INDIAN POLITY QUESTION 7
Q1. संविधान के खण्ड तीन में वर्णित कौन सा अनुच्छेद इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर बल देता है-
A अनुच्छेद- 8 से 11
CORRECT ANSWER अनुच्छेद – 25 से 28
C अनुच्छेद – 45 से 48 ए
D अनुच्छेद – 14 से 19
EXPLANATION अनुच्छेद-25 से 28 तक में धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। लेकिन भारत एक धर्मनिरपेक्ष अथवा पंथ निरपेक्ष राज्य है। भारत का अपना कोई राज्य धर्म नहीं है, वह सभी धर्मों को समान भाव से अधिकार प्रदान करता है। अनुच्छेद-25 के द्वारा अंत:करण की ओर धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता प्रदान की गई है। इस प्रकार किसी भी धर्म को विशिष्ट स्थान नहीं दिया गया है।
Q2. सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार किस अनुच्छेद में वर्णित हैं?
A अनुच्छेद – 28, 29
CORRECT ANSWER अनुच्छेद – 29, 30
C अनुच्छेद – 30, 31
D अनुच्छेद – 28, 31
EXPLANATION संस्कृति और शिक्षा सम्बंधी अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद-29 और 30 में हैं। अनुच्छेद-29(1) के अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक को जिसकी अपनी विशिष्ट भाषा, लिपि या संस्कृति है, उसे बनाये रखने का अधिकार होगा जबकि अनुच्छेद-30(1) के अनुसार धर्म या भाषा पर आधारित अल्पसंख्यक वर्गों को अपनी रुचि के शिक्षा संस्थानों की स्थापना और प्रशासन का अधिकार होगा।
Q3. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बालकों को कारखानों में कार्य करने के लिए निषेध किया गया है-
A अनुच्छेद-20
B अनुच्छेद-23
C अनुच्छेद-22
CORRECT ANSWER अनुच्छेद-24
EXPLANATION भारतीय संविधान के अनुच्छेद-24 के अनुसार 14 वर्ष से कम आयु के बालकों को कारखानों या अन्य किसी जोखिम पूर्ण कार्यों में नियोजन का निषेध किया गया है। इसका उद्देश्य कम आयु के बालकों के स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा करना तथा उन्हें शोषण से बचाना है।
Q4. भारतीय संविधान मान्यता देता है-
A केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों को
B केवल भाषायी अल्पसंख्यकों को
CORRECT ANSWER check_circle धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों को
D धार्मिक, भाषायी और नृजातीय अल्पसंख्यकों को
EXPLANATION भारतीय संविधान में अल्पसंख्यक वर्ग स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं हैं। भारतीय संविधान में भाषायी व धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों का निर्धारण होता है। संविधान के अनुच्छेद-29 अल्पसंख्यकों के हितों को संरक्षण प्रदान करता है जबकि अनुच्छेद-30 शिक्षा संस्थानों की स्थापना और प्रशासन करने का अल्पसंख्यकों को अधिकार प्रदान करता है।
Q5. निम्नलिखित में से कौनसा संविधान के अनुच्छेद-21 के दायरे में नहीं आता है?
A एक चिकित्सक द्वारा घायल को चिकित्सकीय सहायता
B कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न के विरुद्ध संरक्षण
C पानी की गुणवत्ता में सुधार
CORRECT ANSWER मृत्युदण्ड
EXPLANATION अनुच्छेद–21 की महत्ता के कारण डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने इसे ‘संविधान का मेरुदण्ड’ तथा ‘मेग्नाकार्टा’ कहा है। उपरोक्त प्रश्नानुसार मृत्युदण्ड अनुच्छेद – 21 के तहत प्राप्त अधिकार नहीं है जबकि पानी की गुणवत्ता में सुधार, घायल को सहायता, और महिलाओं को संरक्षण का अधिकार है।
Q6. अनुच्छेद 352 के तहत आपात काल लागू होने की स्थिति में कौन-सा मौलिक अधिकार निलंबित नहीं होता?
A समानता का अधिकार
B अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
CORRECT ANSWER अपराधों में दोषी सिद्ध होने पर रक्षा
D संवैधानिक उपचारों का अधिकार
EXPLANATION अनुच्छेद-352 के तहत आपातकाल लागू होने की स्थिति में अनुच्छेद-19 स्वत: ही निलंबित हो जाता है, जबकि अनुच्छेद- 20 और 21 निलंबित नहीं होते हैं। अनुच्छेद-20 के द्वारा अपराधों के लिए दोष सिद्धि के संबंध में संरक्षण का अधिकार तथा अनुच्छेद-21 के द्वारा जीवन एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण प्रदान किया गया है।
Q7. किस अनुच्छेद में दिये गये अधिकार राष्ट्रीय आपातकाल लागू होते ही स्वयं निलम्बित हो जाते हैं? A अनुच्छेद 17
B अनुच्छेद 18
CORRECT ANSWER check_circle अनुच्छेद19
D अनुच्छेद 22
EXPLANATION भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 19 से 22 तक में स्वतंत्रता का अधिकार है। अनुच्छेद-19 में वाक् स्वतंत्रता आदि विषयक कुछ अधिकारों का संरक्षण प्रदान करता है जिसके अनुसार वर्तमान भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को 6 स्वतंत्रताएँ प्रदान की गई हैं। राष्ट्रीय आपात के दौरान अनुच्छेद-19 द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता स्थापित हो जाती है।
Q8. आपातकाल के दौरान कौन सा मौलिक अधिकार स्थगित नहीं होता है?
