Q1.

राजस्थान के सर्वाधिक क्षेत्र पर पाई जाने वाली मृदा का युग्म है-

Aएण्टीसोल्स-अल्फीसोल्स

Bएण्टीसोल्स-इनसेप्टीसोल्स

CORRECT ANSWER

check_circleएण्टीसोल्स-एरिडीसोल्स

Dएरिडीसोल्स- एल्फीसोल्स

EXPLANATION

एरिडीसोल्स और एन्टीसोल्स दोनों ही मृदा पश्चिमी राजस्थान में पाई जाती हैं और पश्चिमी राजस्थान में राजस्थान का लगभग 60% क्षेत्रफल आता है।

Q2.

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारंभ राजस्थान में कहाँ से किया गया?

Aहनुमानगढ़

Bबीकानेर

Cनोखा

CORRECT ANSWER

check_circleसूरतगढ़

EXPLANATION

19 फरवरी, 2015 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ से राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का शुभारंभ किया गया।

Q3.

लाल लोमी मृदा राजस्थान के कौन-से जिलों में पाई जाती है?

Aचित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा

CORRECT ANSWER

check_circleउदयपुर-डूँगरपुर

Cकोटा-चित्तौड़गढ़

Dबाराँ-झालावाड़ा

EXPLANATION

लाल लोमी मृदा दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर-डूँगरपुर-प्रतापगढ़-बाँसवाड़ा में पाई जाती है।

Q4.

रेह/ऊसर/कल्लर किस मृदा के अन्य नाम हैं?

Aलेटेराइट मृदा

Bपीट मृदा

CORRECT ANSWER

check_circleक्षारीय मृदा

Dकाली मृदा

EXPLANATION

मृदा में लवणीय पदार्थों की अधिकता के कारण यह सर्वाधिक अनुपजाऊ मृदा होती है।

Q5.

वैज्ञानिक वर्गीकरण के आधार पर कितने प्रकार की मृदा पाई जाती है?

A4

CORRECT ANSWER

check_circle5

C8

D9

EXPLANATION

USA के मृदा सर्वेक्षण विभाग ने वर्ष 1975 में मृदा का वैज्ञानिक वर्गीकरण किया और पाँच प्रकार की मृदा बताई।

Q6.

राजस्थान में सर्वाधिक क्षेत्रफल पर पाई जाने वाली मृदा है-

Aएरीडीसोल्स

CORRECT ANSWER

check_circleएन्टीसोल्स

Cवर्टीसोल्स

Dएल्फीसोल्स

EXPLANATION

एन्टीसोल्स मृदा पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में पाई जाती है।

Q7.

केल्सीऑरथिडस और केम्बोऑरथिडस किस प्रकार की मृदा के उपमृदा कण है?

Aवर्टीसोल्स

Bएन्टीसोल्स

CORRECT ANSWER

check_circleएरिडीसोल्स

Dएल्फीसोल्स

EXPLANATION

केम्बोऑरथिड और केल्सीऑरथिड - जालोर, चूरू, सीकर, जोधपुर, पाली और बाड़मेर, झुंझुनूँ जिलों में पाई जाती हैं।

Q8.

सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-

(A) एरिडीसोल्स

I हाड़ौती क्षेत्र

(B) एल्फीसोल्स

II अरावली पर्वतीय प्रदेश

(C) इन्सेप्टीसोल्स

III पूर्वी मैदानी प्रदेश

(D) वर्टीसोल्स

IV पश्चिमी राजस्थान

कूट:

CORRECT ANSWER

check_circleA-IV, B-III, C-II, D-I

BA-I, B-II, C-III, D-IV

CA-IV, B-III, C-I, D-II

DA-IV, B-II, C-III, D-I

EXPLANATION

पश्चिमी राजस्थान में एरिडीसोल्स और एन्टीसोल्स दोनों प्रकार की मृदा पाई जाती हैं।

Q9.

साइरोजेक्स और रेवेरेना मृदा का संबंध है-

Aबाड़मेर

Bउदयपुर

Cकोटा

CORRECT ANSWER

check_circleश्रीगंगानगर

EXPLANATION

श्रीगंगानगर में घग्घर और सतलज नदी के मध्य मैदान में रेवेरेना मृदा पाई जाती है जिसमें लवणीयता मिल जाने पर उसे साइरोजेक्स कहते हैं।

Q10.

कपास की खेती के लिए काली मृदा को उपयोगी क्यों माना जाता है?

