Q1.

निम्नलिखित में से असुमेलित है- मण्डी क्षेत्र

Aलाल मिर्च मथानिया (जोधपुर)

CORRECT ANSWER

check_circleकिन्नू अलवर

Cईसबगोल भीनमाल

Dलहसून बाराँ

EXPLANATION

- किन्नू मण्डी श्रीगंगानगर में स्थित है जबकि अलवर में प्याज मंडी स्थित है।

Q2.

ग्रीन ईयर रोग किस फसल में पाया जाता है?

Aगेहूँ

Bज्वार

CORRECT ANSWER

check_circleबाजरा

Dमक्का

EXPLANATION

- ये रोग बाजरा की फसल में पाया जाता है। इस रोग का कारक स्केलरोस्पोरा ग्रेमिला नामक कवक होता है।

Q3.

RD-2508 किस फसल की प्रमुख किस्म है?

Aगन्ना

CORRECT ANSWER

check_circleजौ

Cबाजरा

Dचावल

EXPLANATION

- ये मुख्यत: जौ फसल की किस्म है यह किस्म 118-120 दिनों में पककर तैयार होती है।

- ये पीली व भूरी रोली तथा मोयल रोग की प्रतिरोधक किस्म है।

Q4.

होहोबा क्या है?

Aरेशेदार फसल

Bदलहनी फसल

Cराजस्थान की खाद्यान फसल

CORRECT ANSWER

check_circleतिलहन फसल

EXPLANATION

- होहोबा एक तिलहन की फसल है।

- तिलहन उन फसलों को कहते हैं जिनमें वनस्पति तेल का उत्पादन होता है

- होहोबा का वैज्ञानिक नाम सीमोन्डिसीया चिनेसिंस है।

Q5.

राज्य का प्रथम पादप क्लिनिक कहाँ स्थित है?

Aजयपुर

CORRECT ANSWER

check_circleजोधपुर

Cकोटा

Dउदयपुर

EXPLANATION

- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य का पहला पादप क्लिनिक जोधपुर में स्थापित किया गया है यह पादप क्लिनिक राज्य के किसानों और कृषि संबंधित संस्थानों में पादप की वृद्धि, संवृद्धि और प्रबंधन संबंधित जानकारी मुहैया करवाएगा।

Q6.

राज्य का प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र कहाँ स्थित है?

Aवराल (सीकर)

CORRECT ANSWER

check_circleफतेहपुर (सीकर)

Cअविकानगर (टोंक)

Dनगर (भरतपुर)

EXPLANATION

- राज्य का प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहपुर (सीकर) में स्थित है यह कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि संबंधित गतिविधियों पर निगरानी, प्रबंध और कृषि फसल संबंधित डाटा कर संग्रहण कर साझा करेगा।

Q7.

राज्य का प्रथम कृषि रेडियो स्टेशन कहाँ स्थित है?

CORRECT ANSWER

check_circleभीलवाड़ा

Bजालोर

Cजोधपुर

Dबीकानेर

EXPLANATION

- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य का प्रथम रेडियो स्टेशन भीलवाड़ा में स्थापित किया गया है जो एक क्षेत्र संबंधित जानकारी फसलों के उत्पादन, उनकी बुआई और रोग के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान करता है।

Q8.

राज्य कृषि नीति 2013 किसकी अध्यक्षता में पेश की गई थी?

Aडॉ. सुदेश कुमार

Bडॉ. शैतान सिंह राठौड़

Cडॉ. जीत सिंह संधू

CORRECT ANSWER

check_circleडॉ. राजेन्द्र सिंह परौदा

EXPLANATION

- यह नीति जून 2013 को डॉ. राजेन्द्र सिंह परौदा ने पेश की थी। इस नीति का लक्ष्य अगले 10 वर्ष में उत्पादन को दुगुना करना है और कृषि वृद्धि दर पर 4 प्रतिशत हासिल करना है।

Q9.

ऑपरेशन फ्लड का संबंध निम्न में से है-

Aमुर्गी पालन से

Bबागवानी से

Cमाँस उत्पादन से

CORRECT ANSWER

check_circleदुग्ध उत्पादन से

EXPLANATION

- ऑपरेशन फ्लड का संबंध श्वेत/दुग्ध क्रांति से है यह ऑपरेशन 13 जनवरी, 1970 में शुरू किया गया था इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में वृद्धि व ग्रामीण क्षेत्र की आय में वृद्धि और उपभोक्ताओं को उचित दाम पर दूध उपलब्ध कराना।

- इस ऑपरेशन की शरुआत श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन ने की।

Q10.

