Q1.

निम्नलिखित युग्मों में से सुमेलित युग्म बताइए-
राजस्थान खनिजों की दृष्टि से - स्थान

CORRECT ANSWER

check_circleखनिज विविधता में - प्रथम

Bखनिज उत्पादन में - दूसरा

Cखनिज भण्डारण में - तीसरा

Dखनिजों से आय में - चौथा

EXPLANATION

• भारत में राजस्थान का खनिजों की विविधता की दृष्टि से प्रथम स्थान है। इसलिए राजस्थान को ‘खनिजों का अजायबघर’ भी कहा जाता है।
• खनिज भण्डारण में दूसरा (प्रथम झारखंड) स्थान है।
• खनिजअ उत्पादन में तीसरा (झारखण्ड, मध्यप्रदेश) है।
• खनिजों से आय की दृष्टि से राजस्थान का पाँचवाँ स्थान है।

Q2.

निम्नलिखित खनिजों में किस खनिज के उत्पादन में राजस्थान का एकाधिकार नहीं हैं?

Aजास्पर

Bवोलेस्टोनाइट

CORRECT ANSWER

check_circleएस्बेस्टॉस

Dतामड़ा

EXPLANATION

• जास्पर, वोलेस्टोनाइट, पन्ना, गार्नेट, फ्लोराइट, घीया पत्थर, चाँदी, सीसा, जस्ता, संगमरमर, टंगस्टन आदि में राजस्थान को देश में एकाधिकार प्राप्त हैं।

Q3.

राजस्थान में तामड़ा (गार्नेट) का सर्वाधिक खनन किन जिलों में होता हैं?

Aअजमेर, भीलवाड़ा

Bभीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़

CORRECT ANSWER

check_circleअजमेर, टोंक

Dअजमेर, चित्तौड़गढ़

EXPLANATION

• तामड़ा/गार्नेट के गहरे लाल या गुलाबी होने के कारण इसे रक्तमणि भी कहा जाता है। राजस्थान के एकाधिकार वाला ये खनिज अजमेर के सरवाड़ खान तथा टोंक के राजमहल क्षेत्र में सर्वाधिक प्राप्त होता है। अजमेर-सरवाड़, केकड़ी, टोंक-राजमहल, जनकपुरा, गोनेरी, सरोई।

Q4.

उदयपुर के बाबरमल स्थान से किस रंग का संगमरमर निकाला जाता है?

Aसतरंगी

Bबादामी

Cकाला

CORRECT ANSWER

check_circleगुलाबी

EXPLANATION

गुलाबी – उदयपुर के बाबरमल।
काला – जयपुर के भैंसलाना।
सतरंगी – पाली के खणदरा।
सफेद – राजसमंद और मकराना।
लाल – धौलपुर।
पीला – जैसलमेर।
बादामी – जोधपुर।
हरा – ऋषभदेव उदयपुर।

Q5.

रॉक फॉस्फेट सर्वाधिक किस खान से निकाला जाता है?

Aरामपुरा आगुचा

Bचौथ का बरवाड़ा

Cनाथरा की पाल

CORRECT ANSWER

check_circleझामर कोटड़ा

EXPLANATION

• राजस्थान में सर्वाधिक रॉक फॉस्फेट झामर कोटड़ा खान उदयपुर से निकाला जाता है। इस खान से RSMML द्वारा तथा माटोन (उदयपुर) से हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा रॉक फॉस्फेट निकाला जाता है।

Q6.

जिलों का कौन-सा वर्ग ऐस्बेस्टॉस खनिज के लिए जाना जाता है?

Aजयपुर, सीकर, नागौर

Bटोंक, भीलवाड़ा, डूँगरपुर

CORRECT ANSWER

check_circleउदयपुर, डूँगरपुर, अजमेर

Dजयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा

EXPLANATION

• उदयपुर के ऋषभदेव, खेरवाड़ा, झाड़ोल तथा डूँगरपुर के देवल, घोघरा और अजमेर के कनकवाली व अर्जुनपुरा से हैं।

Q7.

सबला-लोहारिया खनन क्षेत्र (डूँगरपुर) में किस खनिज के भण्डार मिले हैं?

CORRECT ANSWER

check_circleलाइमस्टोन

Bसैंडस्टोन

Cसोपस्टोन

Dइनमें से कोई नहीं।

EXPLANATION

• लाइमस्टोन अर्थात् चूना पत्थर, यह सीमेंट ग्रेड का, स्टील ग्रेड, केमिकल ग्रेड का पाया जाता है। चित्तौड़गढ़ को राजस्थान का ‘Lime Stone District’ कहते हैं।

Q8.

लालसोट, बोमानी, रावसोला स्थान किस खनिज से संबंधित है?

Aमैंगनीज

Bताँबा

Cएस्बेस्टॉस

CORRECT ANSWER

check_circleलौह अयस्क

EXPLANATION

• लौह अयस्क संबंधी अन्य क्षेत्र :-
1. मोरीजा बानोला - जयपुर
2. नीमला राइसेला - दौसा
3. डाबला सिंघाना - झुंझुनूँ

Q9.

निम्नलिखित को सुमेलित करते हुए नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

खनिज

खनन क्षेत्र (राजस्थान)

A.फेल्सपार

1. चौथ का बरवाड़ा

B. सीसा जस्ता

2. मांडो की पाल

C. लौह अयस्क

3. गोठ मांगलोद

D. जिप्सम

4. मोरीजा बानोला

कूट

AA-1, B-2, C-3, D-4

CORRECT ANSWER

check_circleA-2, B-1, C-4, D-3

CA-2, B-3, C-4, D-1

DA-1, B-4, C-3, D-2

EXPLANATION

1. प्लोर्सपार/फ्लोराइट : मांडों की पाल (डूँगरपुर), कराड़ा गाँव (जालोर)।
2. सीसा जस्ता : चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर), रामपुरा आगुचा (भीलवाड़ा)।
3. लौह अयस्क : मोरीजा बानोला (जयपुर), नीमला राइसेला (दौसा)।
4. जिप्सम : गोठ माँगलोद (नागौर), जामसर (बीकानेर)।

Q10.

वर्मीक्यूलाइट, मैग्नेसाइट, फेल्सपार सर्वाधिक किस जिले में पाए जाते हैं?

Aडूँगरपुर

Bबाड़मेर

CORRECT ANSWER

check_circleअजमेर

Dसवाई माधोपुर

EXPLANATION

• राजस्थान में अजमेर से फेल्सपार (95%) तथा मैग्नेसाइट का उत्पादन अजमेर के सरुपा, छाजा, गाफा क्षेत्र में होता हैं।