Q1.

चम्बल नदी पर स्थित बाँधों का उद्गम से समाप्ति की और क्रम बताइए -

Aराणाप्रताप – गाँधी सागर – जवाहर सागर – कोटा बैराज

Bराणाप्रताप – जवाहर नगर – गाँधी सागर – कोटा बैराज

CORRECT ANSWER

check_circleगाँधी सागर – राणा प्रताप – जवाहर सागर – कोटा बैराज

Dगाँधी सागर– जवाहर सागर – राणाप्रताप सागर – कोटा बैराज

EXPLANATION

- चम्बल नदी घाटी परियोजना राजस्थान तथा मध्यप्रदेश की 50:50 साझेदारी की परियोजना है। जिस पर चार बाँधों का निर्माण किया है – (कुल 386 MW)
1. गाँधी सागर 
2. राणा प्रताप 
3. जवाहर सागर 
4. कोटा बैराज

Q2.

वर्तमान में राजस्थान में कितने प्रकार की सिंचाई परियोजना है?

Aलघु श्रेणी तथा मध्यम श्रेणी सिंचाई परियोजना

Bवृहत् श्रेणी तथा मध्यम श्रेणी सिंचाई परियोजना

Cबहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना

CORRECT ANSWER

check_circleबहुउद्देशीय, वृहत श्रेणी, मध्यम श्रेणी तथा लघु श्रेणी सिंचाई परियोजना

EXPLANATION

वर्ष 1950-51 के पंचवर्षीय योजना प्रारंभ होने पर सिंचाई परियोजना को तीन श्रेणियों में विभाजित किया था- वृहत्, मध्यम तथा लघु श्रेणी सिंचाई परियोजना।

Q3.

भाखड़ा-नांगल बहुउद्देशीय परियोजना से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए असुमेलित छाँटिए-

Aइस परियोजना के निर्माण का विचार सर्वप्रथम वर्ष 1908 में सर लुईस डेन को आया था।

Bभारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है।

CORRECT ANSWER

check_circleयह परियोजना राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की संयुक्त है।

Dभाखड़ा नांगल परियोजना 1948 में शुरू होकर वर्ष 1968 को पूरी हुई।

EXPLANATION

- भाखड़ा-नांगल परियोजना पंजाब, राजस्थान और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। किंतु यह परियोजना राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के अतिरिक्त दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भी सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध करवाती है।
- हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर भाखड़ा बाँध बनाया गया है।

Q4.

इंदिरा गाँधी नहर परियोजना में अत्यधिक जल उत्प्लावन से सेम की समस्या बढ़ती जा रही है तो निवारण हेतु क्या प्रयुक्त होगा -

Aरॉक फास्फेट

Bरॉक फास्फोरस

Cजिप्सम

CORRECT ANSWER

check_circleA और C दोनों 

EXPLANATION

- मृदा की लवणीयता खत्म करने हेतु रॉक फॉस्फेट तथा क्षारीयता कम करने के लिए जिप्सम का प्रयोग किया जाता है।

Q5.

राजस्थान नहर का नाम इंदिरा गाँधी नहर परियोजना कब किया गया?

A2 नवम्बर, 1982

CORRECT ANSWER

check_circle2 नवम्बर, 1984

C14 नवम्बर, 1985

D14 नवम्बर, 1988

EXPLANATION

- इंदिरा गाँधी नगर का पहले नाम 'राजस्थान नहर' था इसे राजस्थान की मरुगंगा भी कहते हैं। 2 नवम्बर, 1984 को इसका नाम इंदिरा गाँधी परियोजना कर दिया गया था।

Q6.

जवाई बाँध में पानी की आवक बढ़ाने हेतु कौन-सी परियोजना बनाई गई है?

Aछापी परियोजना

CORRECT ANSWER

check_circleसेई परियोजना

Cपिपलाद परियोजना

Dओरई परियोजना

EXPLANATION

सेई परियोजना के तहत उदयपुर की कोटड़ा तहसील में सेई बाँध बनाकर एक सुरंग के माध्यम से इसका जल पाली स्थित जवाई बाँध में ले जाया जाएगा।

Q7.

