INDIAN POLITY QUESTION 12


 
Q1. 73वां संविधान संशोधन कब प्रवर्तित हुआ? 
CORRECT ANSWER  24 अप्रैल, 1993 
B 1 जून, 1993 
C 24 जून, 1993 
D 1 अप्रैल, 1993 

EXPLANATION - 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 को 20 अप्रैल, 1993 को राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसको 24 अप्रैल, 1993 में सम्पूर्ण देश में लागू किया गया इसलिए 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस मनाया जाता है। इसको संविधान के भाग-9 में 'पंचायत' नाम से उल्लेखित किया गया है। 

Q2. निम्न में कौनसी समिति भारत में पंचायतीराज से संबंधित नहीं है- 
A सादिक अली समिति 
CORRECT ANSWER  दिनेश गोस्वामी समिति 
C एल.एम. सिंघवी समिति 
D पी.के. थुंगन समिति 

EXPLANATION - दिनेश गोस्वामी समिति का संबंध भारत में चुनाव सुधार से है लेकिन उपर्युक्त अन्य सभी समितियों का संबंध स्थानीय स्वशासन से है। इनके अतिरिक्त बलवंतराय राय समिति, जी.वी. के राव समिति का संबंध भी इसी व्यवस्था से है। 

Q3. पंचायतों के लिए संवैधानिक स्वीकृति की मांग करने वाली प्रथम समिति कौन थी? 
A बलवन्तराय मेहता समिति 
B अशोक मेहता समिति 
CORRECT ANSWER  एल.एम. सिंघवी समिति 
D जी.वी.के.राव समिति 

EXPLANATION - 1986 में राजीव गाँधी सरकार ने एल.एम. सिंघवी समिति का गठन किया था जिसकी यह सिफारिश थी कि पंचायतीराज संस्थाओं को संवैधानिक रूप से मान्यता देकर इनका संरक्षण किया जाना चाहिए। पी. के. थुंगन समिति ने भी संवैधानिक दर्जों की सिफारिश की थी? 

Q4. राज. के साथ किस राज्य में पंचायत राज पद्धति सबसे पहले शुरू की गयी? 
CORRECT ANSWER  आन्ध्र प्रदेश 
B गुजरात 
C महाराष्ट्र 
D उत्तर प्रदेश 

EXPLANATION - बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिश पर राजस्थान में त्रि-स्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था का प्रारम्भ 2 अक्टूबर 1959 को नागौर के बगदरी में किया गया उसके बाद 11 अक्टूबर 1959 को आन्ध्रप्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई। 

Q5. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में प्रारम्भ में पंचायतों के संबंध में प्रावधान किए गए थे। 
A अनु. 32 
B अनु. 42 
CORRECT ANSWER  अनु. 40 
D अनु. 44 

EXPLANATION - महात्मा गाँधी के लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण विचारों को भारतीय संविधान के अनु. 40 में जगह प्रदान की गई जिसके अनुसार ग्राम पंचायतों का संगठन किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों को भी सरकारी भागीदारी प्रदान की जाएगी। 

Q6. पंचायतों के लिए गठित राज. राज्य वित्त आयोग संविधान के किस अनुच्छेद के अतंर्गत उल्लेखित है? 
A अनु. 243 G 
B अनु. 243 H 
C अनु. 243 J 
CORRECT ANSWER  अनु. 243 I 

EXPLANATION - अनुच्छेद 243 I के तहत पंचायतीराज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति सुदृढ करने तथा पर्याप्त मात्रा में वित्तीय संसाधान उपलब्ध करवाने के लिए राज्यपाल हर 5 वर्ष बाद एक वित्त आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा। वर्तमान में 5वां वित्त आयोग (2015-2020) चल रहा है जिसके अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण हैं। 

Q7. विकेन्द्रीकरण प्रणाली की सिफारिश किसने की थी? 
A सी. राजगोपालाचारी 
B जे. बी. कृपलानी 
CORRECT ANSWER  बलवंत राय मेहता 
D अशोक मेहता 

EXPLANATION - 1957 में सामुदायिक विकास परियोजनाओं पर गठित बलवंतराय मेहता समिति ने यह सिफारिश की कि योजनाओं का क्रियान्वयन जन सहभागीदारी से ही संभव होगा इसके लिए लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण किया जाना चाहिए। त्रि-स्तरीय व्यवस्था का प्रतिपादन बलवंत राय मेहता समिति ने ही दिया था। 

Q8. संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायत से संबंधित कितने विषय हैं? 
A 28 
CORRECT ANSWER  29 
C 18 
D 15 

EXPLANATION - 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992, द्वारा पंचायतीराज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्रदान करते हुए उसको संविधान के भाग-9 में तथा 11 वीं अनुसूची में शामिल किया गया जिसमें पंचायतों को 29 विषय प्रदान किये गये हैं। 

Q9. राजस्थान में एक ग्राम सभा बनती है? 
A ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों से 
B ग्राम पंचायत की कार्यवाही समिति से 
CORRECT ANSWER  गाँव के पंजीकृत मतदाताओं से 
D गाँव के सभी निवासियों से 

