INDIAN POLITY QUESTION 3


Q1. राष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्य का मुख्यमंत्री मतदान करने के लिए पात्र नहीं होता यदि- 
A वह स्वयं प्रत्याशी होता है। 
B उसे राज्य विधानमण्डल के निचले सदन में अपना बहुमत सिद्ध करना शेष हो 
CORRECT ANSWER 👉वह राज्य विधानमण्डल में उच्च सदन का सदस्य हो 
D यदि वह कामचलाऊ रूप में नियुक्त मुख्यमंत्री हो 
EXPLANATION राज्य विधान मण्डल के उच्च सदन (विधानपरिषद्) के सदस्य राष्ट्रपति के चुनाव में भाग नहीं लेते हैं। 

Q2. राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल के सदस्य होते है
I. संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य 
II. राज्य विधानसभा के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य 
III. सभी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य IV. दिल्ली व पुडुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य कूट :- 
A I, II व III 
B I व III 
C I, II व IV 
CORRECT ANSWER 👉I, III व IV 
EXPLANATION अनुच्छेद 54 के तहत राष्ट्रपति का निर्वाचक मण्डल का उल्लेख है। 

Q3. कथन 
(A) : भारत का राष्ट्रपति अप्रत्यक्ष निर्वाचन से चुना जाता है। 
कारण 
(R) : एक निर्वाचक मंडल की व्यवस्था है जो संसद के दोनों सदनों और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों को मिलाकर बनता है। 
A (A) सही है किन्तु (R) गलत है। 
B (A) गलत है किन्तु (R) सही है। 
CORRECT ANSWER 👉(A) और (R) दोनों सही है और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है। 
D (A) और (R) दोनों सही है और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है। 
EXPLANATION भारत में राष्ट्रपति का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमरणीय मत प्रणाली के द्वारा होता है और ऐसे निर्वाचन में मतदान गुप्त होता है। 

Q4. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है? 
A प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा 
CORRECT ANSWER 👉एकल हस्तान्तरणीय मत प्रणाली द्वारा 
C आनुपातिक मत प्रणाली द्वारा 
D खुला बैलट प्रणाली द्वारा 
EXPLANATION राष्ट्रपति चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं बल्कि एक निर्वाचक मण्डल द्वारा होता है। 

Q5. निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन है? 
I. संविधान के भाग V के अनुच्छेद 52 से 78 तक में संघ की विधायिका का उल्लेख है। 
II. राष्ट्रपति बनने के लिए 35 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए। 
III. उसे जन्मजात भारत का नागरिक होना चाहिए। 
कूट :- 
A केवल I 
B केवल I व III 
CORRECT ANSWER 👉केवल I व III 
D कोई नहीं 
EXPLANATION अनुच्छेद 52 से 78 तक में संघ की कार्यपालिका का उल्लेख है। राष्ट्रपति बनने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिये तथा 35 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए। 

Q6. राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन हेतु उम्मीदवार को कम से कम कितने प्रस्तावक व अनुमोदक की आवश्यकता होती है? 
A 10 प्रस्तावक, 10 अनुमोदक 
B 50 प्रस्तावक, 30 अनुमोदक 
CORRECT ANSWER 👉50 प्रस्तावक, 50 अनुमोदक 
D 30 प्रस्तावक, 50 अनुमोदक 
EXPLANATION 1997 से पूर्व प्रस्तावकों व अनुमोदकों की संख्या 10-10 थी। 

Q7. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के चुनाव प्रकरण के लिए सही नहीं है? 
A पदस्थ राष्ट्रपति की पदावधि से पूर्व उत्तराधिकारी का चुनाव अवश्य हो जाना चाहिए। 
B राष्ट्रपति अपना पदभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष तक पद पर रहेंगे। 
C राष्ट्रपति का उत्तराधिकारी आने तक कार्यकाल की समाप्ति पर भी वह पद पर बना रहेगा। CORRECT ANSWER 👉निर्वाचक मण्डल के अपूर्ण होने के आधार पर राष्ट्रपति का चुनाव स्थगित किया जा सकता है। 
EXPLANATION राष्ट्रपति के चुनाव प्रकरण से संबंधित निर्वाचक मण्डल के अपूर्ण होने के आधार पर राष्ट्रपति का चुनाव स्थगित नहीं किया जा सकता है। 

