INDIAN POLITY QUESTION 15
Q1. विधानसभा का कार्यकाल संकटकालीन स्थिति में एक बार में अधिकतम…………..वर्ष के लिये बढ़ाया जा सकता है-
CORRECT ANSWER 1 वर्ष
B 2 वर्ष
C 1+1/2 वर्ष
D 2+1/2 वर्ष
EXPLANATION सामान्य रूप से विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष होता है लेकिन आपातकाल की स्थिति में यह कार्यकाल 1 वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन यह आपातकाल समाप्त होने के 6 माह से अधिक नहीं रहेगा।
Q2. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक कौन थी?
A सुमित्रा सिंह
CORRECT ANSWER यशोदा देवी
C कमला बेनीवाल
D नगेन्द्र बाला
EXPLANATION जयनारायण व्यास के मंत्रिमण्डल के समय श्रीमती यशोदा देवी ने 1953 में बाँसवाड़ा से उपचुनाव में विजय हांसिल की और वह राजस्थान विधानसभा की पहली महिला विधायक बनी।
Q3. राज्य विधानमण्डल कानूनों का निर्माण करता है-
A राज्य सूची से संबंधित विषयों पर
B समवर्ती सूची से संबंधित विषयों पर
C संघ सूची से संबंधित विषयों पर
CORRECT ANSWER 1 व 2 दोनों
EXPLANATION भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची में केंद्र एवं राज्यों के मध्य शक्तियों का वर्गीकरण किया गया है जिसमें संघ सूची पर कानून बनाने का अधिकार केंद्र को तथा राज्य सूची पर कानून बनाने का अधिकार राज्य को तथा समवर्ती सूची पर केन्द्र व राज्य दोनों को कानून बनाने का अधिकार है लेकिन विवाद की स्थिति में केंद्र का निर्णय सर्वोपरि होता है।
Q4. निम्नलिखित कथनों में सत्य कथन छाँटिए-
(A) अध्यक्ष विधानसभा की बैठकों की अध्यक्षता करता है।
(B) सदन में प्रश्न पूछने एवं प्रस्ताव रखने की अनुमति अध्यक्ष ही देता है।
(C) अध्यक्ष सदन में निर्णायक मत का प्रयोग करता है।
(D) धन विधेयक के संबंध में अंतिम निर्णय अध्यक्ष ही करता है।
A A, C व D
B A, B व C
C B व C दोनों
CORRECT ANSWER A, B, C व D
EXPLANATION उपर्युक्त सभी शक्तियाँ विधानसभा अध्यक्ष के पास हैं ये अध्यक्ष की विशिष्ट शक्तियाँ हैं जो किसी अन्य के पास नहीं हैं।
Q5. कौनसी विधानसभा को भंग कर राजस्थान में प्रथम बार मध्यावधि चुनाव करवाये गए?
A पाँचवीं
CORRECT ANSWER छठी
C सातवीं
D आठवीं
EXPLANATION राजस्थान में छठी विधानसभा का काल 1977-80 था जिस समय राजस्थान में प्रथम गैर-कांग्रेस की सरकार भैरोसिंह शेखावत के नेतृत्व में बनी लेकिन केंद्र में पुन: कांग्रेस सरकार के स्थापित होने से राज्यपाल रघुकुल त्यागी ने शेखावत सरकार को बर्खास्त कर दिया व प्रथम बार मध्यावधि चुनाव संपन्न करवाए गए व जगन्नाथ पहाड़िया कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री बने।
Q6. राजस्थान के किस वर्तमान विधायक ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में स्वर्ण पदक जीता था?
