INDIAN POLITY QUESTION 20
Q1.
लोकसभा और राज्य सभा में गणपूर्ति संख्या है-
CORRECT ANSWER
check_circleकुल सदस्य संख्या का 1/10
EXPLANATION
लोकसभा व राज्यसभा के प्रत्येक बैठक के लिए गणपूर्ति संख्या 1/10 निर्धारित की गई है। अत: लोकसभा की गणपूर्ति के लिए 55 सदस्य तथा राज्यसभा की गणपूर्ति के लिए न्यूनतम 25 सदस्यों का होना अनिवार्य है।
Q2.
भारत के किस राज्य का लोकसभा व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सर्वाधिक है?
CORRECT ANSWER
check_circleउत्तर प्रदेश
EXPLANATION
चूंकि लोकसभा एवं राज्यसभा में सीटों का बँटवारा उनकी जनसंख्या के आधार पर किया जाता है इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य की जनसंख्या ज्यादा होने के कारण लोकसभा में 80 सीटों तथा राज्यसभा में 31 सीटों का प्रावधान किया हुआ है।
Q3.
लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय से सदस्य मनोनीत करने की शक्ति किसके पास है?
CORRECT ANSWER
check_circleभारत के राष्ट्रपति
EXPLANATION
लोकसभा में 2 आंग्ल भारतीय सदस्य राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 331 के तहत मनोनीत किए जाते हैं लेकिन 104 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 एंग्लो इंडियन समुदाय के आरक्षण को समाप्त कर दिया गया है।
Q4.
संविधान के किस संशोधन ने लोकसभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 कर दी?
CORRECT ANSWER
check_circle31 वें संशोधन ने
EXPLANATION
31 वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1972 द्वारा लोकसभा की कुल संख्या बढ़ाकर 525 से 545 कर दी गई थी, जिनका आधार 1971 की जनगणना थी।
Q5.
संसद के एक वर्ष में कम से कम कितने अधिवेशन बुलाना अनिवार्य है?
CORRECT ANSWER
check_circleदो
EXPLANATION
लोकसभा में वर्ष में कम से कम दो सत्र बुलाये जाने चाहिए जिनके बीच में छह माह से अधिक का अन्तराल नहीं होना चाहिए। साधारणतया लोकसभा में तीन सत्र बुलाये जाते है जिनमें मानसून सत्र, बजट सत्र, शीतकालीन सत्र आदि प्रमुख है।
Q6.
लोकसभा में ‘शून्यकाल’ की अवधि अधिक से अधिक कितनी हो सकती है?
CORRECT ANSWER
check_circleएक घण्टा
EXPLANATION
शून्यकाल एक अनौपचारिक साधन है जिसका संसदीय प्रक्रिया में उल्लेख नहीं है। इसका प्रारम्भ प्रश्नकाल के तुरन्त बाद होता है इसमें संसदीय सदस्य बिना पूर्व सूचना के मामले उठा सकते हैं यह पूर्णत: भारतीय नवाचार है जिसका प्रारम्भ 1962 में हुआ था। शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक महत्व के किसी विषय पर चर्चा की जा सकती है।
Q7.
संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत धन विधेयक को परिभाषित किया गया है-
CORRECT ANSWER
check_circle110
EXPLANATION
संविधान के अनुच्छेद 110 में धन विधेयक का उल्लेख किया गया है। धन विधेयक को पेश करने से पूर्व राष्ट्रपति की स्वीकृति आवश्यक है तथा यह केवल लोकसभा में ही पेश किया जाता है राज्यसभा इसको 14 दिनों तक रोक सकती है।
Q8.
लोकसभा चुनाव का कोई प्रत्याशी अपनी जमानत खो देता है, यदि उसे प्राप्त न हो सके-
CORRECT ANSWER
check_circleवैधमतों का 1/6
EXPLANATION
लोकसभा के चुनाव किसी उम्मीदवार को यदि कुल वैध मतों का 1/6 प्राप्त नहीं होता है तो उस उम्मीदवार की जमानत जब्त मानी जाती है।
Q9.
लोकसभा में मंत्रिपरिषद के विरुद्ध ‘अविश्वास’ प्रस्ताव लाने हेतु न्यूनतम सदस्य संख्या है-
CORRECT ANSWER
check_circle50
EXPLANATION
यह प्रस्ताव मंत्रिपरिषद में लोकसभा के विश्वास के निर्धारण हेतु लाया जाता है। यह प्रस्ताव केवल लोकसभा में ही पेश किया जाता है। प्रस्ताव पारित करने के लिए 50 सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो मंत्रिपरिषद को त्याग पत्र देना होता है।
Aकिसी भी परिस्थिति में नहीं बढ़ाया जा सकता।
Bएक बार में छ: महीने तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
CORRECT ANSWER
check_circleआपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में एक वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
Dआपातकाल की घोषणा के दौरान एक बार में दो वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
EXPLANATION
सामान्यत: लोकसभा का कार्यकाल (अनु. 83) प्रथम बैठक की तारीख से 5 वर्ष तक होता है लेकिन आपातकाल की स्थिति में संसद लोकसभा का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा सकती है। उदाहरण के रूप में दूसरी आपातकाल की घोषणा के दौरान पाँचवीं लोकसभा का कार्यकाल दो बार (1976 से 1977 तथा 1977 से 1978) एक-एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाया गया था। लेकिन यह अवधि आपातकाल की समाप्ति के बाद 6 माह से अधिक लागू नहीं होगी।
Q2.
