INDIAN POLITY QUESTION 19


 
Q1. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय से परामर्श ले सकता है? 
A 142 
CORRECT ANSWER  143 
C 144 
D 145 

EXPLANATION संविधान के अनु. 143 के अनुसार राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों से सलाह ले सकता है लेकिन दो स्थितियों के सन्दर्भ में पहली – सार्वजनिक महत्व के किसी मसले पर संवैधानिक प्रश्न उठने पर, इसमें न्यायाधीश मत दे भी सकता है और इनकार भी। दूसरी के तहत पूर्व संवैधानिक संधि, समझौते पर उत्पन्न विवाद पर इसमें न्यायाधीश को, राय देना अनिवार्य है लेकिन राष्ट्रपति दोनों ही स्थितियों को मानने के लिए बाध्य नहीं है। 

Q2. निम्नलिखित में से सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे? 
CORRECT ANSWER  हरिलाल जे. कानिया 
B मेहरचन्द महाजन 
C बी.के. मुखर्जी 
D उपर्युक्त में से कोई नहीं 

EXPLANATION उच्चतम न्यायालय का शुभारम्भ 28 जनवरी 1950 को हुआ जिसके प्रथम न्यायाधीश हरिलाल जे. कानिया थे वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश शरद अरविन्द बोबडे़ हैं जो 47 वें क्रम के न्यायाधीश हैं। 

Q3. निम्न में कौन अभिलेख न्यायालय है- 
A उच्चतम न्यायालय 
B उच्च न्यायालय 
C अधीनस्थ न्यायालय 
CORRECT ANSWER  1 और 2 दोनों 

EXPLANATION अनु. 129 के अनुसार उच्चतम न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय उच्च है तथा अनु. 215 के तहत न्यायालय भी अभिलेख है जिसका अर्थ यह है कि न्यायालय के सभी निर्णय व फैसले अभिलेख व साक्ष्य के रूप में रखे जाएंगे अन्य अधीनस्थ अदालतों में ये विधिक सलाह के रूप में कार्य करेंगे। 

Q4. भारतीय संविधान में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रावधान है- 
CORRECT ANSWER  सर्वोच्च न्यायालय में 
B उच्च न्यायालयों में 
C जनपद तथा सत्र न्यायालयों में 
D उपरोक्त सभी में 

EXPLANATION अनुच्छेद 127 के तहत, स्थायी न्यायाधीशों का कोरम पूर्ति नहीं होने की स्थिति में मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति की पूर्व सहमति व सम्बन्धित राज्य के न्यायाधीश की सहमति से ऐसा न्यायाधीश जो उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनने की योग्यता रखता हो को तदर्थ न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है। तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति सिर्फ उच्चतम न्यायालय में की जाती है। 

Q5. बन्दी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, अधिकार पृच्छा और उत्प्रेषण प्रकार के लेख जारी करने का अधिकार ...... को प्राप्त है? 
A जिला एवं सत्र न्यायालय 
B केवल हाई कोर्ट 
C केवल सुप्रीम कोर्ट 
CORRECT ANSWER  हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट दोनों 

EXPLANATION मूल अधिकारों के संरक्षण के लिए उच्चतम न्यायालय के अनुच्छेद 32 एवं उच्च न्यायालय के अनुच्छेद 226 के तहत रिटें जारी कर सकते हैं अन्तर यह है कि उच्चतम न्यायालय इसके लिए बाध्य है लेकिन उच्च न्यायालय बाध्य नहीं है। 

Q6. संविधान का संरक्षक है- 
A संसद 
CORRECT ANSWER  उच्चतम न्यायालय 
C राष्ट्रपति 
D प्रधानमंत्री 

EXPLANATION उच्चतम न्यायालय संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करता है क्योंकि अगर विधायिका द्वारा कानून निर्माण में संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया जाता है तथा अनु. 368 के तहत संविधान संशोधन प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ हो तो न्यायपालिका न्यायिक पुनरवलोकन से कानून को असंवैधानिक घोषित कर सकती है। 

Q7. संविधान के अनुच्छेद..... के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय अपने निर्णयों का पुनर्विलोकन करने के लिये स्वतंत्र है- 
CORRECT ANSWER  137 
B 167 
C 237 
D 337 

EXPLANATION संविधान का अनु. 137 उच्चतम न्यायालय को अपने द्वारा सुनाए गए फैसलों एवं आदेशों को पुनर्विचार की शक्ति प्रदान करता है। उच्चतम न्यायालय ने गोलकनाथ मामला 1967, केशवानंद भारती मामला 1973, मिनर्वा मिल्स आदि में न्यायिक पुनर्विचार किया है। 

Q1. निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से राष्ट्रीय नियुक्ति आयोग को असंवैधानिक घोषित करते हुए कॉलेजियम व्यवस्था को ही उचित माना? 
CORRECT ANSWER  99वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 
B 100वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 
C 101वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 
D 102 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 

