INDIAN POLITY QUESTION 10

 
Q1. ‘कैबिनेट मिशन योजना’ के अन्तर्गत संविधान सभा में कितने सदस्यों की व्यवस्था की गई- 
A 500 
CORRECT ANSWER  389 
C 379 
D 388 

EXPLANATION 24 मार्च, 1946 को गठित कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार भारत में संविधान सभा का गठन हुआ जिसके अनुसार अप्रत्यक्ष निर्वाचन के आधार पर 389 सदस्यों की व्यवस्था की गई। इसमें 292 ब्रिटिश प्रान्तों से, 93 देशी रियासतों और 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों से निर्धारित किये गये थे। 

Q2. संविधान सभा की प्रारूप समिति की स्थापना कब की गई? 
CORRECT ANSWER  29 अगस्त, 1947 
B 26 नवम्बर, 1949 
C 9 दिसम्बर, 1946 
D 16 जून, 1946 

EXPLANATION प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त, 1947 को सत्यनारायण सिन्हा के प्रस्ताव पर किया गया था। 30 अगस्त, 1947 को प्रारूप समिति की पहली बैठक में डॉ. अम्बेडकर को सभापति के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। 

Q3. भारतीय संविधान सभा के गठन के प्रस्ताव को व्यावहारिक रूप किस योजना के तहत दिया गया? 
A माउन्टबेटन योजना 
CORRECT ANSWER  कैबिनेट मिशन योजना 
C क्रिप्स मिशन योजना 
D उपर्युक्त में से कोई नहीं 

EXPLANATION भारत में संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव व्यावहारिक रूप से कैबिनेट योजना के तहत दिया गया इस योजना का गठन 24 मार्च, 1946 को हुआ था। ‘लॉर्ड पैथिक लॉरेन्स’ इस योजना के अध्यक्ष थे। 

Q4. संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई? 
A राजेन्द्र प्रसाद 
CORRECT ANSWER  सच्चिदानन्द सिन्हा 
C डॉ. वी.एन. राव 
D जे. बी. कृपलानी 

EXPLANATION 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई। इस बैठक में 211 सदस्यों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा के द्वारा की गई थी। डॉ. सिन्हा संविधान सभा के पहले कार्यवाहक अध्यक्ष थे। 

Q5. बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में नियुक्त प्रारूप समिति की कुल सदस्य संख्या कितनी थी? 
A 5 
B 6 
CORRECT ANSWER  7 
D 8 

EXPLANATION संविधान को बनाने वाली समितियों में सबसे महत्वपूर्ण प्रारूप समिति थी, जिसके अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे। प्रारूप समिति में कुल 7 सदस्य थे जो निम्न हैं- (i) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (ii) एन. गोपालस्वामी आयंगर (iii) डॉ. के.एम. मुंशी (iv) अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर (v) सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला (vi) एन. माधव राव (vii) वी.टी. कृष्णामाचारी 

Q6. भारतीय संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को किसके द्वारा अधिनियमित किया गया था? 
CORRECT ANSWER  संविधान सभा द्वारा 
B भारत के गवर्नर जनरल द्वारा 
C भारतीय संसद द्वारा 
D ब्रिटिश संसद द्वारा 

EXPLANATION 9 दिसंबर, 1946 से भारत में संविधान सभा द्वारा संवैधानिक निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान लगभग 284 सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ संविधान सभा द्वारा अधिनियमित किया गया था। 

Q7. भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिला सदस्य थीं? 
CORRECT ANSWER  15 
B 13 
C 12 
D 10 

EXPLANATION संविधान सभा के लिए चुनाव जुलाई-अगस्त 1946 में हुआ। संविधान सभा की कुल सदस्य संख्या 389 होनी थी। ब्रिटिश भारत के लिए आवंटित 296 सीटों में से कांग्रेस को 208, मुस्लिम लीग को 73, तथा छोटे समूह को 15 सीटें मिली थी। इनमें महिला सदस्यों की कुल संख्या 15 थी। 

Q8. भारत का संविधान अंगीकृत एवं अधिनियमित हुआ था- 
A 26 जनवरी, 1950 को 
B 11 फरवरी, 1948 को 
CORRECT ANSWER 26 नवम्बर, 1949 को 
D उपर्युक्त में से कोई नहीं 

EXPLANATION 26 नवंबर, 1949 को भारत का संविधान अंगीकृत एवं अधिनियमित किया गया था। भारतीय संविधान को बनाने में कुल 12 अधिवेशन आयोजित किये गये। 26 जनवरी, 1950 से भारतीय संविधान पूर्णत: लागू किया गया था। 

Q9. निम्न में से कौन संविधान की प्रारूप समिति का सदस्य नहीं था? 
A अल्लादि कृष्णस्वामी अय्यर 
B डी.पी. खेतान 
C के.एम. मुंशी 
CORRECT ANSWER  उपर्युक्त सभी थे 

EXPLANATION प्रारूप समिति में कुल 7 सदस्य थे।- 1948 में डी.पी. खेतान की मृत्यु के बाद टी.टी. कृष्णामाचारी ने उनकी जगह ली थी। के.एम. मुंशी प्रारूप समिति में एकमात्र कांग्रेसी थे। 

Q10. संविधान सभा की अंतिम बैठक कब सम्पन्न हुई? 
CORRECT ANSWER  24 जनवरी, 1950 
B 26 नवम्बर, 1949 
C 27 जनवरी, 1950 
D 28 जनवरी, 1950 

EXPLANATION 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक सम्पन्न हुई थी। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को हुई थी। संविधान सभा में कुल 12 अधिवेशन हुए जो 165 दिन तक चले। 

Q11. भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा? 
CORRECT ANSWER 2 वर्ष 11 माह 18 दिन 
B 2 वर्ष 7 माह 23 दिन 
C 3 वर्ष 4 माह 14 दिन 
D 3 वर्ष 11 माह 5 दिन 

EXPLANATION भारतीय संविधान निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा तथा लगभग 64 लाख रुपये का खर्चा आया था। 

Q12. भारतीय संविधान सभा की स्थापना की गई थी? 
A 10 जून, 1946 को 
CORRECT ANSWER  09 दिसम्बर, 1946 को 
C 26 नवम्बर, 1949 को 
D 26 दिसम्बर, 1949 को 

EXPLANATION संविधान सभा का गठन 9 दिसंबर, 1946 को हुआ था। आचार्य कृपलानी के प्रस्ताव पर डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी सभापति बनाया गया था। 

Q13. 24 मार्च, 1946 को भारत आए कैबिनेट मिशन में निम्न में से कौन सदस्य शामिल नहीं था? 
A सर पैथिक लारेन्स 
B सर स्टैफर्ड क्रिप्स 
C ए.वी. एलेक्जैंडर 
CORRECT ANSWER  लार्ड बेबेल 

EXPLANATION कैबिनेट मिशन तीन सदस्यीय था इसमें लॉर्ड पैथिक लॉरेन्स, सर स्टैफर्ड क्रिप्स और ए.वी. अलेक्जेंडर शामिल थे। यह 24 मार्च 1946 को भारत पहुँचा इसने अपनी योजना को 16 मई, 1946 को प्रकाशित किया था।