Q1.

कोपेन द्वारा प्रस्तुत जलवायु प्रदेशों में से राजस्थान में कौन-सा सुमेलित नहीं है-

ABshw अर्द्ध शुष्क मरुस्थल

BBwhw शुष्क मरुस्थल

CAw दक्षिणी राजस्थान

CORRECT ANSWER

check_circleCwg उत्तरी राजस्थान

EXPLANATION

- Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश है। यह जलवायु प्रदेश अरावली के दक्षिणी-पूर्वी तथा पूर्वी भाग में पाए जाते हैं।
- हाड़ौती, मेवात एवं डांग क्षेत्र मुख्यत: इसी क्षेत्र में आते हैं।

Q2.

हवा के साथ तापमान में परिवर्तन और वर्षा का होना कहलाता है-

Aवायुदाब

CORRECT ANSWER

check_circleमानसून

Cजलवायु

Dऋतु

EXPLANATION

- मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द मौसिम से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ है मौसम-मानसून।
- मानसून का अर्थ है हवाओं के साथ तापमान में परिवर्तन और वर्षा का होना।
- मानसून का पता सर्वप्रथम प्रथम सदी ई. में हिप्पोलस ने लगाया था।

Q3.

पवनों के चलने का सही क्रम है-

CORRECT ANSWER

check_circleउच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब की ओर

Bसदैव एक ही क्रम में

Cनिम्न वायुदाब से उच्च वायुदाब की ओर

Dइनमें से कोई नहीं

EXPLANATION

- पृथ्वी के धरातल के समान्तर बहने वाली वायु को पवन कहते हैं।
- पवनें हमेशा उच्च दाब से निम्न दाब की ओर चलती है।

Q4.

राजस्थान में कौन-सी जलवायु नहीं पाई जाती है?

Aआर्द्र

Bउष्ण

CORRECT ANSWER

check_circleध्रुवीय

Dअर्द्ध शुष्क

EXPLANATION

- राजस्थान की जलवायु को मरुस्थलीय जलवायु भी कहते हैं।
- राजस्थान की जलवायु यद्यपि मरुस्थलीय अवश्य है किन्तु इसमें अर्द्ध शुष्क जलवायु पाई जाती है।

Q5.

राजस्थान में सर्वाधिक सूर्य ताप वाला जिला कौन-सा है?

Aश्रींगगानगर

CORRECT ANSWER

check_circleबाँसवाड़ा

Cजोधपुर

Dचूरू

EXPLANATION

- कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिण अर्थात् बाँसवाड़ा जिले के मध्य (कुशलगढ़) से होकर गुजरती है इसलिए हर साल 21 जून को राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले में सूर्य सीधा (लम्बवत्) चमकता है।
- सर्वाधिक सूर्य ताप वाला जिला बाँसवाड़ा तथा राज्य का सबसे गर्म जिला चूरू हैं।

Q6.

जून माह में राजस्थान के उत्तर-पश्चिम भाग में न्यून-वायुदाब रहता है-

Aराज्य से कर्क रेखा के गुजरने के कारण

Bवायुदाब पेटियों के खिसकने के कारण

Cकम तापमान के कारण

CORRECT ANSWER

check_circleसूर्यतप की अधिक प्राप्ति एवं समुन्द्र तट से दूरी के कारण

EXPLANATION

- जून माह में सूर्य 21 जून को कर्क रेखा (23o30’) उत्तरी अक्षांश पर लम्बवत चमकने लगता है। यह रेखा राजस्थान के दक्षिणी भाग से होकर गुजरती है इसलिए जून माह में तापमान वर्ष में सबसे अधिक अंकित किया जाता है।
- सूर्य ताप की अधिक प्राप्ति एवं समुद्र तट से दूरी के कारण न्यून वायुदाब रहता है।

Q7.

राजस्थान में अति आर्द्र जलवायु वाला जिला कौन-सा है?

CORRECT ANSWER

check_circleझालावाड़

Bजयपुर

Cअलवर

Dभीलवाड़ा

EXPLANATION

- राजस्थान का यह जलवायु प्रदेश राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में झालावाड़, बाँसवाड़ा, कोटा जिलों का दक्षिणी-पूर्व भाग, उदयपुर जिले का दक्षिणी-पश्चिमी भाग, आबू पर्वत के सीमावर्ती भू-भाग आदि में पाया जाता है।
- यहाँ वर्षा का औसत 80 सेमी. से 120 सेमी. तक पाया जाता है।

Q8.

