INDIAN POLITY QUESTION 13
Q1. राजस्थान में लोकायुक्त संस्था की स्थापना कब की गई?
CORRECT ANSWER 1973
B 1975
C 1974
D 1976
EXPLANATION राजस्थान में 1973 में लोकायुक्त संस्था की स्थापना की गई जिसके प्रथम अध्यक्ष ‘आई.डी. दुआ’ थे।
Q2. लोकायुक्त किस-किस के विरुद्ध जाँच नहीं कर सकता है?
A मुख्यमंत्री
B महालेखाकार
C निर्वाचन आयुक्त
CORRECT ANSWER उपर्युक्त सभी
EXPLANATION उपर्युक्त के अलावा लोकायुक्त न्यायिक सेवा के सदस्यों के विरुद्ध, RPSC के विरुद्ध, विधानसभा सदस्यों के कर्मचारियों के विरुद्ध, सरपंच, वार्डपंच, विधायकों व नगरीय संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के विरुद्ध जाँच नहीं कर सकता है।
Q3. राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल कितने वर्ष निर्धारित किया गया है-
CORRECT ANSWER 5 वर्ष
B 4 वर्ष
C 6 वर्ष
D 3 वर्ष
EXPLANATION राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल 5 वर्ष या अधिकतम 65 वर्ष निश्चित किया गया है तथा वह पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं हो सकता है। इनकी नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है जो मुख्यमंत्री, विधानसभा में विपक्ष के नेता व उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद की जाती है।
Q4. सर्वप्रथम लोकायुक्त का गठन किस राज्य में किया गया?
CORRECT ANSWER महाराष्ट्र
B उड़ीसा
C राजस्थान
D बिहार
EXPLANATION 1971 में महाराष्ट्र प्रथम राज्य है जहाँ पर लोकायुक्त का गठन किया गया, हालांकि उड़ीसा में 1970 में अधिनियम लाया गया था लेकिन यह पारित नहीं हो सका।
Q5. निम्न में से कौनसी संस्था संवैधानिक है?
A राज्य महिला आयोग
B राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
CORRECT ANSWER राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग
D उपरोक्त सभी
EXPLANATION निर्वाचन आयोग के अलावा अन्य सभी आयोग वैधानिक हैं जबकि संविधान के अनुच्छेद-324 से 329 तक निर्वाचन आयोग के संबंध में प्रावधान किए गए हैं जो संसद सदस्य विधानसभाओं के सदस्य, राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति का निर्वाचन कराता है।
Q6. निम्न में से कौनसा कार्य राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग से सम्बन्धित नहीं है?
A लोक सेवा सदस्यों का निर्वाचन
B राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन
C विधानसभा के सदस्यों का निर्वाचन
CORRECT ANSWER पंचायतीराज संस्थाओं का निर्वाचन
EXPLANATION पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है जबकि अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा किये जाते हैं जैसे राजनैतिक दलों को मान्यता देना, चुनाव की तिथियाँ घोषित करना, मतदाता सूची का कार्य करना, चुनाव चिह्नों का आवंटन इत्यादि।
Q7. राज्य निर्वाचन आयोग के सदस्यों का कार्यकाल कितना निश्चित किया गया है?
A 6 वर्ष या 65 वर्ष
B 5 वर्ष या 62 वर्ष
CORRECT ANSWER 5 वर्ष या 65 वर्ष
D 4 वर्ष या 60 वर्ष
EXPLANATION राज्य निर्वाचन आयोग के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु में से जो भी पहले हो तक निर्धारित किया गया है।
Q8. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की स्थापना की अधिसूचना कब जारी की गई?
CORRECT ANSWER 18 जनवरी, 1999
B 10 जनवरी, 1999
C 10 दिसंबर, 1999
D 28 सितंबर, 2000
EXPLANATION राजस्थान में मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए 18 जनवरी, 1999 को एक अधिसूचना जारी की गई जिसके अंतर्गत मार्च, 2000 को जयपुर में इसकी स्थापना की गई जिसकी प्रथम अध्यक्ष कांता भटनागर थी।
Q9. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष समेत कितने सदस्य होते हैं?
CORRECT ANSWER एक अध्यक्ष व दो सदस्य
B एक अध्यक्ष व तीन सदस्य
C एक अध्यक्ष व चार सदस्य
D एक अध्यक्ष व पाँच सदस्य
EXPLANATION राजस्थान में इस आयोग में एक अध्यक्ष तथा दो सदस्य होते हैं अध्यक्ष के रूप में ऐसे सदस्य को नियुक्त किया जाता है जो उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश रह चुका हो।
Q10. अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
CORRECT ANSWER 10 दिसंबर
B 9 दिसंबर
C 10 नवंबर
D 22 दिसंबर
EXPLANATION 10 दिसंबर, 1948 के दिन संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार दिवस की घोषणा की थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा 1950 में की गई थी।
Q11. राज्य मानवाधिकार आयोग …………एक है-
A सांविधिक निकाय
B संवैधानिक निकाय
C एक बहुसदस्यीय संस्था
CORRECT ANSWER 1 और 3 दोनों
EXPLANATION राज्य मनावाधिकार आयोग का गठन राज्य मानवाधिकार आयोग अधिनियम, 1999 के तहत किया गया था इसलिए यह एक सांविधिक निकाय है जिसमें एक अध्यक्ष एवं दो सदस्यों का प्रावधान होने के कारण यह एक बहुसदस्यीय संस्था है।
Q12. राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया जाता है?
A उच्च न्यायालय का कोई भी न्यायाधीश
CORRECT ANSWER उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
C राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त कोई भी व्यक्ति
D उच्चतम न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
EXPLANATION राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। योग्यता के लिए उसे उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश होना अनिवार्य है।
Q13. निम्नलिखित में से राज्य मानवाधिकार आयोग का कार्य नहीं है-
A मानव अधिकार के उल्लंघन की स्वेच्छा से जांच
B जेलों में जाकर वहां की स्थिति का अध्ययन करना
C मानवाधिकारों के क्षेत्र में शोध करना
CORRECT ANSWER मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वालों को सजा देना
EXPLANATION उपर्युक्त विकल्प 4 को छोड़कर सभी कार्य राज्य मानवाधिकार आयोग के पास है लेकिन यह एक सलाहकारी निकाय है इसलिए मानवाधिकार उल्लंघन के लिए सजा देने का अधिकार नहीं है इसके पास कुछ दीवानी शक्तियाँ है जिसमें वह समन भेज सकता है।


0 Comments