा का अध्यक्ष 
EXPLANATION उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सदस्य हुए बिना राज्य सभा के अधिवेशनों की अध्यक्षता करता है। उपराष्ट्रपति को राज्यसभा में किसी प्रस्ताव परअपना मत देने का अधिकार नहीं होता है, वह केवल मतों की समानता की स्थिति में ही अपना निर्णायक मत दे सकता है। 

Q11. निम्नलिखित में से ऐसा कौनसा व्यक्ति है जिसने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्यन्यायाधीश, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति तीनों ही पदों पर कार्य किया था? 
A डॉ. जाकिर हुसैन 
CORRECT ANSWER एम. हिदायतुल्लाह 
C डॉ. शंकरदयाल 
D नीलमसंजीवरेड्डी 
EXPLANATION एम. हिदायतुल्लाह भारत के 11 वें मुख्य न्यायाधीश थे।सन् 1969 तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. जाकिरहुसैन की मृत्यु के बाद उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरी कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाये गये थे। वी.वी. गिरी ने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था इस प्रकार भारत में राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति दोनों का पद रिक्त हो गया था तब न्याय मूर्ति हिदायतुल्लाहने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। 

Q12. भारत में अपने कार्यकाल दौरान मृत्यु को प्राप्त पहले उपराष्ट्रपति थे? 
A डॉ. राधाकृष्णन 
B जाकिरहुसैन 
C डॉ. शंकरदयाल 
CORRECT ANSWER कृष्णकान्त 
EXPLANATION कृष्णकान्त भारत के 11 वें उपराष्ट्रपति थे जिन्होंने 21 अगस्त, 1997 मेंअपने पद ग्रहण की शपथ ली थी। ये भारत के एकमात्र उपराष्ट्रपति हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए थे।