INDIAN POLITY QUESTION 8
Q1. भारत में मौलिक अधिकारों के संबंध में निम्न वक्तव्यों पर विचार कीजिए-
(a) ये राज्य कृत्य के विरुद्ध एक गारंटी है।
(b) ये संविधान के भाग-3 में सूचीबद्ध हैं।
(c) सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करते हैं।
(d) ये अनुच्छेद-36 से 51 तक में हैं।
अब नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
CORRECT ANSWER a और b सही हैं।
B b और c सही हैं।
C a, c और d सही हैं।
D b, c और d सही हैं।
EXPLANATION उपरोक्त प्रश्नानुसार c व d गलत हैं क्योंकि सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय की अवधारणा का उल्लेख प्रस्तावना में किया गया है जबकि अनुच्छेद-36 से 51 तक राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों का उल्लेख है। मौलिक अधिकारों का उल्लेख भाग-3 तथा अनुच्छेद-12 से 35 तक में है।
Q2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मौलिक अधिकारों की माँग किस अधिवेशन में की गई?
CORRECT ANSWER 1931 के करांची अधिवेशन में
B 1918 के बम्बई अधिवेशन में
C 1955 के तमिलनाडु अधिवेशन में
D उपर्युक्त में से किसी में नहीं
EXPLANATION मौलिक अधिकारों की माँग सर्वप्रथम भारत में बाल गंगाधर तिलक ने स्वराज्य विधेयक के माध्यम से की थी जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मौलिक अधिकारों की माँग 1931 के करांची अधिवेशन में की गई थी।
Q3. मूल अधिकारों को सर्वप्रथम पूर्ण संवैधानिक स्तर प्राप्त प्राप्त हुआ था-
CORRECT ANSWER अमेरिका में
B फ्रांस में
C भारत में
D आयरलैण्ड में
EXPLANATION मूल अधिकारों का सर्वप्रथम प्रयोग ब्रिटेन में हुआ था ब्रिटिश सम्राट जॉन द्वारा सन् 1215 ई. में हस्ताक्षरित अधिकार पत्र मूल अधिकार संबंधी प्रथम लिखित दस्तावेज हैं लेकिन मूल अधिकारों को सर्वप्रथम लिखित संवैधानिक दर्जा अमेरिका के संविधान ने दिया था।
Q4. संविधान का कौनसा अनुच्छेद विधि के समक्ष समानता का अधिकार प्रदान करता है-
A 12
B 13
C 14
CORRECT ANSWER 15
EXPLANATION अनुच्छेद-14 विधि के समक्ष समानता अथवा विधि का समान संरक्षण प्रदान करता है। यह प्रावधान भारत ने ब्रिटिश संविधान से लिया है। इस व्यवस्था के अनुसार सभी व्यक्ति बिना किसी विभेद देश के सामान्य कानूनों से शासित होंगे।
Q5. भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित तथा आत्मार्पित कब किया गया?
A 15 अगस्त, 1947
CORRECT ANSWER 26 नवम्बर, 1949
C 26 जनवरी, 1950
D 20 सितम्बर, 1981
EXPLANATION भारत के संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत , अधिनियमित तथा आत्मार्पित किया गया था। संविधान का निर्माण संविधान सभा द्वारा किया गया जबकि प्रस्तावना पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा बनाए गये उद्देश्य प्रस्ताव पर आधारित है, जो संविधान सभा में 13 दिसम्बर 1946 को पेश किए गए थे।
Q6. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘भारत’ शब्द का प्रयोग कितनी बार किया गया है?
A एक
CORRECT ANSWER दो
C तीन
D चार
EXPLANATION हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी। भारतीय संविधान की प्रस्तावना में केवल ‘भारत’ शब्द का प्रयोग ही दो बार किया गया है बाकी किसी भी शब्द का प्रयोग दूसरी बार नहीं हुआ है।
Q7. प्रस्तावना में वर्णित, 'स्वतंत्रता, समानता और बन्धुत्व' के आदर्श प्रेरित हैं-
A रूसी क्रान्ति से
B आइरिश क्रान्ति से
CORRECT ANSWER फ्रांसीसी क्रान्ति से
D अमेरिकी संविधान से
EXPLANATION प्रस्तावना में वर्णित, स्वतंत्रता समानता और बन्धुत्व के आदर्श फ्रांस की क्रांति से प्रेरित हैं। जबकि आर्थिक समानता रूस से तथा राजनैतिक स्वतंत्रता व वैयक्तिक स्वतंत्रता के आदर्श अमेरिका की देन हैं।
Q8. प्रस्तावना को संविधान का अंग कब से माना जाने लगा?
A बेरुवारी वाद से
CORRECT ANSWER केशवानंद भारती वाद से
C गोलकनाथ वाद से
D सज्जन सिंह वाद से
EXPLANATION बेरूवादी यूनियन वाद 1960 में सर्वोच्च न्यायालय ने यह मत व्यक्त किया कि प्रस्तावना संविधान का अंग नहीं है, किन्तु 1973 के केशवानन्द भारती मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व व्याख्या को अस्वीकार कर दिया और यह मत व्यक्त किया कि प्रस्तावना संविधान का अंग है।
Q9. भारतीय संविधान की प्रस्तावना से स्पष्ट नहीं होता?
