INDIAN POLITY QUESTION 18
Q1. मद्रास और बम्बई प्रेसीडेंसी को बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन किस एक्ट के तहत किया गया?
A 1813 के चार्टर एक्ट
CORRECT ANSWER 1773 का रेग्यूलेटिंग एक्ट
C 1786 के अधिनियम
D 1793 का चार्टर एक्ट
EXPLANATION 1773 का अधिनियम भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी के कार्यों को नियमित तथा नियंत्रित करने की दिशा में ब्रिटिश सरकार का पहला कदम था। इस अधिनियम द्वारा बंगाल के गवर्नर को गवर्नर जनरल बनाया गया तथा बम्बई व मद्रास के गवर्नरों को बंगाल के गवर्नर जनरल के अधीन कर दिया गया।
Q2. भारतीय कानून को संहिताबद्ध करने के उद्देश्य से 'विधि आयोग' का गठन किस एक्ट के अधीन किया गया?
A 1861 के भारतीय परिषद अधिनियम
B 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम
C 1919 के सरकार अधिनियम
CORRECT ANSWER 1833 के चार्टर एक्ट
EXPLANATION 1833 के चार्टर अधिनियम के अनुसार गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद में चौथे सदस्य के रूप में लार्ड मैकाले की नियुक्ति की गई। मैकाले ने भारत में कानूनों को संचालित तथा सुधारने के लिए एक विधि आयोग की स्थापना की गई।
Q3. सिविल सेवा के लिए प्रतिस्पर्द्धा परीक्षा की व्यवस्था निम्नांकित में से किस वर्ष स्वीकार की गई थी?
A 1833
CORRECT ANSWER 1853
C 1858
D 1882
EXPLANATION ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किए गए चार्टर अधिनियमों की श्रृंखला में 1853 का चार्टर अधिनियम अंतिम था। इस अधिनियम के अनुसार सिविल सेवकों की भर्ती एवं चयन हेतु खुली प्रतियोगी परीक्षाओं का शुभारंभ किया गया। अर्थात् सिविल सेवाओं में भारतीयो को मौका दिया गया।
Q4. किस अधिनियम के अनुसार भारत में संवैधानिक विकास की प्रक्रिया आरम्भ हुई थी?
A 1600 ई. का महारानी घोषणा पत्र
CORRECT ANSWER 1773 ई. का अधिनियम
C 1784 ई. का अधिनियम
D 1793 ई. का चार्टर अधिनियम
EXPLANATION इस अधिनियम को रेग्युलेटिंग एक्ट कहा जाता है, जिसके अनुसार बंगाल के गवर्नर को गवर्नर जनरल बनाया गया था तथा कलकत्ता में एक सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी।
Q5. बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल किस अधिनियम के अनुसार बनाया गया था-
A 1773 का अधिनियम
B 1784 का अधिनियम
CORRECT ANSWER 1833 का अधिनियम
D 1853 का अधिनियम
EXPLANATION 1833 के चार्टर अधिनियम के अनुसार बंगाल के गवर्नर जनरल को अब भारत का गवर्नर जनरल कहा गया जिसमें सभी नागरिक एवं सैन्य शक्तियाँ निहित थी। लॉर्ड विलियम बैंटिक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल बने।
Q6. किस अधिनियम को मॉर्ले मिंटो अधिनियम के नाम से जाना जाता है?
A 1858 का भारत शासन अधिनियम
CORRECT ANSWER 1909 का अधिनियम
C 1919 का अधिनियम
D 1935 का अधिनियम
EXPLANATION सन् 1909 में लॉर्ड मॉर्ले इंग्लैण्ड में भारत के राज्य सचिव थे और लॉर्ड मिंटो भारत में उस समय वायसराय पद पर कार्यरत थे इसलिए इस अधिनियम को मॉर्ले मिंटो अधिनियम कहा जाता है।
Q7. किस अधिनियम से किसी भारतीय को वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् में स्थान प्राप्त हुआ था?
A 1773 का अधिनियम
B 1793 का अधिनियम
CORRECT ANSWER 1909 का अधिनियम
D 1919 का अधिनियम
EXPLANATION सन् 1909 के अधिनियम के अनुसार भारत में पहली बार गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद में तथा भारत परिषद में भारतीयों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया था। सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा प्रथम भारतीय थे जो वायसराय की कार्यकारिणी में सदस्य बने थे।
Q8. बंगाल का पहला गवर्नर जनरल था-
CORRECT ANSWER वारेन हैस्टिंग्स
B लॉर्ड मिंटो
C विलियम जेम्स
D विलियम बैंटिक
EXPLANATION 1773 के रेग्यूलेटिंग एक्ट के अनुसार बंगाल के गवर्नर को गवर्नर जनरल बनाया गया था। वारेन हैस्टिंग्स बंगाल के पहले गवर्नर जनरल बने। बंगाल का गवर्नर जनरल अब बंगाल, मुम्बई व मद्रास तीनों प्रेसीडेंसियों का गवर्नर जनरल बना दिया गया।


0 Comments