A राजेन्द्र राठौड़
CORRECT ANSWER कृष्णा पूनियां
C खुशवीर सिंह
D महादेव सिंह
EXPLANATION कृष्णा पूनियां वर्तमान में सार्दुलपुर (चूरू) से विधायक हैं तथा इन्होंने 2010 के राष्ट्रमण्डल खेलों (दिल्ली) से डिस्कस थ्रोअर में स्वर्ण पदक जीता था।
Q7. विधानसभा में धन विधेयक के संबंध में अंतिम निर्णय कौन करता है-
A राज्यपाल
B मुख्यमंत्री
CORRECT ANSWER विधानसभा अध्यक्ष
D राष्ट्रपति
EXPLANATION धन विधेयक को राज्यपाल की पूर्व सहमति से विधानसभा में ही पेश किया जाता है। कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।
Q8. राजस्थान में वह राजनीतिक नेता कौन था जो 1952 से लेकर मृत्यु पर्यन्त तक विधानसभा का सदस्य रहा?
CORRECT ANSWER हरिदेव जोशी
B मोहनलाल सुखाड़िया
C मथुरादास माथुर
D नाथूराम मिर्धा
EXPLANATION हरिदेव जोशी का जन्म बाँसवाड़ा में हुआ था ये राजस्थान में तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं तथा 1952 से 1990 तक 10 बार विधायक भी रह चुके हैं।
Q9. विधानपरिषद् साधारण विधेयक को अधिक से अधिक कितने दिन तक पास होने से रोके रख सकती है?
A 14 महीना
B 6 महीना
CORRECT ANSWER 4 महीना
D 1 महीना
EXPLANATION जब कोई विधेयक विधानसभा से पारित होकर विधानपरिषद् के पास भेजा जाता है तो वह उस विधेयक को तीन महीने तक रोक सकती है। तीन महीने बाद वह पुनर्विचार के लिए भेज सकती है लेकिन विधानसभा द्वारा पुन: भेजने पर वह अधिकतम 1 महीने तक रोक सकती है इस तरह किसी विधेयक को विधानपरिषद् अधिकतम 4 महीने तक रोक सकती है।
Q10. राज्य मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से ……….. के प्रति उत्तरदायी है-
CORRECT ANSWER विधानसभा
B विधानपरिषद्
C 1 व 2 दोनों
D उपर्युक्त सभी
EXPLANATION भारतीय संविधान के अनुच्छेद-63(1) के अनुसार राज्यपाल को सलाह एवं सहायता देने के लिए एक राज्य मंत्रिपरिषद् होती है। यह सामूहिक रूप से विधानसभा एवं व्यक्तिगत रूप से राज्यपाल के प्रति उत्तरदायी होती है। राज्य मंत्रिपरिषदों के बैठकों की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करता है।
Q11. विधानपरिषद् के सदस्य निर्वाचित होते हैं-
A 4 वर्ष के लिये
B 5 वर्ष के लिये
CORRECT ANSWER 6 वर्ष के लिये
D 7 वर्ष के लिये
EXPLANATION जिस तरह केंद्र में राज्यसभा की व्यवस्था है उसी तरह राज्यों में विधानपरिषद् की व्यवस्था की गई है अत: विधानपरिषदों के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष निर्धारित किया गया है जिसके 1/3 सदस्य प्रति दो वर्ष उपरान्त सेवानिवृत्त होते हैं अत: यह एक स्थायी सदन है।
Q12. विधानपरिषद् की सदस्य संख्या किस राज्य में सर्वाधिक है?
CORRECT ANSWER उत्तरप्रदेश
B बिहार
C मध्यप्रदेश
D जम्मू-कश्मीर
EXPLANATION किसी भी राज्य में विधानपरिषद् की सीटें उस राज्य की विधानसभा की सीटों के 1/3 से ज्यादा नहीं हो सकती हैं तथा न्यूनतम संख्या 40 होनी चाहिए। अत: उत्तरप्रदेश राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 403 होने के कारण वहाँ 100 सीटें विधानपरिषद् की हैं।
Q13. राज्यविधान परिषद् में कम से कम 40 सदस्य होते हैं, इस प्रकार विधानपरिषद् की बैठक आरंभ करने के लिए न्यूनतम कितने सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है?