EXPLANATION न्यायिक निर्णयवाद सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकार्ड एसोसियशन बनाम भारत संघ वाद में न्यायालय के बहुमत से 99वें संविधान संशोधन अधिनियम 2014 द्वारा राष्ट्रीय नियुक्ति आयोग (NJAC) को असंवैधानिक घोषित करते हुए कॉलेजियम व्यवस्था को ही उचित माना। 

Q2. उच्चतम न्यायालय मामलों की सुनवाई नई दिल्ली में करता है, परन्तु अन्य स्थान पर भी सुनवाई कर सकता है- 
CORRECT ANSWER  राष्ट्रपति के अनुमोदन से B यदि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बहुमत से यह तय करें 
C संसद के अनुमोदन से 
D राज्य विधान सभा के अनुरोध पर 

EXPLANATION अनु. 130 के अनुसार उच्चतम न्यायालय का कार्य क्षेत्र दिल्ली होगा लेकिन मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति के बाद उच्चतम न्यायालय की बैठकें अन्य जगह आयोजित की जा सकती हैं अभी तक हैदराबाद और श्रीनगर में ऐसी बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। 

Q3. सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना पद त्याग सकता है पत्र लिखकर - 
A मुख्य न्यायाधीश को 
CORRECT ANSWER  राष्ट्रपति को 
C प्रधानमंत्री को 
D विधि मंत्री को 

EXPLANATION संविधान में न्यायाधीशों के कार्यकाल के लिए न्यूनतम उम्र का प्रावधान न होकर अधिकतम आयु 65 वर्ष निश्चित की गई है इससे पूर्व भी न्यायाधीश राष्ट्रपति के संबोधन में पत्र लिखकर अपना पद त्याग सकता है। 

Q4. भारत के मुख्य न्यायाधीश को वेतन दिया जाता है। 
A आकस्मिक निधि से 
CORRECT ANSWER  संचित निधि से 
C लोक लेखा नीधि से 
D उपरोक्त में से कोई नहीं 

EXPLANATION उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन, भत्तों, का निर्धारण संसद द्वारा किया जाता है जिसका वेतन भारत की संचित निधि से दिया जाता है। इसके अलावा इन्हें टेलीफोन, कार, चिकित्सा सेवा, नि:शुल्क आवास आदि भी उपलब्ध कराये जाते हैं। 

Q5. सामान्यत: उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति की नियुक्ति किस प्रकार होती है? 
A चुनाव द्वारा 
CORRECT ANSWER  वरिष्ठता के द्वारा 
C पदोन्नति द्वारा 
D उपर्युक्त में से किसी प्रकार से नहीं 

EXPLANATION उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। मुख्य रूप से न्यायाधीश की नियुक्ति का आधार वरिष्ठता क्रम है नियुक्ति का सुझाव राष्ट्रपति को कॉलेजियम प्रणाली के तहत एक मुख्य न्यायधीश तथा 4 अन्य न्यायाधीशों के बहुमत की सहमति के आधार पर होता है। 

Q6. अनुच्छेद 124 से 147 संबंधित है- 
CORRECT ANSWER  उच्चतम न्यायालय से 
B जिला न्यायालय से 
C उच्च न्यायालय से 
D उपर्युक्त में से किसी से नहीं 

EXPLANATION संविधान के भाग – 5 में अनुच्छेद 124 से 147 तक उच्चतम न्यायालय के गठन, कार्य, शक्तियाँ, नियुक्ति, पदावधि, संरचना, व क्षेत्राधिकार को वर्णित किया गया है। 

Q7. मूल संविधान में न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अलावा और कितने न्यायाधीशों की व्यवस्था की गई थी? 
A 25 
B 12 
CORRECT ANSWER  7 
D 15 
EXPLANATION उच्चतम न्यायालय का उद्घाटन 28 जनवरी 1950 को किया गया था जिससे मूल संविधान में 1 मुख्य न्यायाधीश व 7 अन्य न्यायाधीशों की व्यवस्था की गई थी परन्तु वर्तमान में बढ़ते न्यायिक मामलों को देखते हुए इनकी संख्या 1 मुख्य न्यायाधीश तथा 33 अन्य न्यायाधीश की गई है। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में परिवर्तन, फेरबदल, क्षेत्राधिकार एवं वेतनवृद्धि संबंधित शक्ति संसद में निहित है। 

Q8. साधारणतया सर्वोच्च न्यायालय का प्रत्येक न्यायाधीश अपने पद पर आसीन रहता है- 
A 60 वर्ष की आयु तक 
B 62 वर्ष की आयु तक 
CORRECT ANSWER  65 वर्ष की आयु तक 
D अनिश्चित समय तक 