A शासन के उद्देश्यों का विवरण
B संविधान को अंगीकृत करने की तिथि
CORRECT ANSWER संविधान को संशोधित करने की तिथि
D संविधान की प्रकृति
EXPLANATION उपरोक्त प्रश्न के अनुसार प्रस्तावना में संविधान की प्रकृति, उद्देश्य एवं संविधान को अंगीकृत करने की तिथि का उल्लेख है, जबकि संविधान की प्रस्तावना में संशोधित करने की तिथि का कोई उल्लेख नहीं है।
Q10. प्रस्तावना को सर्वप्रथम संविधान की आत्मा निम्न में से किसके द्वारा कहा गया है?
A महात्मा गाँधी
CORRECT ANSWER ठाकुरदास भार्गव
C पं. जवाहर लाल नेहरू
D सरदार पटेल
EXPLANATION ठाकुर दास भार्गव ने प्रस्तावना को सर्वप्रथम संविधान की आत्मा कहा है। ठाकुर दास भार्गव ने प्रस्तावना के बारे में कहा है कि "प्रस्तावना संविधान की आत्मा, आभूषण, सबसे जटिल नग एवं सर्वाधिक मूल्यवान भाग है, जहाँ से कोई भी संविधान का मूल्यांकन कर सकता है।"
Q11. प्रस्तावना को संविधान की मूल आत्मा की संज्ञा किसने दी?
CORRECT ANSWER न्यायमूर्ति हिदायतुल्लाह
B एन.ए. पालकीवाला
C बी.आर. अम्बेडकर
D महात्मा गाँधी
EXPLANATION यह संविधान की व्याख्या का मूल स्त्रोत है यह राष्ट्रीय आन्दोलनों में सम्मिलित नेताओं के आदर्शों व सिद्धान्तों का लिखित रूप है। न्यायमूर्ति हिदायतुल्लाह ने प्रस्तावना को संविधान की मूल आत्मा की संज्ञा दी है।
Q12. निम्नलिखित में से कौन भारत को पंथनिरपेक्ष राज्य वर्णित करता है?
A संविधान का भाग-1
CORRECT ANSWER संविधान की प्रस्तावना
C 9वीं अनुसूची
D राज्य के नीति निदेशक तत्व
EXPLANATION भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को पंथ निरपेक्ष राज्य के रूप में उल्लेख किया गया है। पंथ निरपेक्ष शब्द 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 1976 में जोड़ा गया था। पंथ निरपेक्ष राज्य से तात्पर्य ऐसे राज्य से है जो किसी विशेष धर्म को राज्य धर्म के रूप में मान्यता प्रदान नहीं करता है, वरन सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करता है।
Q13. 'भारत एक गणराज्य है' इसका अर्थ है-
A सभी मामलों में अंतिम अधिकार जनता के पास हैं।
B भारत में संसदीय शासन नहीं है।
CORRECT ANSWER भारत में वंशानुगत शासन नहीं है।
D भारत राज्यों का संघ है।
EXPLANATION भारत एक गणराज्य है इसका अर्थ भारतीय संघ का प्रधान अर्थात राष्ट्रपति निर्वाचित होगा न कि वंशानुगत। संघ के अधीन सभी नागरिक किसी भी पद के लिए अर्हता रखते हैं।
Q14. भारत के संदर्भ में निम्न में से कौन 'पंथ निरपेक्ष' शब्द का सही भाव व्यक्त करता है?
A भारत में अनेक धर्म हैं।
B भारतीयों को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है।
C धर्मानुपालन व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर है।
CORRECT ANSWER भारत में राज्य का कोई धर्म नहीं है।
EXPLANATION पंथ निरपेक्ष शब्द का सही भाव भारत में राज्य का कोई धर्म नहीं है को व्यक्त करता है, वह सभी धर्मों के प्रति समान भाव रखता है।
Q15. समाजवादी शब्द संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित किया गया?
A 41वें संविधान संशोधन द्वारा
CORRECT ANSWER 42वें संविधान संशोधन द्वारा
C 43 वें संविधान संशोधन द्वारा
D 44 वें संविधान संशोधन द्वारा
EXPLANATION 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 1976 में समाजवादी शब्द प्रस्तावना में जोड़ा गया। समाजवाद का आशय है कि समाज में आय, प्रतिष्ठा और जीवनयापन के स्तर में विषमता का अंत करके ऐसी शासन व्यवस्था को स्थापित करना जिससे उत्पादन व वितरण के साधनों का राष्ट्रीयकरण करते हुए, इनका प्रयोग सामाजिक हित में किया जाए।
Q16. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने धारणा प्रस्तुत की कि उद्देशिका संविधान का अंग नहीं है?
A यूनियन ऑफ इंडिया वाद
B बनारसी दास वाद
C केशवानंद भारती वाद
CORRECT ANSWER बेरुवारी यूनियन वाद
EXPLANATION बेरुवारी यूनियन वाद 1960 में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रस्तावना संविधान का अंग नहीं है, जबकि केशवानंद भारती वाद में प्रस्तावना को भारतीय संविधान का अंग माना गया।


0 Comments