A 20
CORRECT ANSWER 10
C 5
D 40
EXPLANATION विधानपरिषद् में कम से कम 40 सदस्य होने चाहिए लेकिन इनकी गणपूर्ति एवं बैठक के लिए न्यूनतम 10 सदस्यों का होना अनिवार्य है। इनके अलावा विधानपरिषद् के कुल सदस्यों का 1/10 सदस्य उपस्थित होने अनिवार्य हैं।
Q14. राज्य विधानसभा निम्नलिखित में से किनके निर्वाचन में भाग लेती है?
(A) भारत के राष्ट्रपति के
(B) भारत के उपराष्ट्रपति के
(C) राज्यसभा सदस्यों के
(D) राज्य विधान परिषद् के सदस्यों के सही उत्तर चुनिये-
A A, B व C
CORRECT ANSWER A, C व D
C A व C
D A, B व D
EXPLANATION राज्य विधानसभा भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन में, राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन में, विधानपरिषद के 1/3 सदस्यों के निर्वाचन में भाग लेती है। राज्य विधानसभा के सदस्य भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव में शामिल नहीं होते हैं क्योंकि उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्य भाग लेते हैं।
Q15. निम्न में से किसको भंग नहीं किया जा सकता परन्तु समाप्त किया जा सकता है?
A लोकसभा
B राज्यसभा
C राज्यविधान सभाएँ
CORRECT ANSWER राज्यविधान परिषदें
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद-171 के अनुसार विधानपरिषद् के गठन का प्रावधान है क्योंकि यह एक स्थायी सदन है जिसको कभी भंग नहीं किया जा सकता है क्योंकि प्रति दो वर्ष उपरांत इसके 1/3 सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं लेकिन इसको राज्य द्वारा समाप्त किया जा सकता है। जैसे- 2019 में जम्मू कश्मीर में इसे समाप्त किया गया था।
Q16. राजस्थान विधानसभा में वर्तमान में कितने सदस्य हैं?
A 150
B 175
CORRECT ANSWER 200
D 205
EXPLANATION राजस्थान की विधानसभा में वर्तमान में कुल 200 सदस्य हैं, छठी विधानसभा के समय सदस्यों की संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई थी तब से यही संख्या है।
Q17. वर्तमान राजस्थान में कौनसी विधानसभा चल रही है?
CORRECT ANSWER 15वीं
B 16वीं
C 14वीं
D 17वीं
EXPLANATION वर्तमान में 15वीं विधानसभा जो दिसंबर, 2018 से कार्यरत है जिसके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। इसमें कांग्रेस को 107 सीटें तथा भाजपा को 72 सीटें प्राप्त हुई थीं। इस विधानसभा में कुल 28 महिला विधायकों ने विजय हासिल की।
Q18. किस अनुच्छेद के तहत राज्य विधानपरिषद् का गठन किया गया है?
A अनुच्छेद-168 के तहत
B अनुच्छेद-169 के तहत
C अनुच्छेद-170 के तहत
CORRECT ANSWER अनुच्छेद-171 के तहत
EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद-171 के तहत राज्यों में विधानपरिषद् के गठन का प्रावधान किया गया है लेकिन यह अधिकार राज्यों को दिया गया है कि विधानपरिषद् का गठन करें या न करें। वर्तमान में 6 राज्यों में विधानपरिषदें अस्तित्व में हैं।जैसे- कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना इत्यादि।
Q19. विधानसभा के अध्यक्ष को अपने पद की शपथ दिलाता है-
A राष्ट्रपति
B राज्यपाल
C उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
CORRECT ANSWER उपर्युक्त में से कोई नहीं
EXPLANATION विधानसभा का अध्यक्ष अपनी शपथ अध्यक्ष के रूप में न लेकर विधानसभा के सदस्य के रूप में लेता है। विधानसभा के सदस्यों एवं मुख्यमंत्री को शपथ राज्यपाल द्वारा दिलाई जाती है। अध्यक्ष का चुनाव अपने सदस्यों में से ही बहुमत द्वारा किया जाता है।


0 Comments