INDIAN POLITY QUESTION 9

 Q1. भारतीय संविधान निम्नलिखित में से किस अधिनियम से सर्वाधिक प्रभावित है? 
A भारत शासन अधिनियम, 1909 से 
CORRECT ANSWER  भारत शासन अधिनियम, 1935 से 
C भारत शासन अधिनियम, 1919 से 
D उपर्युक्त में से किसी से नहीं 

EXPLANATION भारत के लिए तैयार संवैधानिक प्रस्तावों में 1935 का भारत शासन अधिनियम सबसे बड़ा, जटिल तथा अंतिम अधिनियम था। इस अधिनियम में 14 भाग, 321 धाराएँ तथा 10 अनुसूचियाँ थी। इस अधिनियम का भारतीय संविधान पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ा। इस अधिनियम को भारतीय संविधान का लघु संविधान भी कहा जाता है। 

Q2. 'भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा और विस्तृत संविधान है' उक्त कथन किसने कहा? 
CORRECT ANSWER  सर आइवर जेनिंग्स ने 
B डायसी ने 
C जवाहरलाल नेहरू ने 
D बी.आर. अम्बेडकर ने 

EXPLANATION सर आइवर जेनिंग्स के अनुसार भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा और विस्तृत संविधान है, जबकि विश्व में सबसे छोटा लिखित संविधान अमेरिका का है। अमेरिका के संविधान में केवल 7 अनुच्छेद है। भारत के संविधान में 395 अनुच्छेद हैं। 

Q3. भारतीय संविधान- 
A राष्ट्रपति शासन व्यवस्था को मान्यता देता है। 
CORRECT ANSWER संसदात्मक शासन व्यवस्था को मान्यता देता है। 
C अमेरिका की शासन व्यवस्था के समान है। 
D सभी विकल्प गलत हैं। 

EXPLANATION भारतीय संविधान एक लिखित संविधान है। जिसमें संसदीय शासन व्यवस्था को अपनाया गया है। संसद की संप्रभुता शक्ति ब्रिटिश संसद से प्रभावित है। भारत सरकार के संसदीय स्वरूप को उत्तरदायी सरकार और मंत्रि मण्डलीय सरकार कहा जाता है। यह विधायिका और कार्यपालिका के मध्य सहयोग पर आधारित है। 

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 
(a) भारत एक लोकतांत्रिक गणतंत्र है। 
(b) भारत एक प्रभुसत्ता सम्पन्न राज्य है। 
(c) भारत में लोकतांत्रिक समाज है। 
(d) भारत एक कल्याणकारी राज्य है। 
  उपरोक्त कथनों में से कौन से सही हैं? 
A 1 और 2 
B 1, 2 और 3 
C 2, 3 और 4 
CORRECT ANSWER  1, 2, 3 और 4 

EXPLANATION उपरोक्त प्रश्न में उल्लेखित सभी कथन सही हैं और सभी भारतीय संविधान की विशेषताएँ हैं। जो विश्व के अन्य देशों से भारत को एक अलग पहचान देती हैं। 

Q5. "भारत के संविधान का निर्माण विश्व के विभिन्न संविधानों को छानने के बाद किया गया है।" उपरोक्त कथन है- 
A महात्मा गाँधी 
CORRECT ANSWER  बी.आर. अम्बेडकर 
C बाल गंगाधर 
D एम.एन. रॉय 

EXPLANATION भारत के संविधान के अधिकतम उपबन्ध विश्व के विभिन्न देशों के संविधानों से प्रभावित हैं। संविधान निर्माताओं ने विश्व के लगभग 60 देशों के संविधानों का अवलोकन किया था इसलिए डॉ. बी. आर अम्बेडकर ने कहा है "भारत के संविधान का निर्माण विश्व के विभिन्न संविधानों को छानने के बाद किया गया है।" 

Q6. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया सम्पन्न होती है- 
A संसद में विशेष बहुमत द्वारा 
B संसद के विशिष्ट(2/3) बहुमत द्वारा 
C संसद के विशिष्ट बहुमत एवं आधे राज्यों की स्वीकृति द्वारा 
CORRECT ANSWER  उपर्युक्त सभी 

EXPLANATION भारतीय संविधान के अनुच्छेद – 368 के अनुसार संसद विशेष बहुमत द्वारा दोनों सदनों में उपस्थित और मतदान में भाग लेने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत द्वारा, आधे से अधिक राज्यों के अनुमोदन द्वारा संशोधन किया जा सकता है। 

Q7. भारतीय संविधान आधारित है- 
A तानाशाही पर 
CORRECT ANSWER  लोकप्रिय प्रभुसत्ता पर 
C सैनिक शासन पर 
D राष्ट्रपति की इच्छा पर 

EXPLANATION भारतीय संविधान लोकप्रिय प्रभुसत्ता पर आधारित है, अर्थात यह भारतीय जनता द्वारा निर्मित है और संविधान द्वारा अंतिम शक्ति जनता को ही प्रदान की गई है। 

Q8. भारत में राजनीतिक व्यवस्था के मूलभूत लक्षण हैं- 
(a) यह एक लोकतांत्रिक गणतंत्र है। 
(b) इसमें संसदात्मक रूप की सरकार है। 
(c) सर्वोच्च सत्ता भारत की जनता में निहित है। 
(d) यह एक अध्यक्षात्मक व्यवस्था का प्रावधान करता है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए: 
A 1 और 2 
CORRECT ANSWER  1, 2 और 3 
C 2, 3 और 4 
D सभी चारों 