इंदिरा गाँधी नहर परियोजना के प्रथम भाग राजस्थान फीडर का विस्तार है-

Aहरिके बैराज से गडरा तक

Bमसीतावाली से मोहनगढ़ तक

Cमसीतावाली से बीकानेर के पूगल तक

CORRECT ANSWER

check_circleहरिके बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हेड तक

EXPLANATION

INGP का प्रथम भाग राजस्थान फीडर का विस्तार हरिके बैराज से हनुमानगढ़ के मसीतावाली हेड तक है जिसकी लम्बाई 204 किमी है।

Q8.

हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूँ के गाँवों में जलापूर्ति हेतु बनाई गई 'आपणी योजना' के तहत् किस लिफ्ट नहर से जलापूर्ति होगी?

CORRECT ANSWER

check_circleगंधेली साहेबा लिफ्ट नहर

Bफलोदी लिफ्ट नहर

Cगजनेर लिफ्ट नहर

Dकोलायत लिफ्ट नहर

EXPLANATION

- गंधेली साहेबा लिफ्ट नहर जिसका नया नाम (चौधरी कुम्भाराम लिफ्ट नहर) द्वारा जलापूर्ति ‘आपणी योजना’ के तहत् इन जिलों को की जाएगी। (जर्मनी के सहयोग से)

Q9.

सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए

लिफ्ट नहर का पुराना नाम

लिफ्ट नहर का नया नाम

(A) बीकानेर - लूणकरणसर लिफ्ट

I गुरु जम्भेश्वर

(B) गजनेर लिफ्ट नहर

II भैरुदान चालानीवीर तेजाजी लिफ्ट

(C) फलोदी लिफ्ट नहर

III पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट

(D) बांगड़सर लिफ्ट नहर

IV कंवरसेन लिफ्ट

कूट:-

CORRECT ANSWER

check_circleA-IV, B-III, C-I, D-II

BA-I, B-II, C-III, D-IV

CA-IV, B-III, C-II, D-I

DA-II, B-III, C-IV, D-I

EXPLANATION

- बीकानेर लूणकरणसर सबसे बड़ी लिफ्ट नहर है जिसका नाम बदलकर कंवरसेन लिफ्ट नहर कर दिया है जिससे लाभान्वित जिले – बीकानेर, श्रीगंगानगर।

Q10.

भाखड़ा नांगल परियोजना का राजस्थान में कितना प्रतिशत है?

A33%

B44%

CORRECT ANSWER

check_circle15.22%

D22.15%

EXPLANATION

- यह राजस्थान, पंजाब व हरियाणा की संयुक्त परियोजना है जिसमें राजस्थान की हिस्सेदारी 15.22% है।
- इस परियोजना से सर्वाधिक सिंचाई राजस्थान में हनुमानगढ़ में होती है।

Q11.

बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को आधुनिक भारत के मंदिर तथा भाखड़ा बाँध को चमत्कारिक विराट वस्तु का संज्ञा किसने दी?

Aगोविन्द वल्ल्भ पंत

CORRECT ANSWER

check_circleजवाहर लाल नेहरू

Cगंगासिंह

Dलुईसडेन

EXPLANATION

- भाखड़ा बाँध – सतलज नदी, होशियारपुर (पंजाब)
- विचार सर्वप्रथम – (1908) लुईस डेन
- निर्माण प्रारम्भ– (1948)
- राष्ट्र को समर्पित - (1963) जवाहर लाल नेहरू द्वारा

Q12.

निम्नलिखित में से असंगत बताइए -

Aमाही बजाज सागर परियोजना - राजस्थान गुजरातकी संयुक्त परियोजना

CORRECT ANSWER

check_circleव्यास परियोजना - राजस्थान, पंजाब,हिमाचल प्रदेश

Cनर्मदा परियोजना - राजस्थान, गुजरात,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश

Dभाखड़ा नांगल परियोजना - राजस्थान, पंजाब,हरियाणा

EXPLANATION

- सतलज, रावी व व्यास नदियों के पानी का उपयोग करने हेतु व्यास परियोजना पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की संयुक्त परियोजना है।
- व्यास नदी पर दो बांध हिमाचल प्रदेश में बनाए गए हैं-
1. पोंग बाँध 2. पडोह बाँध

Q13.

रावी व्यास नदी जल विवाद का हल निकालने हेतु भारत सरकार ने किस आयोग का गठन किया जिसके तहत् राजस्थान को रावी-व्यास का जल प्राप्त होने लगा?