Q8. अगर भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में कोई विवाद हो तो उस विवाद को सौंपा जा सकता है- 
A भारत के महान्यायवादी को 
B संसद को 
CORRECT ANSWER 👉भारत के उच्चतम न्यायालय को 
D चुनाव आयोग को 
EXPLANATION भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन संबंधी विवाद का निर्णय भारत का उच्चतम न्यायालय करेगा। 

Q9. कथन (A) : भारत का राष्ट्रपति परोक्षत निर्वाचित होता है। 
कथन (R) : भारत में संसदीय प्रणाली को गणतंत्रवाद के साथ जोड़ा गया है। उपर्युक्त कथन के संदर्भ में सही उत्तर चुनिए- 
A (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
B (A) गलत है किन्तु (R) सही है। 
CORRECT ANSWER 👉(A) और (R) दोनों सही है तथा (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है। 
D (A) और (R) दोनों सही है तथा (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है। 
EXPLANATION भारत में संसदीय प्रणाली एवं गणतंत्रात्मक व्यवस्था को जोड़ा गया है। संसदीय व्यवस्था में राष्ट्रपति जहाँ नाममात्र का प्रधान होता है, वही प्रधानमंत्री वास्तविक प्रधान होता है। 

Q10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। 
I. राष्ट्रपति चुनाव में सभी राज्यों के विधायकों का मत मूल्य समान होता है। 
II. प्रत्येक राज्य के सांसदों का मत मूल्य असमान होता है। 
III. राष्ट्रपति चुनाव में जनसंख्या का आधार जनगणना 2011 को बनाया गया है। असत्य कथन है- 
A केवल I 
B केवल II 
CORRECT ANSWER 👉I, II व III 
D कोई नहीं 
EXPLANATION सभी राज्यों के विधायकों का मत मूल्य अलग-अलग होता हैं जबकि सांसदों का मत मूल्य एक समान होता है। राष्ट्रपति चुनाव में जनगणना 1971 को जनसंख्या का आधार बनाया गया है। 

Q11. निम्नलिखित में से कौनसा भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचकगण का भाग है, परन्तु उसके महाभियोग अधिकरण का भाग नहीं है? 
A लोकसभा 
B राज्य सभा 
C राज्यों की विधानपरिषद् 
CORRECT ANSWER 👉राज्यों की विधानसभा 
EXPLANATION राज्यों की विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचकगण में शामिल होते हैं लेकिन महाभियोग अधिकरण में भाग नहीं लेते हैं। 

Q12. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कौन राष्ट्रपति का कार्यभार ग्रहण करेगा- 
CORRECT ANSWER 👉उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश 
B लोकसभा का अध्यक्ष 
C महान्यायवादी 
D प्रधानमंत्री 
EXPLANATION अनुच्छेद 65 के अनुसार यदि मृत्यु, त्यागपत्र अथवा हटाएं जाने की स्थिति में राष्ट्रपति का पद रिक्त हो तो पद का कार्यभार उपराष्ट्रपति संभालेगा तथा यदि किन्हीं कारणों से उपराष्ट्रपति भी उपलब्ध नहीं है तो उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश या उसके उपस्थित न रहने पर उसी न्यायाल का वरिष्ठतम न्यायाधीश, जो उस समय उपलब्ध हो, राष्ट्रपति के कृत्यों का संवादन करेगा। 

Q13. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए कम से कम कितने दिन पूर्व की सूचना आवश्यक है? 
A 7 दिन 
CORRECT ANSWER 👉14 दिन 
C 21 दिन 
D 30 दिन 
EXPLANATION राष्ट्रपति द्वारा संविधान के प्रावधानों के उल्लंघन पर संसद के किसी सदन द्वारा उस पर महाभियोग लगाया जा सकता है परन्तु इसके लिए आवश्यक है कि राष्ट्रपति को 14 दिन पहले लिखित सूचना दी जाए जिस पर उस सदन के ¼ सदस्यों के हस्ताक्षर हो। 