तेंदु वृक्ष का राष्ट्रीकरण कब किया गया था?

Aवर्ष 1972

Bवर्ष 1973

Cवर्ष 1974

CORRECT ANSWER

check_circleवर्ष 1975

EXPLANATION

- लघु उद्योग के संदर्भ में तेंदु वृक्ष की बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है राजस्थान में यह वृक्ष बीड़ी उद्योग को समृद्ध करता है इसी को ध्यान में रखते हुए तेंदु वृक्ष का राष्ट्रीकरण वर्ष 1975 में किया गया।

Q11.

राजस्थान के किस प्रदेश में एन्टीसोल समूह की मृदा मिलती है?

Aपूवी राजस्थान

Bदक्षिण-पूर्वी राजस्थान

CORRECT ANSWER

check_circleपश्चिमी राजस्थान

Dदक्षिण राजस्थान

EXPLANATION

- एन्टिसोल ही एक ऐसा मृदा का वर्ग है जिसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न प्रकार की जलवायु में स्थित मृदाओं का समावेश होता है पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में इस समूह की मृदा पाई जाती है ये हल्की भूरी रंग की होती है।

Q12.

निम्न में से राजस्थान के कौन-से जिलों में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है?

Aकोटा-बूँदी

Bअजमेर-नागौर

Cबीकानेर-जोधपुर

CORRECT ANSWER

check_circleभरतपुर-धौलपुर

EXPLANATION

­ यह नदियों द्वारा लाई गई बारिक उपजाऊ मिट्टी होती है इस मिट्टी में चूना, पोटास, लौह कणों तथा कैल्सियम तत्त्वों की अधिकता होती है इसमें जल संचयन क्षमता सर्वाधिक होती है यह मिट्टी जयपुर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर आदि जिलों में पाई जाती है।

Q13.

निम्न में से राजस्थान के किन जिलों में सर्वाधिक गेहूँ पैदा होता है?

Aउदयपुर, जयपुर

Bजयपुर, श्रीगंगानगर

CORRECT ANSWER

check_circleश्रीगंगानगर, हनुमानगढ़

Dश्रीगंगानगर, अलवर

EXPLANATION

- राजस्थान में गेहूँ किस्में, कल्याण सोना, कोहिनूर, सोनालिका है।

- शीतकालीन वर्षा ‘मावठ’ इस फसल के लिए लाभदायक होती है।

- राजस्थान में सर्वाधिक गेहूँ श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में पैदा होता है।

Q14.

माही, सुगंधा किसकी सर्वोत्तम उत्पादन वाली किस्म हैं?

Aचना

CORRECT ANSWER

check_circleचावल

Cगेहूँ

Dमक्का

EXPLANATION

- चावल का वनस्पतिक नाम Oriza Sativa है।

- भारत की प्रमुख खाद्यान फसल है।

- प्रमुख किस्में – माही, सुगंधा, चम्बल, रत्ना, बासमती है।

Q15.

‘बाल-बीविल’ कीड़े का संबंध कौन-सी फसल से है?

Aगेहूँ

Bजौ

CORRECT ANSWER

check_circleकपास

Dजीरा

EXPLANATION

- कपास फसल को सफेद सोना भी कहा जाता है।

- ग्रामीण भाषा में ‘बणीयाँ’ कहते हैं।

- अधिक ठण्ड होने पर इसमें ‘बाल बीविल’ किड़ा लग जाता है।

Q16.

‘काला सोना’ कौन-सी फसल को कहा जाता है?

Aकपास

Bतम्बाकू

CORRECT ANSWER

check_circleअफीम

Dजोजोबा

EXPLANATION

- ‘काला सोना’ अफीम फसल को कहा जाता है।

- अफीम का सर्वाधिक उत्पादन – चित्तौड़गढ़ में होता है।

Q17.

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए?