Aकृष्णा जल विवाद आयोग

Bमहानदी जल विवाद आयोग

Cगोदावरी जल विवाद आयोग

CORRECT ANSWER

check_circleइराडी आयोग

EXPLANATION

- राजीव गाँधी लोंगेवाला समझौते के तहत् रावी व्यास नदी जल विवाद का हल निकालने हेतु 26 जनवरी, 1986 को इराडी आयोग का गठन किया गया जिसने राजस्थान के लिए 86 लाख एकड़ फुट पानी निर्धारित किया ।

Q14.

किस परियोजना का संबंध सामने दर्शाए गए जिले से नहीं है?

CORRECT ANSWER

check_circleछापी सिंचाई परियोजना - बाराँ

Bपीपलदा सिंचाई परियोजना – सवाई माधोपुर

Cओरई सिंचाई परियोजना – चित्तौड़गढ़

Dपश्चिमी बनास परियोजना - सिरोही

EXPLANATION

- छापी सिंचाई परियोजना – झालावाड़ की अकलेरा तहसील में।
- यह परवन नदी की सहायक छापी नदी पर स्थित है।

Q15.

लक्ष्मीनारायण जी, लालगढ़, करणी जी निम्न में से क्या हैं?

Aइंदिरा गाँधी नहर की शाखाएँ

CORRECT ANSWER

check_circleगंगनहर की शाखाएँ

Cराजस्थान की नदियों के नाम

Dराजस्थान के लोकदेवता के नाम

EXPLANATION

- गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है।
- महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से यह नहर सतलज नदी से पंजाब के हुसैनीवाला से निकाली गई तथा श्रीगंगानगर के सखा गाँव से राजस्थान में प्रवेश करती है।

Q16.

इंदिरा गाँधी नहर की 9 शाखाओं में से प्रथम तथा एकमात्र ऐसी शाखा जो नहर के बायीं ओर से निकलती है?

Aसागरमल गोपा

Bशहीद बीरबल

CORRECT ANSWER

check_circleरावतसर

Dचारणवाला

EXPLANATION

- रावतसर (हनुमानगढ़) IGNP की एकमात्र शाखा जो नहर के बायीं ओर से निकलती है। यह IGNP प्रथम शाखा भी है।

Q17.

इंदिरा गाँधी नहर की चार उपशाखाओं में कौन-सी उपशाखा नहीं है?

Aलीलवा

Bदीघा

Cबाबा रामदेव

CORRECT ANSWER

check_circleसागरमल गोपा

EXPLANATION

- IGNP की चार उपशाखाओं में –
- लीलवा और दीघा – मोहनगढ़ शाखा से तथा
- बरकतुल्ला खाँ (गडरा रोड उपशाखा) सागरमल गोपा शाखा से निकाली गई है। बाबा रामदेव शाखा नवनिर्मित शाखा है।
- सागरमल गोपा IGNP की 9 शाखाओं में से एक है।

Q18.

किस परियोजना का सम्बन्ध सामने दिए जिले से सुमेलित नहीं है?

Aल्हासी परियोजना - झालावाड़

Bचूलीदेह परियोजना - करौली

CORRECT ANSWER

check_circleसोमकागदर परियोजना - उदयपुर

Dहरश्चंद्र सागर परियोजना - कोटा

EXPLANATION

- ल्हासी परियोजना – बाराँ में

Q19.

राजस्थान में चम्बल नदी पर बनाया गया पहला बाँध कौन-सा है?

Aगाँधीसागर

Bराणा प्रताप सागर

Cजवाहर सागर

CORRECT ANSWER

check_circleकोटा बैराज

EXPLANATION

- प्रथम चरण- गाँधी सागर बाँध तथा कोटा बैराज
- द्वितीय चरण- राणा प्रताप सागर बाँध
- तृतीय चरण:- जवाहर सागर बाँध

Q20.

राजस्थान में चम्बल नदी पर बनाया गया पहला बांध कौनसा हैं?

Aगाँधी सागर

Bराणा प्रताप सागर

Cजवाहर सागर

CORRECT ANSWER

check_circleकोटा बैराज

EXPLANATION

- चम्बल नदी घाटी परियोजना का निर्माण तीन चरणों में हुआ था।
I – गाँधी सागर बाँध तथा कोटा बैराज
II – राणा प्रताप सागर बाँध
III – जवाहर सागर बाँध

Q21.

माही नदी पर स्थित कौनसा बाँध नहीं है?