Q14. भारत के राष्ट्रपति को कार्य-अवधि की समाप्ति से पूर्व भी पद से हटाया जा सकता है- 
A सत्ताधारी राजनीतिक दल द्वारा 
B प्रधानमंत्री द्वारा 
CORRECT ANSWER 👉महाभियोग द्वारा 
D न्यायालय में ट्रायल द्वारा 
EXPLANATION संविधान के अतिक्रमण के आधार पर राष्ट्रपति को अनुच्देद 61 में उपबंधित महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा पद से हटाया जा सकता है। 

Q15. भारत में राष्ट्रपति की मृत्यु, पद-त्याग अथवा हटाए जाने पर पद से हुई रिक्ति को भरने की समय सीमा क्या है? 
A एक माह 
B नौ माह 
C तीन माह 
CORRECT ANSWER 👉छ: माह 
EXPLANATION अनुच्छेद 62 (2) के तहत राष्ट्रपति की मृत्यु, पद-त्याग या पद से हटाये जाने या अन्य कारण से हुई उसके पद से रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन यथाशीघ्र छ: माह बीतने से पहले किया जायेगा। 

Q16. संविधान के उल्लंघन के आधार पर राष्ट्रपति के विरूद्ध किसके द्वारा महाभियोग लगाया जा सकता है ? 
A भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा 
B भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा 
C लोक सभा अध्ययक्ष द्वारा 
CORRECT ANSWER 👉संसद के दोनों सदनों द्वारा 
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद 61 में राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया दी गई है। ये एक अर्द्धन्यायिक प्रक्रिया है। 

Q17. निम्न में से संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया से संबंधित है - 
A उनुच्छेद 59 
B अनुच्छेद 60 
CORRECT ANSWER 👉अनुच्छेद 61 
D उपयुर्क्त में से कोई नहीं 
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद 61 में राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया दी गई है। ये एक अर्द्धन्यायिक प्रक्रिया है। 

Q18. भारत के राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसको सौंपते है ? 
CORRECT ANSWER 👉उप-राष्ट्रपति को 
B मुख्य न्यायाधीश को 
C लोक-सभा अध्यक्ष को 
D प्रधानमंत्री को 
EXPLANATION अनुच्छेद 56 के अनुसार राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को संबोधित करके देता है। 

Q19. राष्ट्रपति को निम्नलिखित आधार पर महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा उसके पद से हटाया जा सकता है- 
A सिद्ध कदाचार 
B असमर्थता 
CORRECT ANSWER 👉संविधान के अतिक्रमण (उल्लंघन) पर 
D उपर्युक्त सभी 
EXPLANATION राष्ट्रपति का महाभियोग चलाने का एकमात्र आधार संविधान का अतिक्रमण है। 

Q20. संसद में भारतीय राष्ट्रपति पर महाभियोग एक- 
A न्यायिक प्रक्रिया है 
CORRECT ANSWER 👉अर्द्ध न्यायिक प्रक्रिया है 
C वैधानिक प्रक्रिया है 
D अर्द्ध-वैधानिक प्रक्रिया है 
EXPLANATION संसद में भारतीय राष्ट्रपति पर महाभियोग लाना एक अर्द्ध न्यायिक प्रक्रिया है। 

Q21. संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किस एक के अन्तर्गत संघ की कार्यपालिका शक्तियाँ राष्ट्रपति में निहित हैं? 
A अनुच्छेद 51 
B अनुच्छेद 52 
CORRECT ANSWER 👉अनुच्छेद 53 
D अनुच्छेद 54 
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद 53 के तहत संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी। 

Q22. संसद के प्रत्येक सदन को बैठक के लिये कौन आहूत करता है? 
CORRECT ANSWER 👉भारत के राष्ट्रपति 
B भारत के उपराष्ट्रपति 
C अध्यक्ष अथवा सभापति, जैसा भी मामला हो 
D प्रधानमंत्री 
EXPLANATION संसद के प्रत्येक सदन को बैठक के लिए भारत का राष्ट्रपति आहूत करता है। संविधान के अनुच्छेद 85 यह उपबंध करता है कि राष्ट्रपति समय-समय पर संसद के प्रत्येक सदन को ऐसे स्थान और समय पर जो वह ठीक समझे अधिवेशन के लिए आहूत करेगा। 