मण्डी

प्रमुख जिला

(A) संतरा मण्डी

(i) भीनमाल

(B) मूंगफली मण्डी

(ii) रामगंज मण्डी

(C) धनिया मण्डी

(iii) बीकानेर

(D) ईसबगोल मण्डी

(iv) भवानी मण्डी

नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिए-

AA-(i)  B-(ii) C-(iii) D-(iv)

CORRECT ANSWER

check_circleA-(iv) B-(iii) C-(ii)  D-(i)

CA-(iii) B-(ii) C-(i) D-(iv)

DA-(ii) B-(iii) C-(i) D-(iv) 

EXPLANATION

1. संतरा मण्डी - भवानी मण्डी

2. मूंगफली मण्डी – बीकानेर

3. धनिया मण्डी – रामगंज मण्डी

4. ईसबगोल मण्डी – भीनमाल

Q18.

राज्य की निजी क्षेत्र की पहली कृषि मण्डी की स्थापना कहाँ की गई है?

CORRECT ANSWER

check_circleकैथून (कोटा)

Bझालरापाटन (झालावाड़)

Cसूरतगढ़ (सूरतगढ़)

Dदेशनोक (बीकानेर)

EXPLANATION

- राजस्थान की प्रथम निजी क्षेत्र की कृषि मण्डी कैथून (कोटा) में आस्ट्रेलियन कम्पनी ABW द्वारा स्थापित की गई।

Q19.

'गोचनी' या 'बेझड़' का तात्पर्य है -

Aजौ की एक किस्म

Bमक्का एवं बाजरा के साथ चने का मिश्रण

CORRECT ANSWER

check_circleगेहूँ एवं जौ के साथ चना का मिश्रण

Dचना की फसल का एक रोग

EXPLANATION

- गेहूँ भारत की एक खाद्यान फसल है।

- जौ का उपयोग एल्कोहल निर्माण में होता है।

- 'गोचनी' या 'बेझड़' गेहूँ एवं जौ के साथ चना का मिश्रण है।

Q20.

संतरा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध 'राजस्थान का नागपुर' कहलाने वाला जिला है-

Aश्रीगंगानगर

CORRECT ANSWER

check_circleझालावाड़

Cसिरोही

Dउदयपुर

EXPLANATION

- संतरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का नागपुर झालावाड़ को कहा जाता है।

- संतरा उत्पादन जिले झालावाड़, भीलवाड़ा, कोटा है।

Q21.

निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है -

Aफ्लोरीकल्चर – फूलों की कृषि

Bएपीकल्चर – मधुमक्खी पालन

CORRECT ANSWER

check_circleविटीकल्चर – समुद्री जीवों का उत्पादन

Dपीसीकल्चर – मछली पालन की क्रिया

EXPLANATION

- विटीकल्चर:- व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली अंगूर उत्पादन (अंगूर की खेती) की क्रिया है।

Q22.

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

(A) नीली क्रांति      1. आलू उत्पादन

(B) लाल क्रांति       2. अण्डा उत्पादन

(C) रजत क्रांति       3. टमाटर उत्पादन

(D) गोल क्रांति        4. मछली उत्पादन

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

AA-1 B-2 C-3 D-4

CORRECT ANSWER

check_circleA-4 B-3 C-2 D-1

CA-3 B-2 C-1 D-4

DA-4 B-2 C-3 D-1

EXPLANATION

1. नीली क्रांति - मछली उत्पादन

2. लाल क्रांति - टमाटर उत्पादन

3. रजत क्रांति - अण्डा उत्पादन

4. गोल क्रांति - आलू उत्पादन

Q23.

राजस्थान का सबसे बड़ा 'केंद्रीय कृषि फार्म' स्थित है-

CORRECT ANSWER

check_circleसूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)

Bदुर्गापुरा (जयपुर)

Cसेवर (भरतपुर)

Dजोबनेर (जयपुर)

EXPLANATION

- राजस्थान का केंद्रीय कृषि अनुसंधान संगठन – दुर्गापुरा (जयपुर)

- राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि फार्म- सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)

- दूसरा कृषि फार्म-जैतसर (श्रीगंगानगर)

Q24.

राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र स्थित है-

Aतिजारा (अलवर)

CORRECT ANSWER

check_circleतबीजी (अजमेर)

Cसेवर (भरतपुर)

Dवल्लभनगर (उदयपुर)

EXPLANATION

- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने राजस्थान में मसालों के समुचित उत्थान के लिए 9वीं पंचवर्षीय योजना में एक 'राष्ट्रीय (बीजीय मसाला)' अनुसंधान केन्द्र तबीजी (अजमेर) में स्थापित किया।

Q25.