Aमाही बजाज सागर बाँध

Bकागदी पिकअप बाँध

Cकड़ाना बाँध

CORRECT ANSWER

check_circleसरदार सरोवर बाँध

EXPLANATION

- सरदार सरोवर बाँध-नर्मदा नहर परियोजना से संबंधित है जिसे मारवाड़ की जीवन रेखा या मारवाड़ की भागीरथी के नाम से भी जाना जाता है।

Q22.

नर्मदा नहर परियोजना के तहत् सर्वप्रथम राजस्थान के किस गाँव को पानी मिला?

Aआबूरोड का देलदर गाँव

Bबाँसवाड़ा का बोरखेड़ा गांव

Cबाड़मेर का गडरा

CORRECT ANSWER

check_circleजालोर का शीलू गाँव

EXPLANATION

- इस परियोजना के तहत् सर्वप्रथम राजस्थान के जालोर के शीलू गाँव में पानी आया (27 मार्च 2008 को)
- नर्मदा नहर परियोजना – चार राज्यों की संयुक्त परियोजना है राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश।

Q23.

सुमेलित कीजिये सूची I को सूची II से तथा सही कूट का चयन करते हुये उत्तर दीजिए-

(A) सावन भादो परियोजना

I अचलगढ़

(B) सावन भादो महल

II बीकानेर

(C) सावन भादो झील

III भरतपुर

(D) सावन भादो कढाईयाँ

IV कोटा

कूट:-

CORRECT ANSWER

check_circleA-IV, B-III, C-I, D-II

BA-I, B-II , C-III, D-IV

CA-IV, B-III, C-II, D-I

DA-II, B-I, C-III, D-IV

EXPLANATION

सावन भादो झील – अचलगढ़ (सिरोही)
सावन भादो बांध – कोटा
सावन भादो महल – डीग (भरतपुर)
सावन भादो कढाईयाँ – देशनोक (बीकानेर)

Q24.

इंदिरा गाँधी नहर परियोजना का प्रथम भाग जो कि राजस्थान फीडर कहलाता है कि लम्बाई कितने कि.मी. है?

A649 कि.मी.

B445 कि.मी.

CORRECT ANSWER

check_circle204 कि.मी.

D169 कि.मी.

EXPLANATION

IGNP की कुल लम्बाई 649 कि.मी. है जिसमें –
प्रथम भाग – 204 कि.मी.
दूसरा भाग – 445 कि.मी.

Q25.

जवाई बांध से सम्बन्धित कथनों पर विचार करते हुये सत्य/असत्य कथन बताइये-
कथन 1
  जवाई बांध लूनी की सहायक नदी जवाई नदी पर पाली के सुमेरपुर में बना है।
कथन 2 – इस बांध का कार्य अंग्रेज इंजीनियर एडगर और फग्यूर्सन के निर्देशन में प्रारंभ किया गया था।
कूट:-

CORRECT ANSWER

check_circleकथन 1 और 2 दोनों सत्य

Bकथन 1 और 2 दोनों असत्य

Cकथन 1 सत्य पर 2 असत्य

Dकथन 1 असत्य पर 2 सत्य

EXPLANATION

- जवाई बाँध को मारवाड़ का अमृत सरोवर भी कहते हैं। इसका निर्माण जोधपुर के महाराजा उम्मेद सिंह ने करवाया।

Q26.

पांचना बाँध जो कि 5 नदियों के संगम पर बना है किस जिले में स्थित है-

Aजोधपुर

Bधौलपुर

Cसवाई माधोपुर

CORRECT ANSWER

check_circleकरौली

EXPLANATION

- पांचना बाँध (करौली) मिट्‌टी से बना राजस्थान का सबसे बड़ा बाँध है जिसका निर्माण अमेरीका के सहयोग से किया गया।
- पांच नदियाँ – अटा, माची, भैसावट, भद्रावती, बरखेड़ा।

Q27.

राजस्थान में इंदिरा गाँधी नहर के प्रणेता कौन है?

Aमहाराजा गंगासिंह

CORRECT ANSWER

check_circleश्री कंवर सेन

Cगोविन्द वल्लभ पंत

Dमेधा पाटकर

EXPLANATION

- इस परियोजना का सुझाव बीकानेर रियासत के तत्कालीन सिंचाई इंजीनियर श्री कंवर सेन ने वर्ष 1948 में भारत सरकार को दिया था।

Q28.