EXPLANATION उपरोक्त प्रश्नानुसार भारत अध्यक्षात्मक व्यवस्था का प्रावधान करता है, जबकि भारत में एक संसदात्मक सरकार होती है। जिसमें अंतिम शक्ति जनता के पास है। भारत लोकतंत्रीय गणराज्य है यहाँ राष्ट्रपति का निर्वाचन होता है। अत: भारत में अध्यक्षात्मक व्यवस्था नहीं है। 

Q9. राज्य सभा के गठन में प्रतिभा, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निर्माता निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुए थे- 
CORRECT ANSWER  आइरिश गणतंत्र 
B कनाडा 
C संयुक्त राज्य अमेरिका 
D ऑस्ट्रेलिया 

EXPLANATION राज्य सभा में राष्ट्रपति 12 सदस्य मनोनीत करता है जिनका सम्बध साहित्य, कला, विज्ञान, समाज सेवा जैसे विषयों में विशेष अनुभव रखता हो। यह व्यवस्था में ‘आयरिश गणतंत्र’ से प्रभावित है। 

Q10. भारतीय संविधान में शामिल हैं- 
CORRECT ANSWER  395 अनु., 22 भाग एवं 12 अनुसूचियाँ 
B 371 अनु., 21 भाग एवं 11 अनुसूचियाँ 
C 372 अनु., 20 भाग एवं 7 अनुसूचियाँ 
D 381 अनु., 23 भाग एवं 8 अनुसूचियाँ 

EXPLANATION 26 जनवरी, 1950 से भारतीय संविधान पूर्णत: लागू हुआ था उस समय इसमें 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियाँ एवं 22 भाग थे। वर्तमान भारतीय संविधान में भी मूल अनुच्छेद 395, भाग-22 एवं अनुसूचियाँ 8 से बढकर 12 हो गई हैं। 

Q11. संविधान सभा के सदस्य- 
CORRECT ANSWER  जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि थे। 
B कांग्रेस द्वारा नामांकित प्रतिनिधि थे। 
C जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि थे। 
D उपर्युक्त सभी 
EXPLANATION संविधान सभा के सदस्य जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदस्य थे। लगभग 10 लाख जनसंख्या पर संविधान सभा में 1 सदस्य निर्वाचित होना था। संविधान सभा में राजस्थान के 12 सदस्य थे। 

Q12. संविधान सभा के कितने सदस्यों ने अन्तिम रूप से संविधान पर हस्ताक्षर किये? 
CORRECT ANSWER  284 
B 285 
C 286 
D 287 

EXPLANATION 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था इस दिन 284 सदस्यों ने आरंभिक हस्ताक्षर के साथ संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार कर लिया था। 

Q13. 1935 का ‘गवर्नमेण्ट ऑफ इण्डिया’ एक्ट क्यों महत्वपूर्ण है? 
CORRECT ANSWER  यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्त्रोत है। 
B इसके द्वारा भारत को स्वतन्त्रता मिली 
C इसमें भारत का विभाजन उल्लिखित है। 
D इसके द्वारा रियासतें समाप्त हुई। 

EXPLANATION भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान निर्माताओं ने भारतीय संविधान को भारतीयों के अनुकूल बनाया इसलिए लगभग 60 देशों के संविधानों का अवलोकन किया गया लेकिन इस पर सर्वाधिक प्रभाव 1935 के भारत शासन अधिनियम का पड़ा। 1935 का ‘गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया’ एक्ट संविधान का प्रमुख स्त्रोत है। 

Q14. संविधान सभा का पहला प्रारूप किसके द्वारा तैयार किया गया? 
A बी.आर. अम्बेडकर 
CORRECT ANSWER  बी.एन. राव 
C के.एम. मुंशी 
D अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर 

EXPLANATION 11 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा का दूसरा अधिवेशन हुआ, जिसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभा के स्थायी अध्यक्ष बने, तथा बी.एन. राव को संवैधानिक सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया था। बी.एन. राव ने अक्टूबर, 1947 में संविधान का प्रथम प्रारूप तैयार किया, जिसमें 243 अनुच्छेद और 13 अनुसूचियाँ थीं। 

Q15. भारत के संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था? 
CORRECT ANSWER  स्वराज पार्टी ने 1934 में 
B कांग्रेस पार्टी ने 1936 में 
C मुस्लिम लीग ने 1942 में 
D सर्वदलीय सम्मेलन ने 1946 में 

EXPLANATION भारत के संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम 1934 में एम.एन. राय द्वारा रखा गया जबकि स्पष्ट शब्दों में पहली बार महात्मा गाँधी ने सन् 1922 में कहा था कि 'भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार ही होगा।' 

Q16. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, प्रांतों से संविधान सभा के सदस्य- 
A उन प्रांतों के लोगों द्वारा सीधे निर्वाचित हुए थे। 
B भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग द्वारा नामित हुए थे। 
CORRECT ANSWER  प्रांतीय विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित हुए थे। 
D सरकार द्वारा, संवैधानिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता के लिए चुने गए थे। 

EXPLANATION प्रान्तों से संविधान सभा के सदस्य अप्रत्यक्ष निर्वाचन के आधार पर प्रान्तीय विधान सभाओं द्वारा चुने गये थे। 

Q17. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में इनमें से कौन सर्वोच्च है? 
A सर्वोच्च न्यायालय 
CORRECT ANSWER  संविधान 
C संसद 
D धर्म 
EXPLANATION संविधान लिखित या अलिखित नियमों का समूह है जिसके अनुसार कोई देश कार्य करता है। अन्य देशों के समान भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में भी संविधान सर्वोच्च है जिसके अनुसार अंतिम शक्ति जनता में निहित है।