EXPLANATION संविधान के अनु. 124 के अनुसार उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक अपने पद पर बना रहता है न्यूनतम आयु सीमा का प्रावधान नहीं है। अपने कार्यकाल से पूर्व भी राष्ट्रपति को संबोधित त्यागपत्र द्वारा पद त्याग कर सकता है तथा संसद द्वारा महाभियोग प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर द्वारा न्यायाधीश को अपने पद से हटाया जा सकता है। 

Q9. सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम से कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय में वकालात किया हुआ होना चाहिए? 
A 20 
CORRECT ANSWER  10 
C 8 
D 25 

EXPLANATION (1) सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनने के लिए 5 वर्ष तक किसी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रह चुका हो (2) 10 वर्ष तक किसी उच्च न्यायालय में अधिवक्ता रह चुका हो। (3) राष्ट्रपति की नजर में पारंगत विधिवेत्ता हो (4) भारत का नागरिक होना भी जरूरी है। 

Q10. भारत में उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था को किस देश से अपनाया गया है? 
CORRECT ANSWER  अमेरिका 
B कनाडा 
C आयरलैंड 
D रूस 

EXPLANATION संविधान का निर्माण करते समय विभिन्न तत्वों को अलग-अलग देशों से ग्रहण किया गया था जिसमें उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था को अमेरिका से लिया गया था हालांकि अमेरिका में संघ व राज्यों के लिए अलग-अलग न्यायालयों का प्रावधान है फिर भी भारत ने न्यायालय की एकीकृत प्रणाली को अपनाया है। 

Q1. प्रोटेम स्पीकर होता है- 
A निर्वाचित 
B मनोनित 
CORRECT ANSWER  नियुक्त 
D उपरोक्त में से कोई नही 

EXPLANATION जब नवीन लोकसभा चुनी जाती है तब राष्ट्रपति लोकसभा के उस व्यक्ति को प्रोटेम स्पीकर पद पर नियुक्त करता है जिसे लोकसभा सदस्य होने का कार्य अनुभव हो, राष्ट्रपति ही प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाता है। यह तब तक कार्य करता है जब तक लोकसभा अध्यक्ष का निर्वाचन नही कर लिया जाता है। 

Q2. भारत में लोकसभा का अध्यक्ष- 
A मनोनीत किया जाता है। 
B चयनित किया जाता है। 
CORRECT ANSWER  निर्वाचित किया जाता है। 
D नियुक्त किया जाता है। 

EXPLANATION संविधान के अनुच्छेद-93 के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष का प्रावधान है। लोकसभा अध्यक्ष के निर्वाचन में केवल लोकसभा के सदस्य भाग लेते हैं। यह निर्वाचन लोकसभा की पहली बैठक में सम्पन्न किया जाता है। वर्तमान भारत में 17वीं लोकसभा कार्य कर रही है। 

Q3. लोकसभा की बैठक समाप्त की जा सकती है
A स्थगन द्वारा 
B सत्रावसान द्वारा 
C विघटन द्वारा 
CORRECT ANSWER  उपरोक्त सभी द्वारा 

EXPLANATION लोकसभा की बैठक को स्थगन, सत्रावसान, विघटन द्वारा समाप्त किया जा सकता है। सत्रावसान व विघटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है जबकि स्थगन की प्रक्रिया लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है। 

Q4. भारत में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है- 
A भारत के राष्ट्रपति के द्वारा 
B भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा 
CORRECT ANSWER  लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा 
D राज्यसभा के अध्यक्ष द्वारा 

EXPLANATION लोक लेखा समिति भारत सरकार के खर्चों की लेखा जाँच करती है इसमें कुल 22 सदस्य होते हैं जिसमें 15 सदस्य लोकसभा से तथा 7 सदस्य राज्यसभा से 1 वर्ष के लिए निर्वाचित किए जाते हैं। लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा की जाती है। 

Q5. निम्न में कौन राज्यसभा का अध्यक्ष होता है? 
A प्रधानमंत्री 
CORRECT ANSWER  भारत का उपराष्ट्रपति 
C वह व्यक्ति जो इस पद के लिए चुना जाता है 
D भारत का राष्ट्रपति 

EXPLANATION अनु.-64 के अनुसार उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है तथा उपराष्ट्रपति (सभापति) को राज्यसभा सदस्यों द्वारा तात्कालिक समस्त सदस्यों के बहुमत से प्रस्ताव पारित कर हटाया जा सकता है। 

Q6. किस सदन में अध्यक्षता करने वाला अधिकारी उस सदन का सदस्य नहीं होता है। 
A लोकसभा 
CORRECT ANSWER  राज्यसभा 
C विधानसभा 
D विधान परिषद 

EXPLANATION राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाले अधिकारी अर्थात् उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सदस्य नहीं होता है। लेकिन वह राज्यसभा का पदेन सभापति होता हैं।