EXPLANATION - संविधान के अनुच्छेद 243 क (A) के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए एक ग्राम सभा होगी जिसमें गाँव के मतदाता पंचातीयराज व्यवस्था की निम्नतम ईकाई हैं। यह संवैधानिक मान्यता प्राप्त पंचायतीराज की निम्नतम इकाई है। 

Q10. संविधान 73 में संशोधन एक्ट, 1992 विचार करता है कि देश में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था है, निम्न में से क्या प्रावधान किए? 
A जिला आयोजना समिति 
B राज्य चुनाव आयोग का गठन 
C राज्य वित्त आयोग का गठन 
CORRECT ANSWER  उपर्युक्त सभी 

EXPLANATION - अनुच्छेद 243ZD में जिला आयोजना समिति का प्रावधान है। - अनुच्छेद 243I में राज्य वित्त आयोग का प्रावधान है। - अनुच्छेद 243K में राज्य निर्वाचन आयोग का प्रावधान है। 

Q11. भारतीय संविधान में स्थानीय स्वशासन को किस सूची में रखा गया है? 
A संघ सूची 
CORRECT ANSWER  राज्य सूची 
C समवर्ती सूची 
D सभी में 

EXPLANATION - भारतीय संविधान की शक्ति पृथक्करण सिद्वांत के तहत शक्तियों का विभाजन केन्द्र व राज्य के मध्य किया गया है जिसमें संघ सूची पर कानूनी अधिकार केन्द्र का, राज्य सूची पर राज्य सरकार का समवर्ती सूची पर दोनों मान्य हैं। अत: स्थानीय स्वशासन को राज्य सूची में रखा गया है जिसमें राज्य द्वारा बनाया गया कानून लागू होगा। 

Q12. पंचायत समिति के सदस्य- 
CORRECT ANSWER  जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। 
B पंचायत के सदस्य द्वारा चुने जाते हैं। 
C जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत किये जाते हैं। 
D खुली प्रतियोगिता के आधार पर भर्ती किए जाते हैं। 

EXPLANATION - पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा किया जाता है तथा ये सदस्य मिलकर प्रधान का चुनाव करते हैं। पंचायत समिति सदस्य अपना त्याग पत्र प्रधान को देते हैं। 

Q13. राज्य वित्तआयोग है, एक:- 
A विधिक संस्था 
B असांविधिक संस्था 
CORRECT ANSWER  संवैधानिक संस्था 
D उपर्युक्त में से कोई नहीं 

EXPLANATION - भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243(I) में यह प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक राज्य में केन्द्र एवं राज्यों के मध्य वित्तीय सलाह, वित्त का बँटवारा आदि के लिए एक वित्त आयोग होगा जिसका कार्यकाल 5 वर्ष होगा। राज. में 5 वाँ वित्त आयोग (2015-20) प्रक्रियाधीन है जिसके अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण हैं। 

Q14. स्थानीय स्वशासन की सर्वोच्चतम व्याख्या यह की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है- 
A संघवाद का 
CORRECT ANSWER  लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण का 
C प्रशासनिक प्रत्यारोपण का 
D प्रत्यक्ष लोकतंत्र का 

EXPLANATION - लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण का तात्पर्य शक्तियों के बँटवारे से है अर्थात् 73 वें एवं 74 वें संशोधन द्वारा ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को 29 विषय तथा नगरीय संस्थाओं को 18 विषय सौंपकर शक्तियों का विकेन्द्रीकरण किया गया है। 

Q15. पंचायत के चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी होनी चाहिए। 
CORRECT ANSWER  21 
B 25 
C 35 
D 30 

EXPLANATION - पंचायत समिति सदस्य के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए तथा उस पंचायत समिति की निर्वाचक नामावली में नाम होना तथा घर में शौचालय होना अनिवार्य है। 

Q16. ग्राम सभा की गणपूर्ति कितनी है? 
A कुल सदस्य का 8% भाग 
CORRECT ANSWER  कुल सदस्य का 5% भाग 
C कुल सदस्य का 9% भाग 
D कुल सदस्य का 7%भाग 

EXPLANATION - ग्राम सभा के बारे में संविधान के अनुच्छेद 243(क) में ग्राम सभा का प्रावधान किया गया है। जो गाँव के समस्त नागरिकों से मिलकर बनी होती है। उसकी बैठक की गणपूर्ति हेतु कुल सदस्यों के 20वें भाग अर्थात् 5% की उपस्थिति अनिवार्य है अगर कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो जाती है तो उसके बाद की बैठक बुलाने पर कुल सदस्यों की संख्या के 40वें भाग अर्थात् 2.5% की उपस्थिति से कोरम (गणपूर्ति) पूरा होने का प्रावधान है। 

Q17. राज. में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, वार्डपंच, अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करते हैं? 
A जिला प्रमुख 
CORRECT ANSWER  विकास अधिकारी 
C पंचायत समिति का प्रधान 
D जिला कलेक्टर 