Aलावा निर्मित

Bपठारी भाग में

CORRECT ANSWER

check_circleअधिक आर्द्रता ग्राही

Dकम आर्द्रता ग्राही

EXPLANATION

काली मृदा के कणों की बनावट बारीक होने के कारण यह अधिक आर्द्रता ग्राही होती है।

Q11.

मृदा में खारेपन और क्षारीयता की समस्या के समाधान हेतु किसका प्रयोग किया जाता है?

CORRECT ANSWER

check_circleजिप्सम

Bरॉक फास्फेट

Cसोडियम कार्बोनेट

Dसोडियम क्लोराइड

EXPLANATION

मृदा की क्षारीयता दूर करने हेतु जिप्सम तथा लवणीयता हेतु रॉक फॉस्फेट का प्रयोग किया जाता है।

Q12.

किस प्रक्रिया के कारण पश्चिमी राजस्थान की मृदा अम्लीय या क्षारीय बन जाती है?

Aजल प्रवाह

Bघुलकर बहना

CORRECT ANSWER

check_circleनीचे से ऊपर की ओर केशिकाओं द्वारा रिसाव

Dऊपर से नीचे की ओर केशिकाओं द्वारा रिसाव

EXPLANATION

आवश्यकता से अधिक सिंचाई करने से मृदा में क्षारीयता या लवणीयता में वृद्धि हो जाती है।

Q13.

असुमेलित युग्म छाँटिए -

CORRECT ANSWER

check_circleसाइरोजेक्स - नागौर

Bरेवेरिना - श्रीगंगानगर

Cजिप्सीफेरम - बीकानेर

Dकेल्सी ब्राउन – जैसलमेर, बीकानेर

EXPLANATION

साइरोजेक्स मृदा भी श्रीगंगानगर में ही पाई जाती है जब रेवेरेना मृदा में लवणता की मात्रा बढ़ जाती है तो उसे साइरोजेक्स कहते हैं।

Q14.

सीरोज्म मृदा का संबंध है -

Aक्षारीय मृदा

Bलाल मृदा

CORRECT ANSWER

check_circleरेतीली बलुई मृदा

Dजलोढ़ मृदा

EXPLANATION

सीरोज़्म मिट्टी या धूसर मृदा – मरूस्थलीय मिट्टी अथवा रेतीली बलुई मिट्टी को कहते हैं।

Q15.

राजस्थान में बनास बेसिन में किस मृदा का विस्तार पाया जाता है?

Aलाल लोमी

Bकाली मृदा

CORRECT ANSWER

check_circleभूरी मृदा

Dपर्वतीय मृदा

EXPLANATION

यह मृदा अरावली के पूर्वी भाग में बनास व उसकी सहायक नदियों के क्षेत्र में पाई जाती है लवणों की पूर्ति होने पर यह अच्छी उपज देती है।

Q16.

लाल लोमी मृदा का युग्म जिला बताइए-

Aजयपुर - दौसा

Bडूँगरपुर - चितौड़गढ़

Cपाली - जालोर

CORRECT ANSWER

check_circleउदयपुर - डूँगरपुर

EXPLANATION

लाल लोमी मृदा दक्षिणी राजस्थान में उदयपुर- डूँगरपुर – प्रतापगढ़ – बाँसवाड़ा में पाई जाती है।

Q17.

मिट्टी की अम्लीयता समाप्त कर सकते हैं-

Aजिप्सम

CORRECT ANSWER

check_circleचूना

Cमैग्नीशियम

Dसोडियम

EXPLANATION

मृदा की अम्लीयता कम रखने हेतु चूना और क्षारीयता कम करने हेतु जिप्सम का प्रयोग किया जाता है।

Q18.

क्षारीय मृदा का PH परास होगी ?

CORRECT ANSWER

check_circle8 से ऊपर

B7 से कम

C7

D5

EXPLANATION

मृदा की PH 7 से अधिक होती है तो वह क्षारीय तथा मृदा की PH 7 कम होती है तो मृदा अम्लीय होती है।

Q19.

केल्सी ऑरथिड मृदा किस जिले में पाई जाती है?

Aजयपुर

Bउदयपुर

CORRECT ANSWER

check_circleसीकर

Dसिरोही

EXPLANATION

केल्सी ऑरथिड – एरीडीसोल्स मृदा का उपमृदा कण है।

Q20.

निम्न मे से किस स्थान पर इन्सेप्टीसोल्स मृदा पाई जाती है ?

Aकोटा

Bबूंदी

CORRECT ANSWER

check_circleसिरोही

Dबाड़मेर

EXPLANATION

इन्सेप्टीसोल्स मृदा का विस्तार – अरावली पर्वतीय प्रदेश के क्षेत्रों में पाया जाता है।