राजस्थान में स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

Aजयपुर

Bजोधपुर

CORRECT ANSWER

check_circleबीकानेर

Dकोटा

EXPLANATION

- स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1962 में बीकानेर में की गई। - वर्ष 2009 में स्वामी केशवानन्द का नामाकरण किया गया।

Q26.

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये-

तिलहल फसलें

प्रमुख जिला

(A) मूँगफली

1. झालावाड़

(B) अरण्डी

2. बीकानेर

(C) सरसों

3. नागौर

(D) अलसी

4. अलवर

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- 

AA-1 B-2 C-3 D-4

CORRECT ANSWER

check_circleA-2 B-1 C-4 D-3

CA-3 B-1 C-2 D-4

DA-2 B-4 C-1 D-3

Q27.

निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-

A

मसाला फसलेंप्रमुख जिला
धनियाझालावाड़

B

मसाला फसलेंप्रमुख जिला
मैथीसीकर

CORRECT ANSWER

check_circle

मसाला फसलेंप्रमुख जिला
जीरानागौर

D

मसाला फसलेंप्रमुख जिला
अदरकउदयपुर

EXPLANATION

-    राजस्थान में सर्वाधिक जीरा उत्पादन वाला जिला-जालोर है। 
-    राजस्थान में सर्वाधिक उत्पादकता वाले जिले – दौसा, करौली, झालावाड़ है। 

Q28.

राजस्थान में सर्वाधिक व न्यूनतम सिंचाई वाले जिले है-

CORRECT ANSWER

check_circleश्रीगंगानगर व चूरू

Bहनुमानगढ़ व बीकानेर

Cनागौर व जोधपुर

Dश्रीगंगानगर व बीकानेर ]

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक सिंचित क्षेत्रफल (कृषि क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में) श्रीगंगानगर (87%) तथा न्यनूतम-चूरू 5% जिले में है। 

Q29.

निम्नलिखित में से 'स्यालू या सावणु' फसल है-

Aगेहूँ

CORRECT ANSWER

check_circleबाजरा

Cसरसों

Dचना

EXPLANATION

- 'स्यालू या सावणु' खरीफ की फसल को कहा जाता है। 
- ये फसलें जून-जुलाई में बोई जाती है व सितम्बर-अक्टूबर में काटी जाती है। 
- प्रमुख फसल – बाजरा, ज्वार, ग्वार, मक्का, कपास, गन्ना, अरण्डी, चावल, मूँगफली, तिल, मूंग, मोठ आदि है। 

Q30.

राजस्थान में सर्वाधिक उत्पादन वाली फसल कौन-सी है?

Aबाजरा

Bसरसों

Cचना

CORRECT ANSWER

check_circleगेहूँ

EXPLANATION

- राज्य में सर्वाधिक बोई जाने वाली फसल-बाजरा राज्य में सर्वाधिक उत्पादन वाली फसल- गेहूँ।

Q31.

राज्य में सर्वाधिक व न्यनूतम कृषि भूमि वाले जिले है-

Aनागौर व जोधपुर

Bश्रीगंगानगर व बाड़मेर

CORRECT ANSWER

check_circleबाड़मेर व राजसमंद

Dजैसलमेर व बाड़मेर

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक कृषि भूमि वाला जिला-बाड़मेर-राज्य में न्यूनतम कृषि भूमि वाला जिला-राजसमंद।

Q32.

राजस्थान में सर्वाधिक परती भूमि वाले जिले है।

CORRECT ANSWER

check_circleजोधपुर व नागौर

Bजैसलमेर व बाड़मेर

Cबीकानेर व नागौर

Dजोधपुर व बाड़मेर

EXPLANATION

-    राजस्थान में सर्वाधिक परती भूमि वाले जिले जोधपुर व नागौर है। 
-    राजस्थान में सर्वाधिक बंजर भूमि वाला जिला-जैसलमेर है। 

Q33.

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि-जलवायु खण्ड है -

Aउत्तरी सिचिंत मैदान

Bअर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान

CORRECT ANSWER

check_circleअति शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र

Dलूनी बेसिन मैदानी क्षेत्र

EXPLANATION

-    राजस्थान के सबसे बड़ा कृषि जलवायु-खण्ड अति शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र है। 
-    इसमें बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू जिले प्रमुख हैं।