EXPLANATION - सरपंच, उपसरपंच, एवं वार्डपंच अपना त्यागपत्र विकास अधिकारी को संबोधित करके देता है। वस्तुत: सरपंच व वार्ड पंच का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होता है तथा उपसरपंच अप्रत्यक्ष रूप से चुना जाता है। 

Q18. राजस्थान में कितनी नगर परिषदें हैं? 
CORRECT ANSWER  34 
B 22 
C 33 
D 45 

EXPLANATION - नगरीय प्रशासन की दूसरी महत्वपूर्ण इकाई है इसके लिए 1 लाख से अधिक व 5 लाख से कम जनसंख्या होना जरूरी है। राजस्थान में 7 नगर निगम, 34 नगर परिषदें एवं 152 नगरपालिकाएँ हैं। 

Q19. नगरपालिकाओं का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है? 
CORRECT ANSWER  5 
B 2 
C 4 
D 3 

EXPLANATION - सामान्यत: नगरपालिकाओं का कार्यकाल 5 वर्ष होता है लेकिन कार्यकाल से पहले भंग होने की स्थिति में कार्यकाल बचे हुए समय के लिए रहेगा और यदि कार्यकाल समाप्त होने के 6 माह पूर्व भंग होती है तो नया चुनाव 6 माह की अवधि के लिए नहीं होगा। 

Q20. भारतीय संविधान की 12 वीं अनूसूची संबंधित है? 
A पंचायती राज व्यवस्था से 
CORRECT ANSWER  नगरपालिकाओं से 
C केन्द्र की भाषाओं से 
D केन्द्र राज्य संबंधों से 

EXPLANATION - 74वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा भारतीय संविधान में नया भाग IX क को जोड़ा गया तथा जिसके लिए 12वीं अनुसूची को भी जोड़ा गया। नगरीय शासन को तीन वर्गों में विभाजित किया गया जिसको नगर पालिका नगर परिषद् एवं नगर निगम कहा जाता है। 

Q21. निम्न में से कौन एक पंचायतों से संबंधित नहीं है। 
A राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों का चुनाव संपादित करेगा 
CORRECT ANSWER  74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 
C सभी पंचायतों का कार्यकाल पाँच वर्ष निर्धारित होगा। 
D पंचायत भंग होने से छ: माह के भीतर नया चुनाव करवाया जाएगा। 

EXPLANATION - 74 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 का संबंध नगरीय स्वशासन व्यवस्था से है न कि पंचायती राज व्यवस्था से उपर्युक्त अन्य सभी 73 वें संविधान संशोधन, 1992 के पंचायतीराज से संबंधित हैं, 

Q22. जिला आयोग समिति में निर्वाचित व पदेन सदस्य कितने होते हैं? 
CORRECT ANSWER  20 और 5 
B 20 और 2 
C 20 और 3 
D 20 और 10 

EXPLANATION - संविधान के अनुच्छेद 243ZD (यछ) में जिला आयोजना समिति का गठन किया गया है जिसमें कुल 25 सदस्य होते हैं, 20 सदस्य निर्वाचित और 5 सदस्य मनोनीत होते हैं। यह समिति पंचायती राज व नगरीय निकायों की योजना का समकेन कर सम्पूर्ण जिले के लिए एक विकास योजना तैयार करती है। 

Q23. संविधान की बारहवीं अनुसूची द्वारा नगरपालिकाओं के अन्दर कितनी कार्यात्मक मदें रखी गयी हैं? 
CORRECT ANSWER  18 
B 30 
C 35 
D 40 

EXPLANATION - 74 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा नगर में स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था की गई जिसको संविधान में भाग-9 क जोड़ा गया तथा अनुच्छेद 243 त सं 243 यछ तक के उपबंध शामिल किए गए तथा नगरीय निकायों को कुल 18 विषय दिए गए जिनमें नगर की योजना, सड़कें, पुल, नगरी निर्धनता उन्मूलन इत्यादि कार्य शामिल हैं। 

Q24. राजस्थान में छावनी मंडल स्थानीय शासन कहाँ स्थित है? 
A केकड़ी 
B नसीराबाद 
CORRECT ANSWER  अजमेर 
D ब्यावर 

EXPLANATION - शहरों के आसपास सैनिक छावनी में स्थानीय शासन हेतु छावनी मंडल स्थापित किए जाते हैं ये मंडल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन होते हैं राजस्थान में एकमात्र छावनी मंडल नसीराबाद (अजमेर) में है। 

Q25. निम्न में से असंगत को चुनिए- ग्रामीण स्थानीय व्यवस्था तथाा सरकारी अधिकारी 
A ग्राम पंचायत - ग्राम सेवक 
B पंचायत समिति - B.D.O. 
C जिला परिषद - C E O 
CORRECT ANSWER  उपर्युक्त सभी सही हैं 

EXPLANATION - उपर्युक्त सभी तथ्य सत्य हैं क्योंकि सरकारी आँकड़ो के लेखा-जोखा एवं अभिलेख के रूप में सरकारी पदाधिकारी का होना अनिवार्य है। नियुक्ति, शपथ इन्हीं के द्वारा दिलाई जाती है।