लोकसभा को, उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व ही भंग किया जा सकता है-
Aराष्ट्रपति द्वारा उसकी इच्छानुसार
CORRECT ANSWER
check_circleराष्ट्रपति द्वारा मंत्रिपरिषद की सलाह पर
Dराष्ट्रपति द्वारा अध्यक्ष की सलाह पर
EXPLANATION
भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रवर्तित हुआ था। भारत में प्रथम आम चुनाव 26 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक चले। इस प्रकार पहली लोकसभा अप्रेल 1952 में अस्तित्व में आयी थी। वर्तमान भारत में 17वीं लोकसभा कार्य कर रही है। अनुच्छेद 85 के अनुसार राष्ट्रपति लोकसभा को भंग करता है। राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिपरिषद की सलाह पर लोकसभा को समय से पूर्व भी समाप्त किया जा सकता है।
Q3.
लोकसभा का पहला आम चुनाव कब हुआ था?
CORRECT ANSWER
check_circle1952 में
EXPLANATION
लोकसभा का पहला आम चुनाव 1952 में सम्पन्न हुआ था जिसकी प्रथम बैठक 13 मई 1952 को हुई थी, प्रथम लोकसभा का कार्यकाल 1952 से 1957 तक रहा। भारत में प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे।
Q4.
लोकसभा में राज्यों को किस आधार पर सीटें आवंटित होती हैं?
CORRECT ANSWER
check_circleजनसंख्या
EXPLANATION
लोकसभा में राज्यों को सीटों का आवंटन उनकी जनसंख्या के आधार पर होता है। लोकसभा सीटों का निर्धारण परिसीमन आयोग द्वारा किया जाता है जो 1971 की जनगणना के आधार पर है। 84 वें संविधान संशोधन, 2001 द्वारा लोकसभा सीटों का निर्धारण 2026 तक 1971 की जनगणना के आधार पर होगा। लेकिन 87 वें संविधान संशोधन 2003 के अनुसार निर्वाचित क्षेत्रों का परिसीमन 2001 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा।
Q5.
लोकसभा में सदस्यों की जो अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है वह-
CORRECT ANSWER
check_circle552
EXPLANATION
संविधान के अनुच्छेद–81 के तहत लोकसभा में अधिकतम सदस्यों की संख्या 552 होगी जिसमें 530 सदस्य राज्यों से तथा 20 सदस्य केन्द्र शासित प्रदेशों से होगें, इसके अलावा राष्ट्रपति द्वारा अनु. 331 के तहत 2 आंग्ल – भारतीय समुदाय के मनोनीत सदस्य भी शामिल होंगे अत: लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 552 निर्धारित की गई।
Q6.
लोकसभा के कितने स्थान राजस्थान राज्य के लिए निर्धारित हैं?
CORRECT ANSWER
check_circle25
EXPLANATION
लोकसभा में राजस्थान के लिए 25 सीटें निर्धारित की गई हैं तथा राज्यसभा में 10 सीटें निर्धारित हैं संयुक्त रूप से संसद में राजस्थान के 35 प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
Q7.
लोकसभा के लिए चुनाव में निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा है -
CORRECT ANSWER
check_circle25 वर्ष
EXPLANATION
लोकसभा के चुनाव में निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी तरह राज्यसभा के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। संसद के सदस्यों की योग्यताओं का उल्लेख संसद ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम – 1951 में किया है।
Q8.
राज्यसभा के सदस्य चुने जाते हैं-
CORRECT ANSWER
check_circleछ: वर्ष के लिए
EXPLANATION
राज्यसभा एक स्थायी सदन है जिसके सदस्य 6 वर्ष के लिए चुने जाते हैं तथा प्रत्येक 2 वर्ष पश्चात् इसके एक तिहाई सदस्य अपना पद रिक्त करते हैं। राजस्थान से राज्यसभा के 10 सदस्य चुने जाते हैं।
Q1.
निम्नलिखित प्रधानमंत्रियों में से कौन अपने प्रधानमंत्रित्व काल में लोकसभा के सदस्य थे ?
CORRECT ANSWER
check_circleचन्द्रशेखर
EXPLANATION
भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री के पद की योग्यता का स्पष्ट प्रावधान नहीं है। संविधान में सिर्फ उल्लेख किया गया है कि प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत दल का नेता होगा। उपरोक्त प्रश्नानुसार एच.डी. देवेगौड़ा कर्नाटक, आई.के. गुजराल बिहार तथा मनमोहन सिंह असम, राज्य सभा सदस्य थे जबकि चन्द्रशेखर बलिया उत्तरप्रदेश लोकसभा क्षेत्र से थे।
Q2.