Q23. लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? 
A राष्ट्रपति 
CORRECT ANSWER 👉लोक सभा स्पीकर 
C प्रधानमंत्री 
D राज्य सभा के अध्यक्ष 
EXPLANATION अनुच्छेद 108 के तहत लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक राष्ट्रपति द्वारा आहूत की जाती है तथा अनुच्छेद 118 के तहत इसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करता है। 

Q24. निम्नलिखित में से किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled area) घोषित करने का संवैधानिक अधिकार किस को है? 
A राज्यपाल को 
B मुख्यमंत्री को 
C प्रधानमंत्री को 
CORRECT ANSWER 👉राष्ट्रपति को 
EXPLANATION किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled area) घोषित करने का संवैधानिक अधिकार राष्ट्रपति को है। 

Q25. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति करते हैं? 
A भारत के महान्यायवादी 
B नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 
C राज्य के राज्यपाल 
CORRECT ANSWER 👉उपरोक्त सभी 
EXPLANATION महान्यायवादी अनुच्छेद 76 नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक अनुच्छेद 148 राज्य के राज्यपाल अनुच्छेद 155 

Q26. भारत का राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर सकता है यदि खतरा हैं? 
I. बाहरी आक्रमण का 
II. आन्तरिक अशान्ति का 
III. सशस्त्र विद्रोह का 
IV. साम्प्रदायिक संघर्ष का अधोलिखित कूटों से सही उत्तर चुनिये :
 कूट : 
A केवल I तथा II 
B केवल II तथा III 
C केवल III तथा IV 
CORRECT ANSWER 👉केवल I तथा III 
EXPLANATION भारत का राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा कर सकता है। इसके तीन आधार हो सकते हैं- 1. युद्ध 2. बाह्य आक्रमण 3. सशस्त्र विद्रोह 

Q27. निम्न में से कौन सा संवैधानिक विशेषाधिकार राष्ट्रपति का नहीं है? 
A साधारण बिल को पुनर्विचार हेतु लौटाना 
CORRECT ANSWER 👉धन बिल को पुनर्विचार हेतु लौटाना 
C लोक सभा को भंग करना 
D प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना 
EXPLANATION धन बिल को पुर्नविचार हेतु लौटाना राष्ट्रपति का विशेषाधिकार नहीं है। 

Q28. भारत में राज्य सभा के लिए 12 सदस्यों का मनोनयन कौन करता है? 
A प्रधानमंत्री 
B मुख्य न्यायाधीश 
CORRECT ANSWER 👉राष्ट्रपति 
D उपराष्ट्रपति 
EXPLANATION अनुच्छेद 80 के तहत राज्यसभा में अधिकतम 12 सदस्यों का मनोनयन राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है। 

Q29. भारत का राष्ट्रपति अपनी निषेधाधिकार शक्ति का प्रयोग कर सकता है - 
A संसद् द्वारा पारित समस्त विधेयकों के लिए 
CORRECT ANSWER 👉केवल साधारण विधेयकों के लिए 
C केवल निजी सदस्यों के विधेयकों के लिए 
D केवल वित्त-विधेयकों के लिए 
EXPLANATION राष्ट्रपति केवल साधारण विधेयकों पर ही अपनी निषेधाधिकार का प्रयोग कर सकता है। 

Q30. संविधान के किस अनुच्छेद ने राष्ट्रपति को सरकार से सूचना प्राप्त करने का अधिकार प्रदान किया है - 
A 75 
B 76 
C 77 
CORRECT ANSWER 👉78 
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद 78 के तहत राष्ट्रपति के प्रति प्रधानमंत्री के कर्तव्यों का उल्लेख है। 