राजस्थान में 60 से 80 सेमी. वार्षिक औसत वर्षा वाला जलवायु प्रदेश कौन-सा है?

Aअति आर्द्र जलवायु प्रदेश

Bउप आर्द्र जलवायु प्रदेश

CORRECT ANSWER

check_circleआर्द्र जलवायु प्रदेश

Dअर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश

EXPLANATION

- राजस्थान में आर्द्र जलवायु का क्षेत्र पूर्वी एवं दक्षिणी-पूर्वी भागों में धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, उदयपुर, राजसमंद, बूँदी, टोंक जिले हैं।
- इस क्षेत्र में वर्षा का वार्षिक औसत 60 सेमी. से 80 सेमी. वर्षा है।

Q9.

राजस्थान में अधिकांश वर्षा किन पवनों से होती है?

Aपछुआ पवनें

Bपश्रिमी विक्षोभ

CORRECT ANSWER

check_circleदक्षिणी-पश्चिमी मानसून

Dइनमें से कोई नहीं

EXPLANATION

- राजस्थान में वर्षा अधिकांश दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से होती है।
- मानसूनी पवनें राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करती है।
- यह मानसूनी पवनें बंगाल की खाड़ी से आती है।

Q10.

पश्चिमी राजस्थान में उच्च तापान्तर हेतु उत्तरदायी कारण है-

Aवर्षा भर उच्च शुष्क दशाएं

Bवर्षा की कमी

Cरेत/बालु मिट्टी का होना

CORRECT ANSWER

check_circleउपर्युक्त सभी

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक तापान्तर पश्चिमी राजस्थान में वर्षा की कमी, बालु मिट्टी, वर्ष भर उच्च तापान्तर के कारण होता है।
- ग्रीष्म ऋतु का तापमान 45o से 50o सेल्सियस रहता है।

Q11.

राजस्थान का उप-आर्द्र जलवायु क्षेत्र है-

Aपूर्वी मैदानी भाग

CORRECT ANSWER

check_circleअरावली पर्वतीय प्रदेश

Cलूनी बेसिन

Dदक्षिण-पूर्वी पठार

EXPLANATION

- उप-आर्द्र जलवायु क्षेत्र में राजस्थान के सिरोही, पाली, जयपुर, अजमेर, अलवर, झुंझुनूँ, टोंक जिलों में पूर्व या आंशिक क्षेत्र सम्मिलित है।
- इस प्रदेश में वर्षा का वार्षिक औसत 40 सेमी. से 60 सेमी. के मध्य होता है।

Q12.

कोपेन ने राजस्थान के जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार माना है?

CORRECT ANSWER

check_circleवनस्पति

Bवर्षा

Cआर्द्रता

Dतापमान

EXPLANATION

- कोपेन ने वनस्पति को जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार माना है।
कोपेन ने राजस्थान की जलवायु को चार भागों में विभाजित किया हैं-
(i) उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश (Aw)
(ii) अर्द्ध शुष्क या स्टेपी जलवायु प्रदेश (Bshw)
(iii) शुष्क उष्ण कटिबंधीय जलवायु प्रदेश (Bwhw)
(iv) उप आर्द्र जलवायु प्रदेश (Cwg)- थार्नवेट ने वर्षा, तापमान एवं वाष्पीकरण को जलवायु का आधार माना है। जबकि ट्रिवार्था ने वर्षा को अपने जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार माना है।

Q13.

निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में औसत वार्षिक वर्षा सबसे अधिक होती है?

Aजयपुर

Bजैसलमेर

Cकोटा

CORRECT ANSWER

check_circleझालावाड़

EXPLANATION

- राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी का भाग सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है। यहाँ वर्षा बंगाल की खाड़ी के मानसून द्वारा होती है।
- यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 80 सेमी. से 100 सेमी. तक पाई जाती है।
इसमें झालावाड़, बाँसवाड़ा, कोटा, उदयपुर आदि प्रमुख जिले हैं।

Q14.

कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार ‘सवाना तुल्य वनस्पति’ किस जलवायु प्रदेश में मिलती है?

ABshw

BCwg

CORRECT ANSWER

check_circleAw

DBwhw

EXPLANATION

- Aw या उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भागों में पाए जाते हैं।
- यहाँ गर्मी का औसत तापमान 300 से 340 सेल्सियस तथा सर्दीयों में 120 से 150 सेल्सियस रहता है।
- यहाँ मानसूनी पतझड़ वाले वृक्ष मिलते हैं ये सवाना तुल्य घास के मैदानों में पाए जाते हैं।

Q15.

