INDIAN POLITY QUESTION 17


 
Q1. राज्यपाल को वेतन और भत्ता किस कोष से मिलता है। 
A भारत की संचित निधि से 
CORRECT ANSWER  राज्य की संचित निधि से 
C राज्य और केन्द्र की संचित निधि से 50:50 के अनुपात में 
D राज्य की आकस्मिक निधि से 

EXPLANATION राज्यपाल के वेतन, भत्तों, परिलब्धियों का निर्धारण संसद द्वारा किया जाता है तथा उनका वेतन राज्य की संचित निधि से दिया जाता है। दो राज्यों के राज्यपाल होने की दशा में वेतन भत्ते राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित किये जाते हैं। 

Q2. राज्यपाल द्वारा जारी किया जाने वाला अध्यादेश अधिकतम कितनी अवधि तक लागू रहता है? 
CORRECT ANSWER  6 माह 
B 6 सप्ताह 
C 1 वर्ष 
D 1 माह 

EXPLANATION अनु. 213 के तहत राज्यपाल द्वारा विधानमंडल में जब किसी का सत्र नहीं चल रहा हो और तत्काल कानून की आवश्यकता हो तो अध्यादेश जारी किया जाता है इसकी अधिकतम अवधि 6 माह तक होती है तथा विधानमंडल के सत्र चालू होने पर यदि विधानमंडल इसका अनुमोदन करती है तो यह कानून बन जाता है अन्यथा 6 सप्ताह बाद निरस्त हो जाता है। 

Q3. राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन होता है? 
A उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश 
CORRECT ANSWER  मुख्यमंत्री 
C लोकसभा अध्यक्ष 
D राष्ट्रपति 

EXPLANATION अनु – 167 में राज्यपाल को जानकारी देने के संबंध में मुख्यमंत्री के कर्त्तव्यों का उल्लेख है। जिसके अनुसार राज्यपाल अगर चाहे तो विधायी कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री से ले सकता है। 

Q4. राज्यपाल “सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़ियां” के समान है यह कथन है? 
A श्री प्रकाश 
CORRECT ANSWER  सरोजनी नायडू 
C धर्मवीर 
D जी.डी. तपासे 

EXPLANATION यह कथन पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू ने कहे थे क्योंकि राज्यपाल राज्य का कार्यपालिका प्रमुख होते हुए भी, कार्यपालिका की संपूर्ण शक्तियों का प्रयोग नहीं करता वास्तविक रूप से मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है। 

Q5. 1992 में राजस्थान में अनुच्छेद 356 के अन्तर्गत उदˎघोषणा के समय निम्नाकित में से कौन राजस्थान का राज्यपाल था? 
A रघुकुल तिलक 
B दरबारा सिंह 
CORRECT ANSWER  एम. चैन्नारेड्डी 
D अंशुमान सिंह 

EXPLANATION 1992 में विधानसभा में बहुमत सिद्ध न होने के कारण भैरोसिंह शेखावत सरकार को बर्खास्त किया गया था जिस समय राज्यपाल एम. चेन्नारेड्डी थे। इसी कारण राज्य में चौथा संवैधानिक आपातकाल लगाया गया तथा यह दिसम्बर 1992 से दिसम्बर 1993 तक रहा जो राजस्थान का सबसे लम्बा आपातकाल रहा। 

Q6. राजस्थान के पहले राज्यपाल कौन थे? 
CORRECT ANSWER  सरदार गुरुमुख निहाल सिंह 
B एम. चेन्नारेड्डी 
C रघुकुल तिलक 
D डॉ. संपुर्णानंद 

EXPLANATION राजस्थान में 1949 से 1956 तक राजप्रमुख का पद था जिस पद पर महाराजा सवाई मानिसिंह थे लेकिन 1956 की राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश के बाद राज्यों में राज्यपाल का पद सृजित किया गया जिसके पहले राज्यपाल गुरुमुख निहालसिंह बने थे। ये 1956 से 1962 तक पद पर रहे। 

Q7. संविधान के अनुच्छेद 156 में उपबंध है कि राज्यपाल अपने पदग्रहण की तारीख से पाँच वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा। इससे निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है? 
1. किसी राज्यपाल को उसकी पदावधि पूरी होने से पूर्व पद से नहीं हटाया जा सकता।
2. कोई राज्यपाल पाँच वर्ष की अवधि के बाद अपने पद पर बना नहीं रह सकता। 
A केवल 1 
B केवल 2 
C 1 और 2 (दोनों) 
CORRECT ANSWER  दोनों ही नहीं 