माही परियोजना से राजस्थान के कितने जिलों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है?

A4

B3

CORRECT ANSWER

check_circle2

D5

EXPLANATION

- माही परियोजना राजस्थान तथा गुजरात की संयुक्त परियोजना है- जिसमें 45:55 की भागीदारी है तथा इससे राजस्थान के जिलों को (डूँगरपुर - बाँसवाड़ा) को पेयजल व सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है।

Q29.

गंगनहर से सर्वाधिक सिंचाई राजस्थान के किस जिले में होती है?

Aहनुमानगढ़

CORRECT ANSWER

check_circleश्रीगंगानगर

Cचुरू

Dबीकानेर

EXPLANATION

- महाराजा गंगासिंह के समय बीकानेर रियासत में (1922-27) की अवधि में गंगनहर का निर्माण हुआ। गंगनहर सतलज नदी पंजाब के हुसैनीवाला से निकाली गई है।

Q30.

बत्तीसा नाला सिंचाई परियोजना किस जिले से संबंधित है?

Aबाड़मेर

Bजोधपुर

CORRECT ANSWER

check_circleसिरोही

Dपाली

EXPLANATION

- आबू रोड (सिरोही) के भाखर क्षेत्र के व्यर्थ बहकर जाने वाले पानी को सिंचाई तथा पीने के काम में लेने हेतु आबूरोड के देलदर गाँव के पास बत्तीसा नाला पर बाँध बनाने की योजना बनाई गई हैं।

Q31.

राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधनों को सर्वाधिक सिंचित जिले से सुमेलित कीजिए-

(A) कुएँ व नलकूप

(I) जयपुर

(B) नहरें

(II) श्रीगंगानगर

(C) तालाब

(III) भीलवाड़ा

कूट

AA-III, B-II, C-I

BA-II, B-I, C-III

CORRECT ANSWER

check_circleA-I, B-II, C-III 

DA-II, B-III, C-I

EXPLANATION

राजस्थान में कुओं नलकूपों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई – जयपुर
नहरों द्वारा सर्वाधिक – श्रीगंगानगर
तालाबों द्वारा सर्वाधिक - भीलवाड़ा

Q32.

सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-

(A) बंधबारेठा बांध

I कोठारी नदी (भीलवाड़ा)

(B) ईसरदा बांध

II माही नदी (बांसवाड़ा)

(C) मेजा बांध

III बनास नदी(सवाई माधोपुर)

(D) माही बजाज

IV कुकुन्द नदी (भरतपुर)सागर बांध

कूट:-

CORRECT ANSWER

check_circleA-IV, B-III, C-I, D-II

BA-I, B-II, C-III, D-IV

CA-IV, B-III, C-II, D-I

DA-II, B-III, C-I, D-IV

EXPLANATION

- बंध बारेठा बाँध – वर्ष 1897 में भरतपुर की बयाना तहसील में कुकुन्द नदी को दो पहाडों के बीच रोककर बनाया भरतपुर जिले का सबसे बड़ा बाँध है इससे पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

Q33.

भीखाभाई सागवाड़ परियोजना किस नदी पर स्थित है-

Aसोम

CORRECT ANSWER

check_circleमाही

Cजाखम

Dबनास

EXPLANATION

- भीखा भाई सागवाड़ परियोजना माही नदी पर (डूँगरपुर कमाण्ड क्षेत्र – 21,000 हेक्टेयर)

Q34.

नांगल बाँध (पंजाब) से कौन-सी नहर निकलती हैं?

Aबिस्त दोआब नहर

Bभाखंड़ा नहर

CORRECT ANSWER

check_circleदोनों नहरें

Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

EXPLANATION

- नांगल बांध पंजाब में सतलज नदी पर भाखड़ा बांध से 13 कि.मी. नीचे की ओर बना है। राजस्थान में नांगल बाँध से हनुमानगढ़ में सिंचाई होती है।

Q35.

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?

A‘खड़ीन’ शुष्क राजस्थान में जल संरक्षण की परम्परागत विधि है।

CORRECT ANSWER

check_circleइंदिरा गाँधी नहर के जल का उपयोग केवल सिंचाई के लिए होता है।

Cगंगनहर का निर्माण वर्ष 1927 में पूर्ण हुआ था।

Dकुएँ एवं नलकूप राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधन हैं।

EXPLANATION

- यह राजस्थान की ही नहीं बल्कि भारत की एक विशाल बहुउद्देशीय (पेयजल, सिंचाई) परियोजना है।
- इसे राजस्थान की मरुगंगा कहा जाता है।
- इसका प्रारूप कवंरसेन ने तैयार किया था।
- इसका शिलान्यास तत्कालीन गृहमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत ने किया था।

Q36.