राजस्थान के अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश में किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है?

Aमरुद्भिइ वनस्पति

Bपतझड़ वनस्पति

Cसवाना तुल्य वनस्पति

CORRECT ANSWER

check_circleस्टेपी तुल्य वनस्पति

EXPLANATION

- Bshw- अर्द्ध शुष्क जलवायु है इसमें स्टेपी तुल्य वनस्पति पाई जाती है।
- इस अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश में झुंझुनूँ, सीकर, जयपुर, चूरू, नागौर, पाली, जालोर, सिरोही जिले सम्मिलित हैं।

Q16.

कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार Cwg-उप-आर्द्र-जलवायु कौन-से जिलों में पाई जाती है?

Aजालोर, जोधपुर, नागौर

CORRECT ANSWER

check_circleअलवर, भरतपुर, धौलपुर

Cश्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर

Dउदयपुर, डूँगरपुर, बाँसवाड़ा

EXPLANATION

- Cwg उप-आर्द्र जलवायु राजस्थान में अरावली पर्वत के दक्षिणी-पूर्वी तथा पूर्वी भाग में पाई जाती है और इसमें हाड़ौती, मेवात एवं डांग क्षेत्र सम्मिलित है।

Q17.

“उष्ण मरुस्थलीय जलवायु प्रदेश” कोपेन के कौन-से जलवायु प्रदेश को कहा जाता है?

CORRECT ANSWER

check_circleBwhw

BBshw

CAw

DCwg

EXPLANATION

- Bwhw या शुष्क उष्ण जलवायु प्रदेश इसे उष्ण मरुस्थलीय जलवायु प्रदेश भी कहा जाता है।
- इस प्रदेश में मुख्यत: अरावली के पश्चिमी का क्षेत्र आता है जिसमें जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर के क्षेत्र सम्मेलित हैं।
- यह जलवायु प्रदेश वनस्पति विहीन एवं बालुका स्तूपों से परिपूर्ण क्षेत्र है।

Q18.

राजस्थान में सर्वाधिक धूल भरी आंधियाँ किस जिले में चलती है?

CORRECT ANSWER

check_circleश्रीगंगानगर

Bनागौर

Cबाड़मेर

Dउदयपुर

EXPLANATION

- ग्रीष्म काल में राजस्थान में अधिक तापमान के कारण तेज हवाएँ चलती है जिससे वायु में भंवर उत्पन्न हो जाते हैं और ये वायु भंवर धूल भरी आँधियों का रूप ले लेते हैं।
- ये आंधियाँ श्रीगंगानगर (27 दिन), बीकानेर (18 दिन), जैसलमेर (16 दिन), बाड़मेर (13 दिन), जोधपुर (9 दिन), जयपुर (6 दिन), कोटा (5 दिन), अजमेर (3 दिन) चलती है।

Q19.

राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब जिस जिले में संभावित है वह है-

Aकोटा

CORRECT ANSWER

check_circleजैसलमेर

Cचित्तौड़गढ़

Dजयपुर

EXPLANATION

- राजस्थान में जून माह में उत्तर-पश्चिमी भाग में न्यून वायुदाब रहता है।
- सूर्य ताप की अधिक प्राप्ति व समुद्र तट से दूरी के कारण न्यून वायुदाब रहता है। जिसके कारण जैसलमेर जिले में वर्षा कम होती है।

Q20.

ग्रीष्म काल में राजस्थान में उत्पन्न छोटे वायु भंवर (चक्रवात) को क्या कहते है?

Aलू

CORRECT ANSWER

check_circleभभूल्या

Cपुरवइया

Dजोहड़

EXPLANATION

- ग्रीष्म काल में चलने वाली स्थानीय पवनों को लू कहते हैं।
- मई-जून माह में जब सूर्य की तेज किरणे राज्य के भू-भाग पर पड़ती तब वायु मण्डल में संवाहनिक धाराओं की उत्पत्ति हो जाती है जिसके कारण वायु भंवर उत्पन्न हो जाते हैं, जिन्हें भभूल्या कहते हैं।

Q21.