A अनुच्छेद - 20
B अनुच्छेद - 21
CORRECT ANSWER 1 व 2 दोनों
D इनमें से कोई नहीं
EXPLANATION अनुच्छेद-359 के अनुसार आपातकाल के समय राष्ट्रपति अनुच्छेद-20 व 21 के अतिरिक्त अन्य सभी मूल अधिकारों को निलम्बित कर सकता है। जबकि अनुच्छेद-358 के अनुसार अनुच्छेद-19 में दिये गये अधिकार स्वत: निलंबित हो जाते हैं। इस कारण राष्ट्रपति को पृथक से आदेश देने की आवश्यकता नहीं होती है।
Q9. संविधान के अनुच्छेद – 14 में प्रयुक्त 'विधि के सम्मुख समानता' शब्द किस देश के संविधान से लिये गये हैं-
A सं. रा. अमेरिका
CORRECT ANSWER ब्रिटेन
C ऑस्ट्रेलिया
D स्विट्जरलैण्ड
EXPLANATION अनुच्छेद-14 में प्रयुक्त विधि के समक्ष समानता का प्रावधान ब्रिटिश संविधान से लिया गया है। यह व्यवस्था राज्य को निर्देश देती है कि समान परिस्थितियों वाले व्यक्तियों के साथ समान व्यवहार तथा असमान परिस्थितियों वाले व्यक्तियों के साथ असमान व्यवहार किया जाए। इस व्यवस्था के पीछे मुख्य उद्देश्य निम्न वर्ग के लिए संरक्षण की व्यवस्था करना है।
Q10. संविधान के अनुच्छेद-16 में प्रावधान किया गया है-
A उपाधियों का अंत
CORRECT ANSWER अवसरों की समानता
C बलात् प्रतिषेध
D उपरोक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION यह अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त है। अनुच्छेद-16 के द्वारा सरकारी सेवाओं में सभी की नियुक्ति हेतु समानता के अवसर उपलब्ध कराता है।
Q11. नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कब लागू किया गया?
CORRECT ANSWER 1 अप्रैल, 2010
B 1 अगस्त, 2010
C 1 अक्टूबर, 2010
D 1 दिसम्बर, 2010
EXPLANATION 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा सन् 2002 में एक नया अनुच्छेद – 21 (क) जोड़ा गया जिसमें प्रारंभिक शिक्षा का अधिकार सम्मिलित है। इसमें कहा गया है कि राज्य का यह कर्त्तव्य होगा कि वह 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बालकों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराये। यह 1 अप्रेल 2010 से भारत में लागू हुआ जबकि राजस्थान ने इसे 1 अप्रेल 2011 से लागू किया।
Q12. निम्न में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है?
A अनुच्छेद-15: सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को विशेष प्रावधान
B अनुच्छेद-22: निवारक निरोध के अंतर्गत सुरक्षा
C अनुच्छेद-20: दोहरे दण्ड पर रोक
CORRECT ANSWER अनुच्छेद-16: राज्य के अंतर्गत सेवाओं में महिलाओं के पक्ष में भेदभाव
EXPLANATION उपरोक्त प्रश्नानुसार कथन 1, 2 और 3 सही हैं जबकि कथन 4 सही सुमेलित नहीं है क्योंकि अनुच्छेद -16 के अनुसार लोक सेवाओं में अवसर की समानता का प्रावधान किया गया है। जिसके अनुसार राज्य के अधीन किसी पद के सम्बंध में केवल धर्म, जाति, मूल वंश, लिंग, जन्म स्थान, और निवास के आधार पर कोई भी नागरिक अयोग्य नहीं ठहराया जायेगा।
Q13. निम्न में से वह कौन-सा मूलभूत अधिकार है, जो भारत के निवासियों को तो प्राप्त है लेकिन भारत में रहने वाले विदेशियों को प्राप्त नहीं है?
A विधि के समक्ष समता एवं विधियों का समान संरक्षण
CORRECT ANSWER विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
C प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार
D धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
EXPLANATION उपरोक्त प्रश्नानुसार विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार केवल भारतीयों को प्राप्त है, जबकि विधि के समक्ष समता, प्राण, दैहिक स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार उन मूलभूत अधिकारों में है जो भारतीयों के साथ भारत में रहने वाले विदेशियों को भी प्राप्त हैं।
Q14. अनुच्छेद-15 के अनुसार राज्य किसी नागरिक के विरुद्ध विभेद नहीं कर सकता है-
A जन्म के आधार पर
B जाति के आधार पर
C लिंग के आधार पर
CORRECT ANSWER उपर्युक्त सभी
EXPLANATION अनुच्छेद-15 द्वारा प्रदत्त मूलाधिकार केवल भारतीय नागरिकों के लिए हैं। इसके अंतर्गत समता के आधार विशेष क्षेत्रों में लागू करने की व्यवस्था की गई है। यह धर्म, मूल, वंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर किसी भी प्रकार के विभेद को रोकता है।


0 Comments