EXPLANATION अनु.-156 के अनुसार राज्यपाल अपने पद ग्रहण की तारीख से पाँच वर्ष तक रहता है लेकिन यह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करेगा, राष्ट्रपति जब चाहे तब हटा भी सकता है। 

Q8. राज्य विधानसभा में धन विधेयक केवल किसकी अनुशंसा से प्रस्तुत किया जा सकता है? 
A अध्यक्ष 
B वित्त मंत्री 
C मुख्यमंत्री 
CORRECT ANSWER  राज्यपाल 

EXPLANATION केन्द्र में राष्ट्रपति की सहमति से तथा राज्यों में राज्यपाल की सहमति से ही धन विधेयक को सदन में पेश किया जाता है धन विधेयक को केवल लोकसभा (केन्द्र) तथा विधानसभा (राज्यों) में ही पेश किया जाता है। 

Q9. किसी राज्य के गवर्नर (राज्यपाल) को- 
CORRECT ANSWER  राष्ट्रपति नियुक्त करता है। 
B राष्ट्रपति की इच्छा के अनुसार पद पर रहते हैं। 
C राज्य की कार्यपालिका शक्ति के मुखिया होते हैं। 
D सामान्यतया पाँच वर्ष के लिए पद पर रहते हैं। 

EXPLANATION अनु. 156 के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है तथा राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त ही पद धारण करता है सामान्यत: कार्यकाल 5 वर्ष होता है इसी तरह अनु. 154 के अनुसार राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी जिसका प्रयोग वह मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों की सहायता व परामर्श से करेगा। 

Q10. राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे देता है। 
A मुख्यमंत्री को 
B प्रधानमंत्री को 
CORRECT ANSWER  राष्ट्रपति को 
D संसद को 

EXPLANATION राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत तक पद पर रहता है। राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होने के कारण वह केन्द्र के अभिकर्ता के रूप में भी कार्य करता है तथा अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को संबोधित कर देता है। 

Q11. राज्यपाल विधानपरिषद् में कितने सदस्यों को मनोनीत करता है? 
CORRECT ANSWER  1/6 सदस्यों को 
B 1/5 सदस्यों को 
C 1/4 सदस्यों को 
D 1/3 सदस्यों को 

EXPLANATION राज्यपाल राज्य विधानपरिषद् में 1/6 सदस्यों को, जिनका संबंध साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारिता आंदोलन व समाज सेवा का ज्ञान हो को मनोनीत करता है। 

Q12. राज्यपाल की शक्तियों के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा सही नहीं है? 
CORRECT ANSWER  राज्यपाल धन-विधेयक को पुनर्विचार हेतु राज्य विधानमंडल को लौटा सकता है। 
B राज्यपाल किसी विधेयक को भारत के राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित कर सकते हैं। 
C राज्य विधानमंडल के विश्रांतिकाल में राज्यपाल द्वारा अध्यादेश प्रख्यापित किया जा सकता है। 
D राज्यपाल के पास क्षमादान की शक्ति है। 

EXPLANATION धन विधेयक राज्यपाल की पूर्व सहमति पर ही लाया जाता है तथा इस विधेयक के संबंध में राज्यपाल के पास तीन विकल्प होते हैं या तो स्वीकृत कर दें, या अस्वीकृत कर दें या राष्ट्रपति के विचारार्थ भेज दें लेकिन विधेयक को पूनर्विचार के लिए वापस नहीं भेज सकता है। राष्ट्रपति के स्वीकृत किये जाने पर राज्यपाल की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है। 

Q13. राज्य के राज्यपाल से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? 
1. राज्य की कार्यकारी शक्ति राज्यपाल को प्राप्त होती है। 
2. न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। 
3. वह राष्ट्रपति की सहमति से ही पद पर बना रह सकता है। 
4. राज्यपाल को पदच्युत करने के आधार का उल्लेख संविधान में किया गया है। 
A 1, 2 और 4 
CORRECT ANSWER  1, 2 और 3 
C 1, 3 और 4 
D 1, 2, 3 और 4 

EXPLANATION संविधान में सिर्फ राज्यपाल की नियुक्ति (155) के बारे में प्रावधान किया गया है लेकिन हटाने का उल्लेख संविधान में नहीं किया हुआ है। यह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद पर रहता है। अत: राज्यपाल का कार्यकाल राष्ट्रपति पर निर्भर होता है।