निश्चित समय अवधि और स्थान विशेष में चलने वाली पवनें कहलाती है-

CORRECT ANSWER

check_circleस्थानीय पवनें

Bव्यापारिक पवनें

Cपछुआ पवनें

Dउपर्युक्त सभी

EXPLANATION

- ग्रीष्म काल में राजस्थान में स्थानीय पवनों को लू कहा जाता है।
- निश्चित समय अवधि और स्थान विशेष में चलने वाली पवनों को स्थानीय पवनें कहा जाता है।
- दक्षिणी अक्षांश के क्षेत्रों अर्थात् उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबंधों से भू-मध्य रेखीय निम्न वायुदाब कटिबंध की ओर दोनों गोलार्द्धा में वर्षभर निरन्तर प्रवाहित होने वाली पवनों को व्यापारिक पवन कहा जाता है।
- पछुआ पवनें पृथ्वी के दोनों गोलार्द्ध में प्रवाहित होने वाली स्थायी पवनें है। इन पवनों दिशा पश्चिमी दिशा में होने के कारण इन्हें पछुआ पवनें कहा जाता है। पछुआ पवनें उत्तर गोलार्द्ध में दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर प्रवाहित होती है।

Q22.

राजस्थान में किस ऋतु में सर्वाधिक धूल भरी आंधियाँ चलती है?

Aवर्षा ऋतु

Bबसंत ऋतु

Cशीत ऋतु

CORRECT ANSWER

check_circleग्रीष्म ऋतु

EXPLANATION

- राजस्थान में ग्रीष्म काल में चलने वाली तेज हवाएँ पश्चिमी राजस्थान में मिट्टी का अपरदन करती है।
- पश्चिमी राजस्थान में ग्रीष्म काल में धूल भरी आंधियाँ चलती है। इन आंधियों की गति लगभग 120 कि.मी प्रति घण्टा से भी अधिक होती है।

Q23.

वर्षा की मात्रा के आधार पर जलवायु का वर्गीकरण किसने किया?

Aकोपेन

CORRECT ANSWER

check_circleट्रिवार्था

Cथार्नवेट

Dइनमें से कोई नहीं

EXPLANATION

- ट्रिवार्था ने राजस्थान की जलवायु का वर्गीकरण वर्षा के आधार पर किया तथा निम्नलिखित चार भागों में विभाजित किया –
(i) उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश (Aw)
(ii) उष्ण एवं अर्द्ध कटिबंधीय जलवायु प्रदेश (Bsh)
(iii) मरुस्थलीय या शुष्क जलवायु प्रदेश (Bwh)
(iv) अर्द्ध उष्ण आर्द्र जलवायु प्रदेश (Caw)

Q24.

राजस्थान में अरब-सागरीय मानसून का प्रवेश द्वार कौन-से जिले को कहा जाता है।

Aसिरोही

Bउदयपुर

Cडूँगरपुर

CORRECT ANSWER

check_circleबाँसवाड़ा

EXPLANATION

- राजस्थान में मानसून प्रवेश की सामान्य तिथि 15 जून है।
- राजस्थान में सर्वप्रथम मानसून बाँसवाड़ा जिले में प्रवेश करता है और मानसून इस भाग में सबसे पहले विदा भी हो जाता है।

Q25.

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी शाखा की हवाओं की दिशा है-

Aउत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व

Bदक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व

Cउत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम

CORRECT ANSWER

check_circleदक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम

EXPLANATION

- राजस्थान में बंगाल की खाड़ी की शाखा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से आती है।
- पूर्व से आने वाली नमी युक्त हवाएँ झालावाड़ में पुरवईया कहलाती है।

Q26.

राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता या नमी लाने वाली मानसून की कौन-सी शाखा है?

CORRECT ANSWER

check_circleअरब सागर की शाखा

Bउत्तर व पश्चिम की शाखा

Cबंगाल की खाड़ी की शाखा

Dइनमें से कोई नहीं

EXPLANATION

- राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता या नमी लाने वाले शाखा अरब सागर की शाखा है जबकि राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा करने वाली शाखा बंगाल की खाड़ी की शाखा है।
- राजस्थान में सबसे कम आर्द्रता अप्रैल माह में व सबसे अधिक आर्द्रता अगस्त माह में रहती है।

Q27.

राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा वाला जिला है-

Aउदयपुर

Bबूँदी

CORRECT ANSWER

check_circleझालावाड़

Dकोटा

EXPLANATION

- सर्वाधिक वर्षा वाला जिला झालावाड़ (100 सेमी. वर्षा)
- न्यूनत्तम वर्षा वाला जिला जैसलमेर (10 सेमी. वर्षा)
- राजस्थान का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान माउण्ट आबू है।
- न्यूनत्तम वर्षा वाला स्थान सम (जैसलमेर) है।