भारत के किस प्रधानमंत्री की मृत्यु देश के बाहर हुई थी?
CORRECT ANSWER
check_circleलाल बहादुर शास्त्री
EXPLANATION
लाल बहादुर शास्त्री भारत के एक मात्र प्रधानमंत्री हैं, जिनकी मृत्यु भारतीय सीमा से बाहर हुई थी। 10 जनवरी, 1966 को लाल बहादुर शास्त्री की अचानक मृत्यु ताशकन्द (उज्जबेकिस्तान) में हो गई थी। जय जवान, जय किसान इनका एक प्रसिद्ध नारा था।
Q3.
प्रधानमंत्री को शपथ कौन दिलाता है ?
CORRECT ANSWER
check_circleराष्ट्रपति
EXPLANATION
अनुच्छेद 75 के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा। प्रधानमंत्री को शपथ राष्ट्रपति दिलाता है। प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने से पहले राष्ट्रपति के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लेता हैं।
Q4.
निम्नलिखित में से कौन सा कार्य प्रधानमंत्री से संबंधित नहीं है ?
Aमंत्रिमण्डल का नेतृत्व प्रधानमंत्री करता है
Bप्रधानमंत्री मंत्रिमण्डल और राष्ट्रपति के मध्य एक कड़ी की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रपति को मंत्रिमण्डल की समस्त गतिविधियों की जानकारी देता है।
Cप्रधानमंत्री अपने मंत्रिमण्डल में विभागों का बंटवारा करता है
CORRECT ANSWER
check_circleप्रधानमंत्री संसद का अधिवेशन न होने पर भी अध्यादेश जारी कर सकता है
EXPLANATION
उपरोक्त प्रश्नानुसार कथन (4) प्रधानमंत्री संसद का अधिवेशन न होने पर भी अध्यादेश जारी कर सकता हैं। यह कार्य प्रधानमंत्री से सम्बंधित नहीं है। अनुच्छेद 123 के अनुसार अध्यादेश जारी करने की शक्ति राष्ट्रपति में निहित है। अनुच्छेद 213 के अनुसार राज्यपाल भी किसी संवैधानिक विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है। संसद के अधिवेशन न होने की स्थिति में राष्ट्रपति अध्यादेश जारी कर सकता है।
Q5.
निम्नलिखित में से किसे भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी समझा जाता है?
CORRECT ANSWER
check_circleमहान्यायवादी
EXPLANATION
यह भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है। यह भारत सरकार का वकील होता है। इस पद पर राष्ट्रपति उस व्यक्ति को नियुक्त करता है जिसके पास किसी उच्च न्यायालय में 5 वर्ष न्यायाधीश अथवा 10 वर्ष अधिवक्ता के रूप में कार्य अनुभव हो। महान्यायवादी राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करता है।
Q6.
भारतीय प्रधानमंत्री का पद-
CORRECT ANSWER
check_circleसंविधान द्वारा गठित है
Cराष्ट्रपति द्वारा विकसित पद है
EXPLANATION
संविधान के अनुच्छेद 74 (1) अनुसार राष्ट्रपति को सहायता एवं सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका प्रधान, प्रधानमंत्री होगा और राष्ट्रपति अपने कृत्यों के प्रयोग में उसकी सलाह के अनुसार कार्य करेगा। प्रधानमंत्री भारतीय कार्यपालिका का वास्तविक कार्यकारी अध्यक्ष होता है।
Q7.
मंत्रिपरिषद् में निम्नलिखित में से कौन शामिल हैं?
CORRECT ANSWER
check_circleप्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री
Bउपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री
Dराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री
EXPLANATION
उपरोक्त प्रश्नानुसार मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री शामिल हैं। संघीय मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री एवं उपमंत्री शामिल होते हैं।
Q8.
संसद के किसी सदन का सदस्य न होने पर भी सदन की बैठकों में कौन भाग ले सकता है?
CORRECT ANSWER
check_circleभारत का महान्यायवादी
Dमानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष
EXPLANATION
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 में महान्यायवादी का प्रावधान है। यह भारत का मुख्य कानूनी सलाहकार होता है। यह संसद के किसी सदन का सदस्य न होते हुए भी उसकी कार्यवाही में भाग ले सकता है।
Q9.
निम्नलिखित कथन में कौन असत्य है ?
Aप्रधानमंत्री अपने मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करता है
Bप्रधानमंत्री लोकसभा का नेता होता है
Cयह आवश्यक नहीं कि प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त व्यक्ति लोकसभा का सदस्य हो
CORRECT ANSWER
check_circleउपर्युक्त मे से कोई नहीं
EXPLANATION
उपरोक्त प्रश्नानुसार सभी कथन सत्य हैं। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति के बाद अन्य सभी कार्य प्रधानमंत्री के अनुसार करता है। प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत दल का नेता होता है। यह आवश्यक नहीं है कि प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त व्यक्ति लोकसभा का सदस्य हो, आवश्यक यह है कि वह लोकसभा में बहुमत दल से हो।
0 Comments