Q31. लोकसभा का विघटन कौन करता है :- 
A उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश 
B प्रधानमंत्री 
CORRECT ANSWER 👉राष्ट्रपति 
D कोई नहीं 
EXPLANATION अनुच्छेद 85 के तहत राष्ट्रपति समय-समय पर लोकसभा का विघटन कर सकेंगा। 

Q32. राष्ट्रपति द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश - 
A अनिश्चित काल तक प्रभावी रहता है। 
B यदि लोक सभा विघटित हो जाए तभी प्रभावी होता है 
CORRECT ANSWER 👉संसद के पुन: समवेत होने पर उसके समक्ष रखा जाना चाहिए 
D जिस समय संसद सत्र में है तब भी विधि बनाने की समानान्तर शक्ति राष्ट्रपति को उपलब्ध है 
EXPLANATION अनुच्छेद 123 के तहत राष्ट्रपति अध्यादेश जारी कर सकता है। 

Q33. भारत का राष्ट्रपति चुने जाने वाले प्रथम गैर-कांग्रेसी उम्मीदवार कौन थे? 
CORRECT ANSWER 👉वी. वी. गिरि 
B नीलम संजीव रेड्‌डी 
C ज्ञानी जैल सिंह 
D जाकिर हुसैन 
EXPLANATION वी.वी. गिरि प्रथम गैर-कांग्रेसी उम्मीदवार थे तथा इनके निर्वाचन के समय दूसरे चक्र की मतगणना करनी पड़ी थी। 

Q34. किसने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भारत के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था? 
A डॉ. जाकिर हुसैन 
CORRECT ANSWER 👉वी.वी गिरि 
C एन. संजीव रेड्‌डी 
D ज्ञानी जैल सिंह 
EXPLANATION वी.वी. गिरि ही ऐसे राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे जिन्होंने कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत होते हुए भी निर्दलीय (स्वतंत्र) उम्मीदवार के रूप में चुनाव में सफलता प्राप्त की है। 

Q35. निम्न में कौन भारत का प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति बने ? 
A बी. डी. जत्ती 
CORRECT ANSWER 👉वी. वी. गिरि 
C एम. हिदायतुल्ला 
D सी. राजगोपालाचारी 
EXPLANATION भारत का प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति वी.वी. गिरि थे। 

Q36. राष्ट्रपति की ‘क्षमा प्रदान करने ’ की शक्ति में क्या सम्मिलित नहीं है? 
i. क्षमा 
ii. लघुकरण 
iii. परिहार 
iv. विराम 
v. प्रविलम्बन 
vi. निरन्तरता 
A i iv v 
B i ii 
CORRECT ANSWER 👉 vi 
D i ii iii iv v 
EXPLANATION राष्ट्रपति क्षमा प्रदान करने की शक्ति में रोक व निरन्तरता शामिल नहीं है। अनुच्छेद 72 में राष्ट्रपति के क्षमा प्रदान करने की शक्तियों का उल्लेख है। 

Q37. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा निम्न कूट का प्रयोग करते हुये सही उत्तर का चयन कीजिये- 
                   सूची-I                                                                     सूची-II(अवधि) 
A. फखरूद्दीन अली अहमद                                                         1. 1969-1974 
B. एन. संजीवा रेड्‌डी                                                                   2. 1974-1977 
C. डॉ. जाकिर हुसैन                                                                     3. 1977-1982 
D. वी. वी. गिरी                                                                             4. 1967-1969 
कूट : 
A A-3, B-2, C-1, D-4 
B A-2, B-3, C-1, D-4 
CORRECT ANSWER 👉 A-2, B-3, C-4, D-1 
D A-4, B-3, C-2, D-1 
EXPLANATION 
                    सूची-I                                                     सूची-II(अवधि) 
A. फखरूद्दीन अली अहमद                                         1. 1974-1977 
B. एन. संजीवा रेड्‌डी                                                    2. 1977-1982 
C. डॉ. जाकिर हुसैन                                                     3. 1967-1969 
D. वी. वी. गिरी                                                             4. 1969-1974 

Q38. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त है? 
A अनुच्छेद 356 
B अनुच्छेद 360 
C अनुच्छेद 200 
CORRECT ANSWER 👉 अनुच्छेद 123 
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद 123 के अधीन राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त है।