INDIAN POLITY QUESTION 16

 

Q1. निम्नलिखित में कौनसे कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किये जाते हैं? 
A राज्य के असैनिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण 
B राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठकों की अध्यक्षता 
C राष्ट्रीय विकास परिषद् में राज्य का प्रतिनिधित्व 
CORRECT ANSWER  उपर्युक्त सभी 
EXPLANATION मुख्यमंत्री द्वारा ही सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया जाता है तथा वह राज्य मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता, मंत्रिपरिषद् का गठन, मंत्रियों में विभागों का बँटवारा तथा अंतर्राष्ट्रीय परिषद व राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठकों में राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। 

Q2. मुख्यमंत्री अपने पद पर बना रह सकता है- 
A जब तक उसे विधानसभा का विश्वास प्राप्त है। 
B जब तक उस राज्यपाल का विश्वास प्राप्त है। 
C जब तक उसका कार्यकाल पूरा ना हो जाये 
CORRECT ANSWER  उपर्युक्त सभी 

EXPLANATION उपर्युक्त तीनों परिस्थितियों के सही होने पर ही मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण कर सकता है यदि मुख्यमंत्री विधानसभा में विश्वास खो देता है तो राज्यपाल उसे पदच्युत कर सकता है। 

Q3. मुख्यमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है? 
CORRECT ANSWER  राज्यपाल 
B मुख्य न्यायाधीश 
C महाधिवक्ता 
D राष्ट्रपति 

EXPLANATION मुख्यमंत्री एवं प्रत्येक मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ राज्यपाल द्वारा संविधान की अनुसूची-3 के उपबंधों के तहत दिलाई जाती है। इसीलिए मुख्यमंत्री तब तक कार्य करता है जब तक उसे राज्यपाल का विश्वास प्राप्त है। 

Q4. मुख्यमंत्री पद हेतु आवश्यक है कि वह विधानसभा का सदस्य हो यदि नहीं है तो उसे कितने दिनों के भीतर होना आवश्यक है? 
A 3 माह के अंदर 
CORRECT ANSWER  6 माह के अंदर 
C 3 सप्ताह के अंदर 
D 4 सप्ताह के अंदर 

EXPLANATION राज्यपाल किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त कर सकता है जो किसी भी सदन का सदस्य नहीं है लेकिन उसे पद प्राप्त होने की तारीख से 6 माह की अवधि के भीतर किसी भी सदन से निर्वाचित होना होगा। सामान्यत: मुख्यमंत्री विधानसभा से ही निर्वाचित होता है। 

Q5. राजस्थान के प्रथम गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन बने? 
A श्री हरिदेव जोशी 
CORRECT ANSWER  श्री भैरोसिंह शेखावत 
C श्री जगन्नाथ पहाड़िया 
D श्री हीरालाल देवपुरा 

EXPLANATION 1952 से 1977 तक राजस्थान में एक दल (कांग्रेस) का प्रभुत्व था लेकिन छठी विधानसभा जिसमें सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 कर दी थी जिसमें जनता पार्टी ने 150 सीटों पर विजय हासिल की और श्री भैरोसिंह शेखावत को बहुमत दल का मुख्यमंत्री बनाया गया। ध्यातव्य रहे कि भैरोसिंह शेखावत राजस्थान में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

Q6. राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में सर्वाधिक शासन काल किसका रहा? 
CORRECT ANSWER  मोहनलाल सुखाड़िया 
B अशोक गहलोत 
C भैरोसिंह शेखावत 
D जगन्नाथ पहाड़िया 

EXPLANATION मोहनलाल सुखाड़िया को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहा जाता है। ये राजस्थान में सर्वाधिक समय तक (1954 से 1971 तक) मुख्यमंत्री रहे थे। इन्हीं के काल में पहला राष्ट्रपति शासन (1967) लगाया गया तथा कमला बेनीवाल पहली महिला मंत्री बनी थी। 