मानसी वाकल परियोजना का उद्देश्य किस नगर को पेयजल उपलब्ध कराना है?

Aझालावाड़

Bकोटा

Cजोधपुर

CORRECT ANSWER

check_circleउदयपुर

EXPLANATION

- यह परियोजना मानसी नदी पर स्थित है।
- इस परियोजना के अन्तर्गत उदयपुर जिले को लाभान्वित किया जा रहा है।
- राजस्थान की सबसे बड़ी जल सुरंग देवास (उदयपुर) में बनी हुई है इसे राजस्थान का ‘सरदार सरोवर’ कहा जाता है।
- यह परियोजना राजस्थान सरकार और हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की संयुक्त परियोजना है।
- इस परियोजना के अन्तर्गत 70 प्रतिशत पानी उदयपुर तथा 30 प्रतिशत पानी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड लेता है।

Q37.

सेई परियोजना का संबंध निम्न में से किस बाँध से है?

CORRECT ANSWER

check_circleजवाई बाँध

Bजवाहर सागर बाँध

Cगाँधी सागर बाँध

Dकोटा बैराज बाँध

EXPLANATION

- जवाई बाँध में पानी की आवक बढ़ाने हेतु राज्य सरकार ने सेई परियोजना के अन्तर्गत उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील में सेई बाँध का निर्माण किया गया।
- इसका पानी एक सुरंग के माध्यम से जवाई बाँध में मिलाया गया।
- जवाई बाँध भराव क्षमता की दृष्टि से राजस्थान के पश्चिमी भाग का सबसे बड़ा बाँध है।

Q38.

इंदिरा गाँधी नहर परियोजना की आधारशिला कब रखी गई?

CORRECT ANSWER

check_circle31 मार्च, 1958

B31 मार्च, 1956

C02 अक्टूबर, 1956

D02 अक्टूबर, 1958

EXPLANATION

- इंदिरा गाँधी नहर परियोजना की आधारशिला 31 मार्च, 1958 को रखी गई।
- पहले इसे ‘राजस्थान नहर’ के नाम से जाना जाता था।
- 2 नवम्बर, 1984 में इसका नाम इंदिरा गाँधी नहर कर दिया।
- यह नहर हरिके बैराज (सतलज व व्यास नदियों के संगम पर स्थित) से निकाली गई है।

Q39.

सोम, कमला, अम्बा सिंचाई परियोजना निम्न में से किस जिले में है?

CORRECT ANSWER

check_circleडूँगरपुर

Bचित्तौड़गढ़

Cउदयपुर

Dबाँसवाड़ा

EXPLANATION

- डूँगरपुर जिले की आसपुर तहसील तथा उदयपुर जिले की सलुमा तहसील के गाँवों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डूँगरपुर के अमला-अम्बा गाँव के पास सोम नदी पर बाँध का निर्माण कर इर परियोजना को शुरू किया गया।

Q40.

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए-

सूची-I

सूची-II

(सिंचाई परियोजना)

(जिला)

(A) चाकन

(i) झालावाड़ 

(B) तकली

(ii) बाराँ

(C) गागरिन

(iii) बूँदी

(D) ल्हासी

(iv) कोटा

कूट:-

AA- (ii), B- (iv), C- (iii), D-(i)

BA- (iii), B-(ii), C- (i), D-(iv)

CORRECT ANSWER

check_circleA- (iii), B-(iv), C-(i), D-(ii)

DA- (i), B-(ii), C- (iii), D-(iv)

EXPLANATION

- चाकन परियोजना बूँदी जिले के किशोरा राय पाटन तहसील के गुड़ा गाँव में चौकना नदी पर स्थित है।
- तकली परियोजना धानक्या गाँव (रामगंज मण्डी) कोटा में स्थित है।
- गागरिन परियोजना काला पीपल (पिड़ावा) झालावाड़ में स्थित है।
- ल्हासी परियोजना खजुरिया गाँव (छापा बड़ौद) बाराँ में स्थित है।