Q7. भारत सचिव के पद की समाप्ति निम्न में से कौनसे एक्ट द्वारा की गई? 
A 1909 का भारत शासन अधिनियम 
B 1919 का भारत शासन अधिनियम 
C 1935 का भारत शासन अधिनियम 
CORRECT ANSWER  1947 का भारत स्वतंत्रता अधिनियम 
EXPLANATION 1947 के भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के अनुसार 3 जून, 1947 की माउण्ट बेटन योजना के आधार पर भारत विभाजन की योजना प्रस्तुत की गई, इसके तहत भारत एक स्वतंत्र तथा सम्प्रभु राष्ट्र बना। इस अधिनियम के अनुसार भारत सचिव के पद को समाप्त कर दिया गया। 

Q8. महिलाओं को मताधिकार निम्न में से किस एक्ट द्वारा प्रदान किया गया? 
A 1909 का भारत शासन अधिनियम 
CORRECT ANSWER  1919 का भारत शासन अधिनियम 
C 1935 का भारत शासन अधिनियम 
D 1947 का भारत स्वतंत्रता अधिनियम 

EXPLANATION 1919 के भारत शासन अधिनियम को मोण्टेग्यू चैम्सफोर्ड सुधार अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है। इस अधिनियम के अनुसार सम्पत्ति तथा शिक्षा के आधार पर सीमित संख्या में लोगों को मताधिकार प्रदान किया गया तथा राज्यविधान सभाओं को अपना बजट स्वयं बनाने के लिए अधिकृत कर महिलाओं को भी मताधिकार प्रदान किया गया। 

Q9. भारत में द्वैध शासन की स्थापना किस अधिनियम की देन है? 
A 1858 के अधिनियम की 
B 1909 के अधिनियम की 
CORRECT ANSWER  1919 के अधिनियम की 
D 1935 के अधिनियम की 

EXPLANATION इस अधिनियम ने पहली बार भारत में द्विसदनीय व्यवस्था और प्रत्यक्ष निर्वाचन की व्यवस्था प्रारम्भ की थी। इस प्रकार भारतीय विधान परिषद के स्थान पर राज्य परिषद (उच्च सदन) तथा विधान सभा (निम्न सदन) का गठन किया गया। 

Q10. 1935 के अधिनियम के अनुसार संघ सूची में कितने विषय निर्धारित किये गये हैं? 
CORRECT ANSWER  59 
B 61 
C 54 
D 36 

EXPLANATION केन्द्र तथा उसकी इकाईयों के मध्य शक्तियों का विभाजन किया गया। संघ सूची में 59 विषय, राज्य सूची में 54 विषय तथा समवर्ती सूची में 36 विषय शामिल किए गए। अवशिष्ट शक्तियाँ गवर्नर जनरल में निहित की गई। 

Q11. निम्नलिखित में से किस अधिनियम का भारतीय संविधान पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ा? 
A 1861 के अधिनियम का 
B 1909 के अधिनियम का 
C 1919 के अधिनियम का 
CORRECT ANSWER  1935 के अधिनियम का 

EXPLANATION 1935 के अधिनियम का भारतीय संविधान पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ा इसलिए इस अधिनियम को भारतीय संविधान का लघु संविधान भी कहा जाता है। भारतीय संविधान में संघीय तंत्र, गवर्नर का कार्यकाल, लोक सेवा आयोग, प्रशासनिक विवरण एवं अध्यादेश 1935 के अधिनियम की देन हैं। 

Q12. उत्तरदायी सरकार का गठन किस अधिनियम पर आधारित है? 
CORRECT ANSWER  1935 के अधिनियम पर 
B 1909 के अधिनियम पर 
C 1919 के अधिनियम पर 
D 1858 के अधिनियम पर 

EXPLANATION यह अधिनियम भारत में पूर्ण उत्तरदायी सरकार के गठन में एक मील का पत्थर साबित हुआ। इस अधिनियम की प्रस्तावना 1919 की ही थी तथा भारत के लिए तैयार संवैधानिक प्रस्तावों में यह सबसे बड़ा, जटिल तथा अंतिम अधिनियम था। इस अधिनियम में 14 भाग, 321 धाराएँ तथा 10 अनुसूचियाँ थीं।